दुद्धी, सोनभद्र। अधिवक्ता संशोधन अधिनियम बिल के विरोध ने शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ताओं ने बिल का विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण किया और तहसील परिसर में न्यायिक उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव और सिविल बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने इस दौरान कहा कि पूरे देश के अधिवक्ता समाज के साथ अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 एक धोखा है। यह बिल अधिवक्ताओं के अधिकार का हनन करने वाला है। केंद्र सरकार जबरन अधिवक्ताओं पर यह बिल लाकर शोषण का शिकार बनाने का कार्य कर रही है। अधिवक्ता समाज इसे कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार को अधिवक्ता समाज सचेत कर रही है कि यदि वह इस बिल को अविलंब वापस नहीं ले रही तो उसके खिलाफ पूरे देश के अंदर अधिवक्ता समाज विरोध करेगा। इस दौरान प्रेमचंद यादव,नंदलाल अग्रहरि,रामपाल जौहरी,जितेंद्र श्रीवास्तव,विष्णुकांत तिवारी,राकेश श्रीवास्तव,सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह, रामजी पाण्डेय, अभिनाथ यादव, संजय, आदर्श, मनोज सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Category: SONBHADRA
-

अपहरण के दोषी दीपक तिवारी को 7 वर्ष की कठोर कैद
* साढ़े 7 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला
सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपक तिवारी को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 30 हजार रुपये में से 25 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 9 सितंबर 2017 को पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की शाम 6 बजे रेणुकूट बाजार गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मित्र के जरिए पता चला तो दीपक तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी के घर गया तो उसके दरवाजे में ताला बंद था। जिससे उसे पूर्ण विश्वास है कि उसकी बेटी को दीपक तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी निवासी वर्तमान पता हाईटेक रेलवे क्रासिंग रेणुकूट, थाना पिपरी , जिला सोनभद्र मूल निवासी अडियार , थाना सुरेरी, जिला जौनपुर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपक तिवारी को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 30 हजार रुपये में से 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
-

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में लटकता मिला युवक का शव

डाला,सोनभद्र। थाना चोपन के सलाई बनवा क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ एक युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी मच गई। जांच पड़ताल में पुलिस जुटी गई है। मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन के सलाई बनवा कोटा ग्राम क्षेत्र के जंगल में गुरुवार की सुबह पेड़ पर एक युवक का शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि एक युवक राजेश 35 वर्ष पुत्र रामसूरत निवाशी सलाई बनवा का शव गमछे के सहारे लटका देखा गया बताया जा रहा है । आस पास के लोगों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी मौके पर चोपन थाने की पुलिस मौजूद अग्रिम कार्रवाई में लगी रही।
-

खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है – सांसद छोटेलाल खरवार
बच्चों के सर्वांगीण विकाश में खेलकूद आवश्य है -प्रणव सोनी
अनपरा सोनभद्र। डॉक्टर अम्बेडकर युवा क्लब एवं रेनुपावर डिवीजन ग्रामीण विकाश विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डीबुलगंज में आयोजित दो दिवसीय बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल कबड्ड़ी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नवानगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये शील्ड पर किया कब्जा।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रावर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार एवं विशिष्ट अतिथि हिंडाल्को रेनुसागर के मानव संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रणव सोनी एवं अनपरा पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात नारियल फोड़कर खिलाड़ियों से परिचय लेते खेल का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने अपने सम्बोधन में कहा खिलाड़ियों ने पूरे शिद्द्त से खेल भावना का परिचय दिया जो सराहनीय है।

