Category: SONBHADRA

  • 38 दिन में महिला के खाते से 11.13 लाख की साइबर ठगी

    38 दिन में महिला के खाते से 11.13 लाख की साइबर ठगी

    सोनभद्र। जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी एक महिला के बैंक खाते से 38 दिनों के भीतर 11 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला बैंक से पैसा निकालने पहुंची और खाते में शून्य बैलेंस की जानकारी मिली। पीड़िता मधुमती देवी पत्नी ओमप्रकाश सिंह का बचत खाता इंडियन बैंक की शाहगंज शाखा में है। उनके खाते में करीब 11.13 लाख रुपये जमा थे। 21 फरवरी को जब वह बैंक पहुंचीं तो पता चला कि खाते की पूरी रकम अलग-अलग तिथियों में पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर कर ली गई है।

    बैंक से जानकारी करने पर सामने आया कि 6 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 के बीच कई किस्तों में यह राशि निकाली गई। पीड़िता का कहना है कि पेटीएम खाता उनके भतीजे के नाम से संचालित होता था, लेकिन उसने किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया। ऐसे में उन्होंने साइबर ठगी की आशंका जताते हुए साइबर थाना में तहरीर दी है।महिला ने पूरी रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित खातों व ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।

  • राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां तेज

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां तेज

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित कार्यक्रम को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी बी.एन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच, बैरिकेडिंग, मार्ग व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा घेरे को पूरी तरह अभेद्य बनाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो।बताया जा रहा है कि राज्यपाल पुलिस लाइन में नवनिर्मित तीन भवनों का लोकार्पण कर सकती हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

  • हर घर जल नल योजना पर सपा का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के आरोप

    हर घर जल नल योजना पर सपा का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के आरोप

    सोनभद्र। हर घर जल नल योजना को लेकर जिले में सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया और योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कई गांवों में पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही। मारकुंडी, कनपानी, टोला नगवा सहित कई गांवों में टंकियां बनी हैं, पर पानी नहीं पहुंच रहा। चोपन, कोन, नगवां और म्योरपुर क्षेत्र के ग्रामीण आज भी हैंडपंप से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि योजना के प्रचार-प्रसार और दीवार लेखन के नाम पर भारी धनराशि खर्च दिखाई गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि कागजों में विकास दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।सपा नेता अनीता बैगा ने कहा कि गंदा पानी पीने से ग्रामीणों, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वहीं मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं।कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच और सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • हारे के सहारे’ के जयकारे से गूंजा रामलीला मैदान, खाटू श्याम उत्पत्ति की कथा का हुआ जीवंत मंचन

    हारे के सहारे’ के जयकारे से गूंजा रामलीला मैदान, खाटू श्याम उत्पत्ति की कथा का हुआ जीवंत मंचन

      श्रीकृष्ण रासलीला के 9वें दिन खाटू श्याम उत्पत्ति की कथा का जीवंत मंचन किया गया

    राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान में चल रही 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला अपने चरम पर है। कार्यक्रम के 9वें दिन खाटू श्याम (बर्बरीक) की उत्पत्ति और उनके बलिदान की गाथा का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भीम के पौत्र बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान कर शीश के दानी कहलाए।कलाकारों ने बर्बरीक द्वारा हारने वाले का साथ देने के संकल्प को बड़ी कुशलता से पेश किया।
    जब श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में बर्बरीक से उनका शीश मांगा, तो पांडाल में सन्नाटा पसर गया। बर्बरीक के आत्मोत्सर्ग के दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। अंत में श्रीकृष्ण द्वारा बर्बरीक को कलयुग में अपने नाम श्श्यामश् से पूजे जाने का वरदान देने के साथ लीला का समापन हुआ। आरती के पश्चात बाबा श्याम को चढ़ाए गए छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया। इस दौरान श्जय श्री श्यामश् और श्हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल कीश् के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, आशीष अग्रवाल,सचिन गुप्ता,धीरज जालान ,मनोज सिंह,सत्येंद्र पांडेय,राकेश कुमार गुप्ता,राजेश सोनी,सरजू प्रसाद,धर्मेश सिंह खरवार,विजय कानोड़िया,सुनील सिंह,अमरपाल गिरी,विमल जैन,नवीन अग्रवाल,चंद्रभूषण पांडेय,अमित जैन, सिल्लु अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

    ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

    दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों, स्थानीय पदाधिकारियों और सचिवों (प्रधानाध्यापकों) को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक और उन्मुख करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार (उपजिलाधिकारी न्यायिक) रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायतों से सीधे जुड़े होते हैं।प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान आपसी समन्वय बना कर शिक्षा के विकास पर कार्य करें।
    इस अवसर पर राम विशाल चौरसिया बीडीओ,दुद्धी एवं प्रेमशंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों को शिक्षा के प्रसार हेतु सहयोग की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी ने की।कार्यशाला के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और ब्लॉक स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शैलेश मोहन,एआरपी श्यामसुंदर,उज्ज्वल मौर्य,योगेन्द्र यादव,रामसूरत शिक्षक छविलाल,मुसईराम,सदानंद मिश्र,जितेन्द्र चौबे  ,अविनाश गुप्ता,विवेक शांडिल्य,धर्मेंद्र सिंह,नीरज कन्नौजिया,अवधेश कन्नौजिया,ओमप्रकाश,दयाशंकर,तत्सत तिवारी,मनोज जायसवाल, डा रमेश कुमार,रेनू कन्नौजिया,अमिता तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र चौबे, अविनाश गुप्ता और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।

  • दो दिवसीय 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ, विभिन्न दौड़ का आयोजन

    दो दिवसीय 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ, विभिन्न दौड़ का आयोजन

    दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुरुआत मंगलवार को हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सरवन कुमार यादव क्रीड़ा प्रभारी सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज चकिया चंदौली, विशिष्ट अतिथि डॉ बालरूप यादव एवं डॉ रमेश स्वपनील शारीरिक शिक्षा विभाग महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
    क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती द्वारा आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया। दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह के पहले दिन विभिन्न दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 100,200 मीटर सहित अन्य खेल -कूद शामिल रहा। दौड़ में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ध्छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ मिथलेश गौतम, डॉ विवेकानंद, डॉ सचिन, डॉ बृजेश यादव, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ दिनेश चंद, डॉ गीता सहित अन्य मौजूद रहे।

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त

      एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव अधिकारी को चुनाव निरस्त करने का दिया निर्देश

      यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में होगा चुनाव

    सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का वर्ष 2025-2026 का होने वाले चुनाव प्रक्रिया को एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्री नाथ सिंह एडवोकेट ने मंगलवार को निरस्त कर दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के साथ ही यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में कराने का निर्देश दिया है।
    सहायक चुनाव अधिकारी गण सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम 23 फरवरी 26 से शुरू होकर 9 मार्च 26 तक होना निश्चित था, किंतु मतदाता सूची में अधिवक्ताओं का पता न होना, जिस पर अधिवक्तागण ने आपत्ति व सलाह दिया कि मतदाता सूची में पता होना चाहिए, जिससे चुनाव प्रचार प्रसार में अधिवक्ताओं को सहूलियत मिल सके एवं बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के मॉडर्न बाइलॉज के नियमानुसार ना होने के कारण एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को निर्देशित किया है कि समस्त चुनाव प्रक्रिया निरस्त किया जाता है व मतदाता सूची दुरुस्त करके चुनाव की तिथि बाद में घोषित किया जाएगा। इस बाबत डीएम, एसपी व एसडीएम सदर को भी अवगत करा दिया गया है।

  • भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा सिंह प्रकरण में अदालत की सख्ती, गैर जमानती वारंट के पालन को लेकर एसपी को निर्देश

    भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा सिंह प्रकरण में अदालत की सख्ती, गैर जमानती वारंट के पालन को लेकर एसपी को निर्देश

    सोनभद्र। नवरात्रि के दौरान हुए जागरण विवाद से जुड़ा पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में है। भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका और इवेंट मैनेजर विकास कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विशेष एससी/एसटी अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने जारी गैर जमानती वारंट और धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस के पालन को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।यह मामला परिवाद संख्या 352/2025, राज्य बनाम विकास कुमार व अन्य से संबंधित है, जो थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र का है। प्रकरण में आईपीसी की धारा 504, 506, 420, 406 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va), 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मुकदमा दर्ज है।पूरा विवाद 18 अप्रैल 2024 का बताया जाता है।

    रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजक राजेंद्र पुत्र रामनरेश ने कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए अंतरा सिंह को इवेंट मैनेजर के माध्यम से लगभग दो लाख रुपये में बुक किया था। आरोप है कि 1 लाख 70 हजार रुपये एडवांस दिए गए और कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई, लेकिन तय तिथि पर प्रस्तुति नहीं हुई और कलाकार पक्ष बिना कार्यक्रम किए लौट गया।आयोजकों का कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का नुकसान हुआ। एडवांस राशि वापस मांगने पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा और अदालत के निर्देश पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।सुनवाई के दौरान आरोपियों की अनुपस्थिति पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बावजूद गिरफ्तारी और पेशी न होने पर विशेष न्यायाधीश ने 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर वारंट और धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस का विधिवत निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि 14 मार्च 2026 तय की गई है।मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अदालत की सख्ती के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

  • त्यौहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – क्षेत्राधिकारी

    त्यौहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – क्षेत्राधिकारी

    होली व रमजान को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

    दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सोमवार को होली तथा रमजान को लेकर शांति सौहार्द की बैठक क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय प्रभारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि इसी माह में होली का त्योहार और रमजान का महीना भी है।सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनायें। किसी भी प्रकार की कोई ईश्या मतभेद न करें मिलजुल कर त्यौहार मनायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर एक साथ होलिका दहन है। केवल नगवा गांव में यह परंपरा नहीं है वहां जिंदा होलिका दहन का कार्यक्रम होता है जिसके लिए विशेष व्यवस्था की  जाएगी, 4 मार्च को होली का त्यौहार है उसके दो दिन पहले होली पंचांग के अनुसार परंपरागत तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम है।
    इसके मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाने की बात कही। इसके साथ ही संबंधित गांव के प्रधानों को निगरानी रखने की अपील किया। होली और रमजान को लेकर दुद्धी मुख्य बाजार और अमवार मोड पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। त्योहार मे किसी प्रकार का खलन डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद सहित कुल 9 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा –  निर्वाचन अधिकारी

    अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद सहित कुल 9 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा –  निर्वाचन अधिकारी

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव : 24 फरवरी तक मिलेगा पर्चा और प्रत्याशी कर सकेंगे पर्चा दाखिला

    सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए एक-एक सहित कुल 9 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र लिया। 24 फरवरी को भी पर्चा मिलेगा और प्रत्याशी अपना पर्चा भी दाखिल करेंगे। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सत्य प्रकाश सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदु यादव एडवोकेट एवं महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने पर्चा लिया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष देव पांडेय एडवोकेट ने भी नामांकन पत्र लिया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड  प्रताप सिंह एडवोकेट एवं रमन कुमार एडवोकेट ने नामांकन पत्र लिया है।
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार निर्धारित है। जबकि प्रत्याशी 24 फरवरी को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर सकेंगे।बता दें कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव में सहयोग के लिए प्रदीप कुमार मौर्य एड, पवन कुमार सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड, शांति वर्मा एड एवं  सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा एड व राजकुमार सिंह पटेल एड मौजूद रहे।