वाराणसी । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पिंडरा महोत्सव आयोजित होगा। इस बाबत सर्किट हाउस सभागार में मा विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजन को लेकर बैठक की गई। बताया गया कि पिंडरा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव में प्रत्येक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें नामचीन कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत संगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के मध्य रैलियों सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल के साथ ही महिला एवं दिव्यांग जनों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। बैठक के दौरान आयोजन को विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक पर्यटन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पिंडरा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलाकारों के चयन सहित सभी तैयारियां समय से सुनिश्नित कर लिए जाने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, सहायक निदेशक सूचना सुरेंद्र पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, सांस्कृतिक अधिकारी डॉ रामनरेश पाल, पवन सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वाराणसी। कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी द्वारा “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (VB–G RAM G) अधिनियम, 2025” के अंतर्गत कल्लीपुर, खजुरी, मेहदीगंज एवं मिश्रपुर ग्रामों में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पांच सौ से अधिक ग्रामीणों, कृषकों, श्रमिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मज़दूरी आधारित रोज़गार की कानूनी गारंटी को वित्तीय वर्ष में 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक किए जाने तथा इसके माध्यम से स्थायी ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों द्वारा अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों तथा ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ टिकाऊ परिसंपत्ति निर्माण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बीज प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ (एसएमएस) एस. पी. सिंह ने रोजगार के साथ कृषि आधारित परिसंपत्ति निर्माण, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन एवं कृषि उत्पादकता बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उद्यानिकी विशेषज्ञ (एसएमएस) डॉ. मनीष पांडेय ने उद्यानिकी आधारित आजीविका, फल-सब्जी उत्पादन एवं ग्रामीण रोजगार सृजन से जुड़े अवसरों की जानकारी दी। वहीं डॉ. प्रतीक्षा सिंह ने महिलाओं एवं युवाओं को आजीविका संवर्धन, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ राहुल कुमार सिंह ने किया। शस्य वैज्ञानिक डॉ अमितेश सिंह ने समसामायिक फसल प्रबंधन पर बात रखी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
*स्टांप मंत्री ने 12 करोड़ धनराशि से होने वाले 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास*
निर्धारित समय अवधि में प्रत्येक दशा में कार्यों को पूर्ण कराया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-मंत्री, रविन्द्र जायसवाल*
वाराणसी। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर उत्तरी के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को सिगरा गुलाब बाग स्थित अपने कार्यालय से डूडा द्वारा 12 करोड़ धनराशि से स्वीकृत उत्तरी विधानसभा में होने वाले कुल 38 कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार कि यह प्राथमिकता है कि सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो, कोई भी गली कच्ची ना रह जाए, कहीं भी नल से पानी की समस्या ना रह जाए। इसके लिए सरकार पूरी तरह से कटिबंध है। मंत्री ने क्षेत्र के उपस्थित जन समुदाय से अपेक्षा की की राष्ट्र के विकास में उनको भी अपनी भूमिका सकारात्मक रूप से निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास कर दिया गया है, उनका निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करें और मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में प्रत्येक दशा में इन कार्यों को पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डूडा के अधिकारी को भी निर्देशित किया कि कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखें। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता से समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्र के समस्त पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा किया गया।
वाराणसी, चन्दौली । सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वाले नेक नागरिक को प्रोत्साहित करने के लिए राह-वीर योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इसके तहत, दुर्घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल या ट्रॉमा केयर सेंटर ले जाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। योजना का मुख्य उद्देष्य गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में चिकित्सीय सहायता प्रदान करके जान बचाना है। इस योजना के तहत मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल में पूछताछ के लिए परेशान नहीं किया जा सकता, और वे गवाही देने के लिए बाध्य नहीं हैं।
मण्डलीय सड़क सुरक्षा की बैठक में मण्डलायुक्त वाराणसी द्वारा जनपद चन्दौली के 6 लोगों को सम्मानित कर प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन लोगों ने जनपद के विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। इन व्यक्तियों में श्रीमती सोनी देवी निवासी-खानजहांनचक, चन्दौली द्वारा पचफेड़वा के पास एक युवक को मार्षल (जीप) ने धक्का मार दिया जिससे युवक को गम्भीर चोट आयी। श्रीमती सोनी द्वारा तुरन्त ही एम्बुलेंस को कॉल किया गया एवं गोल्डेन ऑवर के अन्दर घायल युवक को अस्पताल पहूंचाने का कार्य किया जिससे युवक की जान बच सकी। राजकुमार पटेल निवासी-वार्ड नं0 4, नेहरूनगर, चन्दौली द्वारा कुण्डाखुर्द से आ रही एक महिला करवत रोड पर गम्भीर रूप से घायल पड़ी थी, जिसकी कोई मदद नहीं कर रहा था। राजकुमार पटेल द्वारा समय से अस्पताल पहुचाने का नेक कार्य किया गया। हिमांशु विश्वकर्मा निवासी जखनियां गाजीपुर द्वारा चन्दौली पुलिस के पास पिकप ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे बाईक सवार और दो लड़के गम्भीर रूप से घायल हो गए उन्हें हिमांशु विश्वकर्मा द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। संतोश कुमार निवासी-वार्ड नं0 14, लोहियानगर, चन्दौली द्वारा बबुरी के पास कार्य कर रहे युवक को गम्भीर रूप से चोट लग जाने पर उन्हें ससमय एम्बुलेंस को फोन कर अस्पताल पहूंचाने का नेक कार्य किया गया। धनश्याम प्रसाद निवासी-वार्ड नं0 3, नेहरूनगर, चन्दौली द्वारा चकिया में बाइक का पिकअप से एक्सीडेंट में बाइक सवार को गम्भीर चोट आयी, जिसकी मदद कोई राहगीर नहीं कर रहा था धनश्याम द्वारा नजर पड़ने पर तुरन्त अस्पताल पहूंचाया गया। राजकुमार यादव निवासी-उतड़ी समुदपुर, चन्दौली द्वारा काम से घर वापसी के समय मजिदहा पुल के पास दो बाइक आपस में भीड़ गयी जिसमें दोनों बाईक सवार को गम्भीर चाटें आयी, उन्हें दोनों बाईक सवार राजकुमार यादव द्वारा तुरन्त उपचार हेतु अस्पताल पहूंचाया गया।
इन सभी नेक व्यक्तियों का नाम मुख्यालय को प्रेषित किया गया है। समिति द्वारा चयनित किये जाने के उपरान्त उन्हें ’’राह-वीर’’ योजना के अन्तर्गत रू0 25,000/- की राशि सेे पुरस्कृत किया जाएगा।
*निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया गया*
वाराणसी। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा तहसील सदर स्थित नवनिर्मित ई०वी०एम० वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम के रखरखाव पर ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिगशर, सीसीटीवी आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गयी। आंतरिक निरीक्षण के पश्चात वेयरहाउस को फिर से सील किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नियमित पालन किया जाये। वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन कुमार, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी , अपना दल एस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है -जिलाधिकारी
वाराणसी। आज जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है” किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई व आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी इसे गम्भीरता से लें।
अत्यधिक ठण्ड, घने कोहरे व शीत लहर में लगातार वृद्धि के दृष्टिगत*
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार जनपद में *अत्यधिक ठण्ड, घने कोहरे व शीत लहर में लगातार वृद्धि के दृष्टिगत* जनपद वाराणसी में संचालित *प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक* के समस्त राजकीय/परिषदीय/अशासकीय राहायता प्राप्त/निजी मान्यता प्राप्त/सी०बी०एस०ई०, आई०सी० एस०ई० बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों का संचालन “29 एवं 30 दिसंबर” को बंद रहेगा। विभागीय एवं अन्य कार्यों हेतु अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