खेलना एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो हमारे जीवन के हर पहलू पर गहरा प्रभाव डालती है। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है।उन्होंने क्लब का हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में आये हिंडाल्को रेनुसागर के मानव संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रणव सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकाश में खेलकूद आवश्य है।इससे बच्चों में अनुशासन ईमानदारी सामुदायिकता आत्मनिर्भरता आदि मानवीय गुणों का विकाश होता है।उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ खेलें, हार-जीत से ऊपर उठकर उत्कृष्टता के लिए प्रयास करें।बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल कबड्ड़ी प्रतियोगिता का फाइनल मैच नवानगर एवं लोझरा के बीच खेला गया।नवानगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले रेडिंग करने का निर्णय लिया।
खचाखच भरे खेल के मैदान में नवानगर की टीम ने कबड्डी मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये लोझरा के 23 अंक के एकतरफा मुकाबले में 52 अंक अर्जित कर विजेता बनी।इस तरह नवानगर की टीम ने 29 अंक से जीतकर शील्ड पर कब्जा किया।वही बालिकाओं के टीम में शक्तिनगर के टीम ने ककरी की टीम को मात्र चार अंक से पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया।खेल का अखोदेखा हाल रामेश्वर आजाद एवं प्रदीप कुमार ने सुनाया।
कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिये पुरस्कार वितरण किया।इस अवसर पर अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार,राजेश राय,नाऊश त्रिपाठी ,सदानन्द पांडेय ,राजनाथ यादव,शिव शंकर साकेत ,प्रशांत कुमार सिंह,अमर खरवार,देवी शरण,रामचन्दर यादव,अनिल भारती, विष्णु बैसवार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
-

कलेक्ट्रेट परिसर में नये भवन का निर्माण कार्य न कराया जाये – जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय में साफ-सफाई व पत्रालियों के बेहतर रख-रखाव का दिया निर्देश*
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट भवन परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के साथ ही कार्यालयों में भी साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश सम्बन्धित को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय के पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर किया जाये, ताकि जरूरत पड़ने पर पत्रावलियों को आसानी से निकाला जा सके।
उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के भवन को आवश्यकतानुसार मरम्मत आदि का कार्य कराया जाये और उसे उपयोग में लाया जाये। कोषागार कार्यालय के पत्रावलियों के रख-रखाव के भवन जर्जर स्थिति में पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कोषागार पत्रावलियों के बेहतर रख-रखाव हेतु भवन निर्माण कराने के निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिये। इस मौके पर उपस्थित कलेक्ट्रेट के नाजिर को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट परिसर में नये भवन का निर्माण कार्य न कराया जाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये, जो पहले से भवन तैयार हैं, उसकी मरम्मत कराते हुए उपयोग में लाया जाये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाउण्ड्री से सटे झाड़ों को कटवाते हुए साफ-साफ किया
जाये, कलेक्ट्रेट परिसर में बिना जरूरत के रखे गये सामग्री को तत्काल हटाया जाये। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें। -

जीएसटी अर्थदण्ड एवं ब्याज माफी योजना जनपद में की गयी लागू – जिलाधिकारी
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 01जुलाई,2017 से 31 मार्च,2020 की अवधि में जी0एस0टी0 अधिनियम की धारा-73 के अन्तर्गत सृजित की गई मांग के क्रम में अर्थदण्ड एवं ब्याज माफी योजना को लागू किया गया है, जो 31 मार्च,2025 तक लागू है। इस योजना में सम्बन्धित करदाता द्वारा सृजित मांग के सम्बन्ध में मूलकर की धनराशि को 31 मार्च,2025 तक जमा किए जाने तथा कोई अपील दाखिल न किए जाने अथवा दाखिल अपील वापस लिए जाने पर देय अर्थदण्ड एवं व्याज पर पूरी छूट दिये जाने का प्राविधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस प्रकार कुल 1754 प्रकरण हैं, जिसमें कर की धनराशि 76 करोड़ 03 लाख तथा अर्थदण्ड एवं ब्याज की धनराशि 80 करोड़ 82 करोड़ निहित है ।
जिलाधिकारी ने जनपद के सम्बन्धित करदाताओं को इसयोजना का लाभ उठाने हेतु अपील करते हुए कहा है कि अर्थदण्ड एवं ब्याज कीमाफी से सम्बन्धित करदाताओं को बड़ी राहत मिलने का सुनहरा मौका है।
जी0एस0टी0 मेंपंजीयन की अनिवार्यता वस्तुओं के लिए 40 लाख तथा सेवाओं के लिए 20 लाखटर्नओवर से अधिक प्रतिवर्ष रखी गयी है परन्तु उक्त सीमा से कम केव्यापारी भी स्वैच्छिक रूप से पंजीयन प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में अधिकाधिक पंजीयन कराये जाने के सम्बन्ध में आपका सहयोग अपेक्षित है तथापंजीयन अभियान में कोई कठिनाई हो तो उसे संज्ञान में लाया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि रोड चेकिंग की जांच कीप्रक्रिया में मुख्यतः प्रान्त के अन्दर आने वाले माल तथा प्रान्त सेबाहर जाने वाले माल की जांच की जाती है रु 50,000 से अधिक माल का मूल्यहोने पर परिवहन के समय E-Way बिल अनिवार्य है जो पूरे भारत में एक हीE-Way बिल पोर्टल से ऑनलाइन जेनरेट होता है। प्रदेश के 55 जनपदों मेंराज्य कर विभाग के वसूली प्रमाण पत्रों की बकाया वसूली का कार्य
जिलाधिकारियों के माध्यम से किया जाता है तथा शेष 20 जनपदों में यह कार्यराज्य कर के विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाता है। -

चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का करें समाधान – डीएम
सोनभद्र। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घोरावल तहसील में ग्राम भंैसवार के चकबंदी में हो रही अनियमितता के विरोध में बुधवार को समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी से मुलाकात किया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी जगदीश को बुलाकर उन्हें यह निर्देशित किया की प्रतिनिधिमण्डल की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करें। तत्पश्चात चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी जगदीश ने उनके चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बृजेश कुमार सिंह, संजय यादव, रामपाल पटेल, बजरंगी कुशवाहा, करुणा शंकर शुक्ल, मीरजापुर के जिलाध्यक्ष धर्मदेव एवं जसवन्त आदि मौजूद रहे।
-

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रैक्टिसेस अवार्ड
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल को मुंबई में आयोजित ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स 2025 के 14वें संस्करण में “सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रैक्टिसेस” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड निखिल जायसवाल, एक्जीक्यूटिव (सीएसआर) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया।
यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल की उन पहलों को मान्यता देता है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में दीर्घकालिक बदलाव ला रही हैं। इस सम्मान से यह साबित होता है कि एनटीपीसी विंध्याचल जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिकता को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहा है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। -

निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अंतर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए करते हुए ए ग्रेड में लाना सुनिश्चित करेंगें। समीक्षा बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहें, जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों की होगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा भवन अथवा सड़क निर्माण में वन विभाग से आपत्ति सम्बन्धी प्रकरण है, तत्काल पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाये, ताकि ससमय समस्या का समाधान कराया जा सकें।
उन्होंने पेयजल परियोजना की गहन समीक्षा करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि आगामी गर्मी के दिनों में जनपद जो भी पेयजल परियोजनाएं अधूरे हैं, निर्माण कार्य तत्काल पूरा किया जाये, इसमें शिथिलता न बरती जायें। गर्मी के दिनों में पानी की अधिक आवश्यकता होगी, इसलिए जनपद में पानी उपलब्ध हो सकें, इसकी तैयारी पूरी कर ली जाये, ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी न होने पायें। सोन नदी के साथ ही अन्य बड़े जलाशयों का पानी नहरों में छोड़ने से पहले स्टोर किये गये जल स्तर की समीक्षा अवश्य कर ली जाये, ताकि आगामी गर्मी के दिनों में जनपद में पानी की उपलब्धता बनी रहें। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लाते हुए ए ग्रेड की श्रेणी में लाया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्रभागीय वनाधिकारी, सोनभद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें। -

एक्सपर्ट गाइडेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
मधुपुर/सोनभद्र। स्थानीय बाजार में स्तिथ निजी कोचिंग संस्थान एक्सपर्ट गाइडेंस एकेडमी में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में छात्रों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर सिंह समाजसेवी नर्वदेश्वर उपाध्याय तथा ईश्वर दयाल सिंह जी सरस्वती माता जी के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात संस्थान के छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अमन श्रीवास्तव ने तेरी मन्द मन्द मुस्कनिया भजन व सुधीर के रुद्रमंत्रों ने पूरे प्रांगण को भक्तिमय कर दिया तो नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक नृत्य व गीत प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव डॉ अमोद कुमार तिवारी जी ने कार्यक्रम के अंत में बच्चों के कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। अन्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह डॉ राकेश डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्रबन्ध निदेशक शिवांगी मेम द्वारा किया गया अन्य शिक्षक के रूप में सुजाता निधि पांडेय व नवीन उपस्थित रहे।
