स्वच्छता पखवाड़ा 2025: वीपीएचईपी, पीपलकोटी में स्वच्छता अभियान आयोजित

Spread the love

पीपलकोटी, चमोली | स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) द्वारा कार्यालय परिसर, पीपलकोटी में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छ कार्यस्थल की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक  अजय वर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता न केवल एक अभियान है, बल्कि यह हमारे जीवन की आदत बननी चाहिए। कार्यस्थल की स्वच्छता एक जिम्मेदार संगठन और जागरूक कर्मचारियों का प्रतीक है।”

इस स्वच्छता अभियान में कई वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए, जिनमें  पी.एस. रावत (अपर महाप्रबंधक, प्रभारी पावर हाउस),  ए.के. श्रीवास्तव (अपर महाप्रबंधक, वित्त एवं लेखा),  बी.एस. पुंडीर (अपर महाप्रबंधक, योजना एवं सुरक्षा),  कमल नौटियाल (उप-महाप्रबंधक, सतर्कता),  वी.डी. भट्ट (वरिष्ठ प्रबंधक, प्रभारी मानव संसाधन एवं प्रशासन), श्री विनय शील (वरिष्ठ प्रबंधक, योजना),  अरविंद कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक, वित्त एवं लेखा),  सुमित टम्टा (वरिष्ठ प्रबंधक, सतर्कता), तथा  वाई.एस. चौहान (प्रबंधक, जनसंपर्क) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से वीपीएचईपी ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दर्शाया और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *