Category: SONBHADRA

  • पूर्व कर्मचारी ने रंजिश में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    पूर्व कर्मचारी ने रंजिश में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    सोनभद्र । ओबरा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ओबरा थाना और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में हुई थी, जिनकी 7 फरवरी की रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी।यह घटना गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर की है। जानकारी के अनुसार, कंपनी निदेशक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय 7 फरवरी की रात बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान कंपनी का पूर्व तकनीशियन श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड चारदीवारी फांदकर अंदर घुसा और सोते समय उनके सिर पर पत्थर से कई वार कर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के पास से चाबियों का गुच्छा लिया, ऑफिस खोला और दराज में रखे 6500 रुपये नकद व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पहचान छिपाने के लिए उसने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और मॉनिटर व प्रिंटर पास के नाले में झाड़ियों के नीचे छिपा दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। 12 फरवरी की देर रात मुखबिर की सूचना पर बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पहले कंपनी से नौकरी से निकाल दिया गया था और मृतक द्वारा डांटे जाने के कारण वह रंजिश पाल बैठा था। इसी बदले की भावना में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, नकदी, एचपी प्रिंटर और लेनोवो मॉनिटर बरामद कर लिया गया है।

    पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • पुलिया से टकराई पिकअप,एक मजदूर की मौत,चार घायल

    पुलिया से टकराई पिकअप,एक मजदूर की मौत,चार घायल

    सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धुरकर राइस मिल से काम कर घर लौट रहे मजदूरों की पिकअप गांव पहुंचने से पहले ही एक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (32 वर्ष), पुत्र पट्टू, निवासी पेढ़ के रूप में हुई है।घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज सीएचसी घोरावल में चल रहा है।हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

    एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे |

    कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (आईईडी), एनसीएल मनोज कुमार सिंह ने सभी को कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ उत्पादन और उत्पादकता में अभिवृद्धि, संसाधनों का संतुलित तथा समुचित उपयोग करते हुए सुदृढ़ कार्य संस्कृति की स्थापना, समाज के जीवन स्तर एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना योगदान देने तथा सहकर्मियों को भी इस दिशा में  प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई । इस वर्ष यह दिवस “क्लस्टर विकास इंजन के रूप में: एमएसएमई उत्पादकता को अधिकतम बनाना” विषय पर मनाया जा रहा है |

  • बुद्ध महोत्सव: भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

    बुद्ध महोत्सव: भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

    सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरती मउकला रावर्ट्सगंज सोनभद्र में बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    महोत्सव में मुख्य अतिथि परम पूज्य भंते बुद्ध ज्योति जी ने कहा कि भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्शों पर स्थापित गौरवशाली समृद्धिशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली भारत जिसमें न कोई शोषक था न कोई शोषित, सभी मनुष्य थे, जिनमें मानवीय हृदय और मानवीय संवेदनशीलता थी, समता, स्वतंत्रता, न्याय, बन्धुत्व का बोल बाला था।

    विशिष्ठ अतिथि बबलू बिंद ने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक के माध्यम से भगवान बुद्ध का विचार पूरी दुनिया में पहुंचा तब भारत को विश्व गुरु के रुप में जाना गया। मुख्य संरक्षक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने कहा था कि समस्त प्रजा मेरी संतान है। ऐसे ही भारतवर्ष की परिकल्पना बाबा साहब डा०बी०आर० अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के द्वारा राष्ट्र के मनीषियों नें किया है।

    इस अवसर पर डा० विरेन्द्र सिंह, कृपाशंकर चौहान, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनरेश पोया जी, सहित कई विद्धान वक्ताओं ने भी भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया।

    बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम में आदिवासी छात्र/छात्राओं द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि मौर्या एवं सह संचालक कपिंजल मौर्य ने किया। और अंत में समिति के संस्थापक / अध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने सबका आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नामवर कुशवाहा, सुबेदार कुशवाहा, श्रीनाथ धांगर, अनिल मौर्य, बुद्धिनाथ मौर्य, संजय कुशवाहा, रामसिंह यादव, राधारमण सिंह, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

