चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना द्वारा  स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन 

Spread the love

हजारीबाग। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना द्वारा शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान में परियोजना के कर्मचारियों के साथ-साथ बिरहोर समुदाय के लोगों, विशेष रूप से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम मुखिया श्री झरी लाल महतो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अभियान के दौरान बिरहोर कॉलोनी स्थित विद्यालय की सफाई की गई, जिससे बच्चों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

मानव संसाधन प्रमुख श्री विजय किशोर द्वारा स्वच्छता और स्वच्छ आदतों को लेकर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने लोगों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक पवन खाण्डवे, नीलमधाब स्वाइन तथा उप महाप्रबंधक विवेक घनगोरिया की उपस्थिति रही। परियोजना की ओर से प्रत्येक बिरहोर परिवार को झाड़ू वितरित किए गए ताकि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। यह अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समुदाय के समग्र विकास और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *