Category: SONBHADRA

  • गनियरी से लापता 2 नाबालिक वाराणसी में मिले

    गनियरी से लापता 2 नाबालिक वाराणसी में मिले

     परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका, काशी घूमने निकले थे दोनों

    सिंगरौली/सोनभद्र। बीते शनिवार शाम बैढ़न क्षेत्र के गनियारी से लापता दो नाबालिकों के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दोनों को वाराणसी से दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा अपहृत गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, सीएसपी पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक परिहार एवं उनि अभिषेक पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा 02 अपहृत बालकों को बनारस (उ.प्र.) से दस्तयाब किया गया।
       जानकारी अनुसार शनिवार को फरियादी मनोज सोनी पिता विजय सोनी एवं उमेश सिंह पिता श्यामलाल सिंह दोनों निवासी गनियारी द्वारा सूचना दर्ज कराई गई कि इनके लड़के कृष्णा कुमार सोनी उम्र 14 वर्ष तथा शुभम सिंह उम्र 15 वर्ष आज शाम 7.30 बजे घर से गायब हैं, पता तलाश पर पता नही चल रही है। सूचना पर थाना बैढ़न में पृथक पृथक अपराध क्र. 196/25 धारा 137(2) बीएनएस एवं अप.क्र. 202/ 25 धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार द्वारा अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल की तीन टीमें गठित कर अपहृत बालकों की हर संभव यथा स्थान पर पता तलाश कराई गई।
        बालक कृष्णा सोनी के पिता मनोज सोनी एवं सोशल मीडिया में बालक कृष्णा सोनी के अपहरण की संभावना बताई जा रही थी जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए पता तलाश के दौरान अपहृत बालक कृष्ण कुमार सोनी एवं शुभम सिंह को सोमवार प्रातः काशी बनारस से दस्तयाब किया गया। जिसके द्वारा स्वेच्छा से काशी बनारस घूमने जाना बताया गया, अपहरण की बात निराधार पाई गई है। बालकों को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपहृत बालकों को पाकर परिजनों द्वारा काफी खुशी व्यक्त की गई।

  • दो चक्का वाहन हेलमेट के साथ व चार चक्का वाहनों का परिवहन सीट बेल्ट के साथ कराया जाए – जिलाधिकारी

    दो चक्का वाहन हेलमेट के साथ व चार चक्का वाहनों का परिवहन सीट बेल्ट के साथ कराया जाए – जिलाधिकारी

    डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति सम्बन्धी समन्वय बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दी जाये। दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन  सीट बेल्ट  के साथ कराया जाये। स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइविंग लाईसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गढ्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
       उन्होनेे बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके। लोगों को जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रूकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने हेतु स्कूलांें में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, ई-डिस्क्ट्रिट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • एनटीपीसी विंध्याचल ने आईपीएस 2025 में तीसरी बार ‘हीट रेट रनर-अप ट्रॉफी’ जीती

    एनटीपीसी विंध्याचल ने आईपीएस 2025 में तीसरी बार ‘हीट रेट रनर-अप ट्रॉफी’ जीती

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने इंडियन पावर स्टेशन (IPS) ओ एंड एम सम्मेलन, 2025 में लगातार तीसरी बार ‘हीट रेट रनरअप ट्रॉफी’ अपने नाम की है। यह पुरस्कार संयंत्रों के बीच हीट रेट और सहायक शक्ति खपत (APC) में निरंतर सुधार की दिशा में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।
    एनटीपीसी विंध्याचल ने इस पुरस्कार को ऊर्जा और दक्षता प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने, हीट रेट और सहायक शक्ति खपत (APC) में सुधार और नवाचारों को अपनाने के कारण हासिल किया। यह पुरस्कार प्रगीत उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक(बीएमडी) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया।
    यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की संचालन दक्षता और प्रदर्शन सुधार के प्रति लगातार प्रतिबद्धता को उजागर करता है और इसने संयंत्र की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल को ‘बेस्ट मेंटेनड हाउसकीपिंग प्लांट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

    एनटीपीसी विंध्याचल को ‘बेस्ट मेंटेनड हाउसकीपिंग प्लांट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल को ‘बेस्ट मेंटेनड हाउसकीपिंग प्लांट अवार्ड’ से नवाजा गया है, जो कार्यस्थल की सफाई, सुरक्षा और सुंदरता में इसके उच्च मानकों को मान्यता देता है। यह पुरस्कार इस वर्ष पहली बार पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य हाउसकीपिंग के उच्चतम मानकों और कचरा निपटान की प्रभावी प्रक्रिया को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार के तहत उन संयंत्रों को सम्मानित किया जाता है, जो अपने कार्यस्थल को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुंदर बनाए रखते हैं।
    विंध्याचल ने इस सम्मान के लिए 650 से अधिक जीओ-टैग्ड फोटोज प्रस्तुत किए, जो इसके हाउसकीपिंग प्रयासों को प्रमाणित करते हैं। कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, एनटीपीसी विंध्याचल और एनटीपीसी खरगोन को एनटीपीसी के अन्य कोल-आधारित संयंत्रों में से सबसे बेहतरीन के रूप में चुना गया।
    यह पुरस्कार  प्रगीत उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (बीएमडी) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया। यह सम्मान विंध्याचल की कार्यकुशलता और सुरक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। यह उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिष्ठा को और बढ़ाती है और इसे कार्यस्थल सुरक्षा और हाउसकीपिंग में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में स्थापित करती है।

  • छः वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग साथ रहने को हुए राजी – सविता सरोज

    छः वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग साथ रहने को हुए राजी – सविता सरोज

    छोटी-मोटी बातों व गलतफहमियों के कारण अलग हुए दंपत्ति

    सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबटर््सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबटर््सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी है। सप्ताह में कुल 06 प्रकरण में सुलह समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

  • टीपीएल टीचर्स प्रीमियर लीग का हुआ शानदार समापन

    टीपीएल टीचर्स प्रीमियर लीग का हुआ शानदार समापन

     पुरुष संवर्ग में कोन ने म्योरपुर को पराजित कर टीपीएल 2 ट्रॉफी पर कब्जा किया

    सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के क्रीड़ा प्रांगण में, सुबह पहले सेमीफाइनल के लिए चोपन और कोन ब्लॉक के शिक्षकों के बीच मैच हुआ, जिसमें कोन ने चोपन को आसानी से पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच दुद्धी और म्योरपुर ब्लॉक के बीच खेला गया, जिसमें म्योरपुर ने १० ओवर में १०१ रन का लक्ष्य रखा, जवाब में रोमांचक मुकाबले में दुद्धी की टीम 95 रन ही बना सकी।फाइनल मुकाबले में कोन और म्योरपुर की टीम आमने सामने रही, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोन ने म्योरपुर के सामने 123 रनों का लक्ष्य रखा है, कोन की तरफ से  अशोक 34, और विनय 30 रन , म्योरपुर की टीम 86 रन पर आल आउट हो गई।
    उधर महिला शिक्षिका क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में, राबट्र्सगंज और कर्मा की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कर्मा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में राबट्र्सगंज की महिला टीम को पराजित किया, कर्मा की कप्तान ज्योति सिंह ने 79 रन बनाएं। राबट्र्सगंज की कप्तान कुंजलता त्रिपाठी थी… आयोजन के आज के मुख्य अतिथि चोपन के बीईओ आदरणीय सुनील प्रजापति,और सहायक निदेशक (मत्स्य) राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रहे। पुरस्कार वितरण  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी , महामंत्री इन्दु प्रकाश सिंह व बीईओ कोन लोकेश कुमार मिश्र  ने किया ।अम्पायरिंग उमेश दुबे व आरकेश पटेल ने किया। कमेंट्री दिलीप पाठक और राज कुमार मौर्य जिला अध्यक्ष अटेवा ने किया ।आयोजन समिति की ओर से इंदु प्रकाश सिंह ( टीम कोच), दिवाकर तिवारी (फिटगवा सोनभद्र प्रभारी) यतीनंदन लाल (मैनेजर), देवेंद्र गंगवार,आलोक सिंह, उमाशंकर,  आलोक तिवारी,  विजय यादव सहित सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

  • दौड़ में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग हुए सम्मानित

    दौड़ में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग हुए सम्मानित

    सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र में आयोजित की गई दौड़ का उद्घाटन ब्लॉक इकाई चतरा के मंडल अध्यक्ष  योगेन्द्र बिंद एवम प्रेम संस्कार मिश्र (वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पन्नूगंज) के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसमें पन्नूगंज थाने के सब इंस्पेक्टर मो. इस्लाम खान, रामजीत बिंद, धंनजय राय, अंजली सरोज, सुनैना गोंड आदि पेट्रोलिंग करते रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बाबूलाल, द्वितीय स्थान विनीत यादव, तृतीय स्थान विनोद कुमार यादव, चतुर्थ स्थान मुकेश यादव,पंचम स्थान चंदन यादव व छटा स्थान जितेंद्र चौहान ने प्राप्त किया। पुरस्कार में सभी विजेताओं को नकद धनराशि अजय मौर्य (आर्मी) द्वारा दिया गया। निर्णायक की भूमिका में जगदम्बा प्रसाद(व्यायाम शिक्षक-संत. जेवियर्स), राहुल सिंह कुशवाहा, भूपाल कुशवाहा, अभय चौहान, समसुद्दीन (स्काउट अध्यापक-चतरा), मनोज कुमार सिंह (ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, चतरा) का सराहनीय सहयोग रहा।

  • हमें दूसरे को हराना नहीं है बल्कि स्वयं को जिताना है – आरपी सिंह

    हमें दूसरे को हराना नहीं है बल्कि स्वयं को जिताना है – आरपी सिंह

    मीडिया एकादश  ने 8 विकेट से प्रबंधन एकादश को पराजित कर विजयी होने का गौरव हासिल किया

    अनपरा सोनभद्र। रेणुसागर पावर डिवीजन के  तत्वाधान में रेनुसागर परिसर में स्थित मधुबन पार्क में आयोजित मीडिया एवं प्रबंधन एकादश मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में मीडिया एकादश 8 विकेट से विजयी रही।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों के परिचय के उपरांत मैच का शुभारम्भ करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि  हमें दूसरे को हराना नहीं है बल्कि स्वयं को जिताना है। खेल के द्वारा ही समाज और राष्ट्र को आगे ले जाना है, हम जब स्वयं संयमित और अनुशासित रहेंगे तभी तो प्रेरणा स्रोत बनेंगे।ततपश्चात मीडिया एवं प्रबंधन एकादश कैनवस बाल फ्रैंडली क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में प्रबंधन  एकादश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।प्रबंधन एकादश कप्तान हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में दीपक पांडेय के 6 छक्के 4 चौके के बदौलत 54 रन कप्तान आरपी सिंह के 14 रन एवं संजय श्रीमाली के 8  रनो के वदौलत 8 विकेट खोकर 127 रन बनायी।वही मीडिया एकादश के सफल गेंदबाज बबलू कुमार पांडेय ने 4 विकेट एवं मनीष सिंह 2 विकेट अपने टीम के लिये चटकाये।।

    रोमांचक मैच में जबाब में खेलने  के लिये उत्तरी मीडिया एकादश  के  बबलू पांडेय  ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 9 छक्के के बदौलत  61 रन कप्तान अखिलेश भटनागर के 16 रन एवं गजेंद्र कुमार गुप्ता के 20 रन के  वदौलत  11 ओबर 3 गेंद  में ही 2विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर 133 रन बनाया।वही प्रबंधन एकादश से नवींद्र पाठक एवं अजय तिवारी ने  महत्वपूर्ण 1-1 विकेट चटकाये।इस तरह मीडिया एकादश  8 विकेट से विजयी रहीं।मैच का आंखोदेखा हाल सदानन्द पांडेय ने सुनाई।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ,रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय, आर के बर्मा एवं का सराहनीय सहयोग रहा है ।इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से हेड मानव संशाधन शैलेश विक्रम सिंह,मनीष जैन,अरविंद सिंह ,निखिल जैन,सुधाकर अन्नामलाई,पत्रकार एकादश से अशोक तिवारी,संजय द्विवेदी,चंद्रमौली मिश्रा, अजय द्विवेदी,गोबिन्द मिश्रा, जे पी सिंह,दरोगा देव् यादव,जगदीश साहनी,वली अहमद सिद्दिकी एवं अन्य पत्रकार  मौजूद रहे।हिंडाल्को रेनुसागर प्रबंधन की ओर से सभी खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • डाला: वर्षों की प्रतीक्षा के बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

    डाला: वर्षों की प्रतीक्षा के बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

    डाला/  स्थानीय क्षेत्र की हजारों की आबादी को जर्जर व गड्ढायुक्त सड़कों से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। बाडी बग्घानाला से पांचुडीह, कजरहट होते हुए अम्मा टोला तक 12.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रविवार को रखी गई। ओबरा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।लगभग 23 करोड़ 33 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस मार्ग के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, जिसे समाज कल्याण राज्य मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्वीकृत करवाया

    शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता को हर आवश्यक सुविधा देने के लिए संकल्पित है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

    इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद प्रसाद, सहायक अभियंता रविंद्र सिंह, अवर अभियंता अमित वर्मा, अनिल शर्मा, पीके चौधरी, बीपी मिश्रा समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

  • महाकुंभ में बिछड़ी युवती को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    महाकुंभ में बिछड़ी युवती को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    डाला, सोनभद्र: { राकेश जयसवाल } महाकुंभ में परिजनों से बिछड़कर भटक रही एक युवती को पुलिस ने सकुशल उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय मानवता का परिचय दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला वैष्णो मंदिर के पास एक युवती को अकेले घूमते हुए देखा गया। सूचना मिलने पर डाला पुलिस चौकी के कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल हरि मौके पर पहुंचे और युवती से पूछताछ की। युवती ने अपना नाम करिश्मा पुत्री सुदामा, निवासी थाना बाघमारा, जनपद धनबाद, झारखंड बताया। उसने बताया कि वह कुंभ स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई थी और भटकते हुए डाला वैष्णो मंदिर पहुंच गई।

    पुलिस ने युवती को स्थानीय पुलिस चौकी लाकर उसे भोजन एवं कंबल की व्यवस्था कराई और परिजनों से संपर्क किया। कुछ समय बाद परिजन चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने युवती को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।