दुद्धी, सोनभद्र। संत रविदास जयंती के मौके पर गावों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार को पकरी गाँव में संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजय कुमार गोंड धुर्वे रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कुमार गोंड धुर्वे ने कहा कि संत रविदास महान संत थे जिन्होंने अपनी तपस्या के बल अपनी मुकाम हासिल की थी। उन्होंने कहा कि आज भी उनसे जुड़ी कहावत ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ प्रसिद्ध है और जब धर्म ग्रंध या पूजा पाठ की बात होती है तो शुद्धता को लेकर समाज में यह कहावत आ जाती है। उन्होंने समाज से अपील की कि आप लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज का उत्थान करने में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद, इंद्रदेव गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
Category: SONBHADRA
-

संत रविदास जयंती पर पकरी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भरकवाह में शारदा संगोष्ठी के तहत बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा लोकगीत, भजन और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया, इसके बाद कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी।
आयोजन के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरकवाह के अधीक्षक डा. मुन्ना प्रसाद ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई से लेकर अनुशासन और स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया, उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की हर गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ऐसे तीन बच्चों एवं उनके अभिभावकों संदीप कुमार गुप्ता, सविता देवी और राजू पाल सम्मानित किया गया जिनके बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते हैं, निपुण लक्ष्य के तहत पांच बच्चों साधना, संध्या, अजय गुप्ता, हिमांशु एवं अजय पाल को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाध्यापिका रंजिता विश्वकर्मा ने आये सभी अतिथियों का स्वागत किया, कार्यक्रम को प्रस्तुत कराने में शिक्षक राज बहादुर, राकेश कुमार सिंह, मीना त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कल्लू पाल, धर्मशाला गिरी, शांति देवी,वेदवन्ती देवी सहित अभिभावक उपस्थित रहे। -

शांति समिति की बैठक सम्पन्न, महा शिवरात्रि पर निकलेगी बारात
दुद्धी,सोनभद्र। गुरुवार को विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर पुरानी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में महा शिवरात्रि त्यौहार को लेकर चर्चा की गई जिसमें दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में तीन जगहों पर धूमधाम से शिव पार्वती विवाह को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
दुद्धी कस्बे के मल्देवा लवकुश पार्क कैलास कुंज द्वार, हिरेश्वर महादेश मंदिर लउवा नदी तथा राजा पहाड़ी सहित अन्य जगहों पर महा शिवरात्रि धूमधाम से मनाए जाने एवं व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंत्रणा की गई। महा शिवरात्रि पर्व के दिन महाकुम्भ जाने व आने वाले तीर्थ यात्रियों की गाड़ियां सुचारु रूप निकलते रहने को लेकर सहमति बनी जबकि बड़ी गाड़ियों को कुछ समय के लिए रोकने की बात कही गई, जिस पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आवागमन चालू रहेगी और भीड़ एवं स्थिति को देखते हुए बड़ी गाड़ियों को रोका जा सकता है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ लवकुश प्रजापति, पूर्व चेयरमेन राजकुमार अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, कमल कुमार कानू, पंकज कुमार, दिलीप पाण्डेय, सुरेंद्र अग्रहरि, दीपक शाह, सुरेन्द्र गुप्ता, बालकृष्ण जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। -

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय में किया जाये पूर्ण- जिलाधिकारी
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की डीएम ने की समीक्षा
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों का अनुश्रवण और निर्मित कार्यों का वास्तविक उपयोग, विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में ई0डी0एल0 के मानक के अनुसार दवाइयों की उपलब्धता, एन0एच0एम0 के तहत संविदा चिकित्सकों की तैनाती की स्थिति, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नियमित टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, रोगी कल्याण समिति की बैठकों की स्थिति, एम्बुलेंस सेवाएं, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन आदि बिंदुओं की बारी-बारी से गहनता से समीक्षा की गयी।
श्री सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्यों की समीक्षा की, तो आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति काफी धीमी पायी गयी और आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वेतन भुगातन के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दियें। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित चिकित्सालयों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन कराया जाये, सत्यापन में अगर बिना रजिस्टर्ड/अवैध रूप से संचालित चिकित्सालय पाया जाता है, तो सत्यता की जॉच कराते हुए सम्बन्धित के खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
बैठक के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ मेडिकल पर मेडिकल स्टोर के आड़ में प्रैक्टिस किया जा रहा है और बिना रजिस्ट्रेशन के पैथालाजी का भी संचालन किया जा रहा था, जो पूर्णतया अवैध है। ऐसे पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर का स्थलीय सत्यापन करते हुए विधिक कार्यवाही करने के साथ ही नोटिस जारी किया जाये। नेत्र इलाज के निर्धारित लक्ष्य 700 के सापेक्ष 3 नेत्र सर्जन द्वारा कुल 516 मरीजों का ही इलाज हो पाया था, जो लक्ष्य से काफी कम है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सी0एम0एस0 को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित नेत्र सर्जन के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति में तेजी लाया जायें। समीक्षा के दौरान निजी चिकित्सालयों के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राइवेट चिकित्सालयों का रोस्टर बनाकर निरीक्षण किया जाये और उसकी मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए जिन अस्पतालों में मौके पर डॉक्टर उपलब्ध न हो उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी गर्भवती महिला की मृत्यु हो जाती है तो उसकी सूचना जिस व्यक्ति के द्वारा सम्बन्धित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या किसी के माध्यम से दिये जाने पर एक हजार रूपये का प्रोत्साहन सम्बन्धित को उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया गया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, ए0सी0एम0ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें। -

एनसीएल परिवार की गृहणियों हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
सिंगरौली/सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी एवं ककरी परियोजना में एनसीएल परिवार की गृहणियों को प्राथमिक उपचार कर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक (उत्पादन) टीएस टू सीएमडी, दीपक सक्सेना, महाप्रबन्धक (ककरी), राजेंद्र वर्मा, कल्याणी महिला समिति अध्यक्षा, एकता महिला समिति की कार्यकारी अध्यक्षा, परियोजना अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) एवं परियोजना जेसीसी सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परियोजनाओं से चिकित्सा अधिकारी एवं टीम ने गृहिणियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने पर उपचार, जलने और चोटों का उपचार, रक्तचाप और मानव शरीर को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में गहन जानकारी दी गयी।
गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजनाएं एवं इकाइयों में 14000 से अधिक कर्मियों के परिवारों व गृहिणियों तक प्राथमिक चिकित्सा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।एनसीएल की सभी इकाइयों में भी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना के द्वारा अभी तक कुल 46 प्रतिभागियों एवं ककरी परियोजना द्वारा अभी तक 35 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। -

अवादा ग्रुप का सराहनीय कदम, हजारों लोगों को कराई कुंभ यात्रा एवं स्नान
सोनभद्र l देश की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अवादा ग्रुप ने सोनभद्र जिले के चिंचलिक और खंडेला गांव में 105 लोगों सहित अब तक 4500 लोगों को 9 बसों के माध्यम से कुंभ यात्रा का अनुभव करायाl आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए हुए गांव जयापुर औऱ नागेपुर सोनभद्र के बसुहारी एवं अडगुण से भी ग्रामीणों को यात्रा करने का अवसर दे रहे हैं| अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप अवादा ग्रुप ने सोनभद्र, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के लगभग 1000 लोगों को प्रयागराज कुंभ मेले कुंभ यात्रा का इंतजाम कर रहा है |

यह नेक कार्य अवादा समूह की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है | चिंचलिक के ग्राम प्रधान राजकुमार इस यात्रा से बेहद अभिभूत दिखे, उन्होंने कहा कि हम सभी 144 साल बाद आने वाले इस कुंभ में स्नान करना चाहते थे, किंतु संसाधन एवं समर्थ के अभाव में हम यात्रा के बारे में सोच भी नहीं रहे थेl अवादा ग्रुप ने न केवल हमारे गांव के लोगों की यह इच्छा पूरी की बल्कि हमें अपने परिवार की तरह आदर सम्मान भी दियाl खोंडेला के ग्राम प्रधान पिंटू सिंह ने अवादा ग्रुप के चेयर मेन को और समस्त ग्रुप के पदाधिकारी को बहुत-बहुत आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी है |
यह यात्रा 22 जनवरी से शुरू हुई और यात्रा के दौरान रहने, खाने पीने, मेला घूमने और दर्शन की सभी व्यवस्थाएं अवादा ग्रुप द्वारा की जा रही हैl सोनभद्र,महाराष्ट्र और राजस्थान,गुजरात, उत्तर प्रदेश के कई गांव के ग्राम प्रधान और नागरिकों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है एक ग्राम प्रधान ने”कहा तीर्थ यात्रा तो आत्मीय स्वजन ही करवाते हैं और अवादा ग्रुप तो हमारे स्वजन से भी बढ़कर हैl
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा हमारे लिए यह एक विशेष अवसर है कि हम सोनभद्र,महाराष्ट्र,गुजरात और राजस्थान के लोगों को इस पवित्र यात्रा पर ले जा रहे हैं| यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है बल्कि यह सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक भी हैl
-

