चन्दौली : ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित चौरसिया निलंबित

gaongiraw

चन्दौली/ जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने बताया कि मोहित चौरसिया, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड नियामताबाद के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चन्दरखों में सचिव के रूप में कार्यरत है। ग्राम पंचायत चन्दरखों विकास खण्ड नियामताबाद में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन विगत 02 माह पूर्व अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया गया था। जिसमें सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अपूर्ण पाये जाने पर एक पक्ष के भीतर पूर्ण कराये जाने हेतु मौके पर निर्देशित किया गया था परन्तु मोहित चौरसिया, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण आज तिथि तक पूर्ण न कराये जाने के कारण अधूरा पड़ा है। आज दिनाक 10:02 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत चन्दरखा विकास खण्ड नियामताबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत सचिवालय के रख-रखाव पर सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है, ग्राम पंचायत का कार्यालय पंचायत भवन से संचालित न हो कर अन्य भवन से संचालित किया जा रहा है साथ ही निरीक्षण में ग्रामीण सचिवालय के न होने, अव्यवस्थित होने तथा सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण न होने एवं बार-बार चेतावनी देने के बाद भी सचिव के कार्य शैली में कोई सुधार न होने के कारण मोहित चौरसिया ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड नियामताबाद के विरुद्ध उपरोक्त आरोपो में अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रख्यापित करते हुए एतद्‌द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

NTPC

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *