एनटीपीसी कोल माइनिंग मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ

Spread the love

रांची।एनटीपीसी कोल माइनिंग मुख्यालय,रांची में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। यह अभियान 16 मई से 31 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत नवीन जैन,क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (माइनिंग)एवं सीईओ,एनएमएल द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई।

इस अवसर पर प्रभात राम,क्षेत्रीय प्रमुख मानव संसाधन(कोल माइनिंग),ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी और कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रमुख कार्यक्रमों में अपशिष्ट पृथक्करण कार्यशाला,नुक्कड़ नाटक,निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएँ (कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए),और नजदीकी सरकारी विद्यालय में स्वच्छता अभियान शामिल हैं।

चुटिया और कद्रू कार्यालय परिसरों में बैनर और सेल्फी ज़ोन स्थापित किए गए हैं,ताकि पखवाड़े की व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी देखने को मिली, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी जैसे धनंजय श्रीखंडे (महाप्रबंधक, टीएस),  गौरव रस्तोगी (मुख्य वित्त अधिकारी),रंजीत प्रसाद(अपर महाप्रबंधक, कोल माइनिंग),प्रशांत सिंह (अपर महाप्रबंधक,भूमि अधिग्रहण,पुनर्वास एवं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व),परशोतम लाल (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन),ए. के. सोनी (अपर महाप्रबंधक,टीएस)सहित अन्य अपर महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

कार्यालय में शपथ दिलाने का कार्य  नीरज कुमार चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक (टीएस) द्वारा किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *