Category: SONBHADRA

  • जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, फॉर्म – 6 भरने की अपील

    जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, फॉर्म – 6 भरने की अपील

    जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किये मतदाताओं से की अपील, निर्धारित समय व तिथि पर उपस्थित होकर अपना सहयोग करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

    सोनभद्र। जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ (एस0आई0आर0) अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग राबर्ट्सगंज के मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया ।  उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय के बूथ संख्या-49, 50 व 51 में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई व नये मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आदि प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने बी0एल0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गयी है, वह निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, जिससे नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित समय अवधि में हो सके। जिलाधिकारी ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 का भी निरीक्षण किया । 

    उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है तथा उनकी सुनवाई संबंधित बूथों पर निर्धारित तिथियों में ई0आर0ओ0 द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे अपने निर्धारित बूथ पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा त्रुटिपूर्ण हैं, वे भी बूथ स्तर पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी  हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मुकुल आनन्द पाण्डेय, ए0आर0 को-ऑपरेटिव  देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार राबर्ट्सगंज  अमित सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस आकलन सफलतापूर्वक संपन्न

    एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस आकलन सफलतापूर्वक संपन्न

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस आकलन का सफल समापन व्यापक ऑन-साइट मूल्यांकन के साथ हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व टीम तथा एचआर के प्रमुख आयामों—औद्योगिक संबंध (IR), एचआरडी, कर्मचारी सहभागिता, कर्मचारी लाभ एवं पीएमएस के साथ-साथ मेडिकल, आईटी, सीएंडएम एवं पर्यावरण विभागों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। आकलन दल का नेतृत्व दीपक ए. देशपांडे, वाइस प्रेसिडेंट, टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप ने किया। टीम में उमेश दोशी (वाइस प्रेसिडेंट, कल्पतरु इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड), अंबर एच. नानावटी (मानव संसाधन प्रमुख, एलएंडटी), सुश्री ऋषु रॉय (प्रोफेसर, वैशव विद्यापीठ विश्वविद्यालय), सुश्री सोनाली बीराका शाह (फाउंडर एंड डायरेक्टर, इम्पैक्ट सेतु) एवं सुश्री सविता सावंत (लीड सी एस आर/डी ई आई, टाटा ऑटोकोम्प सिस्टम्स) जैसे वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ शामिल रहे। टीम ने गहन समीक्षा करते हुए संगठन की प्रमुख शक्तियों एवं सुधार के संभावित क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

    आकलन दल ने विंध्याचल में लागू प्रगतिशील एचआर प्रक्रियाओं, कर्मचारी सहभागिता पहलों, सुव्यवस्थित प्रणालियों तथा आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। साथ ही, विभाग के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विंध्याचल को एनटीपीसी में एक पसंदीदा कार्यस्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा। इस अवसर पर  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने रचनात्मक सुझावों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आकलन दल द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से अपनाया जाएगा, जिससे मानव संसाधन प्रणालियों को और सुदृढ़ कर उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

  • शिवरात्रि पर निकली शिव बारात में डीजे के धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु

    शिवरात्रि पर निकली शिव बारात में डीजे के धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु

    दुद्धी, सोनभद्र। महाशिवरात्रि के अवसर पर दुद्धी क़स्बे के शिवाले से शिवबारात निकाली गई।जिसमें भगवान शंकर रथ पर सवार हो निकले वहीं उनके बारातियों में भूत,पिचास,नर नारी सभी झूमते नाचते थिरकते हुए 2 किमी का पैदल दूरी तय कर मल्देवा गांव के कैलाश कुंज द्वार पहुँचे| जहाँ बारातियों का स्वागत उपरान्त भगवान शिव माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। भगवान शिव को माँ पार्वती के द्वारा जयमाला पहनाते ही समूचा मंदिर मेला क्षेत्र हर हर महादेव के उद्घोष के साथ गूंज उठा | उधर बीडर गांव से भी इस बार बैलगाड़ी पर भगवान भोले शंकर की बारात निकली जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते गांव के लौवा नदी किनारे स्थित हिरेश्वर मंदिर पहुँचे जहां भगवान शिव संग बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया।स्वागत उपरान्त भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ| विवाह उपरान्त बारातियों समेत श्रद्धालुओ ने भंडारे में प्रसाद प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद श्रद्धालु अपने घरों को वापस हुए |इससे पूर्व रविवार की सुबह से नगर के सभी शिवमंदिरों में श्रद्धालुओ ने विधिवत पूजन अर्चन कर मत्था टेका| लोगों भोले शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर  दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया इसके बाद बेलपत्र ,धतूरा , शहद ,बैर , चने की झाड़ , गेंहू की बाली इत्र ,चंदन ,रोड़ी ,अछत आदि समर्पित कर घी के दीपक जलाकर भगवान भोले से अपने घर परिवार सहित लोकमंगल की कामना की |क़स्बे के शिवाले से निकली  शिवबारात में वर पक्ष में रामेश्वर राय,राजेश्वर प्रसाद उर्फ राजू बाबु,नाजु अग्रहरि,पंकज अग्रहरि,डॉ लालू ,दीपक शाह के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे|जिनका वधू पक्ष के डॉ लवकुश प्रजापति,तारा देवी,डॉ हर्षवर्धन प्रजापति ,सुनैना प्रजापति,डॉ जयवर्धन प्रजापति,डॉ प्रीति, कुलभूषण पांडेय,ग्राम प्रधान सीता जायसवाल ,प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल के साथ अन्य मलदेवा वासियो ने जोरदार स्वागत किया | उधर बीडर गांव के डीहवार धाम से बैलगाड़ी पर सवार हो भगवान शिव की बारात निकली जिसमें  पूर्व  बीडीसी विजय नारायण , बृजकिशोर कुशवाहा,निरंजन पटेल, श्रवण ,शम्भूनाथ के साथ काफी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे| जिनका हिरेश्वर मंदिर पर  वधु पक्ष के रविन्द्र जायसवाल ,राखी जायसवाल ,बालकृष्ण जायसवाल , वर्षा रानी ,पंकज जायसवाल ने जोरदार स्वागत किया |सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह सुरक्षा की कमान संभाली और शिवबारात व विवाह के दौरान ट्रैफिक को व्यवस्थित किया,इनके सहयोगी के रूप में एसएसआई कुंवर सिंह,एसआई हरिकेश राम आजाद, श्याम जी यादव सहित काफ़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान जगह जगह तैनात रहे।

     शिवरात्रि में मेला क्षेत्र रहा गुलजार : महाशिवरात्रि पर लौवा नदी तट पर आयोजित होने वाले मेले में समूचा मेला क्षेत्र गुलजार रहा ,मेले में रंग बिरंगे खिलौने ने बच्चों को खूब लुभाया वहीं चाट पकौड़े ,मिठाई  व आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही जिन्होंने सभी चीजों का जमकर लुफ्त उठाया|

  • ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी–सिंगरौली मार्ग स्थित एक निजी ट्रक एजेंसी में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार डिबुलगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले लगभग 50 वर्षीय बावनसुभा भारती एक निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से ट्रक एजेंसी ‘ममता मोटर्स’ में रात्रि पाली में तैनात थे। शनिवार रात करीब आठ बजे उन्होंने अपनी ड्यूटी संभाली थी। देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी और वे कई बार शौचालय भी गए। इसके बाद वह अपने केबिन में जाकर लेट गए।सुबह जब अगली पाली का गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो उसने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखने पर स्थिति संदिग्ध लगी। तत्काल एजेंसी प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी गई। जब तक चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था की जाती, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें तुरंत अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया और घरवालों को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई। इसी बात को लेकर मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों ने मुआवजे और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तबीयत खराब होने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

  • क्रेशर प्लांट पर हथियारबंदों का हमला, ट्रकों में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट

    क्रेशर प्लांट पर हथियारबंदों का हमला, ट्रकों में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट

    ओबरा/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)- ओबरा थाना क्षेत्र में स्थित एक पत्थर क्रेशर प्लांट पर हथियारबंद लोगों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों में तोड़फोड़ की गई, कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और प्लांट परिसर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित पत्थर क्रेशर प्लांट पर करीब 6 से 7 लोग अचानक पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गिट्टी लोड करने आए ट्रकों के शीशे तोड़े गए और प्लांट परिसर में खड़ी गाड़ियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में चार नामजद आरोपियों समेत 6 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में मारपीट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी पहचान की जा रही है, ताकि घटना में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। पत्थर क्रेशर प्लांट पर हुई इस हिंसक वारदात ने इलाके की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट – अरुण सिंह

    विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट – अरुण सिंह

    सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह रांची से लौटते समय रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में रुके। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की ठोस योजना है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी का ध्यान रखा गया है। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई और भंडारण सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल की गई हैं। सड़क, रेल, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे पर निवेश से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। एमएसएमई और उद्योगों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।अरुण सिंह ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।कार्यक्रम के बाद अरुण सिंह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अजीत चौबे, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, सनी पाण्डेय, विवेक देव पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप पाण्डेय, मनीष पटेल, राहुल शर्मा, शुभम सोनी, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, लवकुश गिरी, राजेश पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, नीरज चौबे, बच्चा भैया, अजय सिंह, प्रिंस पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में श्रद्धा का सागर, भव्य रूप से मनाई गई महाशिवरात्रि

    गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में श्रद्धा का सागर, भव्य रूप से मनाई गई महाशिवरात्रि

    सोनभद्र। घोरावल स्थित प्राचीन शिवद्वार मंदिर, जिसे गुप्तकाशी के नाम से भी जाना जाता है, में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

    महाशिवरात्रि को लेकर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। दस दिवसीय मेले के तहत मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर विशेष वस्त्र और श्रृंगार सामग्री मंगाकर भगवान का दिव्य अलंकरण किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।भोर में मंगला आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित किया। रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने पूरी निष्ठा से पूजा की। रात में रात्रि जागरण और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। दूर-दराज के गांवों और पड़ोसी जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यातायात व्यवस्था और दर्शन की कतारों को सुव्यवस्थित रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के अन्य शिवालयों में भी आस्था का वही उत्साह देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज, बरैला, पंचमुखी, गौरीशंकर और ओबरा सहित कई स्थानों पर शिव बारात और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ।

  • शक्तिनगर में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    शक्तिनगर में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की एक टाटा इंडिका कार के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों से आकर इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोखरी पुलिया रेलवे साइडिंग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की टाटा इंडिका कार (MP66C1609) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग जगह काम की तलाश में घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही चोरी कर लेते हैं। इस बार वे बैढ़न से शक्तिनगर आए थे। शक्तिनगर बस स्टैंड के पास एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी कार को अपने पास रखी चाभी से खोलकर स्टार्ट किया और फरार हो गए। बाद में अनपरा की ओर भागते समय तेल कम होने पर कार को एक सुनसान जगह छिपा दिया और अगली चोरी की योजना बनाने लगे। इसी बीच पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चार नामजद और एक अन्य शामिल है। सभी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

  • मनरेगा नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, 17 फरवरी को विधानसभा घेराव – रामराज गोड़

    मनरेगा नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, 17 फरवरी को विधानसभा घेराव – रामराज गोड़

    सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व यूपीए-1 सरकार के दौरान लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने ग्रामीण गरीबों को काम का अधिकार देकर  सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार ने पंचायतों को सशक्त करते हुए गांव स्तर पर विकास कार्यों के निर्णय का अधिकार दिया, जिससे पंचायती राज व्यवस्था मजबूत हुई। कोविड-19 महामारी के दौरान मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा साबित हुई। रामराज गोड़ ने आरोप लगाया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार इस कानून को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
    उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चलाया जा रहा है। गांधीवादी तरीके से किए जा रहे इस आंदोलन के तहत प्रदेश में पांच हजार से अधिक चौपालों का आयोजन किया गया है। 13 फरवरी को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पदयात्राएं भी निकाली गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन का दूसरा चरण 17 फरवरी से शुरू होगा। इस दिन लखनऊ में विधानसभा घेराव कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा में बदलाव कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है और राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास कर रही है, जो संघीय ढांचे के लिए भी ठीक नहीं है। रामराज गोड़ ने कार्यकर्ताओं से 17 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फरीद खां और आरटीआई अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • सूबे के मुख्यमंत्री तक पहुंचा धान क्रय केंद्रों पर खरीद का मामला

    सूबे के मुख्यमंत्री तक पहुंचा धान क्रय केंद्रों पर खरीद का मामला

    सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी  ने  सूबे के मुख्यमंत्री को सोनभद्र के किसानों के धान की खरीद में लापरवाही के कारण उचित मूल्य नहीं मिलने का मामला उठाया था। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के शत प्रतिशत खरीद न किए जाने संबंधी पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को उक्त समस्या के परीक्षण करने और प्रकरण में समुचित कार्यवाही का आदेश जारी किया है। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र में फसल देर से तैयार होती है और धान क्रय केंद्रों में खरीदारी में शिथिलता के कारण किसान लग्न, विवाह के मौसम में औने पौने दाम पर धान स्थानीय स्तर पर बेचने को विवश हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद धान क्रय केंद्र पर शत प्रतिशत खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा और सभी धान क्रय केंद्र पुनः पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंह, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, पवन शुक्ला, सुमित मिश्रा, मंदीप सिंह, विजय भारती एवं दामोदर आदि ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देशों का स्वागत किया और श्री त्रिपाठी को किसानों से जुड़े मामले को मुख्यमंत्री स्तर तक ले जाने पर बधाई दी। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने धान खरीद शुरू कराने के लिए प्रयासरत और संवेदनशील राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि धान खरीद शुरू कराने के लिए अगले सप्ताह होने वाले विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट के घेराव के कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।