Category: SINGRAULI

  • एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना में पारिवारिक परामर्श सत्र  का हुआ आयोजन

    एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना में पारिवारिक परामर्श सत्र  का हुआ आयोजन

    सिंगरौली. एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना द्वारा गत सोमवार को पारिवारिक परामर्श एवं पदोन्नति सम्मान
    समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान कर्मियों एवं उनके परिजनों सहित 200 प्रतिभागियों ने
    शिविर में हिस्सा लिया।

    यह शिविर कर्मियों के पारिवारिक, सामाजिक एवं मानसिक सशक्तिकरण के माध्यम से कार्यस्थल पर
    सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। परामर्श सत्र
    के दौरान सुरक्षा नियमावली, पारिवारिक संवाद, तनाव प्रबंधन, नशामुक्त जीवन, अनुशासन तथा
    सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    इस अवसर पर परियोजना सहित 99 पदोन्नत कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

    इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक, स्टाफ ऑफिसर (एचआर) एवं परियोजना श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं अन्य
    लोग उपस्थित रहे।

  • एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का दूधीचुआ परियोजना में हुआ शुभारंभ

    एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का दूधीचुआ परियोजना में हुआ शुभारंभ

    सिंगरौली. सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधीचुआ परियोजना में गत सोमवार को अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ। अंतर क्षत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 लीग कम नॉकआउट के आधार पर 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतिस्पर्धा में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से कुल 12 टीम भाग ले रही हैं।

    इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में महाप्रबंधक(दूधीचुआ) विनोद कुमार सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य, दूधीचुआ क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय जेसीसी एवं स्पोर्ट्स समिति के सदस्य एवं अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ब्लॉक-बी बनाम कृष्णशिला क्षेत्र के बीच खेला गया जिसमें ब्लॉक-बी क्षेत्र ने 58 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान दूसरा मैच झिंगुरदा एवं ककरी क्षेत्र के बीच खेला गया जिसमें झिंगुरदा ने 131 रनों से ककरी को हराकर जीत हासिल की।

  • एनसीएल की ताकत आप हैं” —कर्मियों को बी.साईराम का संदेश

    एनसीएल की ताकत आप हैं” —कर्मियों को बी.साईराम का संदेश

    साईराम संभालेंगे कोल इंडिया के चेयरमैन का दायित्व, एनसीएल में नवाचारों की छोड़ी मजबूत विरासत

    सिंगरौली/सोनभद्र ।एनसीएल की ताकत आप हैं, यह शब्द हैं बतौर सीएमडी एनसीएल  बी साईराम के जो उन्होने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन का दायित्व संभालने से पहले ‘एनसीएल कर्मियों के नाम संदेश’ के माध्यम से प्रेषित किए। 

    सोमवार को एनसीएल में बतौर सीएमडी अपने अंतिम कार्य दिवस पर  साईराम ने एनसीएल के अनुसंधान एवं विकास (R&D) प्रयासों के अंतर्गत एनसीएल मुख्यालय में “लिक्विड ट्री” का उद्घाटन किया। यह पहल माइक्रोएल्गी आधारित तकनीक के माध्यम से कार्बन अवशोषण एवं स्वच्छ वायु सृजन की दिशा में एक अभिनव कदम है। 

    इस दिन मोरवा विस्थापन मंच से जुड़े मोरवा वासियों से भेंट कर संवाद किया। यह संवाद जयंत विस्तारीकरण परियोजना से जुड़े विस्थापन एवं पुनर्वास कार्यों में स्थानीय समुदाय के विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में उनके निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

    कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन का दायित्व संभालने से पहले उन्होंने एनसीएल के समस्त कर्मियों के नाम एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रेषित किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि एनसीएल की उपलब्धियाँ किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि एनसीएल से जुड़कर यह अनुभव हुआ कि समेकित, समयबद्ध और सहभागितापूर्ण प्रयासों से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं । 

    जयंत विस्तारीकरण परियोजना के क्रियान्वयन जैसे उदाहरणों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ पारदर्शी संवाद और सतत विश्वास निर्माण को महत्वपूर्ण बताया।  उन्होने यह भी कहा कि इसी दृष्टिकोण के कारण कंपनी देश के सबसे बड़े खनन पुनर्वास कार्यक्रमों में से एक को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकी। 

    श्री साईराम ने अपने संदेश में कहा कि एनसीएल का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर्मियों के सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है।  नेतृत्व कोई एकल प्रयास नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली रिले है, जिसमें प्रत्येक सदस्य अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाता है।

    उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में नीतियों को वास्तविक परिणामों में बदलना, समुदाय का विश्वास जीतना तथा कर्मचारियों से जुड़ाव को और सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एम्पैथी के साथ ऑपरेशनल एफिशिएंसी, सहभागी नेतृत्व, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक आचरण को संगठनात्मक सफलता की आधारशिला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की इस परिवर्तनकारी यात्रा का उत्प्रेरक प्रत्येक कर्मचारी को बनना होगा।  

     साईराम के नेतृत्व में एनसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में आधुनिकीकरण, संरचना विकास एवं भूमि अधिग्रहण, सामाजिक उत्तरदायित्व डिजिटल परिवर्तन, प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कीं ।   

    एनसीएल परिवार ने  बी. साईराम के नेतृत्व, दूरदृष्टि और योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में कोल इंडिया लिमिटेड नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में 500 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन

    एनटीपीसी विंध्याचल में 500 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन

    सिंगरौली/सोनभद्र।एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने लर्निंग एवं डेवलपमेंट इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 13 दिसंबर 2025 को वाराणसी में आयोजित 56वीं क्षेत्रीय प्रबंधन समिति बैठक (RMCM) के दौरान आरएलआई में अत्याधुनिक 500 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन किया। इस सिम्युलेटर का उद्घाटन श्री गौतम देव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं कार्यकारी निदेशक (पीएम) द्वारा किया गया। उन्होंने इस सुविधा को साकार करने में किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की और प्रशिक्षुओं को वास्तविक समय का गहन एवं प्रभावी प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करने में इसके महत्व को रेखांकित किया।

    आरएलआई की एनटीपीसी की क्षमता निर्माण रूपरेखा में रणनीतिक भूमिका पर बल देते हुए श्री देव ने टीम को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह सिम्युलेटर परिचालन तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करेगा। श्री ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने विंध्याचल में इस उन्नत सुविधा की स्थापना पर गर्व व्यक्त किया और इसे अभियंताओं के लिए अमूल्य व्यावहारिक प्रशिक्षण अवसर बताया।

    डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने दूरदर्शी नेतृत्व के लिए  गौतम देव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) का धन्यवाद किया। उन्होंने मेजा, टांडा, सिंगरौली, रिहंद, दादरी, ऊंचाहार, झज्जर एवं औरैया से वर्चुअल रूप से उपस्थित वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति एवं प्रोत्साहन के लिए भी आभार जताया।

    500 मेगावाट सिम्युलेटर का कमीशनिंग विंध्याचल के लिए गर्व का क्षण है और यह प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत विद्युत उत्पादन के प्रति एनटीपीसी की अटूट प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है। यह सिम्युलेटर अभियंताओं को सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में महत्वपूर्ण परिचालन तथा आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास करने में सक्षम बनाएगा।

  • एनसीएल ने डीएवी, कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी के साथ किया एमओयू का विस्तारीकरण

    एनसीएल ने डीएवी, कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी के साथ किया एमओयू का विस्तारीकरण

    सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

    सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली जैसे दूरस्थ परिक्षेत्र में देश की मिनीरत्न कोयला कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) गुणवत्तायुक्त एवं किफायती शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु 8 डीएवी स्कूल, 2 केंद्रीय विद्यालय और 1 डीपीएस विद्यालय को वित्तीय सहायता देकर उनका संचालन सुनिश्चित कर रही है। इन विद्यालयों में 13 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनमे से अधिसंख्य परिधीय समुदाय से जुड़े हैं।  
    इसी क्रम में हाल ही में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अगले 15 वर्षों तक भी बेहद सस्ते दर पर अबाध गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी, नई दिल्ली के साथ एमओयू को विस्तारित किया है।
    इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने सिंगरौली परिक्षेत्र में शिक्षा के प्रति एनसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एनसीएल निरंतर सार्थक पहल कर रही है। डीएवी के साथ एमओयू का यह विस्तार हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह शैक्षणिक पहल  न केवल विद्यार्थियों की उत्कृष्टता को बढ़ाएगा, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को भी नई उड़ान देगा। इस एमओयू के अंतर्गत, एनसीएल द्वारा आगामी 15 वर्षों तक सिंगरौली परिक्षेत्र में एनसीएल की यूपी और एमपी परियोजनाओं में स्थित 8 डीएवी विद्यालयों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे विद्यालयों में शिक्षण सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों तथा खेलकूद गतिविधियों के स्तर में उल्लेखनीय सुधार के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा। इस दौरान एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी तथा डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी, नई दिल्ली की ओर से महासचिव, डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी, नई दिल्ली अजय सूरी ने हस्ताक्षर किए।

  • हिंडालको महान में मानवाधिकार दिवस पर वृहद कार्यशाला का आयोजन

    हिंडालको महान में मानवाधिकार दिवस पर वृहद कार्यशाला का आयोजन

    सिंगरौली। हिंडालको महान में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एचआर कम्युनिकेशन हॉल में एक वृहद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के इंजीनियर, अधिकारी, कर्मचारी, शीर्ष प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मानवाधिकार दिवस की महत्वत्ता को रेखांकित करते हुए केक काटकर की गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानवाधिकारों के नियमों और सिद्धांतों का पालन करने की शपथ ली।

    इकाई प्रमुख सेंथिल नाथ ने मानवाधिकारों को कार्यस्थल की गरिमा, सुरक्षा और समानता का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की असली मजबूती उसके लोग होते हैं, और सम्मान व बिना भेदभाव का वातावरण संस्थान की प्रगति को गति देता है।

    मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता किसी संगठन की जिम्मेदार और संवेदनशील संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समान अवसर, सुरक्षित माहौल और गरिमापूर्ण व्यवहार हिंडालको महान की प्राथमिकता है, और हर कर्मचारी इसका अभिन्न हिस्सा है। कार्मिक विभाग के विभाग प्रमुख जमाल अहमद ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकारों की बात नहीं करते, बल्कि यह हमें एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हैं।

    उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर समानता, सम्मान और सहयोग ही एक स्वस्थ और प्रगतिशील माहौल की नींव रखते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष सिंह ने किया। एचआर टीम ने इस कार्यशाला को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया, जिसमें प्रतिभागियों को अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों और व्यवहारिक अनुपालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह आयोजन हिंडालको महान की समानता, समावेशिता और मानव गरिमा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम : शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

    स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम : शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए 9 दिसंबर 2025 को शासन गाँव में सफलतापूर्वक चौथे चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना, आम चिकित्सकीय समस्याओं का समाधान करना तथा निवारक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस पहल के तहत कुल 404 ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया, जिसमें 167 पुरुष और 237 महिला लाभार्थी शामिल रहे। शिविर के दौरान प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति की जाँच, परामर्श एवं प्राथमिक उपचार सुनिश्चित किया गया।
    चिकित्सा टीम का नेतृत्व डॉ. मयूराक्षी भराली, प्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), डॉ. शिवरतन मेहता, अधिकारी (चिकित्सा सेवाएँ) द्वारा किया गया, जबकि निखिल जायसवाल, कार्यकारी (सीएसआर) ने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जन-स्वास्थ्य सेवा अभियान, एनटीपीसी विंध्याचल के आसपास स्थित गाँवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच बढ़ाने के व्यापक सीएसआर प्रयासों का एक हिस्सा है, जो एक स्वस्थ एवं जागरूक समुदाय के निर्माण के लक्ष्य को मजबूत करता है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में ‘संवाद सेतु’ का शुभारंभ : भविष्य के नेतृत्व निर्माण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

    एनटीपीसी विंध्याचल में ‘संवाद सेतु’ का शुभारंभ : भविष्य के नेतृत्व निर्माण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में “संवाद सेतु” नामक विशेष हस्तक्षेप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य एनटीपीसी की दीर्घकालिक मेंटरिंग प्रणाली “अंकुर” को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है। वर्ष 2000 में प्रारंभ हुई अंकुर प्रणाली नए कर्मचारियों को संगठन में समन्वयन, सांस्कृतिक अनुकूलन तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।
    एनटीपीसी के बढ़ते कार्यबल और युवा पेशेवरों की संख्या को देखते हुए संवाद सेतु को अधिक संरचित, ट्रैक योग्य एवं सहभागिता आधारित मेंटरिंग यात्रा के रूप में विकसित किया गया है। यह कार्यक्रम सीओई-एचआर द्वारा डिज़ाइन किया गया है तथा एसएचआरएम (SHRM) इंडिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में इन-पर्सन वर्कशॉप, वर्चुअल सेशन, पखवाड़ेवार मेंटर–मेंटी संवाद, ई-मेंटोरिंग प्लेटफॉर्म और समय-समय पर प्रभाव आकलन शामिल हैं।
    उद्घाटन समारोह आरएलआई विंध्याचल में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुई। कार्यक्रम में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्रबंधन टीम में  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा), डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) एवं श्रीमती मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) शामिल रही।
    इसके अतिरिक्त  अमित कुमार, उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन- सीओई) तथा एसएचआरएम (SHRM) से  बॉस्को डिमेलो (विषय विशेषज्ञ) एवं सुश्री मेहक गुप्ता (सीनियर कंसल्टेंट) सहित सभी मेंटर्स, मेंटीज़ एवं मानव संसाधन टीम की सहभागिता रही। विंध्याचल को इस संरचित मेंटरिंग पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, जिसके तहत 30 मेंटर्स और मेंटीज़ को इस तीन माह की यात्रा हेतु नामित किया गया है।अगले चार दिनों तक (12 दिसंबर 2025 तक) मेंटर्स और मेंटीज़ संचार, विश्वास, सहयोग और मूल्य-आधारित नेतृत्व को बढ़ाने पर केंद्रित सेशन में भाग लेंगे, जिससे एनटीपीसी की कार्य संस्कृति और भविष्य के नेतृत्व निर्माण को और मजबूत दिशा मिलेगी।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शानदार समापन

    एनटीपीसी विंध्याचल में फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शानदार समापन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में  स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाला फुटबॉल टूर्नामेंट 8 दिसम्बर 2025 को अम्बेडकर स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने जोश, टीमवर्क और सच्ची खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने इस आयोजन को पूरे परिवार के लिए एक खेल उत्सव में बदल दिया। फाइनल मुकाबला टीम-सी और टीम-डी के बीच रोमांचक टक्कर के साथ हुआ। टीम-सी की अगुवाई श्री निखिल कश्यप, इंजीनियर (प्रचालन) ने की, जबकि टीम-डी का नेतृत्व श्री रणदीप यादव, उप महाप्रबंधक (एफएम) कर रहे थे। दमदार कौशल और जज्बे का परिचय देते हुए टीम-सी ने 3–1 से शानदार जीत दर्ज की और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
    कार्यक्रम में एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफएम) एवं अध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल) तथा नवीन कुमार, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन) एवं उपाध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल) की प्रेरणादायक उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उनके उत्साहवर्धक संबोधन ने सभी प्रतिभागियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    स्पोर्ट्स काउंसिल ने प्रबंधन, समन्वयकों, रेफरी और सभी सहयोगी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। यह सफलता स्टेशन में सक्रिय और प्रोत्साहन पूर्ण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। फुटबॉल जैसे खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि कर्मचारियों के बीच सौहार्द, टीमवर्क और सहभागिता को भी मजबूत करते हैं, जिससे कार्य के साथ-साथ स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

  • आरएलआई विंध्याचल में नॉर्दर्न रीजन के नए एग्जिक्यूटिव्स हेतु एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत

    आरएलआई विंध्याचल में नॉर्दर्न रीजन के नए एग्जिक्यूटिव्स हेतु एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत

    सोनभद्र, सिंगरौली।  आरएलआई विंध्याचल में 8 दिसंबर 2025 को दो सप्ताह के एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (EDP) का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से नॉर्दर्न रीजन के विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों  विंध्याचल, सिंगरौली, रिहंद, मेजा, दादरी, ऊंचाहार एवं टांडा से आए 23 नवनियुक्त एग्जीक्यूटिव्स को नेतृत्व विकास की संरचित यात्रा से जोड़ा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पेशेवरों में रणनीतिक दृष्टिकोण, अंतर-विभागीय समझ एवं नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है, ताकि वे भविष्य में अधिक उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिकाओं को सफलतापूर्वक निभा सकें।
    कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) ने सभी प्रतिभागियों को एग्जीक्यूटिव कैडर में प्रवेश हेतु बधाई दी और बदलते ऊर्जा परिदृश्य में दूरदर्शी एवं चुस्त नेतृत्व विकसित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम, प्रतिभागियों को आवश्यक प्रबंधकीय कौशल, पेशेवर आत्मविश्वास तथा नेतृत्वकारी सोच से सशक्त करेगा, जो एनटीपीसी की निरंतर सीखने और उत्कृष्टता की संस्कृति के अनुरूप है।
    मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने बताया कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों को एग्जिक्यूटिव भूमिका में संक्रमण के दौरान आवश्यक कौशल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जो व्यापक जागरूकता, अनुकूलनशीलता और प्रभावी पारस्परिक संचार की अपेक्षा रखती है। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसमें आउटबाउंड लर्निंग मॉड्यूल भी शामिल है, जो टीम सामंजस्य एवं अनुभव आधारित नेतृत्व को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह के साथ इस सीखने की यात्रा में शामिल हों और अपने संबंधित प्रोजेक्ट्स में लौटकर बेहतर प्रदर्शन के साथ योगदान दें।