Category: SONBHADRA

  • लखनऊ ने मुगलसराय रेलवे को 4 विकेट से दी मात, अमरेंद्र तिवारी बने मैन ऑफ द मैच

    लखनऊ ने मुगलसराय रेलवे को 4 विकेट से दी मात, अमरेंद्र तिवारी बने मैन ऑफ द मैच

     अमरेंद्र के आलराउंड प्रदर्शन से लखनऊ की शानदार जीत, मुगलसराय टूर्नामेंट से बाहर

    ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय गांधी मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। यहाँ चल रहे प्रतिष्ठित 23वें सोनांचल कप के चैथे दिन लखनऊ और मुगलसराय रेलवे के बीच एक बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंतत लखनऊ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुगलसराय को पटखनी देकर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच की शुरुआत में मुगलसराय रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों के खेल में मुगलसराय की पूरी टीम 24.1 ओवर में 151 रन बनाकर सिमट गई। योगेश राणा 45 गेंदों पर 49 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। सिद्धांत पाठक 23 गेंदों पर तेज 28 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की गेंदबाजी अमरेंद्र तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आकाश यादव ने 5 ओवर में महज 18 रन देकर 2 सफलता हासिल की। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि बीच में विकेट गिरे, लेकिन बल्लेबाजों ने धैर्य नहीं खोया और 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित गुप्ता 51 गेंदों पर 48 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। मुरारी 30 गेंदों पर महत्वपूर्ण 33 रन जोड़े। गेंदबाजी (मुगलसराय) विनोद कुमार और सिद्धांत पाठक ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन वे लखनऊ को जीत से रोकने में नाकाम रहे।प्रतियोगिता के चैथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता (सिविल) ईव सदानंद यादव मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की प्रशंसा की। लखनऊ के ऑलराउंडर अमरेंद्र तिवारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नाइन स्टार ओबरा के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच को सुचारू रूप से संपन्न कराने में निर्णायक रोशन सिंह और सूर्यप्रकाश चैरसिया की अहम भूमिका रही। कमेंट्री के माध्यम से संकट मोचन झा और राजू यादव ने दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर अवर अभियंता ईव शेषनाथ यादव, आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव सहित कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में कल सोनपुर रेलवे (बिहार) का सामना एनआर रेलवे (वाराणसी) से होगा। 

  • अपहरण के दोषी मनोज प्रजापति को 4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

    अपहरण के दोषी मनोज प्रजापति को 4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

     7 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
     करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व 14 वर्ष 4 मह की नाबालिग किशोरी के अपहरण  का मामला
    सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व 14 वर्ष 4 माह की नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीशध् विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी मनोज प्रजापति को 4 बर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 7 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
    अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने कोन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 4 अक्तूबर 2018 को सुबह 9 बजे जब वह स्कूल पढ़ने जा रही थी तभी उसकी  नाबालिग बेटी का अपहरण कर मनोज प्रजापति पुत्र रामविलास निवासी खेमपुर टोला धौरहरा, थाना कोन, जिला सोनभद्र अपने घर के बक्से में बंद करके रखा था। जब घर के लोग मनोज प्रजापति के घर गए तो लड़की बक्से के अंदर से बेहोशी हाल में मिली। इस तहरीर पर कोन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी मनोज प्रजापति (32) वर्ष को 4 वर्ष का कठोर कारावास  एवं 7 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

  • 26 और 27 फरवरी को राबर्ट्सगंज तहसील के दो गांवों में लगेगी ग्राम चौपाल

    26 और 27 फरवरी को राबर्ट्सगंज तहसील के दो गांवों में लगेगी ग्राम चौपाल

    सोनभद्र। तहसील राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत मांगो और बघुआरी में 26 और 27 फरवरी को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चकबन्दी प्रक्रिया के तहत किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्राम चौपाल आयोजित की जा रही है।26 फरवरी को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत मांगो और 27 फरवरी को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत बघुआरी में चौपाल लगेगी। इस दौरान संबंधित अधिकारी और चकबन्दी कर्मचारी सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जिला सूचना कार्यालय द्वारा जनहित में प्रसारित किया गया है।

  • 26 फरवरी को जनपद भ्रमण पर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    26 फरवरी को जनपद भ्रमण पर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    सोनभद्र। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 फरवरी को सोनभद्र जनपद के भ्रमण पर आएंगी। उनका आगमन पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर होगा।भ्रमण के दौरान वह कलेक्ट्रेट भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का लोकार्पण करेंगी और वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

    राज्यपाल जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों की योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी और एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। साथ ही आदिवासी परिवारों को पट्टा वितरण, आंगनबाड़ी किट और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगी।

  • नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 33 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

    नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 33 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

    सोनभद्र। जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवैध सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह की कुल 33 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और SAFEMA कोर्ट के आदेश के तहत की गई है।जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद जायसवाल और उसका पुत्र शुभम जायसवाल “न्यू फेन्साडिल” नामक कोडीन युक्त कफ सिरप को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बाजार में उतार रहे थे। यह सिरप नशे के रूप में उपयोग की जाती थी और इसे सीमापार बांग्लादेश तक भेजा जा रहा था। इस अवैध कारोबार से करोड़ों रुपये की कमाई की गई। भोला प्रसाद को 29 नवंबर 2025 को कोलकाता एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका पुत्र शुभम विदेश फरार बताया जा रहा है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरोह की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया। पहले चरण में 28 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। अब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति को भी कुर्क कर लिया गया है।

  • अनपरा में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र व नकदी बरामद

    अनपरा में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र व नकदी बरामद

    सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने हाल में हुई चोरी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमर पनिका (उम्र लगभग 30 वर्ष) रेनूसागर क्षेत्र का निवासी है।पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र (लॉकेट सहित), वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, कुल 4,610 रुपये नकद और दो सफेद धातु के सिक्के बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिन में कॉलोनियों में घूमकर सूने घरों की पहचान करता था और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। कुछ सामान उसने फेरीवालों को बेच दिया और कुछ सामान रिहंद डैम में फेंकने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

  • अपहरण के मामले में युवक गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद

    अपहरण के मामले में युवक गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद

    सोनभद्र। थाना पन्नूगंज पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार (उम्र 19 वर्ष) ग्राम करौदिया का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह युवती के साथ पटना तिराहा बस स्टैंड के पास मौजूद है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती को शादी के इरादे से चेन्नई ले गया था। जब उसे पता चला कि परिजनों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है तो वह युवती को वापस ला रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोनभद्र। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बेलखुरी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 5 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी संजय डोम (उम्र लगभग 30 वर्ष) के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

  • विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी कार्य – प्रभारी मंत्री,रविंद्र जायसवाल

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी कार्य – प्रभारी मंत्री,रविंद्र जायसवाल

    सोनभद्र। जनपद मुख्यालय पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़कों का कार्य मार्च तक गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल योजना’ की समीक्षा करते हुए उन्होंने बिना अनुमति सड़क काटने और मरम्मत न करने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

    ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट न हो, इसके लिए जल निगम को समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को चिरौंजी और अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों के वृक्षारोपण का निर्देश दिया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार भी बढ़े।विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को नियमित बिजली आपूर्ति और समय पर ट्रांसफार्मर मरम्मत के निर्देश दिए गए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

  • बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

    बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

    दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।500 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम, अमित ने द्वितीय और रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में आशीष प्रथम, शमशाद द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में आकृति, प्रकृति और दिव्यांका ने स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में खुशी, आकृति और संध्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा रस्साकस्सी, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा तथा नव निर्वाचित सचिव दिनेश कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव सहित कॉलेज के कई प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।