Category: Varanasi

  • शिक्षा ही संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का आधार – डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”

    शिक्षा ही संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का आधार – डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”

     *इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे आयुष मंत्री, बच्चों को दिया आशीर्वाद*

    *शुद्ध पेयजल के लिए कॉलेज को भेंट किया वाटर कूलर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना*

    *रेट्रो थीम, राजस्थानी नृत्य व सामाजिक संदेशों से सजा कार्यक्रम, बड़ी संख्या में अभिभावक रहे उपस्थित*

    वाराणसी। इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे ही आने वाले समय में देश की प्रगति के संवाहक बनेंगे और उनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।

    आयुष मंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं की सुविधा हेतु अपनी ओर से विद्यालय को शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर भेंट किया, जिससे बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुधा पाण्डेय, प्राचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी, वाराणसी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति भारतवर्ष की सांस्कृतिक विविधता की सजीव झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के विभिन्न लोकनृत्यों और सांस्कृतिक रंगों का मंचन बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रोफेसर राजकिशोर शर्मा एवं सह-प्रबंधक आलोक विमल ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केशव पांडे ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है।

      कार्यक्रम में विशेष रूप से अजय गर्ग, राजेश जी, प्रो रचना शर्मा,श्रीमती उन्मना दीक्षित, आशीष जी , विनय कुशवाहा (टेक्निकल हेड, आर.डी. इंस्टिट्यूट ऑफ सिस्टमैटिक लर्निंग) आसिफ (ऑफिस कोऑर्डिनेटर), गौरव राठी, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, राजेश वर्मा, आकाश सेठ आदि की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक संध्या के दौरान छात्राओं द्वारा रेट्रो थीम पर आधारित प्रस्तुति, राजस्थानी नृत्य, “यमराज की अदालत”, मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित नाट्य प्रस्तुति सहित अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. रचना शर्मा द्वारा किया गया।

  • निलंबन, जांच व एसीपी की कार्यवाही प्राथमिकता पर कराएं – डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”

    निलंबन, जांच व एसीपी की कार्यवाही प्राथमिकता पर कराएं – डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”

    *आयुष अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश*

    *रिक्त पदों पर अधियाचन, प्रोन्नति व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा*

    पूर्ण निर्माण कार्यों के लोकार्पण और लंबित मामलों के त्वरित समाधान पर जोर

     वाराणसी। प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं अनुशासित बनाए जाने के उद्देश्य से अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आयुष विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित निलंबन, विभागीय जांच तथा एसीपी (आश्वस्त कैरियर प्रगति) से जुड़ी समस्त कार्यवाहियां प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से कराई जाएं, जिससे अनावश्यक विलंब समाप्त हो सके।

    डॉ. दयालु ने कहा कि आयुष विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष संबंधित आयोग को शीघ्र अधियाचन भेजना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी निदेशालयों में लंबित प्रोन्नति मामलों का निस्तारण करते हुए योग्य कार्मिकों को समय से पदोन्नति प्रदान की जाए। राज्य मंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी आयुष चिकित्सालयों में औषधियों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए दवा आपूर्ति की नियमित समीक्षा की जाए और आवश्यकता अनुसार समय से क्रय व वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पत्र के माध्यम से भेज दिए गए हैं।

      डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने आयुष विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। जिन निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया गया है, उनके लोकार्पण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाए ताकि जनसामान्य को शीघ्र लाभ मिल सके। वहीं जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक या अन्य समस्या आ रही हो, उसकी सूचना तत्काल उच्च स्तर पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे समाधान निकालकर कार्य को गति दी जा सके। पीआरओ गौरव राठी ने बताया कि मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ द्वारा प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, आयुष महानिदेशक सुश्री चैत्रा बी, निदेशक होम्योपैथी डॉ. पी.के. सिंह तथा यूनानी निदेशक प्रोफेसर जमाल अख्तर को औपचारिक पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

  • उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की वाराणसी इकाई का चुनाव सम्पन्न 

    उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की वाराणसी इकाई का चुनाव सम्पन्न 

     विजय कुमार बाबा जिलाध्यक्ष एवं विजय यादव जिला मंत्री बने

      वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की शनिवार को आयोजित बैठक में समस्त विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए और  द्विवार्षिक वार्षिक चुनाव पर विचार विमर्श किया। तदुपरान्त चुनाव अधिकारी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कमला सिंह पटेल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुखिया बानो के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें विजय कुमार बाबा जिलाध्यक्ष एवं बृजेश कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष, शिव कुमार राम जिला उपाध्यक्ष, विजय यादव जिला मंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह जिला ऑडिटर निर्वाचित हुए।  बैठक में त्रिवेणी प्रसाद प्रांतीय संरक्षक, अशोक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, कमला सिंह पटेल प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, सुफीया बानो प्रांतीय उपाध्यक्ष, गुनई राम प्रजापति प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष वन विभाग, द्वारिका प्रसाद जिलाध्यक्ष चंदौली, विजय कुमार कनौजिया, संदीप कुमार व रामकुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

  • महिला बाल कल्याण द्वारा संचालित संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया वीर बाल दिवस

    महिला बाल कल्याण द्वारा संचालित संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया वीर बाल दिवस

    *साहिबजादों का बलिदान,आने वाली पीढ़ियों को देश,धर्म और मानवता के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा*

     वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को सभी राजकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं में वीर बाल दिवस मनाया गया। 

     इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों के साथ आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बाल गृह बालक रामनगर, राजकीय बालिका गृह राजकीय पश्चातवर्ती देख रेख संगठन रामनगर के बच्चों का एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय कहा कि वीरता, साहस एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम में प्रतिभाग करना अत्यंत गौरव का पल है। आज का कार्यक्रम, अदम्य साहस को समर्पित कार्यक्रम है। जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा  गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का अद्वितीय बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जो आने वाली पीढ़ियों को देश,धर्म और मानवता के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि साहिबजादों के बलिदान ने साबित किया कि वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती है। वीर बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि कम आयु में भी महान आदर्शों के लिए अदम्य साहस के साथ खड़ा हुआ जा सकता है। वीर बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फ़तेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करना है। वे सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र थे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

    कार्यक्रम में बच्चों द्वारा खेल, देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिनमें नाटक, गीत एवं कविताओं के माध्यम से साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में  राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी मनीषा को सम्मानित किया गया। मनीषा द्वारा राजकीय बालगृह बालिका की बालिकाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वयं की आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया था।राजकीय बाल गृह बालक से कार्तिक, सोनू, सुंदर तथा राजकीय बाल गृह बालिका से निशा दुर्गा एवं राधिका तथा राजकीय पश्चातवर्ती देख रेख संगठन से संध्या को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय बालगृह बालक के प्रभारी  अशोक कुमार, राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय, राजकीय बालगृह बालिका की प्रभारी अधिकारी संगीत राय, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन की अधिकारी नीता देवी के साथ ही चारों संस्थाओं के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। डायोसिस ऑफ वाराणसी से कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि फादर कैस्पर द्वारा सभी बालक-बालिकाओं को गर्म वस्त्र वितरित किए गए तथा उन्हें वीर बाल दिवस एवं क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी गई। वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति और साहस की भावना को बढ़ावा दिया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणादायक था और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कियाके बच्चों  साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • काशी के आंगन में सजेगा ‘राष्ट्रीय खेल कुंभ: महापौर व डिप्टी सीएम ने पीएम को सौंपा आमंत्रण

    काशी के आंगन में सजेगा ‘राष्ट्रीय खेल कुंभ: महापौर व डिप्टी सीएम ने पीएम को सौंपा आमंत्रण

    *​72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी को मिला मेजबानी का गौरव*

    *​4 से 11 जनवरी तक सिगरा स्टेडियम में जुटेगा देशभर के खिलाड़ियों का रेला, नंदू-नीरा होंगे शुभंकर*

    वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ विजन के तहत उनकी अपनी कर्मभूमि काशी अब खेल जगत के एक बड़े गौरवशाली अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 4 जनवरी 2026 से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस खेल महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के क्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष व महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व यूपी वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेश पाठक ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महापौर व डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री को इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और इसे युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया। यह पहला अवसर है जब पूर्वांचल में इस स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जो काशी की खेल अधोसंरचना को नई पहचान देगी।

    नंदू और नीरा बढ़ाएंगे उत्साह

    इस चैंपियनशिप को खास बनाने के लिए स्थानीय संस्कृति से जुड़े शुभंकरों का चयन किया गया है। नंदी से प्रेरित ‘नंदू’ और गंगा डॉल्फिन ‘नीरा’ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर होंगे। आयोजन को पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़ियों का औचक एंटी-डोपिंग टेस्ट भी किया जाएगा और मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर होगा।

    एक नजर में चैंपियनशिप का स्वरूप:

    ​स्थान: डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी।

    ​तिथि: 4 से 11 जनवरी 2026 तक मुकाबले खेले जाएंगे।

    ​सहभागिता: देशभर से कुल 73 टीमें (पुरुष व महिला) हिस्सा लेंगी।

    ​खिलाड़ी: 1000 से अधिक धाकड़ खिलाड़ी काशी की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे।

  • उन्नाव रेप काण्ड के आरोपी की सजा अदालत द्वारा निलम्बित किए जाने से आक्रोश, निकाला गया प्रतिरोध मार्च 

    उन्नाव रेप काण्ड के आरोपी की सजा अदालत द्वारा निलम्बित किए जाने से आक्रोश, निकाला गया प्रतिरोध मार्च 

     उन्नाव रेप कांड में उम्रकैद काट रहे अपराधी नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा स्थगित किए जाने और बलात्कारियों के सजा में लगातार न्यायालय की लापरवाही के मुद्दे पर काली मुट्ठी बांध कर प्रतिरोध मार्च निकालकर दखल संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया।

    वाराणसी । वाराणसी स्थित अम्बेडकर पार्क में दखल संगठन के आह्वान पर उन्नाव रेप कांड में उम्र कैद काट रहे भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को केस में छूट दिए जाने पर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। अम्बेडकर पार्क में जुटी सैकड़ों महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर जिला मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला, और लैंगिक हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार के खिलाफ नारे लगाए। अम्बेडकर पार्क पर उपस्थित एकता ने बताया कि उन्नाव रेप कांड उत्तर प्रदेश के सबसे जघन्य और चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसने सत्ता, पुलिस और न्याय व्यवस्था की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

    ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 में उन्नाव जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया। पीड़िता और उसके परिवार को धमकियाँ, झूठे मुकदमे, और हिंसा का सामना करना पड़ा। पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत हुई। 2019 में पीड़िता के साथ हुए संदिग्ध कार हादसे में उसकी दो चाचियों की मौत हुई। वकीलों तक को धमकियां मिली। भारी जनदबाव और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया और दिल्ली स्थानांतरित हुआ। उन्नाव में ये दबंगई और दमन खुलेआम होती रही।

    प्रतिरोध मार्च में शामिल नारीवादी कार्यकर्ता स्मिता ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2020 में दिल्ली की अदालत ने कुलदीप सेंगर को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी। अभी उच्च न्यायालय ने सेंगर की सजा में स्थगन आदेश जारी किया है। प्रतिरोध मार्च में शामिल दखल संगठन की युवा कार्यकर्त्री जागृति राही ने बोला कि मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीबीआई मान सुप्रीम कोर्ट में सजा में स्थगन आदेश का प्रतिरोध करने का तय की है। हम इस पहल का स्वागत करते है। लेकिन सत्ता प्रशासन पार्टी के इस गठजोड़ में पिस रही पीड़िता और महिला अस्मिता पर चिंताग्रस्त हैं।

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, सत्ता में बैठी भाजपा में उन सांसदों और विधायकों की संख्या सबसे अधिक (54) है जिनके खिलाफ महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले दर्ज हैं। बानगी के तौर पर हम प्रज्वल रेवन्ना (पूर्व सांसद, JDS – NDA सहयोगी) का नाम ले सकते है। इन साहब ने एक महिला से बार-बार बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाया। कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी।  यूपी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का मामला खूब चर्चित रहा।

    आशाराम , रामरहीम आदि कई बाबाओं की भी लंबी सूची है जिन्होंने अपने आश्रमों में बलात्कार किए और लड़कियों को कैद करके रखा।

    टैन ने कई उदाहरणों को देते हुए कहा कि यहीं बनारस आईआईटी बीएचयू छात्रा के गैंगरेप सभी आरोपी भाजपा सोशल मीडिया टीम के ये पदाधिकारी रेप करने के बाद बनारस से भागकर मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार तक में शामिल रहे। यह सब दर्शाता है कि जब आरोपी सत्ता में होता है, तो पीड़िता को न्याय पाने के लिए कितनी लंबी और दर्दनाक लड़ाई लड़नी पड़ सकती है। उन्नाव रेप कांड से लेकर आईआईटी BHU गैंगरेप तक , ये सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता और महिलाओं के खिलाफ संरचनात्मक हिंसा का प्रतीक बनकर आज की तारीख में देश और समाज के सामने खड़े है।

    हम मांग करते हैं कि— 1 दोषी कुलदीप सेंगर को किसी भी प्रकार की राहत या विशेष सुविधा न दी जाए। 2 – पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    जब तक महिलाओं को बिना डर के न्याय नहीं मिलेगा, तब तक ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज़ उठती रहेगी। उन्नाव रेप कांड हमें याद दिलाता है कि चुप्पी अपराधियों को और मजबूत करती है। कार्यक्रम का संचालन मैत्री के द्वारा किया गया । प्रतिरोध मार्च और सभा में प्रमुख रूप से नीति, मैत्री, जागृति राही, आर्या, टैन, एकता, सुजाता, स्मिता, प्रियंका, धनंजय, रूमान, अनूप, रवि, कृष्णा, सिस्टर फ्लोरीन मुकेश, अरविंद, कमलेश आदि शामिल रहे।

  • वाराणसी में 3.92 लाख नौनिहालों को कुपोषण मुक्त रखने को पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक

    वाराणसी में 3.92 लाख नौनिहालों को कुपोषण मुक्त रखने को पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक

    विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ, 26 दिसम्बर से 24 जनवरी तक चलेगा अभियान*

    *9 माह से 1 वर्ष  तक के बच्चे को आधा  चम्मच (1 एमएल) तथा 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे को 1 पूरा चम्मच (2 एमएल) पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक*

    वाराणसी। जनपद में नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए ‘विटामिन ए सम्पूरण’ कार्यक्रम बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ शुक्रवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुण्ड पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया।यह अभियान 26 दिसम्बर से 24 जनवरी तक चलेगा| ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी व यूएचएसएनडी) सत्रों के जरिये 9 माह से 5 वर्ष तक के 3.92 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी जायेगी।

     सीएमओ ने बताया कि यह अभियान आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों पर विटामिन-ए का आच्छादन किया जाएगा। अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण (24 माह तक), सम्पूर्ण टीकाकरण, वजन लेना और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना, सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना, एक घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान को लेकर जन जागरूकता, आयोडीन युक्त की नमक के सेवन के प्रति जागरूक करने पर ज़ोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान सात माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को आयरन सीरप भी पिलाया जायेगा। 

    *जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस एस कनौजिया* ने बताया कि पहली खुराक 9 से 12 माह के बीच एमआर प्रथम टीके के साथ दूसरी खुराक 16 से 24 माह के बीच एमआर द्वितीय टीके के साथ तथा तीसरी से 9 वीं खुराक 6-6 महीने के अंतराल पर ‘विटामिन ए सम्पूरण’ अभियान के अंतर्गत पिलायी जायेगी| 9 माह से  1 वर्ष  तक के बच्चे को आधा  चम्मच (1 एमएल) तथा 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे को 1 पूरा चम्मच (2 एमएल) विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी|  समुदाय में सभी जनमानस से अनुरोध है कि पहली से 9 वीं खुराक में जो भी खुराक छूट गई हो या ड्यू हो उसे अवश्य पिलाएं|

       

  • अपने समाज के उत्थान के लिए बिन्द स्वजातीय बंधुओं को एक मंच पर आना होगा – रामकिशोर बिन्द

    अपने समाज के उत्थान के लिए बिन्द स्वजातीय बंधुओं को एक मंच पर आना होगा – रामकिशोर बिन्द

    जनपद चन्दौली में पहली बार मनाया गया बिन्द दिवस

     कमालपुर, चन्दौली ।( जी.जी. न्यूज ) ब्लाक धानापुर, कमालपुर में स्थित जन सहायता हास्पिटल के प्रांगण में बिन्द दिवस के अवसर पर बिन्द स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में बिन्द दिवस का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रामकिशोर बिन्द, विशिष्ट अतिथि बिरेन्द्र कुमार बिन्द, “डाक्टर” उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि राम किशोर बिन्द ने कहा कि समाज का उत्थान तभी होगा जब हम सब बिन्द स्वजातीय बंधु एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे और समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति के क्षेत्र में समाज के लोग आगे बढ़ कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने समाज के लोगों को जो भी पार्टी आगे बढ़ाने के लिए विश्वास करके चुनाव लड़ाती है उसका समर्थन करें और तन,मन, धन से साथ दें।

    विशिष्ट अतिथि बिरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर” ने कहा कि अपने समाज के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए बिन्द स्वाभिमान मंच के बैनर तले लगातार सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। आगे भी समाज के बच्चे बच्चियों को हर सम्भव प्रयास कर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। बिन्द दिवस के अवसर पर समाज के उपस्थित सभी गणमान्य जनों को नव वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं देता हूं। विरेन्द्र कुमार बिन्द “डाक्टर” ने बिन्द स्वजातीय समाज के स्वाभिमान की प्रतीक पूर्व सांसद विरांगना स्वर्गीय फूलन देवी को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा को स्मृति स्वरुप गणमान्य जनों को भेट की। कार्यक्रम में सर्वश्री ठाकुर प्रसाद बिन्द, जमुना बिन्द, रविन्द्र बिन्द, हनुमान बिन्द प्रधान, राजेन्द्र बिन्द, सुशील बिन्द, नगीना बिन्द,बेचू बिन्द, उदल बिन्द, शिव नारायण बिन्द, सतीश बिन्द, सजीवन बिन्द, श्यामबली बिन्द, घुरपत बिन्द, वंशनरायन बिन्द, चन्द्रबली बिन्द, भुट्टन बिन्द, चन्द्रिका बिन्द, हरेंद्र बिन्द फौजी, जगदीश बिन्द, राज चौहान, लाल बहादुर बिन्द, प्रवीण बिन्द, अखिलेश बिन्द, केशव राजभर, संजय यादव , राकेश बिन्द, डॉ नयन बिन्द, मदन मुरारी बिन्द, बनारसी बिन्द, रामाशंकर बिन्द, रज्जु बिन्द, चन्द्रभान बिन्द, डॉ धर्मराज बिन्द, पारस नाथ बिन्दु्, बिर्जु बिन्द, जेपी बिन्द, मंगरू बिन्द, प्रेमचन्द बिन्द, रामा प्रजापति, कैलाश बिन्द, मुन्ना बिन्द, सम्पत बिन्द, सिताराम बिन्द, रिंकू बिन्द, सतेन्द्र कुमार बिन्द, राहुल बिन्द, दिलीप बिन्द, संदिप बिन्द, विजय बिन्द, बबलू बिन्द, करन बिन्द व तमाम बिन्द समाज के लोग उपस्थित रहे।

    आयोजक डॉ एम के बिन्द, जितेन्द्र बिन्द, रामचन्द्र बिन्द ने आए हुए सम्मानित अतिथियों और गणमान्य जनों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार बिन्द पूर्व प्रधान और संचालन समाज सेवी राकेश बिन्द ने किया।

  • सांस्कृतिक धर्म नगरी मे होगा कला का संगम….

    सांस्कृतिक धर्म नगरी मे होगा कला का संगम….

    वाराणसी । जहा एक ओर धार्मिक नगरी वाराणसी मे इस वक्त ठंडक पूरे शबाब है वही दूसरे राज्यों से आए अव्यवसायिक रंग संस्थाओं ने अपने कला का प्रदर्शन अस्मिता नाट्य संस्थान के बैनर तले करने का फैसला किया है।मौका है हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय दुर्गाकुण्ड के मंच पर नृत्य और कवि की रस धार की अलौकिक छटा निहारने का । जहा पर मणीपुर व आसाम से आए हुए तमाम कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समिती की बैठक अशोक गुप्ता के आवास पर की गई । जिसमे सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि दुसरे राज्यो से आई नाट्य व नृत्य दल को अपने कला का प्रदर्शन करने मे कोई कठिनाई ना हो ।27 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे मणीपुरी नृत्य आसाम राज्य का विहू नृत्य की प्रस्तुति करने के साथ ही इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के  संयोजक मे काव्य पाठ होगा। तत्पशचात पुरस्कार वितरण का कार्य होगा कार्यक्रम के उद्दघाटन कर्ता-समाजसेवी आनन्द तोदी जी व मुख्य अतिथि एम०एल०सी० हंसराज विश्वकर्मा व अध्यक्षता  सनोज भारती (भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यता अनूसूचित जाति) उत्तर प्रदेश होगे। कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क हैऔर कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।बैठक मे घनश्याम विश्वकर्मा, डा०राजकुमार मौर्या,जय शंकर यादव काशी नाथ साहू, रिजवान अहमद,मधू सिह ने विचार व्यक्त किया। 

  • कनक लता ने जिले में लहराया परचम, जीता प्रथम स्थान

    कनक लता ने जिले में लहराया परचम, जीता प्रथम स्थान

     चोलापुर,वाराणसी । भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह मे गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर की छात्रा कनक लता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर आयुक्त सभागार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी  प्रखर सिंह के हाथों प्रमाण पत्र एवं ₹5000 का चेक देकर छात्रा को सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं से कैरियर संबंधी संवाद भी स्थापित किए गए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक  भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक  अनुराग दुबे एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता गिरि, नोडल शिक्षिका डॉ. विशालाक्षी देवी एवं शिक्षिका अर्चना चौबे उपस्थिति रही।