Category: SONBHADRA

  • लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

    लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

    अनपरा, सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में  ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर एवं भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब, कुलडोमरी बैरपान  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय  प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मैच अत्यंत रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लोझरा की कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बैरपान की कबड्डी टीम को 9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।बैरपान स्थित कबड्डी खेल मैदान में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोझरा एवं बैरपान के मध्य खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा विशिष्ठ अतिथि विभागाध्यक्ष ट्रेनिंग सेंटर हिन्डाल्को रेनुसागर अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेने के उपरांत टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया।टॉस जीत कर बैरपान की टीम ने डिफेंस लिया।रेड करने उतरी लोझरा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये निर्धारित समय मे 36 अंक अर्जित किये वही बैरपान की टीम मात्र 27 अंक अर्जित कर पाई। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में उपस्थित दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। लोझरा की टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन रेड और सशक्त डिफेंस के दम पर बढ़त बनाए रखी और अंततः निर्णायक 9 अंकों की जीत दर्ज की।

    प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया, जिससे खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान हुआ।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में   खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।मैच का आंखों देखा हाल अजय कुमार ने सुनाया।इस अवसर पर ग्रमीण विकाश विभाग रेनुसागर के अधिकारी राजनाथ यादव ,देवमुरार यादव,जितेंद्र सिंह,दीनदयाल यादव,अजय कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • मलीन बस्ती के लोगों का सांकेतिक विरोध, नियमितीकरण की मांग

    मलीन बस्ती के लोगों का सांकेतिक विरोध, नियमितीकरण की मांग

    डाला/सोनभद्र (राकेश जायसवाल) गुरुवार सुबह मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा जारी खाली करने की नोटिस के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। लोगों ने शांतिपूर्वक एकत्र होकर अपनी समस्याएं रखीं और बस्ती को नियमित किए जाने की मांग उठाई।स्थानीय निवासी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि उनका परिवार लगभग 60 वर्षों से यहां रह रहा है। उनके अनुसार उनके पिता ने भी अपना पूरा जीवन यहीं बिताया और अब वे स्वयं अपनी आधी उम्र इसी बस्ती में गुजार चुके हैं। उनका कहना है कि अचानक नोटिस देकर बेदखल करना उनके साथ अन्याय है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस्ती में रहने वाले अधिकांश परिवार वर्षों से स्थायी रूप से बसे हुए हैं। उनका रोजगार, सामाजिक संबंध और पूरा जीवन इसी स्थान से जुड़ा है। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने की कार्रवाई से सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे।स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मलीन बस्ती को नियमित किया जाए और निवासियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान बबुंदर पाठक, नागेन्द्र पासवान, उमेश मेहता, अवनीश पांडेय, पिंटू साहनी, अवधेश चौहान सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

  • 4 मार्च को मनाई जाएगी होली, 2 मार्च को होगा होलिका दहन

    4 मार्च को मनाई जाएगी होली, 2 मार्च को होगा होलिका दहन

    दुद्धी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में सनातन धर्म के विभिन्न धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व को लेकर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में तय किया गया कि होलिका दहन 2 मार्च की रात्रि 12:50 बजे से पूर्व संपन्न कराया जाएगा। वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली का पर्व 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया।

    श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुद्धी एवं आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व 4 मार्च, बुधवार को सादगी और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2 मार्च को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में फॉग उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कस्बे सहित विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

  • श्री कृष्ण रासलीला में कालिया नाग दमन के लीला का हुआ मंचन

    श्री कृष्ण रासलीला में कालिया नाग दमन के लीला का हुआ मंचन

    कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का किया गया मंचन, कालिया नाग के फन पर श्री कृष्ण ने किया नृत्य

    सोनभद्र। कालिया नाग के फन पर कृष्ण के नृत्य की लीला को देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के रामलीला प्रांगण में आयोजित रासलीला के चतुर्थ दिवस कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया गया। वृन्दावन से आए कलाकारों ने शानदार लीला का मंचन कर लीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    श्री कृष्ण रासलीला के मंचन के दौरान कलाकारों द्वार दिखाया गया कि श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद से खेल रहे थे। भगवान ने जोर से गेंद फेंकी और वो यमुना में जा गिरी। गेंद भारी होने से वो सीधे यमुना के तल पर चली गई। समस्या यह थी कि उस समय यमुना में कालिया नाग रहता था। पांच फनों वाला नाग बहुत खतरनाक और विषधर था।

    उसके विष से यमुना काली हो रही थी और उसी जहर के कारण गोकुल के पशु यमुना का पानी पी कर मर रहे थे। कान्हा बहुत छोटे थे, लेकिन मित्रों के जोर के कारण उन्होंने तय किया कि गेंद वो ही निकाल कर लाएंगे।

    कान्हा ने यमुना में छलांग लगा दी। कृष्ण ने कालिया नाग की पूंछ पकड़कर उसे मारना शुरू कर दिया। कालिया नाग अपने प्राण की रक्षा के लिए कृष्ण से दुहाई देने लगा। कृष्ण ने उसे यमुना छोड़कर समुद्र में जाने के लिए वचबद्ध किया। इसके बाद कालिया नाग के फन पर नृत्य किया।

    इस तरह भगवान कृष्ण ने मथुरावासियों को कालिया नाग के साथ यमुना को उसके विष से मुक्ति दिलाई। इससे पूर्व बांके बिहारी की अनुपम छटा की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक- जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयोजक रामप्रसाद यादव, अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जालान, विजय कानोड़िया,अमित दुबे,ब्रजेश शुक्ला अनिल केशरी,संतोष सिंह चंदेल,राकेश गुप्ता, बचाऊं पाण्डेय, संदीप चौरसिया अशोक श्रीवास्तव मनोज सिंह, हर्षवर्धन,हर्ष केशरीसहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयाँ 10 घंटे के भीतर ठप,बिजली संकट की आशंका गहराई

    ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयाँ 10 घंटे के भीतर ठप,बिजली संकट की आशंका गहराई

    सोनभद्र। प्रदेश की प्रमुख विद्युत उत्पादन परियोजनाओं में शामिल ओबरा तापीय परियोजना की दो उत्पादन इकाइयाँ मात्र दस घंटे के अंतराल में बंद हो जाने से बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। तकनीकी खराबी के चलते दोनों इकाइयों को आपात रूप से शटडाउन करना पड़ा, जिससे उत्पादन क्षमता पर सीधा असर पड़ा है।जानकारी के अनुसार पहली इकाई में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उसे बंद किया गया। मरम्मत कार्य जारी ही था कि दूसरी इकाई में भी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इससे परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया। विशेषज्ञों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फॉल्ट का आकलन शुरू किया गया।

    बिजली उत्पादन में आई इस अचानक कमी का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो।स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों और अभियंताओं की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं। हालांकि पूर्ण रूप से उत्पादन बहाल होने में समय लग सकता है।

  • 21 वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त को सजा, न्यायालय ने सुनाया निर्णय

    21 वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त को सजा, न्यायालय ने सुनाया निर्णय

    सोनभद्र। जनपद की न्यायालय ने 21 वर्ष पुराने आपराधिक प्रकरण में दोष सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त को सजा सुनाई है। यह मामला गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित बताया गया। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर निर्णय सुनाया,अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत प्रमाणों को न्यायालय ने स्वीकार किया। निर्णय में अभियुक्त को निर्धारित कारावास के साथ आर्थिक दंड भी लगाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे मामलों में कठोर दृष्टिकोण आवश्यक है।निर्णय के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

  • अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 25 घन मीटर गिट्टी से लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार

    अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 25 घन मीटर गिट्टी से लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार

    सोनभद्र। जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बग्गा नाला के पास सघन चेकिंग के दौरान 25 घन मीटर अवैध गिट्टी से लदा हाइवा पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि सह चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP64CT2945 हाइवा को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में करीब 25 घन मीटर गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में जानकारी मिली कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।

    चालक मनोज पाल मौके से फरार हो गया, जबकि सह चालक संदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने हाइवा वाहन को सीज कर दिया है। फरार चालक और वाहन स्वामी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

  • मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान

    सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानून और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग और ओटीपी साझा न करने के बारे में जागरूक किया गया।अभियान के तहत बाजारों में एसिड बिक्री करने वाली दुकानों की भी जांच की गई। दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी गई और बिना पहचान पत्र के एसिड बिक्री न करने के निर्देश दिए गए।

  • तीन वर्षीय मासूम को पुलिस और चाइल्ड लाइन ने परिवार से मिलाया

    तीन वर्षीय मासूम को पुलिस और चाइल्ड लाइन ने परिवार से मिलाया

    सोनभद्र। पुलिस की तत्परता से एक तीन वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास एक छोटी बच्ची अकेली भटकती मिली है।सूचना मिलते ही थाना एएचटी की टीम और चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ और खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची अनपरा क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी बुआ के साथ चुर्क आई थी। खेलते समय वह घर से दूर निकल गई थी।

    सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम का आभार जताया।

    पुलिस ने अपील की है कि कोई भी लापता या भटका हुआ बच्चा मिले तो तुरंत थाना एएचटी या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।

  • यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई,4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

    यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई,4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

    सोनभद्र। जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला और यातायात टीम ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।सुकृत रोड, बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड और धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर रांग साइड चलने वाले, बिना नंबर प्लेट, बिना वैध कागजात और निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों पर सवारी भरने वाले वाहनों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सवारी भरते मिले। वहीं दो डग्गामार ऑटो निर्धारित स्टैंड की जगह केंद्रीय सर्विस रोड पर सवारी भर रहे थे, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी। एक पिकअप वाहन बिना वैध प्रपत्र के रांग साइड चलते पकड़ा गया।पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।