Category: SINGRAULI

  • एनटीपीसी विंध्याचल ने “आभार 2024-25” के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया

    एनटीपीसी विंध्याचल ने “आभार 2024-25” के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि “आभार 2024-25” के तहत शानदार तरीके से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विंध्याचल द्वारा यूनिट 3 के 644 दिनों तक बिना किसी रुकावट के उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि और चार बड़े ओवरऑल को सफलतापूर्वक पूरा करने की खुशी मनाई गई। यह मील का पत्थर एनटीपीसी के इतिहास में दूसरा सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है, जो विंध्याचल की संचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

    इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल), डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा),  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ,  सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक (ग्रीन केमिकल्स और बीई),  अतिन कुंडू, महाप्रबंधक (परियोजना), और  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) के साथ-साथ कई कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
    इस विशेष अवसर पर  राजेश भारद्वाज, पूर्व-एचओपी (अंता) और पूर्व महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विंध्याचल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विंध्याचल की टीम के नेतृत्व की सराहना की और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उनके योगदान को अहम बताया।
    कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण वीडियो संदेश भी साझा किए गए, जिसमें श्री समीर शर्मा, परियोजना प्रमुख (सिम्हाद्री) व पूर्व मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण विंध्याचल),  आशुतोष सतपथी, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), लारा और पूर्व महाप्रबंधक (मेंटेनेंस और एडीएम विंध्याचल), पार्थ नाग, महाप्रबंधक (सेंनपीईईपी) एवं पूर्व महाप्रबंधक (ऑपरेशन विंध्याचल) ने टीम विंध्याचल की इस शानदार सफलता की सराहना की।
    इस दौरान एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें यूनिट 3 की यात्रा, उसमें आने वाली चुनौतियां, लागू की गई सर्वोत्तम प्रथाएं और ओवरऑल प्रक्रिया से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीखों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन एक सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, और  सौरभ बनौधा, उप महाप्रबंधक(आईटी) ने बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
    “आभार 2024-25” कार्यक्रम ने न केवल विंध्याचल की इस ऐतिहासिक सफलता को सराहा, बल्कि यह स्टेशन की निरंतर सुधार और संचालन में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन  पुनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (एमटीपी) और श्रीमती काजल गजानन अम्बेकर, सहायक रसायन ने किया। अंत में, अरुण कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की, जो उनकी मेहनत और इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर की प्राप्ति में उनके योगदान को मान्यता देता है।

  • एनसीएल की जयंत परियोजना ने पर्यावरण प्रबंधन जागरूकता पर आयोजित की कार्यशाला

    एनसीएल की जयंत परियोजना ने पर्यावरण प्रबंधन जागरूकता पर आयोजित की कार्यशाला

     कोल इंडिया स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  बुधवार को एनसीएल की जयंत परियोजना में कोल इंडिया स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधिकारी मनोरंजन क्लब, जयंत में आयोजित हुआ। इस दौरान  संजीव मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (जयंत)  राजीव कुमार महाप्रबंधक (पर्यावरण), एनसीएल मुख्यालय  संजीव कुमार, परियोजना अधिकारी (जयंत), विभिन्न विभागों के स्टाफ अधिकारी, अधिकारी व कर्मचारियों, स्कूली बच्चे सहित अन्य उपस्थित रहे l  

    कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में  संजीव मेहरा ने एनसीएल की पर्यावरण संरक्षण को समर्पित हरित कोयला प्रेषण हेतु फ़र्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफ़एमसी) परियोजनाओं को सराहा। इसके अतिरिक्त उन्होनें उपस्थित सभी को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के महत्व बारे में भी जागरूक किया l इस कार्यशाला के दौरान उपस्थित सभी को विभिन्न विषयों जैसे सतत विकास, नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग, पर्यावरण प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, मिशन LiFE इत्यादि से संबन्धित जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित सभी को वृक्षारोपण करने और प्रकृति के अनुरूप संसाधनों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित भी किया गया। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी (पर्यावरण) ने जयंत परियोजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला।

  • भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का नाम शामिल

    भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का नाम शामिल

    सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। नामचीन संस्था ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ द्वारा 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की 347 संस्थाओं की कार्यपद्धि के व्यापक सर्वे के पश्चात कोल इंडिया लिमिटेड को इस सम्मान से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता अपने कर्मियों के लिए एक सहायक और सशक्त वातावरण प्रदान करते हुए विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति को विकसित करने की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

    गौरतलब है कि एक समावेशी और टिकाऊ संगठन बनाने की प्रतिबद्धता के लिए कोल इंडिया को पहले ही ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की मान्यता मिल चुकी है।

    एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया, भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी है। दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के रूप में कोल इंडिया भारत की 80% से अधिक घरेलू कोयला मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिचालन उत्कृष्टता, कर्मचारी कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए, कोल इंडिया भारत के ऊर्जा क्षेत्र और आर्थिक विकास में एक अग्रणी संस्थान की भूमिका निभा रही है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम का किया गया समापन

    एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम का किया गया समापन

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 28 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ और इसमें 450 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कोचिंग प्रोग्राम का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, नियमों और अनुपालन के बारे में जागरूक करना था।
    कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध सुरक्षा विशेषज्ञ श्री वेंकट रवि राम ने किया। उन्होंने पेशेवर साहस, सुरक्षा नियमों का पालन, ठेका नवीनीकरण और अनुबंध शर्तों में रणनीतिक सुधार पर जोर दिया। श्री वेंकट रवि राम ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कार्यस्थल पर सुरक्षित और कुशल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ने बताया कि इस पहल से कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यस्थल पर एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे कर्मचारी और ठेका श्रमिक दोनों मिलकर एक सुरक्षित वातावरण बनाने में योगदान देंगे।

    कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और माना कि इससे सुरक्षा नियमों के पालन में सुधार होगा और कार्यस्थल पर दक्षता बढ़ेगी। इस कोचिंग प्रोग्राम के परिणामस्वरूप एनटीपीसी विंध्याचल में एक मजबूत और सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण होगा।

  • एनसीएल  की झिंगुरदा परियोजना ने सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के बच्चों में वितरित किए ऊनी स्वेटर

    एनसीएल  की झिंगुरदा परियोजना ने सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के बच्चों में वितरित किए ऊनी स्वेटर

    1000 बच्चे हुए लाभान्वित

    सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की झिंगुरदा परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय क्षेत्र में बच्चों में नि: शुल्क ऊनी स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान ग्राम चटका, झिंगुरदा, चुरकी, चकरिया, चंद्रपुर, खानहना एवं डूमरचुआ के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 1000 बच्चों को स्कूल यूनिफ़ोर्म हेतु ऊनी स्वेटर दिये गए।  

    एनसीएल झिंगुरदा द्वारा यह कार्य प्रदेश में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सर्दी से बचाव के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल अधिकारी (सीएसआर) झिंगुरदा उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा स्थानीय परिक्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए सर्दी के प्रकोप से बचाने हेतु विभिन्न स्थानों पर ऊनी वस्त्र एवं कंबल बांटे जा रहे हैं। हाल ही में एनसीएल की सीडबल्यूएस इकाई ने सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों को नि: शुल्क ऊनी वस्त्रों का वितरण किया है।

  • एनसीएल  की अमलोरी परियोजना ने सीएसआर के तहत दसौती में ज़रूरतमंदों को  बांटे कंबल

    एनसीएल  की अमलोरी परियोजना ने सीएसआर के तहत दसौती में ज़रूरतमंदों को  बांटे कंबल

    300 लोग हुए लाभान्वित

    सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अमलोरी परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक-26 (नालंदा) ग्राम दसौती में नि: शुल्क कंबल का वितरण किया।

    एनसीएल अमलोरी परियोजना द्वारा यह कार्य स्थानीय क्षेत्र में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान करने हेतु किया गया। इस अवसर पर 300 ज़रूरतमन्द लोग लाभान्वित हुए।  इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) एवं नोडल अधिकारी (सीएसआर) उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा स्थानीय परिक्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए सर्दी के प्रकोप से बचाने हेतु विभिन्न स्थानों पर कंबल बांटे जा रहे हैं। हाल ही में एनसीएल की अमलोरी परियोजना ने सीएसआर के तहत ग्राम धरी एवं ग्राम धतूरा में ज़रूरतमन्द लोगों को नि: शुल्क कंबल वितरण किया है।

  • एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ

    एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ

    खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलों में लें प्रतिभाग : मनीष कुमार
    सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधिचुआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक डीएवी दूधिचुआ मैदान में आयोजित की जा रही है। कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियां एनसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डबल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम हिस्सा ले रही हैं।

    शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एनसीएल निदेशक (कार्मिक)  मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य सीएमएस से  अजय कुमार, आरसीएसएस से  लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से  श्यामधर दुबे, एचएमएस से  अशोक पांडे एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दूधिचुआ)  विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक)  प्रमोद कुमार सिन्हा, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेंबर्स, परियोजना से विभागाध्यक्ष गण,  अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    इस दौरान अपने उद्बोधन में मनीष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं एवं उन्होनें खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतिभाग पर बल दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेल-कूद से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है एवं व्यक्ति एवं समाज के समग्र विकास के लिए खेल-कूद को महत्वपूर्ण बताया। कोल इण्डिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है जिसका समापन रविवार को किया जाएगा।

    गौरतलब है कि कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा कर्मियों के  शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।

  • हिंडालको महान द्वारा 200 किसानों को वितरित की गईं स्प्रे मशीनें और उन्नत किस्म के सब्जी बीज

    हिंडालको महान द्वारा 200 किसानों को वितरित की गईं स्प्रे मशीनें और उन्नत किस्म के सब्जी बीज

     सिंगरौली। हिंडालको महान के सीएसआर विभाग ने उद्यानिकी विभाग के साथ मिलकर क्षेत्रीय किसानों की कृषि प्रथाओं को बेहतर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। बरैनिया सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 200 किसानों को स्प्रे मशीन और उन्नत किस्म के सब्जी बीज वितरित किए गए।

    इस अवसर पर हिंडालको बिजनेस के सीएफओ भरत गोयनका,मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा,हिंडालको महान के वित्त प्रमुख सुशांत नायक,वार्ड-3 के पार्षद अभिलाष सिंह,सचिव प्रदीप तिवारी,और सीएसआर विभाग से प्रमुख संजय सिंह समेत विजय वैश्य,धीरेंद्र तिवारी,शीतल श्रीवास्तव, बीरेंद्र पाण्डेय, भोला वैश्य, दीपक भगत,अरविंद वैश्य, जियालाल,संजीव और खलालू उपस्थित रहे।

    डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा: “हिंडालको महान का उद्देश्य केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण समुदायों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सशक्त बनाना भी है। यह स्प्रे मशीन भले ही आकार में छोटी हो, लेकिन यह आपकी बागवानी को कीटों से बचाने और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। हम पहले भी पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में धुआं रहित चूल्हों का वितरण कर चुके हैं, जिससे न केवल महिलाओं को धुएं से राहत मिली, बल्कि कृषि कचरे का सदुपयोग भी संभव हुआ।”

    डॉ. मिश्रा ने आगे कहा, “हम आने वाले समय में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र के युवा रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें। हमारा उद्देश्य समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।”

    “आदित्य बिड़ला ग्रुप का सीएसआर विभाग सदैव समाज की बेहतरी के लिए कार्यरत रहता है। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि व्यापारिक उपलब्धियों के साथ-साथ हम सामाजिक विकास में भी योगदान दें। इस पहल का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। हिंडालको महान हमेशा समाज के उन तबकों की मदद के लिए तैयार है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं। यह कदम उन्हीं के उत्थान की दिशा में एक और प्रयास है।”

    पार्षद अभिलाष सिंह ने हिंडालको महान के सीएसआर विभाग की सराहना करते हुए कहा: “किसानों के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। हिंडालको महान क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। छोटी-छोटी मदद का यह प्रयास किसानों के लिए बड़ा सहारा बनेगा।”कार्यक्रम का संचालन सीएसआर विभाग के विजय वैश्य ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को न केवल स्प्रे मशीनें, बल्कि उन्नत किस्म के सब्जी बीज भी वितरित किए गए, जो उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक होंगे। हिंडालको महान का यह कदम न केवल कृषि विकास, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ ने “आह्वान” पहल के तहत निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ ने “आह्वान” पहल के तहत निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ की अध्यक्षा श्रीमती सरोजा फणि कुमार के मार्गदर्शन में 27 जनवरी 2025 को महिला एवं बाल कल्याण के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर एनटीपीसी विंध्य अस्पताल के सहयोग से सीएसआर के तहत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और उनकी भलाई को बढ़ावा देना था।

    डॉ. बीसी चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा), ने “आह्वान” नीति के तहत स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर एक सत्र लिया और महिला क्लब की सभी सदस्याओं को “स्नेहल” कार्यक्रम के बारे में बताया। डॉ. प्रतिभा महेंद्र, सीनियर स्पेशलिस्ट (विंध्य अस्पताल), ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दों पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।
    इस शिविर में कुल 61 लोगों ने लाभ उठाया, जिनमें मुफ्त स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, नेत्र जांच और रक्तचाप की निगरानी की गई। मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गई और चश्मे शीघ्र ही सुहासिनी संघ द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का समन्वयन सुहासिनी संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिका चतुर्वेदी और महासचिव श्रीमती शिल्पा कोहली ने किया। साथ ही अन्य समिति सदस्यों ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।

    डॉ. बीसी चतुर्वेदी और उनकी टीम में डॉ. प्रतिभा महेंद्र, डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ और पैरामेडिकल स्टाफ ने शिविर में शामिल सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की। इस कार्यक्रम का समापन नाश्ते और फलों के वितरण के साथ हुआ, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर खुशियाँ आईं। यह आयोजन सुहासिनी संघ की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, जो स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और समुदाय में चिकित्सा सहायता मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • हिंडालको महान में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

    हिंडालको महान में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

    सिंगरौली। हिंडालको महान में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन देशभक्ति और एकता की भावना के साथ बेहद हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित मुख्य अतिथि हिंडालको बिजनेस के सी.एफ.ओ.भरत गोयनका के उपस्थिति में हिंडालको महान के परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।अपने उद्बोधन में एस. सेन्थिलनाथ ने कहा,”आज का यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का भी है। 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया, जिसने हमारे देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप दिया। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हम एक स्वतंत्र और प्रगतिशील भारत में जीवन जी सकें।उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

    “आइए, हम सभी न्याय, समानता, और भाईचारे के सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए संकल्प लें। देशभक्ति और समर्पण की भावना के साथ, हम अपने महान राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें।”उन्होंने हिंडालको महान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा,”हिंडालको महान एल्युमिनियम उत्पादन में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह उपलब्धि यहां के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। हमारा संगठन ‘सुरक्षा अहम और प्रथम’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त एल्युमिनियम उत्पादित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”सेन्थिलनाथ ने CSR (सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत शिक्षा, रोजगार, जल संसाधन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिंडालको महान समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है।

    कार्यक्रम में शामिल गणमान्य व्यक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    इस आयोजन में हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा,पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार, वित्त प्रमुख सुशांत नायक, सुरक्षा बल प्रमुख गौरव चतुर्वेदी (रिटायर्ड कर्नल),कार्मिक प्रबंधक जमाल अहमद और अन्य विभागाध्यक्षों सहित भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे और स्थानीय जन उपस्थित रहे।

    आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने देशप्रेम, अखंडता और अनेकता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी अभिषेक उपाध्याय ने निभाई।

    *विशेष आयोजन और पुरस्कार वितरण*

    गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा रैली का भी आयोजन किया गया, साथ ही पी.के.बोष के मार्गदर्शन में राकर्स क्लब में प्रयागराज महाकुंभ की थीम पर एक भव्य झांकी बनाई गई ,सायंकाल में बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुरक्षा बल प्रमुख कर्नल गौरव चतुर्वेदी ने “बड़ा खाना” का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन परेड और उत्कृष्ट सेवा के लिए सुरक्षा जवानों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

    *पुनर्वास कॉलोनी में ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम*

    पुनर्वास कॉलोनी मझिगंवा में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मैकेनिकल हेड आदर्श, सीएसआर प्रमुख संजय सिंह और विजय वैश्य ने स्कूल के बच्चों और हितधारकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मुख्य अतिथि आदर्श ने शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य बताते हुए कहा, “शिक्षा वह साधन है, जो जीवन की चुनौतियों से लड़ने का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है।” संजय सिंह ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश को याद दिलाते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है; जो इसे पिएगा, वह दहाड़ेगा।” कार्यक्रम में सांस्कृतिक और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार और मिठाई प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। यह गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उदाहरण बन गया।