तुलसी उद्यान (वाराणसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण*
*नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*अटल स्मृति दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के सिद्धांतों, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण को किया गया नमन*
वाराणसी/लखनऊ / वाराणसी के तुलसी उद्यान में आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की उपस्थिति में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रहित में रखे गए विचारों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में प्रधानमंत्री जी के विचारों को लेकर विशेष उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब से काशी के सांसद बने हैं, तब से काशी की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का काशी से विशेष आत्मीय जुड़ाव है और वे सदैव काशी के सर्वांगीण विकास के बारे में सोचते रहते हैं। आज काशी में अधोसंरचना विकास, सड़क, घाट, मंदिर क्षेत्र विकास, स्वच्छता, पर्यटन, विद्युत व्यवस्था, आवागमन और नागरिक सुविधाओं में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जो प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में काशी न केवल आध्यात्मिक राजधानी के रूप में, बल्कि आधुनिक विकास के मॉडल के रूप में भी देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। काशी आज सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक स्मार्ट और जीवंत शहर के रूप में उभर रही है। इसी अवसर पर अटल स्मृति दिवस का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अटल जी के सिद्धांतों, उनके सुशासन, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व को स्मरण किया गया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अटल जी ने अपने कार्यकाल में देश को नई दिशा दी और सुशासन की मजबूत नींव रखी।
अटल जी द्वारा प्रारंभ की गई स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने देश के बुनियादी ढांचे को नई गति प्रदान की, वहीं पोखरण में परमाणु परीक्षण के माध्यम से उन्होंने भारत की सामरिक शक्ति और आत्मविश्वास को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वाराणसी। जहां चारों दिशाओं से मां गंगा बहती हों जहा काशी करवट हों, जहा संकट को हरने वाले संकटमोचन हो, जहा मां अन्नपूर्णा का वास हो वैसी सांस्कृतिक नगरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान ने वाराणसी के दुर्गाकुण्ड पर स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय मे काशी काव्य एवं नृत्य गंगा उत्सव नामक कार्यक्रम अपने आयोजकत्व में 27 दिसम्बर को जाते हुए वर्ष और आने वाले नववर्ष के स्वागत करने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रमुख व्यवसाई व समाजसेवी आनन्द तोदी मुख्य अतिथि, हंसराज विश्वकर्मा सदस्य विधान परिषद विशिष्ठ अतिथि राज कुमार जायसवाल पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी चकिया ,घनश्याम विश्वकर्मा, रतन लाल श्रीवास्तव समाजसेवी अशोक कनोडिया ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्दघाटन करते हुए आनन्द तोदी जी ने कहा कि-आज काशी विश्वनाथ की नगरी मे आए हुए तमाम कलाकार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं कि उनके कला का प्रदर्शन आज उस शहर मे है जिसे विश्व की सांस्कृतिक नगरी कहा जाता है।मुख्य अतिथि विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसा अद्भभुत कला का संगम आज देखने को मिल रहा है,सभी कलाकार एक से बढ़कर एक है और सभी अपने फन मे माहिर है। ऐसा कार्यक्रम निजी आयोजकों को करवाते देख कर मै अभिभूत हूं। साथ मे कोलकाता से आए विधान चन्द्र दास (नेशनल कल्चरल प्रोग्रामर ) ने कहा कि कला की कोई भाषा नही होती, जैसे पानी का कोई रंग नही होता।हर रंग रूप मे कलाकार ढल जाता है
और आज बाबा की नगरी मे हम कलाकार अपने कला संस्कृति का आदान प्रदान करने आए है। नूपूर मजूमदार ,भाग्यश्री बन्दोपाध्याय समीर पाल व सुनिल चतुर्वेदी और मेघा दीप दास ने सयुक्त रूप से प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों का मूल्यांकन करनिर्णय सुनाया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डा० राजकुमार गुप्ता महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने सयुक्त रूप से कहा कि आज सरकार से यही माॅग है कि कलाकार एक राज्य से दूसरे राज्य तक अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिये सफर करता है परन्तु सरकार द्वारा जो रेलवे कन्सेशन पास कोरोना काल मे बन्द किया गया है उसे अभिलम्ब आरम्भ करे ताकि कला का प्रदर्शन अत्याधिक हो सके।आज अव्यवसायिक संस्थाएं दम तोड़ रही हैं। इस प्रतियोगिता मे भरत नाट्यम ,कुचीपुरी ,कथकली, विहू नृत्य, लावड़ी हर तरह की प्रस्तुति की गई इसके साथ ही ड्राईग कम्पटीशन भी हुआ काशी सम्मान से सगून शर्मा (कोलकाता)
जैना बूर्देवा (झारखंड) गोजीता दास (न्यू दिल्ली)को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता आरम्भ से पहले काशी के कवि पं०इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजन मे काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमे चिन्तित बनारसी,सुभाष चन्द्र मौर्या, चिन्मय चटर्जी,और फायर बनारसी तथा महिला कवियत्रि चेतना तिवारी, ने काब्य पाठ करके काशी की परम्परा का निर्वाह किया। निक्की गुप्ता और संजय शर्मा ने आगन्तुक कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद अग्रहरि ने किया।
*रैन बसेरा, अलाव, कंबल वितरण एवं कान्हा गौशालाओं में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*
*सिर्फ खानापूर्ति नहीं, पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें : मंत्री ए के शर्मा*
*तीन दिवस में कंबल/ब्लैंकेट वितरण पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश*
*माघ मेला क्षेत्र मैं रेन बसेरा एवं अलाव के पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश*
*गौशालाओं में भी अलाव एवं तिरपाल सहित सभी व्यवस्थाएं हो मौजूद*
*सभी रैन बसेरों को अस्पताल एवं डिस्पेंसरी से टाइअप किया जाए*
वाराणसी/लखनऊ,/ प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने वाराणसी स्थित सर्किट हाउस से ज़ूम के माध्यम से प्रदेश के समस्त नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों, अलाव, कंबल वितरण, कान्हा गौशालाओं एवं अन्य जनहितकारी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना तथा उनमें और अधिक प्रभावी सुधार सुनिश्चित करना रहा। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह समय केवल औपचारिकता निभाने का नहीं बल्कि मानवीय संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की सेवा करने का है।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति न करे, बल्कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ करें। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण किसी भी गरीब, असहाय, निराश्रित व्यक्ति को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिवस के भीतर सभी कंबल एवं ब्लैंकेट का वितरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।
मंत्री श्री शर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि सभी प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेरों की जानकारी देने हेतु स्पष्ट होर्डिंग एवं साइनेज लगाए जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए तो उसे तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए और वहां भोजन, पेयजल, कंबल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
माघ मेला को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री श्री ए के शर्मा ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में रैन बसेरों एवं अलाव की पर्याप्त एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से राहत मिल सके। साथ ही सभी कान्हा एवं अन्य गौशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल एवं अलाव की अनिवार्य व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों को निकटवर्ती अस्पतालों एवं डिस्पेंसरी से टाइ-अप किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने ठंड के दृष्टिगत वाराणसी नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं बीएचयू परिसर में रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी रैन बसेरों में पेयजल, भोजन एवं साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी अपर नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी प्रतिदिन सायंकाल क्षेत्र भ्रमण कर खुले में सो रहे व्यक्तियों को रैन बसेरों में शिफ्ट कराते हैं। नगर आयुक्त ने यह भी अवगत कराया कि गौशालाओं में पशुओं के लिए तिरपाल एवं अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है।बैठक में लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा सहित अन्य जनपदों के नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों ने भी अपने-अपने जनपदों में ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में निदेशक नगरीय निकाय/सचिव अनुज झा, अजय कुमार शुक्ला, प्रदेश के सभी नगर आयुक्त, सभी अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।