Category: SINGRAULI

  • एनटीपीसी विंध्याचल में “पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास” के अंतर्गत विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन

    एनटीपीसी विंध्याचल में “पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास” के अंतर्गत विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास को समर्पित कोर वैल्यू माह  समारोहों के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा दिसंबर माह में कर्मचारियों, सहयोगियों एवं संविदा कर्मियों के परिजनों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में लघुकथा लेखन, निबंध लेखन, नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जिनमें सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है।

    इसी कड़ी में विंध्य क्लब मे  “परस्पर विश्वास एवं सम्मान” थीम पर आधारित विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनकी जीवन साथियों ने अत्यंत उत्साह और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) ने वरिष्ठ प्रबंधन टीम ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) तथा  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की।
    इस अवसर पर राहुल वर्मा, अपर महाप्रबंधक (एयूडी) एवं पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास के कोर वैल्यू चैंपियन ने सभी टाउनशिप निवासियों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल की उस कार्य संस्कृति को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है, जो पारस्परिक सम्मान, विश्वास और सौहार्द पर आधारित है।

  • एनसीएल ने सीएचपी रखरखाव एवं स्वच्छता केंद्रित ‘वार्षिक रखरखाव एवँ स्वच्छता सप्ताह अभियान’ का किया शुभारंभ

    एनसीएल ने सीएचपी रखरखाव एवं स्वच्छता केंद्रित ‘वार्षिक रखरखाव एवँ स्वच्छता सप्ताह अभियान’ का किया शुभारंभ

    सिंगरौली, सिंगरौली स्थित कोल इंडिया लिमिटेड की अग्रणी अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने एक
    नवाचारी पहल के तहत आज से अपनी सभी परियोजनाओं में अवस्थित कोल हैंडलिंग प्लांट्स (सीएचपी) के रखरखाव एवं स्वच्छता पर केंद्रित ‘वार्षिक रखरखाव एवँ स्वच्छता सप्ताह अभियान’ का शुभारंभ किया । इस अभियान के अंतर्गत एनसीएल के सभी विभागीय सीएचपी, आउटसोर्सिंग सीएचपी सहित सभी एफएमसी परियोजनाओं का निरीक्षण निरीक्षक दलों द्वारा किया जा रहा है ।
    एनसीएल मुख्यालय के निर्देशन में विद्युत और यांत्रिक और सीएचपी विशेषज्ञों की अलग अलग टीमों द्वारा
    कोल हैंडलिंग प्लांट्स का निरीक्षण किया जा रहा है ।


    एफएमसी परियोजनाओं के रख रखाव और स्वच्छता के दृष्टिगत इस वार्षिक सप्ताह मनाने का उद्देश्य इनके
    रखरखाव एवं गुणवत्ता में सतत सुधार सुनिश्चित करना है ।
    इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीएचपी परिचालकों / परियोजनाओं
    को प्रोत्साहित करने की भी योजना है ।
    सूत्रों की माने तो इस हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली में आगामी
    29 दिसंबर 2025 किया जाएगा
    गौरतलब है कि कोल हैंडलिंग प्लांट्स से सुरक्षित , स्वचालित और पर्यावरण अनुकूल विधि से खदानों से
    निकले कोयले का प्रेषण किया जाता है ।

  • एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 दूधीचुआ परियोजना में हुई सम्पन्न

    एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 दूधीचुआ परियोजना में हुई सम्पन्न

    निगाही टीम ने ब्लॉक-बी को हराकर हासिल की जीत

    सिंगरौली सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की
    दूधीचुआ परियोजना में अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित की
    गयी जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से कुल 12 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी, कंपनी जेसीसी सदस्य- सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्यामधर दुबे,एचएमएस से अशोक पांडे,क्षेत्रीय महाप्रबन्धक (दूधीचुआ),विनोद कुमार सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य, दूधीचुआ क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, परियोजना जेसीसी एवं स्पोर्ट्स समिति के
    सदस्य एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    इस दौरान अपने संबोधन में राजेश त्रिवेदी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खेल भावना
    की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। साथ ही उन्होने खेल को अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व का
    जरिया बताते हुए उपस्थित सभी से खेल-कूद को अपनी दैनिक जीवन में शामिल करने हेतु आह्वान किया।
    अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के फाइनल मैच में निगाही और ब्लॉक-बी परियोजना की टीमें
    आमने-सामने रहीं, जिसमें निगाही ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी
    अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में निगाही के श्री विजय यादव
    को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, निगाही के साहिल जैसवाल को ‘बेस्ट बैटर’, ब्लॉक-बी के राहुल गुप्ता को
    ‘बेस्ट बॉलर’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

  • हिंडालको महान को मिला विंध्य गौरव सम्मान

    हिंडालको महान को मिला विंध्य गौरव सम्मान

    जनसंपर्क विभाग की उपलब्धि पर शीर्ष प्रबंधन ने दी बधाई

    सिंगरौली।रीवा कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में विस्तार न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित “विंध्य गौरव सम्मान एवं विंध्य  पंचायत” कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंडालको महान के जनसंपर्क विभाग को कॉर्पोरेट श्रेणी में “विंध्य गौरव सम्मान” प्रदान किया गया।  

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पर्यटन विकास विंध्य की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विंध्य आज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।  

    विंध्य म पंचायत के दौरान युवाओं के रोजगार, पर्यटन की संभावनाओं और स्थानीय मुद्दों पर खुली चर्चा हुई। वक्ताओं ने विंध्य की प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर को विकास का मजबूत आधार बताया।  

    कॉर्पोरेट श्रेणी में हिंडालको महान के जनसंपर्क विभाग को यह सम्मान क्षेत्र में सकारात्मक संवाद, जनसहभागिता और सामाजिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए दिया गया। सम्मान ग्रहण करने के लिए जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह एवं बीरेंद्र पाण्डेय को मंच पर आमंत्रित किया गया। यह सम्मान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं विस्तार न्यूज़ के संपादक ब्रजेश राजपूत द्वारा प्रदान किया गया।  

    इस उपलब्धि पर हिंडालको महान के इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ ने जनसंपर्क विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान टीम के सतत प्रयासों और क्षेत्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि जनसंपर्क टीम आगे भी समुदाय, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद को और मजबूत करेगी।  

    मानव संसाधन प्रमुख ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और संगठन को सामाजिक दायित्वों के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि टीमवर्क, पारदर्शिता और जिम्मेदार संवाद ही हिंडालको महान की पहचान है।  

    सम्मान प्राप्ति के बाद जनसंपर्क विभाग की टीम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है और वे भविष्य में भी क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सरोकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

  • एनसीएल-सिंगरौली ने अंतर सीआईएल वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26 का खिताब जीता

    एनसीएल-सिंगरौली ने अंतर सीआईएल वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26 का खिताब जीता

    रांची । सीएमपीडीआई के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर सीआईएल वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26 का सफल समापन आज हुआ। रोमांचक फाइनल मैच में नाॅर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल)-सिंगरौली ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल)-संकटोरिया को 28-26, 25-18, 24-26, 25-20 (3-1) से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ईसीएल के कुणाल शर्मा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंतर सीआईएल वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26 के दौरान, सीएमपीडीआई ने खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने, नारी शक्ति का जश्न मनाने और उनकी ताकत, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष महिला वाॅलीबाॅल मैच का भी आयोजन किया। इसमें सीएमपीडीआई की महिला कर्मियों और पुरूष कर्मियों की पत्नियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन)  विनय रंजन ने विजेता टीम तथा सीएमपीडीआई के विशेष कार्यभार अधिकारी चौधरी शिव राज सिंह ने उप-विजेता टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर श्री रंजन ने पुरूष और महिला दोनों वर्गों के लिए टूर्नामेंटों के सुचारू आयोजन के लिए सीएमपीडीआई की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘‘यह आयोजन न केवल हमारे सहकर्मियों को अपनी फिटनेस और कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है बल्कि कोल इंडिया परिवार में अनुकरणीय खेल भावना और सांगठनिक एकता को बनाए रखने के लिए भी प्रेरित करता है। 

    इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस)  राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी)  नृपेन्द्र नाथ, सीएमपीडीआई और सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, जेसीसी एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि, सीएमओएआई के प्रतिनिधि, अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस तीन दिवसीय अंतर सीआईएल वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26 में मेजबान टीम सीएमपीडीआई-रांची सहित ईसीएल-संकटोरिया, बीसीसीएल-धनबाद, सीसीएल-रांची, डब्ल्यूसीएल-नागपुर, एसईसीएल-बिलासपुर, एनसीएल-सिंगरौली, एमसीएल-सम्बलपुर एवं एससीसीएल-कोठागुद्दम की टीमें शामिल हुईं। 

  • एनसीएल की महिला कर्मियों ने “पंख प्रसार” कार्यक्रम में दिखाया दमखम

    एनसीएल की महिला कर्मियों ने “पंख प्रसार” कार्यक्रम में दिखाया दमखम

    महिला कर्मियों की फिटनेस के लिए विविध खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा ‘पंख प्रसार-हौसलों की उड़ान’ प्रतियोगिता का सिंगरौली स्टेडियम में आयोजन किया गया। एनसीएल द्वारा यह कार्यक्रम महिला कर्मियों की छिपी हुई प्रतिभा, कौशल एवं क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कर्मियों की फिटनेस के लिए विविध खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
    कार्यक्रम के दौरान जुम्बा, ब्लास्ट द बलून,  सेव द बलून, थ्री लेग रेस, रस्सा कस्सी, बोरा दौड़, पिचर रेस,  रिले दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया | ‘पंख प्रसार’ कार्यक्रम में एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों से महिलाओं को 4 टीमों में बांटा गया था| इस दौरान कुल 10 खेल खेले गए जिसमें 184 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी, कंपनी जेसीसी सदस्य- बीएमएस से श्यामधर दूबे, एचएमएस से अशोक कुमार पांडे,  मुख्यालय जेसीसी सदस्यगण, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंबर्स, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मी उपस्थित रहीं | इस दौरान अपने उद्बोधन में श्री त्रिवेदी ने कहा कि  खेल-कूद को दैनिक जीवन में शामिल करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होता है, और सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस प्रतिस्पर्धा के दौरान ओवरऑल चैंपियनशिप में टीम एम सी मेरी कॉम विजेता एवं टीम पी.  वी. सिंधु ने उपविजेता खिताब अपने नाम किया। इसके पूर्व गुरुवार की सुबह में कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (मानव संसाधान/ प्रशासन) संजय सिन्हा ने किया | कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
    गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

  • एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में रोमांच चरम पर, टीमें दिखा रहीं दमखम

    एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में रोमांच चरम पर, टीमें दिखा रहीं दमखम

    सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधिचुआ परियोजना में अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर 22 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही है जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से कुल 12 टीम भाग ले रही हैं।
    प्रतियोगिता के दूसरे दिन खड़िया क्षेत्र और जयंत क्षेत्र के बीच हुए कड़े मुकाबले में खड़िया क्षेत्र ने जीत दर्ज की। वहीं बीना परियोजना और सीडब्ल्यूएस के बीच खेले गए मैच में बीना परियोजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीडब्ल्यूएस को पराजित किया। अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन दूधिचुआ क्षेत्र और कृष्णशिला के बीच खेले गए मैच में दूधिचुआ क्षेत्र विजेता रहा। इसके अलावा मुख्यालय और ककरी क्षेत्र के बीच मैच में मुख्यालय टीम ने बाजी मारी।
    इसके अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन अमलोरी क्षेत्र और खड़िया क्षेत्र के बीच हुए मुकाबले में अमलोरी ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं निगाही और सीडब्ल्यूएस क्षेत्र के बीच हुए मैच में निगाही क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। शुक्रवार को ब्लॉक-बी और दूधिचुआ के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में ब्लॉक-बी क्षेत्र ने जीत हासिल की। साथ ही मुख्यालय और झिंगुरदा क्षेत्र के मैच में मुख्यालय टीम विजेता रही।
    गौरतलब है कि एनसीएल अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 विगत सोमवार (15 दिसम्बर) को दूधिचुआ परियोजना में शुभारंभ किया गया था। प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लॉक-बी एवं कृष्णशिला क्षेत्र के बीच खेला गया जिसमें ब्लॉक-बी क्षेत्र ने जीत दर्ज की।

  • एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

    एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

    सोनभद्र, सिंगरौली। (जी.जी.न्यूज) एनटीपीसी ने आज गुजरात और राजस्थान में अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के विभिन्न सोलर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 359.58 मेगावाट की नई कमर्शियल क्षमता जुड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही एनटीपीसी ग्रुप की कुल कमर्शियल क्षमता 85.5 गीगावाट से अधिक हो गई है। एनटीपीसी ने आज अपनी सब्सिडियरी एनजीईएल के माध्यम से एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के गुजरात स्थित 1255 मेगावाट के खावड़ा-1 सोलर पीवी प्रोजेक्ट की 243.66 मेगावाट आंशिक क्षमता के वाणिज्यिक संचालन (COD- कमर्शियल ऑपरेशन डेट) की घोषणा की। इसके अलावा, कंपनी ने राजस्थान में एनटीपीसी के नोख सोलर पीवी प्रोजेक्ट (3×245 मेगावाट) की कुल 245 मेगावाट क्षमता में से 78 मेगावाट के वाणिज्यिक संचालन (COD) की घोषणा की।