एनटीपीसी विंध्याचल को आईपीएस 2025 समारोह में चार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता को साबित करते हुए आईपीएस सम्मेलन 2025 में चार प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। इनमें ओ एंड एम उत्पादकता के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार, मानव संसाधन प्रैक्टिसेस के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार, स्वर्ण शक्ति पुरस्कार में कुल विजेता (ओवरऑल) और बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) के लिए चैंपियन और ओवरऑल एक्सीलेंस पुरस्कार शामिल हैं। इस तरह की सफलताओं का श्रेय एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख एवं कर्मचारियों की वचनबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्य शैली तथा समर्पण को जाता है।
एनटीपीसी विंध्याचल की यह सफलता उसकी ऑपरेशनल एक्सीलेंस की दिशा में लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। उच्च गुणवत्ता वाले रखरखाव, कार्यकुशलता में सुधार और पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए इसने पावर जनरेशन में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।
इसके अलावा, एनटीपीसी विंध्याचल की सफलता के पीछे एक और महत्वपूर्ण कारण उसका पीपुल्स फ़र्स्ट फिलोसोफी है। यह न केवल कर्मचारियों के लिए निरंतर सीखने और नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करता है, बल्कि इसके मानव संसाधन प्रैक्टिसेस ने एक प्रेरित और समर्पित कार्यबल का निर्माण किया है। इन पहलों ने न केवल कर्मचारियों की भागीदारी और भलाई को बढ़ावा दिया है, बल्कि यह एनटीपीसी विंध्याचल को एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार कंपनी के रूप में स्थापित करने में भी सहायक रही हैं।
इनकी सभी पहलों का समर्थन एनटीपीसी विंध्याचल की बिजनेस एक्सीलेंस यात्रा में होता है, जहाँ नवाचार, प्रक्रिया अनुकूलन और स्थिरता प्रमुख आधार हैं।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) और सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक(हरित रसायन एवं बीई) को प्राप्त हुआ।
एनटीपीसी विंध्याचल की यह अभूतपूर्व जीत उसकी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास और कर्मचारियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सफलता एनटीपीसी विंध्याचल को भारतीय पावर क्षेत्र में एक और मजबूत कदम बढ़ाने में मदद करेगी।
एनटीपीसी विंध्याचल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राप्त अवार्डों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार ने सभी परियोजना कर्मियों तथा विभिन्न यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए इसे आगे भी बनाए रखने पर बल दिया। इस पुरस्कार से एनटीपीसी विंध्याचल के सभी कर्मचारी प्रफुल्लित हैं। -

एनटीपीसी सिंगरौली में 43 वां एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया
सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस बड़े हर्षोउल्लास एवं गर्व के साथ आयोजित किया गया। 13 फरवरी 1982 को एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा विद्युत उत्पादन की शुरुआत की गई थी एवं देश उर्जा आत्मनिर्भरता की क्षेत्र में अग्रसर हो गया था। इस शानदार उर्जा उपलब्धि के अवसर पर मदर प्लांट और फ्लैगशिप स्टेशन- सिंगरौली प्लांट परिसर में आयोजित 43वां विद्युत उत्पादन दिवस समारोह में जोसेफ बास्टीयन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी सिंगरौली ने 13 फरवरी, 2025 को कहा कि ‘एनटीपीसी की चार दशक की उर्जा उपलब्धि उर्जा क्षेत्र, देश-समाज के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है एवं एनटीपीसी निरंतर अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता विस्तार के माध्यम से देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना कर घर-घर को रोशन करने के अपने संकल्प को साकार करती जा रही है।

इस अवसर पर श्री जोसेफ बास्टीयन ने प्लांट में पूजा अर्चना कर सभी कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा, गर्व-उत्साह, समर्पण के साथ उर्जा उत्पादन कार्य योजना को पूर्ण करने हेतु अपनी बधाई संप्रेषित की और कहा कि यह बहुत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि लगभग चार दशक पूर्ण कर चुके सिंगरौली सुपर पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन में नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वित्त वर्ष 24-25 में दिसंबर’24 तक 88.59 % के प्लांट लोडिंग फैक्टर के साथ एनटीपीसी सिंगरौली ने सभी एनटीपीसी थर्मल प्लांटों के बीच गौरवपूर्ण द्वितीय स्थान प्राप्त किया है|
उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि एनटीपीसी सिंगरौली की यूनिट #1 के सफल प्रचालन के 43 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12 फरवरी, 2025 तक यूनिट #1 का पीएलएफ 95.26 % अत्यंत सराहनीय रहा है।
एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस के पावन अवसर पर श्री जोसेफ बास्टीयन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधि गण, एजेंसी के कर्मी एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने गर्व के साथ इस महान उपलब्धि को साझा किया।
-

धूमधाम से मनाया गया गुरुकुल एकेडमी में वार्षिकोत्सव
शाहगंज (सोनभद्र)। शाहगंज कस्बा में संचालित गुरुकुल एकेडमी का 13वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्नों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल एवं योगेश कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा वीणावादिनी मां सरस्वती वंदना व अतिथियों के अभिनंदन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत अभिभावकों एवं उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।
बालक अंश कुमार तथा बालिका परिधि ने तो अपनी टीम के साथ म्यूजिक गीत पर नृत्य कर खूब धमाल मचाया। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से सरस्वती मंदिर का प्रांगण जहां तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा, वहीं दर्शक नन्हें-मुन्नों की प्रतिभाओं की सराहना करते रहे। छात्राओं की ‘बरसो रे मेघा-मेघा बरसो’ गीत पर प्रस्तुत सामूहिक नृत्य की लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतिभागी बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्षेत्रीय पत्रकारों संतोष कुमार नागर, ज्ञानदास कन्नौजिया, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव एवं सत्य प्रकाश मिश्रा को प्रबंधक समिति द्वारा कलम, डायरी एवं मोमेंट भेंट कर सम्मानित किया गया अन्त में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षिका प्राची, नैंसी पांडेय, रुबी दुबे तथा दीपिका मौर्या ने संयुक्त संचालन किया।
इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर रीना अग्रवाल, संरक्षक मंत्री देवी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सहित राजकुमार नागर, अनुज सिंह, संतोष कुमार, नितीश कुमार शुक्ला, अजय जायसवाल, धनंजय कुशवाहा, सविता श्रीवास्तव, छाया, सोनम, साधना सिंह, सुमन, संगीता, राज नंदिनी, कविता, खुशी सिंह, दीपिका, रितिका आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों के अलावा भारी संख्या में अभिभावक गण तथा स्कूल के कर्मचारी अमित कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। -

इन्टरनेट को सावधानी व जिम्मेदारी के साथ प्रयोग कर, रहें सुरक्षित – एडीएम
साइबर जागरूकता की दी जानकारी
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेफर इंटरनेट डे मनाये जाने के मकसद से जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, निजामुद्दीन अंसारी द्वारा पीपीटी व छोटे-छोटे वीडियो क्लिप के माध्यम से साइबर जागरूकता की जानकारी देते हुए बताया की इन्टरनेट को सावधानी व जिम्मेदारी से प्रयोग करें और सुर{िात रहे।
कार्यशाला के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हु, कहा कि इंटरनेट को बहुत सतर्क होकर प्रयोग करें। अनजान फ़ोन या ईमेल के माध्यम से बैंक सम्बंधित जानकारी मागता है तो ना दें। फेक साफ्टवेयर के इस्तेमाल से बचे। इसी प्रकार से आईटीआई दुद्धी व राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में भी सेफर इण्टरनेट डे मनाने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण के साथ ही कालेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर इण्टरनेट से जुड़े पीपीटी0 व वीडियो क्लीप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।