Category: SINGRAULI

  • हिंडाल्को महान में चार कर्मियों को दी गई गरिमामयी विदाई

    हिंडाल्को महान में चार कर्मियों को दी गई गरिमामयी विदाई

    सिंगरौली। हिंडाल्को महान में चार वरिष्ठ कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर इकाई प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, वित्त प्रमुख सुशांत नायक, सुरक्षा प्रमुख कर्नल गौरव चतुर्वेदी, एवं पॉट रूम प्रमुख गौरव वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    समारोह की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद सभी अधिकारियों और सहकर्मियों ने शशिकांत द्विवेदी (पॉट रूम रेडक्सन), जय प्रकाश सिंह (सी.टी.एस. इंफ्रास्ट्रक्चर), अशोक कुमार (सुरक्षा एवं ट्रांसपोर्ट विभाग), और अंजेश कुमार (राख प्रबंधन विभाग) के प्रति अपने विचार साझा किए और उनके योगदान को याद किया।

    इकाई प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ ने कहा, “आज हम अपने चार वरिष्ठ साथियों को विदाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और समर्पण से हिंडाल्को महान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका कार्य और योगदान हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

    मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा, “एक संगठन की सफलता उसके लोगों पर निर्भर करती है, और हमारे ये चार सहयोगी इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इन्होंने अपने अनुभव और मेहनत से न केवल संस्थान को आगे बढ़ाया बल्कि अपने सहकर्मियों को भी प्रेरित किया।”

    स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “संस्थान में कुछ लोग सिर्फ काम करने आते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अपने परिवार की तरह मानते हैं और अपना सर्वस्व अर्पित करते हैं। आज हम ऐसे ही चार समर्पित कर्मियों को विदाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपनी 22 से 27 वर्षों की सेवाओं में अनगिनत चुनौतियों का सामना किया और संस्थान को मजबूती प्रदान की। उनकी लगन और मेहनत को शब्दों में समेटना मुश्किल है। हिंडाल्को महान को इनके योगदान पर गर्व रहेगा।”

    पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने कहा, “सेवानिवृत्ति एक नई यात्रा की शुरुआत है। इन चारों कर्मियों ने जिस समर्पण और कार्यकुशलता से अपनी जिम्मेदारियों को निभाया, वह सराहनीय है। हमें गर्व है कि हमने इतने योग्य सहकर्मियों के साथ कार्य किया।”

    सुरक्षा प्रमुख कर्नल गौरव चतुर्वेदी ने कहा, “हिंडाल्को महान में अनुशासन और सहयोग की जो परंपरा है, उसे इन अधिकारियों ने और मजबूत किया। उनकी मेहनत और अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक रहेगा। मैं इन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

    पॉट रूम प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा, “हमारे इन साथियों ने न केवल संगठन को आगे बढ़ाया, बल्कि अपने सहकर्मियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज हम भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं, और यह रिश्ता कार्यकाल के बाद भी बना रहेगा।”

    विदा हो रहे अधिकारियों के विचार शशिकांत द्विवेदी (पॉट रूम रेडक्सन) ने कहा, “हिंडाल्को महान मेरे लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि मेरा दूसरा परिवार था। 22 वर्षों तक इस संस्थान में कार्य करने का अनुभव अनमोल है। मैंने यहां जो सीखा, वह मेरे जीवनभर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।”

    जय प्रकाश सिंह (सी.टी.एस. इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग) ने कहा, “संस्थान में बिताया गया समय मेरे लिए यादगार रहेगा। यहां के सहयोग और समर्पण ने हर कठिनाई को आसान बनाया। मैं अपने सहकर्मियों और प्रबंधन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

    अशोक कुमार (सुरक्षा एवं ट्रांसपोर्ट विभाग) ने कहा, “इस संस्थान ने मुझे केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनाया। यहां से जो संस्कार और अनुशासन मिला, वह जीवनभर मेरे साथ रहेगा। हिंडाल्को महान से जुड़ी यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।”

    अंजेश कुमार (राख प्रबंधन विभाग प्रमुख) ने कहा, “मैंने कई संगठनों में कार्य किया, लेकिन जिस कार्य संस्कृति, अनुशासन और सहयोग का अनुभव यहां हुआ, वह कहीं और नहीं मिला। हिंडाल्को महान से जो रिश्ता बना है, वह सदा बना रहेगा।”

    *सम्मान और विदाई*

    कार्यक्रम के अंत में चारों सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मियों को श्रीफल, शाल, और स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भावनात्मक समारोह का सफल संचालन श्वेता सिंह और अर्चना ने किया, जबकि आयोजन की सफलता में सुशांत गुप्ता और मोहित शुक्ला का अहम योगदान रहा।

    इस अवसर पर राकेश सिंह, प्रवीण राघव, लवलेश मिश्रा और विजय कुमार ने भी अपने विचार साझा किए और विदा हो रहे वरिष्ठ कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

    यह समारोह उन सभी के लिए प्रेरणा बना, जो समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन की उन्नति में योगदान देना चाहते हैं। हिंडाल्को महान ने अपने इन चार वरिष्ठ अधिकारियों को ससम्मान विदाई देकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

  • विश्व कैंसर दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित हुआ जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर

    विश्व कैंसर दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित हुआ जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर

    सोनभद्र, सिंगरौली।  विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी कर्मचारी कल्याण नीति के तहत एक व्यापक मौखिक और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन विंध्या अस्पताल में “आह्वान” कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों और लेडीज क्लब की सदस्यों को लाभान्वित किया गया।


    कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रतिभा महेन्द्र (वरिष्ठ विशेषज्ञ, गायनकोलॉजी) द्वारा महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में जागरूकता सत्र से की गई, जबकि डॉ. मंजू रावत (दंत चिकित्सक) ने सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले मौखिक कैंसर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी महिला श्रमिकों की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग डॉ. प्रतिभा महेन्द्र और डॉ. हेमा उराव ने की, जबकि सभी श्रमिकों का मौखिक कैंसर स्क्रीनिंग डॉ. मंजू रावत ने किया।
    एनटीपीसी विंध्याचल के मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी ने तम्बाकू मुक्त कार्यस्थल की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “नो तम्बाकू पॉलिसी” का पालन किया जा रहा है और तम्बाकू के सेवन और कैंसर के बीच के संबंध को स्पष्ट किया। उन्होंने सभी से तम्बाकू से बचने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।


    इस शिविर में डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. ब्रिजेश जैन, डॉ. दीपक डे, डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्रतिश राज, डॉ. तनमय पटेल और श्री सुरजन सिंह राजपूत ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्क्रीनिंग तथा परामर्श प्रदान किया।
    साथ ही, सुहासिनी संघ की श्रीमती मुस्कान अरोड़ा ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों को स्क्रीनिंग में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कुल 72 श्रमिकों ने इस स्वास्थ्य अभियान का लाभ उठाया, जो एनटीपीसी विंध्याचल की स्वास्थ्य सुरक्षा और निवारक देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल तम्बाकू मुक्त कार्यस्थल और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति संगठन की गहरी प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकगण, सुहासिनी संघ की वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सदस्याएँ, स्टाफ, सफाईकर्मी के साथ-साथ विंध्य हॉस्पिटल की समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। 

  • एनसीएल की निगाही परियोजना ने माध्यमिक पाठशाला, घोरौली कलां  में लगाया क्षय रोग जांच शिविर

    एनसीएल की निगाही परियोजना ने माध्यमिक पाठशाला, घोरौली कलां  में लगाया क्षय रोग जांच शिविर

    सोनभद्र, सिंगरौली।  नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना ने ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान एवं 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत माध्यमिक पाठशाला ग्राम घोरौली कलां (इटमा) में क्षय रोग जांच शिविर का आयोजन किया।

    शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों की टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर जांच की गई ।  इस शिविर में 105 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों को आवश्यक दवाइयों के साथ कैल्शियम, आयरन, विटामिन इत्यादि का भी वितरण किया गया।

    क्षय रोग जांच शिविर के दौरान परियोजना के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा देशभर में टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा आस-पास के गांवों में टी. बी. संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जांच शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

  • एनसीएल की सीडबल्यूएस इकाई में एनसीएल परिवार की गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने हेतु शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

    एनसीएल की सीडबल्यूएस इकाई में एनसीएल परिवार की गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने हेतु शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

    सोनभद्र, सिंगरौली।  नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सीडबल्यूएस इकाई ने एनसीएल परिवार की गृहणियों को प्राथमिक उपचार कर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (सीडबल्यूएस),  आनंदमूर्ति एवं परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच में सीडबल्यूएस से चिकित्सा अधिकारियों एवं टीम ने 36 गृहिणियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया। एनसीएल की सभी परियोजनों एवं इकाईयों में 14000 से अधिक कर्मियों के परिवारों व गृहिणियों तक प्राथमिक चिकित्सा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में एनसीएल की सीडबल्यूएस इकाई के द्वारा 400 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है जिसे 11 बैच में आयोजित किया जाएगा।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने पर उपचार, जलने और चोटों का उपचार, रक्तचाप और मानव शरीर को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में गहन जानकारी दी जा रही है।

    गौरतलब है कि, एनसीएल की सभी परियोजनाएं एवं इकाइयों में भी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है।

  • कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ समापन 

    कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ समापन 

    एनसीएल की हॉकी टीम ने लहराया जीत का परचम

    सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दुधिचूआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का समापन हुआ। 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली गयी प्रतियोगिता में एनसीएल की हॉकी टीम ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता का बेहद रोमांचक फाइनल मुक़ाबला एनसीएल व सीसीएल के बीच हुआ।   

    समापन समारोह के दौरान एनसीएल सीएमडी,  बी. साईराम, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही एनसीएल के निदेशक (कार्मिक)  मनीष कुमार, निदेशक (वित्त),  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री जितेंद्र मलिक, कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य  टिकेश्वर सिंह राठौर,  पी एस पांडे, एनसीएल जेसीसी सदस्य सीएमएस से  अजय कुमार, आरसीएसएस से  लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से  श्यामधर दुबे, एचएमएस से  अशोक पांडे, सीएमओएआई प्रतिनिधि  एस के सिंह एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दूधिचुआ)  विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक)  प्रमोद कुमार सिन्हा, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेम्बर्स, परियोजना से विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं अन्य उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर अपने उद्बोधन में एनसीएल के सीएमडी  बी. साईराम ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और हॉकी को चुस्ती, फुर्ती व कौशल का प्रतीक बताते हुए इसकी खेल भावना को सराहा। उन्होंने हॉकी के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा खेल बताया, जो राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है।

    कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डबल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 15 मैच खेले गए जिसमें सभी टीमों से कुल 144 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 

    प्रतियोगिता में सीसीएल के श्री तुरा को मैन ऑफ द मैच, सीसीएल के  नरेश कुमार को बेस्ट गोलकीपर, एनसीएल के  रोशन डुंग को मिड फिल्टर, एनसीएल के  अमित निनौरिया को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।  

  • अवैध विदेशी शराब की तस्करी पर चितरंगी पुलिस की कार्यवाही : 25 लाख की अवैध शराब के साथ चालक को पकड़ा

    अवैध विदेशी शराब की तस्करी पर चितरंगी पुलिस की कार्यवाही : 25 लाख की अवैध शराब के साथ चालक को पकड़ा

    फर्जी टीपी के आधार पर जयंत में खपाई जानी थी शराब

    सिंगरौली (सोनभद्र)। सीधी क्षेत्र से लाकर सिंगरौली जिले के जयंत में भारी मात्रा में अवैध शराब खपाई जानी थी, जिसे चितरंगी पुलिस ने जब्त कर कार्यवाही की है। उक्त मामले की जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पत्रकारों को दी। इस मामले में उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुल करीब 25 लाख की 4621 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
       जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार को चितरंगी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की नेशनल हाईवे 39 में सीधी तरफ से टिपर क्र. एमपी 17 जी-2807 में अवैध शराब भरकर लेकर आ रहे है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी उप निरी. सुरेन्द्र यादव के द्वारा पुलिस टीम गठित कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। वाहन चालक अंकित मल्लाह उर्फ सोनू से वाहन का कागजात और वाहन में लोड माल का ट्रांजिट परमिट चेक करने पर टीपी की वैधता 30.01.2025 के रात 9.01 तक पायी गयी।

       शराब चेक करने पर टी.पी. से 36 पेटी भिन्न शराब पायी गई। साथ ही टीपी में उल्लेखित शराब के बैच से वाहन मे उपलब्ध सम्पूर्ण शराब पूर्णतया भिन्न पायी गयी। प्रथम दृष्टया अपराध धारा 34(02) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से वाहन चालक अंकित उर्फ सोनू मल्लाह पिता छोटेलाल मल्लाह उम्र 29 वर्ष निवासी सिलपहरी थाना बिछिया जिला रीवा (म.प्र.) एवं टी.पी. मे उल्लिखित मेसर्स विन्ध्य वाईन्स के मालिक के विरुद्ध कायम किया गया। वहीं वाहन में लोड कुल 453 पेटी विदेशी शराब कुल 4621.52 लीटर कीमत लगभग 25 लाख रुपये जब्त किया गया। वाहन चालक अंकित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. चितरंगी आशीष जैन,  सुरेन्द्र यादव, अनिल मिश्रा,लक्ष्मीकांत मिश्रा, नंदलाल यादव, सुदर्शन चौहान, भैयालाल यादव, कुद्दूस अंसारी की सराहनीय भूमिका रही । जिनको पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा 10000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

  • एनसीएल में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का शनिवार को होगा समापन

    एनसीएल में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का शनिवार को होगा समापन

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधिचुआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है जिसका समापन शनिवार को किया जाएगा।

    कोल इण्डिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 में सीआईएल की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डबल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं।  प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच शुक्रवार को एसईसीएल एवं सीसीएल टीम तथा एनसीएल एवं डबल्यूसीएल टीम के मध्य खेले गए। जिसमें सीसीएल की टीम, एसईसीएल की टीम को हराकर एवं एनसीएल की टीम, डब्ल्यूसीएल टीम को हराकर फ़ाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच शनिवार को एनसीएल एवं सीसीएल के बीच खेला जाएगा।

    गौरतलब है कि कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।

  • जनवरी माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

    जनवरी माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

    सोनभद्र, सिंगरौली।  शुक्रवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से जनवरी  माह के अंत में 8 अधिकारियों  व 63 कर्मचारियों सहित कुल 71 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से  नियाजुद्दीन अंसारी, सहायक प्रबन्धक (सर्वेक्षण विभाग),  पी. अशोक कुमार, वरीय निजी सहायक ग्रेड-ए 1, (सतर्कता विभाग),  राजेश कुमार चावड़ा, वरीय निजी सहायक ग्रेड-ए 1, (सामग्री प्रबंधन विभाग),  बेनी रजक, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड- सी (पर्यावरण विभाग),  भुलन चंद,  सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड-सी (सुरक्षा एवं बचाव विभाग),  जय राज, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड-सी (सिविल विभाग) एवं  प्रकाश, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड-सी (सामग्री प्रबंधन विभाग) सेवानिवृत्त हुए।

    कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल, सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  जितेंद्र मलिक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे |

    इस अवसर पर अपने उद्बोधन में  सीएमडी एनसीएल ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को जीवन की आगामी पारी की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति में कर्मियों के अक्षुण्ण योगदान की सराहना की।

    इस दौरान अपने सम्बोधन में निदेशक (तकनीकी/ संचालन)  जितेंद्र मलिक ने सेवानिवृति को जीवन का एक पड़ाव बताया एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सुखद एवं खुशहाल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने एनसीएल में अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया और अपनी उपलब्धियों का श्रेय एनसीएल को दिया ।

    गौरतलब है कि एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

  • एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 07 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

    एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 07 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 31.01.2025 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 07 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी  हैं : –  राकेश कुमार उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक(बीई),  मनोज कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक(ऐश हैंडलिंग),  गोपाल प्रसाद गुप्ता,  सहायक प्रबन्धक (सी एंड आई मेंटेनेंस), अनरुद्ध राव, अभियंता (स्टोर),  भागीरथी शर्मा, अधिकारी/एसएलपीएस(स्टोर), श्रीमती  जीबन देवी, अधिकारी/एसएलपीएस(मानव संसाधन) एवं किशोरी रजक, उप अभियंता (सी एंड आई मेंटेनेंस)  हैं ।

    एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार एवं महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।

    इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा  श्री फल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।  

    तत्पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से एनटीपीसी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। सभी नें एनटीपीसी में अपने बिताए समय को अविस्मरणीय कहा । उन्होने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने सभी सहकर्मियों को उनके सहयोग एवं सानिध्य के लिए विशेष तौर से धन्यवाद दिया।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत होने वाले विभाग के कर्मचारी गणों के साथ-साथ एवं उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे।

    अभिनंदन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबन्धक(मानव संसाधन) श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों के साथ कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य महाप्रबंधकों के साथ एक सामूहिक एवं सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत फोटोग्राफ भी ली गई। 

  • एनटीपीसी विंध्याचल ने आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित किया शीतकालीन अध्ययन दौरा

    एनटीपीसी विंध्याचल ने आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित किया शीतकालीन अध्ययन दौरा

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए सफल दो दिवसीय शीतकालीन अध्ययन दौरे का आयोजन किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को पावर सेक्टर, संचालन में उत्कृष्टता और पर्यावरण के प्रति स्थिरता-आधारित पहलों पर गहरे अनुभव प्राप्त हुए। दौरे में स्टेज-III और कंट्रोल रूम की यात्रा शामिल थी, जहां प्रशिक्षुओं ने पावर जनरेशन प्रक्रियाओं को करीब से समझा।
     राम सेवक जायसवाल, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) द्वारा  स्टेशन के प्रदर्शन, प्रमुख उपलब्धियों और पर्यावरणीय पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसमें खासतौर पर कार्बन-टू-मिथेनॉल प्रोजेक्ट को बताया गया। यह प्रोजेक्ट स्थायी ऊर्जा समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    इस कार्यक्रम में 18 सदस्यीय आईएएस प्रशिक्षु समूह ने वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ संवाद भी किया, जिसमें  ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) और  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रमुख रूप से शामिल थे। साथ ही, श्रीमती कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (एचआर) ने स्टेशन की मानव संसाधन विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और सामुदायिक योगदान की पहल पर प्रकाश डाला, जिसमें “बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम2024)” का विशेष उल्लेख किया गया। इसके अलावा स्टेशन के संचालन, मानव संसाधन और सीएसआर कार्यों पर एक कॉर्पोरेट फिल्म भी दिखाई गई, जिसने स्टेशन की विविध पहलों का एक व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया। आईएएस प्रशिक्षुओं ने अध्ययन दौरे के समुचित आयोजन और गहन अनुभव के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। आभार स्वरूप, उन्होंने श्री ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) को एक स्मृति चिह्न भेंट किया, जो उनके नेतृत्व में ज्ञान और सहयोग के साझा प्रयासों को मान्यता देता है।
    इस कार्यक्रम को  आशिष कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा),  पुनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (एमटीपी), अजय कुमार मीना, वरिष्ठ प्रबंधक (कानून) और  पंकज कुमार, उप-प्रबंधक (एचआर) द्वारा प्रभावी ढंग से समन्वित किया गया, जिससे प्रशिक्षुओं को एक सटीक और ज्ञानवर्धक अनुभव मिला। यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल के ज्ञानवर्धन, नेतृत्व विकास और ऊर्जा क्षेत्र में स्थायी प्रगति की ओर किए गए प्रयासों को और भी मजबूती प्रदान करती है।