    कंपनी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC REL) के गुजरात में स्थित 450 मेगावाट हाइब्रिड ट्रेंच-V प्रोजेक्ट के तहत खावड़ा सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट की कुल 300 मेगावाट क्षमता में से 37.925 मेगावाट की आंशिक क्षमता का वाणिज्यिक संचालन (COD) भी घोषित किया है। इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित एवं वाणिज्यिक क्षमता बढ़कर 85,541 मेगावाट तक पहुँच गई है। एनटीपीसी लिमिटेड देश की कुल बिजली जरूरतों का लगभग एक-चौथाई योगदान दे रही है। कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है, जबकि 30.90 गीगावाट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। एनटीपीसी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी।
    थर्मल, हाइड्रो, सोलर और विंड पावर प्लांट्स के विविध पोर्टफोलियो के साथ एनटीपीसी देश को भरोसेमंद, किफायती और सस्टेनेबल बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी बेहतर भविष्य के लिए सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों को अपनाने पर लगातार काम कर रही है। बिजली उत्पादन के अलावा, एनटीपीसी ने कई नए व्यवसाय क्षेत्रों में भी कदम रखा है, जिनमें ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज, वेस्ट-टू-एनर्जी, न्यूक्लियर पावर और ग्रीन हाइड्रोजन सॉल्यूशंस शामिल हैं।

  • हिंडालको महान में ऊर्जा संरक्षण माह का भव्य आगाज़, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

    हिंडालको महान में ऊर्जा संरक्षण माह का भव्य आगाज़, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

    सिंगरौली।हिंडालको महान में ऊर्जा संरक्षण माह का शुभारंभ उत्साह और जागरूकता के साथ ऊर्जा संरक्षण रैली के साथ आयोजन का आगाज किया गया। इस अवसर पर स्मेल्टर, कॉमन सर्विसेज एवं पावर प्लांट के ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल एक अभियान या एक माह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसे दैनिक कार्यशैली और जीवन व्यवहार का हिस्सा बनाना आवश्यक है। आज जब प्राकृतिक संसाधन सीमित होते जा रहे हैं और ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकता है।

    ऊर्जा प्रबंधक संजय चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में बताया कि औद्योगिक गतिविधियों के कारण कार्बन उत्सर्जन वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा दक्षता बढ़ाकर न केवल उत्पादन लागत में कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए आधुनिक तकनीक, नियमित ऊर्जा ऑडिट और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

    इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ ने ऊर्जा संरक्षण दिवस एवं माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में वर्ष 1991 से ऊर्जा संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उद्योगों और आम नागरिकों में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम “ऊर्जा बचाएं – जीवन बचाएं” इस बात को रेखांकित करती है कि ऊर्जा संरक्षण सीधे तौर पर मानव जीवन, पर्यावरण और आर्थिक स्थिरता से जुड़ा हुआ है।

    उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में हिंडालको महान में 1 टन एल्युमीनियम उत्पादन के लिए लगभग 14,000 यूनिट विद्युत ऊर्जा की खपत होती है, और कंपनी का निरंतर प्रयास है कि तकनीकी नवाचार, प्रक्रिया सुधार और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से इस खपत को और कम किया जाए।

    कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत छोटे-छोटे कदमों से होती है—जैसे अनावश्यक लाइट और मशीनें बंद रखना, उपकरणों का सही रखरखाव, ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग और कार्य प्रक्रियाओं में सुधार। सभी ने यह भी माना कि सामूहिक प्रयासों से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

    इस ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर सोनी,पी. दिनेश, तरुण कुशवाहा और कर्नल गौरव चतुर्वेदी का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया, ताकि सतत विकास के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

  • एनएससी,जयंत में आगामी गुरुवार से लगेगा नि: शुल्क बधिरता निवारण शिविर

    एनएससी,जयंत में आगामी गुरुवार से लगेगा नि: शुल्क बधिरता निवारण शिविर

    सिंगरौली एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत (एनएससी ) के तत्वाधन में निगमित सामाजिक दायित्व
    (सीएसआर) के तहत आगामी गुरुवार (18 दिसम्बर) से तीन दिवसीय नि:शुल्क बधिरता निवारण शिविर का
    आयोजन किया जाएगा।

    शिविर के दौरान नेहरू शताब्दी चिकित्सालय,जयंत की टीम के द्वारा उपस्थित जनों का बधिरता निवारण
    संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान आस पास के क्षेत्र के स्थानीय लोग शिविर में आकर
    स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

    गौरतलब है कि एनएससी, जयंत द्वारा सीएसआर के तहत समय-समय पर स्थानीय समुदाय को उच्च स्वास्थ्य
    सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।