  • विकास भवन व पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

    विकास भवन व पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र ने गुरुवार को विकास भवन परिसर, विभिन्न विभागीय अनुभागों और पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयों में सामग्री के उचित प्रबंधन की स्थिति देखी।जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा डीसी एनआरएलएम विभाग में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में रखी सामग्री की जानकारी लेते हुए उन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं को संबंधित विभाग को सुपुर्द करने और शेष सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा, ताकि कार्य में बाधा न हो।पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी के निरीक्षण में उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और टूटे टाइल्स की मरम्मत कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि यहां समय-समय पर प्रशिक्षण व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसलिए भवन की व्यवस्था बेहतर और सुव्यवस्थित रहनी चाहिए।इस दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ के तहत कैनवास बाल क्रिकेट मैच का आयोजन

    हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ के तहत कैनवास बाल क्रिकेट मैच का आयोजन

    फ्यूचर लीडर्स की टीम 7 विकेट से विजयी रही

    अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में चल रहे वैल्यूज मन्थ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यूनिट हेड  आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के प्रांगण में देर शाम को हुये कैनवास बाल क्रिकेट मैच में फ्यूचर लीडर्स की टीम ने कड़े मुकाबले में सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी टीम को 7 विकेट से पराजित कर विजयी रही।

     अंतिम लीग मुकाबला सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी तथा फ्यूचर लीडर्स टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने संगठन के मूल्यों—ईमानदारी, प्रतिबद्धता, जुनून, निर्बाध सहयोग और गति को खेल के माध्यम से प्रदर्शित किया।

    सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी टीम ने टॉस जीतकर कप्तान अरविंद सिंह के नेतृत्व में पहले बैटिंग का निर्णय लिया। सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए के के चौधरी ने अपनी टीम के लिये 5 छक्का 1 चौका के बदौलत  41 रन बनाये वही बसंत कुमार के 1 छक्का 1 चौका के मदद से 14 रन एवं नवींद्र पाठक के 6 रन के योगदान से निर्धारित 12 ओबर में टीम 9 विकेट खोकर 94 रन का लक्ष्य दिया।वही शानदार गेंदबाजी करते हुये गौरीशंकर के 4 विकेट एवं इमरान ने 3 विकेट लेकर बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोके रखा। जबाब में उतरी फ्यूचर लीडर्स की टीम ने कड़े मुकाबले में राजकुमार के 39 रन ,इमरान के 35 रन तथा संदीप मिश्रा के 15 रन के बदौलत अंतिम गेंद पर 1 रन बनाकर लक्ष्य को पूरा करते हुये  95 रन बनाकर 7 विकेट से मैच को जीत लिया।वही सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी टीम के सफल गेंदबाज संजीव मिश्रा ने अपने टीम के लिये 2 विकेट चटकाए।

    इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के हेड एच आर आशीष पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और युवाओं के बीच आपसी समन्वय, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं संगठनात्मक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और ऐसे आयोजनों को टीम स्पिरिट तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने वाला बताया। तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश कुमार बर्मा,रोहित सक्सेना,राजेश राय,अलिंद तिवारी,सदानन्द पांडेय,देवेन्द्र त्रिपाठी,देवेन्द्र राय का सराहनीय सहयोग रहा।मैच का आँखों देखा हाल रोहित सक्सेना ने सुनाया।एम्पायर की भूमिका बीएल पाठक एवं ए के राय ने निभाई।कार्यक्रम के अंत में ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, विधानसभा में गूंजा विकास का स्वर

    जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, विधानसभा में गूंजा विकास का स्वर

    सोनभद्र। भूपेश चौबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोनभद्र को पर्यटन और स्वरोजगार की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील जनपद बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कालखंड है, जिसमें प्रदेश को मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास की नई दिशा में अग्रसर है और पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान से लेकर जल संरक्षण, कृषि उत्पादन, पशुपालन और ‘हर घर नल’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास अब धरातल पर दिख रहा है।अपने संबोधन में विधायक ने जनपद सोनभद्र को आकांक्षी जिला बताते हुए कहा कि विशेष जिला और विशेष ब्लॉक की अवधारणा के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में नगवां, मचेंद्रनाथ, अवाड़ी (मिनी गोवा), धधरौल, हंडिया डैम जैसे प्राकृतिक स्थलों के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि इन क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए तो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल सकते हैं।

