Category: SUNDARGRAH

  • एनटीपीसी दुलंगा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग जागरूकता सत्र आयोजित

    एनटीपीसी दुलंगा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग जागरूकता सत्र आयोजित

    सुंदरगढ़। एनटीपीसी दुलंगा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए योग जागरूकता एवं व्यायाम सत्र का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट प्रमुख  बृज राज प्रसून द्वारा योग प्रशिक्षक  प्रदीप पटेल का स्वागत करते हुए हुई। श्री पटेल ने विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया तथा इनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी साझा की।

    उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटना आसान हो सकता है। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने एवं इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। इसी क्रम में प्रेरणा लेडीज़ क्लब में महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षक द्वारा तनाव और थकान से निपटने के लिए प्रभावी योग तकनीकों को सिखाया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से एनटीपीसी दुलंगा ने अपने कर्मचारियों के संपूर्ण स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ किया।

  • एनटीपीसी दर्लिपाली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी दर्लिपाली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    ,दर्लिपाली, सुंदरगढ़, / एनटीपीसी दर्लिपाली परियोजना में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दिनांक 21 जून से 23 जून 2025 तक परियोजना परिसर स्थित उत्कर्ष भवन सामुदायिक केंद्र, शुभ्रज्योति नगर में किया जा रहा है।

    हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस को एक उत्सव की तरह मनाते हुए, शिविर की शुरुआत 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास से हुई। योग सत्र में एनटीपीसी दर्लिपाली के अधिकारियों और कर्मचारियों, निरामय अस्पताल के चिकित्सकों, टाउनशिप के बच्चों, अभिलाषा लेडीज क्लब की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में नगर निवासियों और परिवारजनों ने भाग लिया।

    योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग शिक्षिका द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने इन विधियों के शारीरिक लाभ जैसे लचीलापन, सहनशक्ति और जोड़ों की मजबूती, साथ ही मानसिक लाभ जैसे तनाव मुक्ति और एकाग्रता वृद्धि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  हरे राम सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन और अनुरक्षण), श्रीमती पूनम मलिक, अध्यक्षा – अभिलाषा लेडीज क्लब, निरामय अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्पोर्ट्स क्लब और विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि, एवं एनटीपीसी दर्लिपाली के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    तीन दिवसीय योग शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है। शिविर के कार्यक्रम अनुसार: पहले दिन (21 जून): जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाने वाले अभ्यास और आधारभूत योग आसनों का अभ्यास कराया गया। दूसरे दिन (22 जून): घुटनों, पीठ और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए विशेष योग तकनीकों पर फोकस रहेगा। तीसरे दिन (23 जून): श्वास क्रियाओं (प्राणायाम), विश्राम और ध्यान की विधियों को सिखाया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और हॉर्मोनल संतुलन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

  • एनटीपीसी दर्लिपाली ने सुंदरगढ़ नगरपालिका को सौंपा ₹1 करोड़ का स्वच्छता मशीनरी

    एनटीपीसी दर्लिपाली ने सुंदरगढ़ नगरपालिका को सौंपा ₹1 करोड़ का स्वच्छता मशीनरी

    सुंदरगढ़, ओडिशा, ।एनटीपीसी दर्लिपाली ने स्वच्छ भारत मिशन और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सुंदरगढ़ नगरपालिका को ₹1 करोड़ मूल्य का स्वच्छता मशीनरी 19 जून 2025 को एक औपचारिक समारोह में सौंपा। 

    स्वच्छता मशीनरी हस्तांतरण समारोह का शुभारंभ हरे राम सिंह, महाप्रबंधक (ओएंडएम), एनटीपीसी दर्लिपाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुंदरगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यपालक अधिकारी, वाई. देवाशीष, डीजीएम (एचआर), एनटीपीसी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस पहल के तहत सुंदरगढ़ नगरपालिका को निम्नलिखित स्वच्छता उपकरण सौंपे गए: 2 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 9 बैटरी चालित कचरा संग्रहण वाहन (ई-रिक्शा)1 ऑटो-माउंटेड फॉगिंग मशीन 1 ट्रैक्टर विथ फ्रंट एंड बैकहो लोडर

    इस अवसर पर  हरे राम सिंह ने कहा कि यह पहल एनटीपीसी दर्लिपाली की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

    यह सहयोग सुंदरगढ़ नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, दैनिक कचरा संग्रहण को अधिक प्रभावी बनाने और फॉगिंग के माध्यम से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में सहायता करेगा।

    इस दौरान सुंदरगढ़ नगरपालिका अधिकारियों ने इस योगदान के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया और इसे शहरी स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। यह पहल सुंदरगढ़ को स्वच्छ, हरा-भरा और टिकाऊ शहर बनाने के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।

  • जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

    जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

    सोनभद्र।  जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक की गयी ।  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये हैं, वह उसके अनुरूप गड्ढा खुदाई का कार्य ससमय कर लें, हरीतिमा ऐप पर लक्ष्य के  सापेक्ष शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित करें ।  समस्त राजकीय, निजी स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों तथा पशु चिकित्सालयों में उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट मानक के अनुसार निस्तारित किया जाये, उद्योगों द्वारा खतरनाक अपशिष्ट को नदियों व तालाबों में जाने से रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये ।   खनिज परिवहन से उत्पन्न होने वाले फ्लाई एस के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, नदियों को स्वच्छ निर्मल व अविरल रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाये, कृषि विभाग द्वारा सोन नदी के किनारे बसे गांवों में किसानों को आरगैनिक प्राकृतिक खेती हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये। इस मौके पर डीएफओ राबर्ट्सगंज  कुंज बिहारी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कृषि अधिकारी  हरेकृष्ण मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • एनटीपीसी दर्लिपाली ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 12वां स्थापना दिवस

    एनटीपीसी दर्लिपाली ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 12वां स्थापना दिवस

    सुंदरगढ़ । सोमवार को एनटीपीसी दर्लिपाली ने हर्षोल्लास के साथ अपने 12वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। एनटीपीसी दर्लिपाली में 4 अप्रैल 2019 को यूनिट-1 को सिंक्रोनाइज किया गया और 1 मार्च 2020 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ। 23 मार्च 2021 को यूनिट-2 को सिंक्रोनाइज किया गया, और 1 सितंबर 2021 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ। फरवरी 2024 में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी दर्लीपाली सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया। आज, एनटीपीसी दर्लिपाली की कुल स्थापित क्षमता 1600 मेगावाट है।

    समारोह की शुरुआत  राम भजन मलिक – परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दर्लिपाली) के द्वारा प्रशासनिक भवन में एनटीपीसी झंडा फहराने के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होने बीते एक वर्ष के दौरान एनटीपीसी दर्लिपाली की परिचालन उपलब्धियों, राख के उपयोग में प्रगति और सीएसआर योगदानों को साझा किया। श्री मलिक ने कर्मचारियों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया और सतत विकास के लिए संगठन के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 4 कार्येपालकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘पावर एक्सेल अवार्ड’ दिया गया, साथ ही सिविल एवं हॉर्टिकल्चर के 32 संविदा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

    दर्लिपाली के 12वें स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह  प्रभात फेरी से शुरू हुई, इसके बाद प्रशासनिक भवन में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान महाप्रबंधक  हरे राम सिंह, सभी विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

  • कुम्भ से स्नान कर छत्तीसगढ़ सूरजपुर लौट रहे वाहन पलटा, एक की मौत,6 घायल

    कुम्भ से स्नान कर छत्तीसगढ़ सूरजपुर लौट रहे वाहन पलटा, एक की मौत,6 घायल

    राकेश जयसवाल 

    डाला। सोनभद्र वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर वाहन संख्या CG 29 AH 1083 जो रावटसगंज से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही थी अनियंत्रित होकर बाएं तरफ एक मोटरसाइकिल में धक्का मारते हुए प्रितनगर चोपन में पलट गई जिसमें बैठे यात्री घायल हो गए तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भिजवाया गया क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से अलग खड़ा कर नाम पता की जानकारी की गई तो वाहन संख्या सीजी 29 ए एच 1083 के चालक रोहित साहू पुत्र अवधेश साहू निवासी कृष्णापुर थाना सूरजपुर जनपद रामानुज नगर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष की मृत्यु हो गई है,

    घायलों में बैठे यात्री मुन्ना साहू पुत्र मानिकचंद निवासी कल्याणपुर थाना सूरजपुर जनपद रामानुज नगर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष,ईश्वर साहू पुत्र सूरजमन साहू निवासी उपरोक्त उम्र करी 50 वर्ष ,मीरा साहू पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र कारी 32 वर्ष, प्राची साहू पुत्री स्वर्गीय राम राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 16 वर्ष,आदर्श कुमार साहू पुत्र स्वर्गीय राम राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 14 वर्ष, उर्मिला साहू पत्नी ईश्वर साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 40 वर्ष, व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार यादव पुत्र अज्ञात उम्र करीब 25 वर्ष, व सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा पुत्र स्वर्गीय राम जी निवासी रेलवे कॉलोनी चोपन थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष घायल है जिनका इलाज चल रहा है मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार यादव व सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा को रेफर सदर अस्पताल लोढ़ी किया जा रहा है, यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रही है कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, घायलों के परिजनों को सूचना कर दी गई है

  • एनटीपीसी दर्लिपाली में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

    एनटीपीसी दर्लिपाली में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

    सुंदरगढ़। एनटीपीसी दर्लिपाली में 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि  जी राम भजन मालिक, परियोजना प्रमुख (दर्लिपाली) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एनटीपीसी दर्लिपाली एवं। सीआईएसएफ के सभी कर्मचारी और उनके परिवारजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन शुभ्रज्योति नगर के स्टेडियम में किया गया। 

    तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने सी.आई.एस.एफ. एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. के जवानों एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

    इसके पश्चात  मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों उनके परिजनों, सीआईएसएफ़ जवानों, स्कूली छात्र-छात्राओं को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    मुख्य अतिथि ने परियोजना में, एनटीपीसी अधिकारियों, कर्मचारियों, निरामय अस्पताल, CISF के सभी अधिकारियों एवं जवानों, Associations एवं Welfare bodies, DEWA, अभिलाषा लेडीज क्लब की उनके रचनात्मक व सकारात्मक योगदान के लिए सराहना की।

    बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन एवं दीक्षा प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। सीआईएसएफ के फायर विंग ने पानी से तिरंगे की छवि बना कर इस कार्यक्रम को देश-भक्तिमय बना दिया। फिर अंत में अपने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के कर्मियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  हरे राम सिंह, सभी विभागध्यक्षगण, अधिकारीगण, डीसी सीआईएसएफ  एल मोहंती, बीबीपीएस स्कूल प्रिन्सिपल श्रीमती नीरजा तिवारी, एसोसिएशन एवं वेलफेयर बॉडीज के प्रतिनिधिगण, अभिलाषा लेडीस क्लब की अध्यक्षा एवं सभी शुभ्रज्योति नगर के निवासी उपस्थित रहे।  श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर महा प्रबंधक (मानव संसाधन) ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया।