दुद्धी । 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राम नगीना नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता जी थे, जिन्होंने संस्थान के कैंपस में झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जो संस्थान के कैंपस से निकलकर मझौली, गोपी मोड़, झरोखकला होते हुए वापस संस्थान में पहुंची। पूरे मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए और आजादी का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति पर आधारित नाटक, गीत और नृत्य शामिल थे। विशेष रूप से एनएसजी कमांडो की भूमिका में छात्रों ने जोश और समर्पण का परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल हिमांशु ने सभी को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। तदुपरांत उपेंद्र यादव ने छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत को अपनाने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की zप्रशंसा की। समारोह के अंत में सभी को मिठाइयां वितरित की गईं। 76वें स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य आयोजन ने सभी को एकजुट होकर देश सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
15 वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य तरीके से हुआ आयोजन
सोनभद्र। 15वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य तरीके से आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर सोनभद्र में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलन कर व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मंचासीन अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर व बैच अलंकृत कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही देशभक्ति गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व जनमानस को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी और उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि एक बेहतर जनप्रतिनिधि के चुनाव हेतु अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करें, जितने अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव होगा, उतना ही अच्छा विकास होने के साथ ही हमें व आप को समझने वाला योग्य जनप्रतिनिधि का चयन होगा। इसलिए मतदाता जागरूकता अभियान के साथ ही स्वीप जैसे कार्यक्रम के माध्यम से जनपद स्तर पर मताधिकार के प्रति लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने का कार्य किया जाता है और मतदान पर्ची को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, शोसल मीडिया के साथ ही विभाग द्वारा प्रचार के जो भी माध्यम है, के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाता है, उन्होंने कहाकि हम वोंट दें, इसके लिए जरूरी है कि मतदाता सूची में नाम होना भी जरूरी है, इसके लिए 18 वर्ष की आयु को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए वर्ष में माह के तीन-तीन अभियान चलाकर नाम को जोड़ने, घटाने व संशोधन आदि का किया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना जितना जरूरी है, उससे ज्यादा मतदान करना जरूरी है, जो आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग हैं, उनको तब तक चुनाव लड़ने से वंचित नहीं किया जा सकता, जब तक वो आपराधी सिद्ध न हो जायें, ऐसे लोग जो चुनाव लड़ते हैं, उनके सम्बन्ध में शपथ पत्र के माध्यम से उनसे विवरण लिया जाता है कि कहींे किसी अपराध में नामित तो नहीं हैं और इसकी सूचना राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाता है, जिससे मतदाता वर्ग को जानकारी हो कि उसकी पृष्ठभूमि क्या रही है। वोट देना एक पवित्र कार्य है, नैतिकता का भी उसमें हमें ध्यान रखना चाहिए, हमें किसी चिज से प्रभावित हुए बिना जो प्रत्याशी है, उसका जाति, धर्म क्या है वह हमें आर्थिक लाभ दे सकता है या नहीं इस बात का ध्यान न देकर हमें एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। जो लोग यहां आये हैं, इन सारी बातों को सुने हैं, वो आगामी दिनों में लोक सभा, विधान सभा व पंचायत जैसे चुनाव हों, उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा जरूरी लें और पास-पड़ोस के लोगों को अपने मताधिकार के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज यहां पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सुन्दर रंगोली द्वारा देश के मजबूत लोकतंत्र को प्रस्तुत किया गया है और मतदान के मूल्य को बताया गया है, आपका मत एक स्वच्छ व सुन्दर लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है। इस मौके विद्यालयों के 05 छात्र-छात्राओं द्वारा 01 जनवरी,2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन-पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये और स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बनायी गयी रंगोली, चित्रकला का अवलोकन किये, उसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सराहना भी किये। जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची तैयार करने में सराहनीय कार्य करने में बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर, निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक सुनील कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, राजकुमार को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार सदर अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सिद्दीकी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
कोन(सोनभद्र) शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाला, रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कोन लोकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। परिषदीय विद्यालय कोन के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली स्लोगन के साथ कोन बाजार के मुख्य मार्ग और कस्बों में भ्रमण रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्य भी किया गया। क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील रैली के माध्यम से की गई। रैली के समापन सत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ छात्र छात्राओं व शिक्षकों को दिलाया गया। रैली में मुख्य रूप से शिक्षक रितेश कुमार, अविनाश कुमार, समेत दर्जनों शिक्षक साथ रहें।
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत – करामी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 23.01.2025 को सीएसआर अनुभाग द्वारा एनटीपीसी- विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीण जनों हेतु किया गया ।
उक्त चिकित्सा शिविर में ग्रामिणवासियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 265 मरीजों, जिसमें 142 महिला एवं 123 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया ।
इस शिविर में चिकित्सा विभाग की तरफ से वरिष्ठ विशेषज्ञ (महिला रोग) डॉ. प्रतिमा महेंद्र, डॉ. हेमा उराव, डॉ. तन्मय पटेल, , डॉ. ज्योति सिंह, अन्य चिकित्सकगण एवं उनकी मेडिकल टीम के साथ-साथ कार्यपालक(सीएसआर) निखिल जायसवाल, सरपंच(करामी) श्री जुड़ावन एवं भारी संख्या मे ग्रामीणवासी उपस्थित रहे। उक्त चिकित्सा शिविर का ग्रामीण जनों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गयी एवं इस नेक कार्य की काफी सराहना की गयी ।
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित प्रीवेंटिव हेल्थ पहल के तहत चौथा बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) कैंप 23 जनवरी 2025 को विंध्य अस्पताल में संपन्न हुआ। इस कैंप में प्रमुख अतिथि राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और श्रीमती त्रिवेणी पाला, प्रभारी कल्याण (सुहासिनी संघ) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैंप का मुख्य उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में जागरूकता फैलाना और स्वस्थ हड्डी को बढ़ावा देना था। इस मौके पर डॉ. दीपक डे, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) परीक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरनाक प्रभावों जैसे फ्रैक्चर, कार्य से अनुपस्थिति और आर्थिक बोझ के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ कर्मचारी एक संस्थान की उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
वहीं, डॉ. प्रतिमा महेंद्र, सीनियर स्पेशलिस्ट (विंध्य अस्पताल) ने हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सही पोषण, सूर्य के प्रकाश और नियमित व्यायाम की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने यह बताया कि विटामिन D, जो सूर्य की रोशनी से मिलता है, कैल्शियम के अवशोषण में अहम भूमिका निभाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा उन्होंने तिल और रागी जैसी कैल्शियम से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों का सुझाव दिया, ताकि हड्डियों को मजबूती मिल सके। इस कैंप का समन्वय डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ, सीनियर स्पेशलिस्ट (विंध्य अस्पताल) और सुरजन सिंह राजपूत (सहायक अधिकारी) ने किया। यह पहल पिछले वर्षों की तरह मरीजों के हड्डी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें शीघ्र पहचान, इलाज और फॉलो-अप शामिल है। एनटीपीसी विंध्याचल अपनी प्रतिबद्धता के साथ कर्मचारियों और समुदाय की भलाई में योगदान करता है।
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं।” “हमारी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल, स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसने बालिकाओं को सशक्त बनाने में योगदान दिया है। बालिकाओं के साथ कोई भेदभाव न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी हम उतने ही प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान प्रभात फेरी के बाद नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के नोडल द्वारा संबंधित छात्राओं व अध्यापकों को संबंधित राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विचार प्रकट करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की गई। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति आजाद बिंद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रिपुंजय श्रीवास्तव, मलेरिया अधिकारी पी.के.सिंह आदि मौजूद रहे।