    उन्होंने विधायक खेल महाकुंभ का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 12 से 15 हजार युवाओं ने भाग लिया, जिससे प्रतिभाओं को मंच मिला। साथ ही पंचायतों में पेयजल व्यवस्था, सड़कों की गुणवत्ता और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई।ग्रामीण क्षेत्रों में कथित जमींदारी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासनिक जांच और न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताई। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और अपने क्षेत्र के शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।

  • रागिनी बनीं मिस फेयरवेल,विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान

    रागिनी बनीं मिस फेयरवेल,विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान

    सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए सत्रांत पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों को पुष्प अर्पित कर मिष्ठान और उपहार प्रदान किए तथा आरती उतारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक ओर जहां बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्साह दिखाई दिया, वहीं अपने गुरुजनों और साथियों से बिछड़ने का भावुक दृश्य भी देखने को मिला। गीतों और विचारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर कक्षा 12 की छात्रा रागिनी मौर्या को मिस फेयरवेल और विशाल पाण्डेय को मिस्टर फेयरवेल के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आशीर्वचन देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां, राजू प्रसाद, संदीप चौहान, शशि पटेल, चन्द्रभान देव, मनीष कुमार दूबे, कृष्ण देव, पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा, आरती, पायल सोनी, प्रीति, सरोज सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

  • बुद्ध महोत्सव: भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

    बुद्ध महोत्सव: भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

    सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरती मउकला रावर्ट्सगंज सोनभद्र में बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    महोत्सव में मुख्य अतिथि परम पूज्य भंते बुद्ध ज्योति जी ने कहा कि भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्शों पर स्थापित गौरवशाली समृद्धिशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली भारत जिसमें न कोई शोषक था न कोई शोषित, सभी मनुष्य थे, जिनमें मानवीय हृदय और मानवीय संवेदनशीलता थी, समता, स्वतंत्रता, न्याय, बन्धुत्व का बोल बाला था।

    विशिष्ठ अतिथि बबलू बिंद ने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक के माध्यम से भगवान बुद्ध का विचार पूरी दुनिया में पहुंचा तब भारत को विश्व गुरु के रुप में जाना गया। मुख्य संरक्षक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने कहा था कि समस्त प्रजा मेरी संतान है। ऐसे ही भारतवर्ष की परिकल्पना बाबा साहब डा०बी०आर० अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के द्वारा राष्ट्र के मनीषियों नें किया है। इस अवसर पर डा० विरेन्द्र सिंह, कृपाशंकर चौहान, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनरेश पोया जी, सहित कई विद्धान वक्ताओं ने भी भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया।

    बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम में आदिवासी छात्र/छात्राओं द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि मौर्या एवं सह संचालक कपिंजल मौर्य ने किया। और अंत में समिति के संस्थापक / अध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नामवर कुशवाहा, सुबेदार कुशवाहा, श्रीनाथ धांगर, अनिल मौर्य, बुद्धिनाथ मौर्य, संजय कुशवाहा, रामसिंह यादव, राधारमण सिंह, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

  • रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    करमा, सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पगिया में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ  गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार पटेल द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन कर किया गया।

    विद्यालय के प्रबंधक  शरीफ अहमद खान एवं प्रधानाचार्य  प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना कर स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो व बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि के रूप में जय प्रकाश पाण्डेय सपा नेता उपस्थित रहे। लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इस तरह के कार्यक्रम यह दर्शाता है कि विद्यालय में पठन पाठन अच्छे से किया जा रहा है।वार्षिकोत्सव से विद्यार्थियों को एनर्जी मिलती है।तथा उनके प्रतिभाओं में निखार आता है।इस दौरान सलीम खान,नेसार अहमद ,एबादत खान,रमेश सिंह पटेल प्रदेश सचिव अपना दल, अंकुर सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष करमा ,अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। देशभक्ति समूहगान, लोकनृत्य, सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक तथा कविताओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मंच संचालन की सराहना सभी ने की।मुख्य अतिथि ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है।  विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन में अपनाने चाहिए।विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के संस्थापक वकील अहमद खान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक शरीफ अहमद खान ने किया।