Category: SONBHADRA

  • किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन न होने पाये – जिलाधिकारी

    किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन न होने पाये – जिलाधिकारी

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के अधिकारियों के उपस्थिति में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारण अनुज्ञाधारक एवं खनन पट्टा धारक के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक की गयी। आयोजित समन्वय बैठक के दौरान ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारण अनुज्ञाधारक एवं खनन पट्टा धारक को अलग-अलग समय पर आयोजित बैठक में अपनी-अपनी बात/समस्या रखने की अनुमति दी गयी, जिस पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा अपनी समस्या से अगवत कराते हुए कहा गया कि बेवजह ट्रान्सपोर्टर के वाहनों को परेशान न किया जाये। क्रशर संचालक, खनन पट्टा धारक ने भी अपनी-अपनी बात रख व्यवसाय में होने वाली समस्या से अवगत कराया। जिस पर बैठक में ही चयन समिति द्वारा ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारण के अनुज्ञापी एवं खनन पट्टा धारकों द्वारा उठाये गये सवाल व समस्या के शंका समाधान मौके पर किया गया।

      बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि क्रशर संचालक नियमानुसार खनन व खनन सामग्री का परिवहन करना सुनिश्चित करें, किसी भी दशा में नियम विरूद्ध कार्य न करें। मानक के अनुरूप खनन व खनन परिवहन कराने वालों को अपेक्षित सहयोग दिया जायेगा और गैर कानूनी कार्य करने वालोें के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेेगी। जिलाधिकारी ने खनन विभाग के अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन न होने पाये। उन्होने समीक्षा के दौरान धारा-20 के लम्बित प्रकरणों ,वन बन्दोबस्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
      संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में निर्देशित किया गया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन, अवैध परिवहन व एम0एम0-11 का उल्लंघन न होने दिया जाये, पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की टीम एक साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहाकि किसी भी हाल में खनन का कार्य निर्धारित मानकों व शासन की मंशा के अनुरूप ही होना चाहिए। यदि बिना परमिटध्फर्जी परमिट के खनन सामग्री से लदी कोई भी वाहन व ओवर लोड वाहन पकड़ा जाता है, तो उस वाहन मालिकध्ड्राइवर पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। अवैध खनन से सम्बन्धित कार्यवाही के नाम पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी खनन क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों पर किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं करेगा अन्यथा की दशा में वह स्वयं जिम्मेदार होगा और कार्यवाही के लिए भी तैयार रहेगा।
       इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी(वि0ध्रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ आशीष कुमार, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ रंजीत निर्मल, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ अजीत पाण्डेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र, जनपद के ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारण के अनुज्ञापी एवं खनन पट्टा धारकगण उपस्थित रहें। 

  • टिकुरिया ग्राम पंचायत का मामला : काम हुआ नहीं सरकारी धन का हुआ बंदरबांट

    टिकुरिया ग्राम पंचायत का मामला : काम हुआ नहीं सरकारी धन का हुआ बंदरबांट

    करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के ग्राम पंचायत टिकुरिया के सदस्यों ने प्रधान व सेक्रेटरी की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट का लगाया आरोप।ग्राम पंचायत सदस्य रामज्ञा ने प्रार्थना पत्र देकर विकासखण्ड अधिकारी से लगाई न्याय की गोहार।

       जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खंड के टिकुरिया ग्राम सभा में प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिली भगत से जो कार्य हुए ही नहीं उसका भी पेमेंट करा लिया गया है ग्राम पंचायत सदस्य टिकुरिया रामाज्ञा व वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र कुमार ने खंड विकास अधिकारी को बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। प्रार्थना पत्र में प्रधान व सेक्रेटरी पर आरोप है कि कई काम है जिसका भुगतान करा लिया गया है लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा है अपने सम्बन्धी को फर्जी पेमेंट कराया गया है इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी सुरेश मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सोनभद्र में जश्न

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सोनभद्र में जश्न

    रेणुकूट। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को बड़े अंतर से पराजित कर राजधानी की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेताओं की हार ने सभी को चौंका दिया।

    दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न सोनभद्र जिले में भी मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी सरकार के विकास कार्यों और केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के फैसले का प्रतीक है।

    भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के खोखले वादों को नकार दिया है और भाजपा की डबल इंजन सरकार में भरोसा जताया है। इस अवसर पर सरजू बैसवार, अशोक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुनील केसरी, आलोक राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    इस चुनाव परिणाम ने दिल्ली की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर दी है, जहां भाजपा ने आम आदमी पार्टी के लंबे शासन को समाप्त कर दिया है।

  • एनसीएल में संपन्न हुई 47वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    एनसीएल में संपन्न हुई 47वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    सोनभद्र , सिंगरौली । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में शुक्रवार को 47वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आर ए मीणा, उपमहानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय, नॉर्दर्न ज़ोन, गाजियाबाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

    बैठक में सीएमडी एनसीएल  बी. साईराम, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक)  मनीष कुमार, निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी /संचालन)  जितेंद्र मलिक, डीएमएस (माइनिंग), वाराणसी राजीव कृष्णकुमार, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) नॉर्दर्न जोन, ग़ाज़ियाबाद पी कुमार, डीएमएस (मैकेनिकल) नॉर्दर्न जोन, संदीप श्रीवास्तव, डीडीएमएस (माइनिंग) वाराणसी,  के जीवन,डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), नॉर्दर्न जोन, ग़ाज़ियाबाद  शर्मा रंजन, एनसीएल के जेसीसी सदस्य सीएमएस से  अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक पांडे,  सीएमओएआई प्रतिनिधि  सर्वेश सिंह, श्रमिक संगठनों से सुरक्षा समिति के सदस्य, सभी क्षेत्रो के महाप्रबन्धक एवं  मुख्यालय के विभागाध्यक्ष शामिल हुए।

    बतौर अध्यक्ष अपने उद्बोधन में उपमहानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय, गाजियाबाद आर ए मीणा ने टीम एनसीएल की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनसीएल में सुरक्षा नियमावलियों का अनुपालन किया जा रहा है। बैठक में उन्होने खान सुरक्षा से संबन्धित चर्चा के दौरान आए विभिन्न विषयों पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए मार्गदर्शन दिया। उन्होने सुरक्षा हेतु एनसीएल द्वारा की जा रहा पारिवारिक परामर्श जैसी सभी पहलों को सराहा। साथ ही उन्होने कहा कि हम सभी के समेकित प्रयासों से शून्य क्षति दक्षता हासिल कर सकते हैं। उन्होने वर्ष 2025 के लिए एनसीएल को सुरक्षा के साथ लक्ष्य पूर्ति हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

    त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति को संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने एनसीएल कर्मियों की सुरक्षा हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही उन्होने एनसीएल द्वारा सुरक्षा की दिशा में उठाए जा रहे निवारक एवं सतत कदमों को विस्तार से रखा।  

    इस दौरान डीजीएमएस के पदाधिकारी एवं श्रमिकसंघ प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा में निरंतर सुधार के संबंध में अपने विचारों  को विस्तार से रखा एवं सुझाव दिये ।

    इस अवसर पर एक सुरक्षा प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया जिसमें विगत वर्ष की बैठक का क्रियान्वयन प्रतिवेदन के साथ एनसीएल खदानों में संचालन के दौरान सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों व नई पहलों का विस्तृत ब्योरा रखा गया।

    एनसीएल अपने खनिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न नवाचारी पहलों को अमल में ला रही है, जिसमें रोको-टोको अभियान, सुरक्षा वार्ता, प्रशिक्षण, बैक शिफ्ट निरीक्षण और आई-गोट(iGot) प्लेटफॉर्म का उपयोग आदि शामिल हैं। साथ ही मोबाइल लॉकर सुविधा, ऑडियो क्लिप्स द्वारा जागरूकता, सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट, सेफ्टी माइन्स प्लान का पूर्ण अनुपालन, और चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों, पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का नियमित आयोजन, ग्रहणियों को फ़र्स्ट-एडर बनाना जैसी पहलों पर निरंतर कार्य कर रही है।  

    त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में शून्य क्षति दक्षता हासिल करने हेतु सुरक्षा शपथ भी ग्रहण की गई। इस सुरक्षा बैठक के पूर्व देश की ऊर्जा संरक्षा के दौरान शहीद हुए श्रमिक साथियों को सभी गणमान्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बैठक का समन्वय एवं अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री पी डी राठी  और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ईएंडएम) श्री डी दंडोतिया ने किया।

    एनसीएल में गुरुवार को द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया था, जिसमें भी विभिन्न सुरक्षा पहलूओं को विस्तार से चर्चा की गई।

    शनिवार को होगा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण
    शनिवार को एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें बीते दिसंबर माह के दौरान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं निरीक्षण के लिए सिंगरौली परिक्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ खदानों को पुरस्कृत किया जाएगा। खान सुरक्षा महानिदेशालय, वाराणसी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित सुरक्षा सप्ताह एवं इसके समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण में एनसीएल के अलावा सासन पावर लिमिटेड, जेपी पावर वैंचरस लिमिटेड, एपीएमडीसी  एवं  टीएचडीसी जैसी कंपनियाँ भी शामिल होंगी ।

  • कोल कंट्रोलर ने किया एनसीएल का दौरा

    कोल कंट्रोलर ने किया एनसीएल का दौरा

    सोनभद्र, सिंगरौली। कोल कंट्रोलर , भारत सरकार (आईआरटीएस) सजिश कुमार एन. ने भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) का दौरा किया। इस दौरान सजिश कुमार ने एनसीएल सीएमडी बी. साईराम एवं निदेशक मण्डल से औपचारिक मुलाक़ात की एवं कोयला उत्पादन, प्रेषण ,उत्पादकता, गुणवत्ता और अन्य खदान परिचालन गतिविधियों जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की।

    एनसीएल में दो दिवसीय दौरे के दौरान सजिश कुमार एन. ने शुक्रवार को एनसीएल की निगाही परियोजना का दौरा कर व्यू प्वाइंट्स से खदान का अवलोकन किया ।साथ ही ड्रैगलाइन परिचालन को देखा । इसके अलावा उन्होनें निगाही स्थित इको-पार्क का दौरा किया एवं  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस अवसर पर महाप्रबन्धक (उत्पादन) /टीएस टु सीएमडी, दीपक सक्सेना,परियोजना अधिकारी निगाही सी पी सिंह एवं परियोजना तथा मुख्यालय से अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी रिहंद में जनजातीय उत्सव 3.0 का भव्य आयोजन

    एनटीपीसी रिहंद में जनजातीय उत्सव 3.0 का भव्य आयोजन

    बीजपुर, । एनटीपीसी रिहंद में जनजातीय उत्सव 3.0 का आयोजन 06 से 08 फरवरी तक किया जा रहा है। गुरुवार की सायं शुरू जनजातीय उत्सव 3.0 का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड, राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद), अनिल श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलन कर परंपरागत रूप से किया।

    “विकसित जनजाति, विकसित भारत” की मूल मान्यता को ध्यान में रखते हुए जनजातीय उत्सव 3.0 का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बल प्रदान किया जा सके। यह “जनजातीय उत्सव 3.0” एनटीपीसी रिहंद, लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय संस्कृति की कलाएं, रीति- रिवाज व परम्पराएँ जो देश की सांस्कृतिक धरोहर है, इसी के संरक्षण, संवर्धन एवं उत्थान के लिए किया जा रहा है ।

    जनजातीय उत्सव 3.0 में मुख्य अतिथि एवं सह अतिथियों नें सर्वप्रथम प्रांगण में बनाए मंदिर पर पूजा की इसके उपरांत वे जनजातियों द्वारा लगाए हाट का भ्रमण किया। विभिन्न खाद्य संबंधी स्टाल पर दर्शकों की काफी भीड़ देखी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में हरियाणवी लोक नृत्य-शिव स्तुति, सोनभद्र का लोकनृत्य शैला, लखीमपुरी लोकनृत्य थारु, हरियाणवी लोक गीत फाग, कथ्थक नृत्य एवं भजन आदि प्रस्तुत किया गया जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।

  • एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवॉर्ड

    एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवॉर्ड

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवॉर्ड 2024’ से नवाजा गया है। कोल इंडिया अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद एवं निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा सीएसआर विषय पर गुरुवार को मुंबई में आयोजित 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में यह सम्मान हासिल किया।

    यह प्रतिष्ठित सम्मान जरूरतमंद लोगों की जिंदगियों में बदलाव की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता की एक मान्यता है। कंपनी की सीएसआर पहलों ने अब तक लगभग साढे तीन करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। पिछले पांच वर्षों से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) में सबसे अधिक सीएसआर खर्च करने वाली कंपनी के रूप में कोल इंडिया ने सिर्फ पिछले वित्त वर्ष में सीएसआर गतिविधियों पर 572 करोड़ रुपये खर्च किए। कंपनी अपने सीएसआर फंड का 70% से अधिक हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, पोषण और स्वच्छता, और शिक्षा व आजीविका से जुड़े कार्यों पर खर्च करती है।

    भारत सरकार की यह महारत्न कंपनी अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से राष्ट्रीय मिशनों में भी महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। कंपनी ने हाल के वर्षों में स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत 50,000 से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया, आकांक्षी जिलों में जनजीवन की बेहतरी के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए और कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु 700 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया।

  • एनसीएल में कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ

    एनसीएल में कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ

    सच्ची खेल भावना एवं पूर्ण मनोयोग से खेलों में लें भाग : बी. साईराम 

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से 11 फरवरी, 2025 तक खेल परिसर, सीईटीआई सिंगरौली में आयोजित की जा रही है। कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डबल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। 

    शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एनसीएल सीएमडी, बी. साईराम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक पांडे एवं महाप्रबंधक (कार्मिक) प्रमोद कुमार सिन्हा, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेम्बर्स, मुख्यालय से विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    इस दौरान अपने उद्बोधन में श्री साईराम ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें सच्ची खेल भावना एवं पूर्ण मनोयोग से खेलों में भाग लेने का संदेश दिया। 

    कोल इण्डिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 टीम चैंपियनशिप, ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स एवं वरिष्ठ वर्ग ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स श्रेणियों में खेली जा रही है जिसका समापन मंगलवार को किया जाएगा।

    गौरतलब है कि कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।

  • हिंडालको मनोरंजनालय में 5वीं जिला फुटबॉल चैंपियनशिप सम्पन्न, हिंडालको टीम बनी विजेता

    हिंडालको मनोरंजनालय में 5वीं जिला फुटबॉल चैंपियनशिप सम्पन्न, हिंडालको टीम बनी विजेता

    रेणुकूट: हिंडालको मनोरंजनालय के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित “5वीं जिला फुटबॉल चैंपियनशिप” में जिले भर की 8 टीमों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में दुद्धी, ओबरा, तियरा स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज, बिना, अनपरा, हिंडालको क्लब रेणुकूट, शक्तिनगर और हिंडालको 11 रेणुकूट की टीमें शामिल रहीं।

    फाइनल मुकाबला हिंडालको और बिना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हिंडालको की टीम ने बिना को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

    इस अवसर पर PBU-हेड HRBP  अजय कुमार सिन्हा अपनी टीम के सदस्यों आशुतोष परिदा, विनोद सिंह, रोहित गुरिजाला और संतोष सिंह के साथ उपस्थित रहे। साथ ही, ट्रेड यूनियन पदाधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद अपनी टीम के सदस्यों नूरुद्दीन खान, वाहिद खान और जयशंकर भारद्वाज के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

    विजेता और उपविजेता टीमों को अजय कुमार सिन्हा और शमीम अहमद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप के सफल आयोजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और जिले में फुटबॉल खेल को नई ऊर्जा प्रदान की।

  • पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति संशोधन हेतु 10 फरवरी तक खुला रहेगा पोर्टल-डीएम

    पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति संशोधन हेतु 10 फरवरी तक खुला रहेगा पोर्टल-डीएम

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष-2024-25 के अन्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग ओ0बी0सी0 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए छात्रों के डेटा की स्क्रूटनी के उपरान्त आवश्यक संशोधन हेतु पोर्टल खोला गया है, जो 10 फरवरी,2025 तक तिथि निर्धारित है।
      उन्होंने बताया कि परिणाम रिजल्ट संबंधित विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जायेगा।

    एनरोलमेंट नंबर/रोल नंबर-शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जायेगा। छात्रों की उपस्थिति संबंधित विवरण-शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जायेगा। छात्रों के प्रवेश तिथि का विवरण-शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जायेगा। शुल्क संबंधित विवरण-छात्र स्तर एवं संस्थान स्तर दोनों से संशोधित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी द्वारा पाठ्यक्रम और सीट वेरिफिकेशन करने की अन्तिम तिथि निदेशालय स्तर से 10 फरवरी,2025 निर्धारित किया गया है। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी से सम्पर्क कर निर्धारित तिथि तक पाठ्यक्रम वार सीट वेरीफिकेशन कराना सुनिश्चित करें। राज्य एन0आई0सी0 द्वारा विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी के लॉगिन पर सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों द्वारा अग्रसारित आवेदनों के सापेक्ष पाठ्यक्रमवार सीट वेरिफिकेशन हेतु डाटा उपलब्ध करा दिया गया है।