प्रख्यात साहित्यिक प्रकाशन द्वारा सी.एम.एस. छात्रा की किताब प्रकाशित

कक्षा-8 की छात्रा रमीज जेहरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘द कस्र्ड स्पिरिट’ को देश के प्रख्यात प्रकाशन ‘ब्रिबुक्स’ ने प्रकाशित किया

लखनऊ, । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा रमीज जेहरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘द कस्र्ड स्पिरिट’ को देश के प्रख्यात साहित्यिक प्रकाशन ‘ब्रिबुक्स’ ने प्रकाशित किया है। इस पुस्तक में रमीज ने प्रेरक कथाओं के माध्यम से ईश्वरीय सत्ता की सर्वोच्चता को स्थापित करते हुए बच्चों व किशोरों को सद्चिंतन व सद्विचारों के महत्व से अवगत कराया है एवं उन्हें सामाजिक विकास में योगदान हेतु प्रेरित किया है।

सी.एम.एस. छात्रा के उत्कृष्ट लेखन हेतु ब्रिबुक्स प्रकाशन ने उसे ‘पब्लिश्ड आॅथर सार्टिफिकेट’ से नवाजा है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. की इस होनहार लेखिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।

श्री खन्ना ने बताया कि रमीज जेहरा सृजनात्मक प्रतिभा की धनी छात्रा है जिसका साहित्य के क्षेत्र में विशेष लगाव है। अल्प आयु में ही रमीज की यह उपलब्धि न केवल उसकी प्रतिभा और साहित्य के प्रति उसके समर्पण को उजागर करती है बल्कि अन्य छात्रों को भी साहित्य के क्षेत्र में उच्च सफलता हेतु प्रेरित करती है। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने सिद्ध कर दिया कि युवा लेखकों की कलम में इतनी ताकत है कि वे अपने सृजनात्मक लेखन से समाज में रचनात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी शैक्षिक रूचि के अनुसार विभिन्न विषयों में उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन प्रदान करता है, जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं, साथ ही साथ रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *