रेनूसागर, । प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर में सत्र 2024-25 के शैक्षणिक, पाठ्यसहगामी, खेलकूद एवं अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फीनिक्स क्लब के ऑडिटोरियम में यूनिट हेड आर. पी. सिंह जी की अध्यक्षता एवं प्रधानाध्यापिका डॉ. पूनम वार्ष्णेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनिट हेड आर. पी. सिंह जी एवं दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती इन्दू सिंह जी उपस्थित थीं। प्रधानाध्यापिका डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया।
विद्यालय के बच्चों ने अंग्रेजी में लघु नाटिका एवं फेयरी डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री आर. पी. सिंह, श्रीमती इन्दू सिंह एवं श्रीमती रीना जैन ने मिलकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।सर्वश्रेष्ठ छात्रा: परी चौरसिया (कक्षा 5C)अन्य शैक्षणिक पुरस्कार:लकी चौधरी, अमृता सिंह, आराध्या शर्मा, इशिका सिंह, आयुषी सिंह, अनन्या (कक्षा 5 A, B, C)Best Girl of the School: आराग्या गुप्ता (5B)Best Boy of the School: हर्ष पाण्डेय (5B)कला गुरु पुरस्कार: आराग्या गुप्ता (5B)मेगा कला-भूषण सम्मान: अध्यापक मोहम्मद उनीब ख़ानक्रिकेट प्रतियोगिता विजेता: प्राथमिक पाठशाला टीमArun House: अकादमिक ट्रॉफी विजेताBhaskar House: बुलेटिन बोर्ड सज्जा में प्रथम स्थानMartand House: खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थानRavi House: सर्वश्रेष्ठ टेंट सेटअप कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपम पाण्डेय, के. के. त्रिपाठी एवं श्रीमती सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
अपने उद्बोधन में यूनिट हेड आर. पी. सिंह जी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
रंग-बिरंगे फूलों से सजा एनटीपीसी विंध्याचल का नेताजी सुभाष चन्द्र बोस लेक पार्क
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के नगर अनुरक्षण विभाग द्वारा परियोजना के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस लेक पार्क में फूल-फल एवं सब्जी की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विंध्याचल परियोजना के कार्यकारी निदेशक ई सत्य फणि कुमार मौजूद रहें। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ बीसी चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) ए जे राजकुमार के अतिरिक्त परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुहासिनी संघ की सदस्याएं मौजूद रहीं। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग फूलों, सब्जियों एवं बोनसाई सहित रंगोली की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमे परियोजना वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। फूलों की विभिन्न क़िस्मों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।
इस दौरान विभिन्न प्रकार के फलों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गए फूलों-फलों एवं सब्जियों का अवलोकन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक ई सत्य फणि कुमार एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान निर्णायक मण्डल द्वारा भ्रमण कर इसका जायजा लिया और इस आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहे 02 दर्जन से अधिक मालियों एवं विभिन्न श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मालविका अवस्थी, वरिष्ठ प्रबन्धक (ओ&एम- सिविल) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, श्रीमती पाला मैडम एवं श्रीमती शिल्पा कोहली द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।
ये रहे विभिन्न श्रेणियों में विजेता पुष्प एवं फूल प्रदर्शनी में रंगोली प्रतियोगिता में स्मृति मिश्रा को प्रथम, अनुपमा कुमारी को द्वितीय, माधवी बन्तु एवं अर्चना पराते को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। फूलों की प्रदर्शनी में पपीता में उजामा अहमद प्रथम, अमरूद में शोभा तिवारी, केला में काजल देवांगन, नींबू में शोभा तिवारी, सीजनल फ्रूट्स में अरुण कुमार जैन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। सब्जियों की श्रेणी में गोभी में राहुल वर्मा, बैगन में अनामिका कुमारी, कॉलीफ्लावर में अरुण कुमार जैन, टमाटर में प्रतिमा महेंद्रा, गाजर में कल्पना जेठा, आलू में प्रशांत श्रीवास्तव, मटर में अरुण कुमार जैन तथा सीजिनल वेजिटेबल में अनामिका कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी कड़ी में बोनसाई में अनामिका कुमारी को प्रथम फादर जोबी जोसेफ को द्वितीय तथा रेखा वर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पाम एवं आर्नामेंटल श्रेणी में गिरीश कुमार सोनी को प्रथम, रश्मि को द्वितीय एवं दिव्या सिंह को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीजिनल फ्लावरिंग में संगीता यादव को प्रथम अशोक यादव को द्वितीय एवं सनातन पाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कवियों की रचनाओं में गोता लगाते रहे श्रोता सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी की विंध्याचल परियोजना के राजभाषा अनुभाग द्वारा परियोजना के उमंग भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विंध्याचल परियोजना के कार्यकारी निदेशक ई सत्य फणि कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ बी सी चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) डी के अग्रवाल, महाप्रबंधक (परियोजना) अतिन कुंडु, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) राकेश अरोड़ा, सुहासिनी संघ की उपाध्यक्षा श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, सुहासिनी संघ-कल्याण प्रभारी श्रीमती त्रिवेणी पाला, महासचिव श्रीमती शिल्पा कोहली, श्रीमती मुस्कान अरोड़ा, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहें।
कार्यक्रम का प्रारम्भ उपस्थित अतिथियों एवं कवियों सर्वश्री शंभू शिखर, महेश दुबे, राजेश चेतन, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीकान्त “निर्भीक” एवं सुश्री पद्मिनी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) एवं अन्य अतिथियों द्वारा उपस्थित कवियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन राजेश अग्रवाल ने करते हुये उपस्थित कवियों का परिचय दिया। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री सुश्री पद्मिनी शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से की गई। तत्पश्चात कवि लक्ष्मीकान्त “निर्भीक” ने अपने जोशीले अंदाज में वीर रस की कविताओं के माध्यम से लोगों में जोश भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों को लोगों से सराहा।
इसके पश्चात कवि महेश दुबे ने अपनी हास्य की कविताओं और प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदाया। कवि सम्मेलन को आगे बढ़ाते हुये हास्य कवि श्री राजेश चेतन ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया इस दौरान कवयित्री सुश्री पद्मिनी शर्मा और कवि श्री राजेश अग्रवाल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। हास्य कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहे श्री शंभू शिखर ने अपने विभीन्न रचनाओं से उपस्थित दर्शकों की भरपूर तालियाँ बटोरी। श्री शंभू शिखर ने आज के परिवेश के विभीन्न पहलुओं को हास्य रचनाओं में समाहित करते हुये अपनी रचनों की प्रस्तुतियाँ दी जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन विंध्याचल परियोजना की उप महाप्रबंधक श्रीमती कामना शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परियोजना के अधिकारी,कर्मचारी महिलाएं उपस्थित रहें।
एनसीएल मुख्यालय, जयंत व बीना क्षेत्र में होगा सेमिनार
सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में साइबर जागरूकता हेतु एक सेमिनार का आयोजन एनसीएल मुख्यालय, जयंत व बीना क्षेत्र में किया जाएगा।
इसी कड़ी में सोमवार (10 फरवरी) को एनसीएल मुख्यालय में व मंगलवार (11 फरवरी) को जयंत एवं बीना परियोजना में साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
एनसीएल द्वारा साइबर अपराधों और निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है जिसमें एनसीएल कर्मियों सहित स्थानीय लोग भी हिस्सा ले सकते हैं।
इस सेमिनार के दौरान विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव, इलेक्ट्रॉनिक्स भुगतान ठगी से संबन्धित सुरक्षा उपाय, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम के उपाय, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं अन्य सामान्य जानकारी प्रदान की जाएगी।
वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 के पारितोषिक वितरण समारोह में सिंगरौली परिक्षेत्र के उत्कृष्ट कोयला क्षेत्र एवं कर्मी हुए पुरस्कृत एनसीएल के खड़िया और झिंगुरदा क्षेत्र रहे ओवर ऑल विजेता
सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में शनिवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी क्षेत्र के तत्वाधान में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह-2024 का समापन और पारितोषिक वितरण समारोह का अमलोरी परियोजना के वसुंधरा स्टेडियम में भव्यता से आयोजित किया गया।
समारोह में महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय उज्ज्वल ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, उपमहानिदेशक खान सुरक्षा, नॉर्दर्न जोन, गाजियाबाद आर ए मीणा, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/ संचालन) जितेंद्र मलिक, डीएमएस (माइनिंग), वाराणसी राजीव कृष्ण कुमार, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल), गाजियाबाद प्रकाश वर्मा, डीएमएस (मैकेनिकल), गाजियाबाद संदीप श्रीवास्तव, डीएमएस (माइनिंग) आर जीवन, डीजीएमएस कार्यालयों से अन्य प्रतिनिधिगण, कोल इंडिया लिमिटेड के (कार्यकरी निदेशक) आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी सदस्य अजय कुमार, लाल पुष्पराज सिंह, श्याम धर दुबे, शोक कुमार पांडेय, सीएमओएआई के महासचिव सर्वेश सिंह, सेफ्टी बोर्ड मेंबर्स, सासन पावर के सीईओ सचिन महापात्रा, टीएचडीसी, जेपी पावर, एपीएमडीसी के प्रतिनिधि, एनसीएल के सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय से विभागाध्यक्ष, एनसीएल की कृति महिला मण्डल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा एवं बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित रहे।
वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 में उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए बड़ी खदानों के ग्रुप-ए से खड़िया क्षेत्र ओवर ऑल विजेता एवं अमलोरी उपविजेता रहा। इसी तरह छोटी खदानों के ग्रुप ‘बी’ में झिंगुरदा क्षेत्र पहले और ककरी क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।
एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र में आयोजित किए गए वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 के पारितोषिक वितरण समारोह में खान सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों में सिंगरौली परिक्षेत्र की एनसीएल, एमएमएई ओसीपी (रिलाएंस), टीएचडीसी जेपी व एपीएमडीसी की कोयला खदानों को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2024 के पुरस्कार चयन हेतु सभी खदानों को उनकी उत्पादन क्षमता व ड्रैगलाइन एवं नॉन – ड्रैगलाइन माइन के आधार पर उन्हें ‘ग्रुप ए एवं ‘ग्रुप बी’ में विभाजित किया गया था । इस पारितोषिक वितरण समारोह में खान सुरक्षा की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त खान सुरक्षा सप्ताह 2024 के दौरान खदानों में 2 दिसंबर से 9 दिसंबर, 2024 के बीच किए गए निरीक्षण के आधार पर विद्युत एवं यांत्रिकी, उत्कृष्ट उत्खनन, आउटसोर्सिंग, खनन में डंप रखरखाव, सीएचपी व एचओई, हॉल रोड के लिए, सब-स्टेशन और ओवर हेड लाइन , एचओई में ओबी बेंचिंग, सुरक्षा प्रबंधन योजना, डंप रखरखाव, धूल पृथक्करण, कार्यशाला, खदान में रोशनी, व एचओई में हाउसकीपिंग और सुरक्षा, सर्वेक्षण व एचओई में धूल शमन, हाउस कीपिंग, कल्याण, शोवेल रखरखाव व एचओई में बेहतर कल्याण सुविधाओं, तथा सुरक्षा जागरूकता का बेहतर प्रचार, बेंच और साइड की स्थिति, ब्लास्टिंग में विस्फोटक के प्रयोग, ड्रैगलाइन रखरखाव, बिजली की आपूर्ति तथा वीटीसी जैसी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए।
कार्यक्रम में शून्य क्षति दक्षता हासिल करने हेतु सभी उपस्थित लोगों द्वारा सुरक्षा शपथ भी ली गई। साथ ही इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया ।
वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह-2024 के पारितोषिक वितरण समारोह को महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय श्री उज्ज्वल ता ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एनसीएल की देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान की सराहना किया। अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में डीजी, डीजीएमएस उज्ज्वल ता ने भव्य समापन समारोह के लिए एनसीएल प्रबंधन की सराहना किया । अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डीजीएमएस सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर निवारक सुधार के लिए कार्य कर रहा है । अपने संबोधन में श्री उज्ज्वल ते ने शॉर्टकट से बचते हुए प्रक्रियाओं और एसओपी का समुचित पालन करने पर बल दिया । खनन क्षेत्र को अन्य क्षेत्रों के विकास की धुरी बताते हुए उन्होंने विकसित भारत के लिए खनन क्षेत्र के योगदान को रेखांकित किया । संविदा सहित सभी कर्मियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए सुरक्षित और वैज्ञानिक पद्धति से खनन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु आवाहन किया ।
इस अवसर पर बतौर अध्यक्ष अपने संबोधन में सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने कठिन परिस्थिति में सहकारिता और समेकित प्रयास कर कंपनी को लक्ष्य की ओर अग्रसर करने हेतु संविदा सहित सभी कर्मियों और उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में डीजीएमएस द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर साईराम ने सुरक्षा के क्षेत्र में प्रणालीगत सुधार के लिए पंचतत्व सिद्धांत प्रस्तुत किया जिसके तहत संविदा सहित कर्मियों को प्रभावी क्लास रूम प्रशिक्षण, एसओपी का नवीनीकरण और प्रभावी क्रियान्वयन, कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सेफ्टी टॉक, नियमित फैमिली काउंसलिंग के साथ सुरक्षा संस्कृति में सतत सुधार को शून्य क्षति दक्षता के लिए अपरिहार्य बताया।
इस कार्यक्रम में एनसीएल की सभी परियोजनाओं, इकाईयों के साथ एपीएमडीसी, सासन पावर, जेपी एवं एनसीएल से जुड़ी विभिन्न संविदा कंपनियां व सीआईएसएफ ने प्रदर्शनी मे भाग लिया।
पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान एनसीएल की सभी परियोजनाओं सहित सिंगरौली परिक्षेत्र में कार्यरत खनन कंपनियों द्वारा भव्य झाकियाँ भी प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में अमलोरी परियोजना के स्कूली बच्चों ने सेफ़्टी जुड़े विभिन्न पहलूओं पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं ।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) पी डी राठी द्वारा सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व वार्षिक खान सुरक्षा समारोह-2024 के भव्य आयोजन में महाप्रबंधक अमलोरी श्री आलोक कुमार एवं उनकी टीम व सुरक्षा एवं बचाव विभाग की अहम भूमिका रही ।
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक और प्रयास
सोनभद्र, सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल ने एक और अनुकरणीय पहल की है। विंध्याचल प्लांट क्षेत्र में आज स्टेट आफ थे आर्ट ऑटोमोटिव व्हील वॉशिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया । यह सिस्टम विंध्याचल परियोजना के महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ए डी एम) ए जे राजकुमार के निर्देशन में इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव मेहरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विंध्याचल परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। ऑटोमैटिक व्हील वॉशिंग सिस्टम विंध्याचल परियोजना के पर्यावरण संवर्धन के दिशा में प्रयास है, जिसके तहत संयंत्र क्षेत्र के भारी वाहनों के पहियों से निकलने वाली धूल और मिट्टी स्प्रिंकलर के माध्यम से कम हो जाएगी जो वायुमंडल और पर्यावरण को प्रदूषित करने से बचा सकेगी।
पर्यावरण की दिशा में यह पहल विंध्याचल परियोजना के कार्यकारी निदेशक ई सत्य फणी कुमार एवं महा प्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीब कुमार साहा के मार्गदर्शन में स्वच्छता और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक और कदम है। कार्यकारी निदेशक ई सत्य फणी कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सही कदम बताया है।
सोनभद्र , सिंगरौली । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में शुक्रवार को 47वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आर ए मीणा, उपमहानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय, नॉर्दर्न ज़ोन, गाजियाबाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी /संचालन) जितेंद्र मलिक, डीएमएस (माइनिंग), वाराणसी राजीव कृष्णकुमार, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) नॉर्दर्न जोन, ग़ाज़ियाबाद पी कुमार, डीएमएस (मैकेनिकल) नॉर्दर्न जोन, संदीप श्रीवास्तव, डीडीएमएस (माइनिंग) वाराणसी, के जीवन,डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), नॉर्दर्न जोन, ग़ाज़ियाबाद शर्मा रंजन, एनसीएल के जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक पांडे, सीएमओएआई प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, श्रमिक संगठनों से सुरक्षा समिति के सदस्य, सभी क्षेत्रो के महाप्रबन्धक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष शामिल हुए।
बतौर अध्यक्ष अपने उद्बोधन में उपमहानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय, गाजियाबाद आर ए मीणा ने टीम एनसीएल की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनसीएल में सुरक्षा नियमावलियों का अनुपालन किया जा रहा है। बैठक में उन्होने खान सुरक्षा से संबन्धित चर्चा के दौरान आए विभिन्न विषयों पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए मार्गदर्शन दिया। उन्होने सुरक्षा हेतु एनसीएल द्वारा की जा रहा पारिवारिक परामर्श जैसी सभी पहलों को सराहा। साथ ही उन्होने कहा कि हम सभी के समेकित प्रयासों से शून्य क्षति दक्षता हासिल कर सकते हैं। उन्होने वर्ष 2025 के लिए एनसीएल को सुरक्षा के साथ लक्ष्य पूर्ति हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति को संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने एनसीएल कर्मियों की सुरक्षा हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही उन्होने एनसीएल द्वारा सुरक्षा की दिशा में उठाए जा रहे निवारक एवं सतत कदमों को विस्तार से रखा।
इस दौरान डीजीएमएस के पदाधिकारी एवं श्रमिकसंघ प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा में निरंतर सुधार के संबंध में अपने विचारों को विस्तार से रखा एवं सुझाव दिये ।
इस अवसर पर एक सुरक्षा प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया जिसमें विगत वर्ष की बैठक का क्रियान्वयन प्रतिवेदन के साथ एनसीएल खदानों में संचालन के दौरान सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों व नई पहलों का विस्तृत ब्योरा रखा गया।
एनसीएल अपने खनिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न नवाचारी पहलों को अमल में ला रही है, जिसमें रोको-टोको अभियान, सुरक्षा वार्ता, प्रशिक्षण, बैक शिफ्ट निरीक्षण और आई-गोट(iGot) प्लेटफॉर्म का उपयोग आदि शामिल हैं। साथ ही मोबाइल लॉकर सुविधा, ऑडियो क्लिप्स द्वारा जागरूकता, सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट, सेफ्टी माइन्स प्लान का पूर्ण अनुपालन, और चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों, पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का नियमित आयोजन, ग्रहणियों को फ़र्स्ट-एडर बनाना जैसी पहलों पर निरंतर कार्य कर रही है।
त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में शून्य क्षति दक्षता हासिल करने हेतु सुरक्षा शपथ भी ग्रहण की गई। इस सुरक्षा बैठक के पूर्व देश की ऊर्जा संरक्षा के दौरान शहीद हुए श्रमिक साथियों को सभी गणमान्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बैठक का समन्वय एवं अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री पी डी राठी और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ईएंडएम) श्री डी दंडोतिया ने किया।
एनसीएल में गुरुवार को द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया था, जिसमें भी विभिन्न सुरक्षा पहलूओं को विस्तार से चर्चा की गई।
शनिवार को होगा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण शनिवार को एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें बीते दिसंबर माह के दौरान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं निरीक्षण के लिए सिंगरौली परिक्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ खदानों को पुरस्कृत किया जाएगा। खान सुरक्षा महानिदेशालय, वाराणसी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित सुरक्षा सप्ताह एवं इसके समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण में एनसीएल के अलावा सासन पावर लिमिटेड, जेपी पावर वैंचरस लिमिटेड, एपीएमडीसी एवं टीएचडीसी जैसी कंपनियाँ भी शामिल होंगी ।
सोनभद्र, सिंगरौली। कोल कंट्रोलर , भारत सरकार (आईआरटीएस) सजिश कुमार एन. ने भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) का दौरा किया। इस दौरान सजिश कुमार ने एनसीएल सीएमडी बी. साईराम एवं निदेशक मण्डल से औपचारिक मुलाक़ात की एवं कोयला उत्पादन, प्रेषण ,उत्पादकता, गुणवत्ता और अन्य खदान परिचालन गतिविधियों जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की।
एनसीएल में दो दिवसीय दौरे के दौरान सजिश कुमार एन. ने शुक्रवार को एनसीएल की निगाही परियोजना का दौरा कर व्यू प्वाइंट्स से खदान का अवलोकन किया ।साथ ही ड्रैगलाइन परिचालन को देखा । इसके अलावा उन्होनें निगाही स्थित इको-पार्क का दौरा किया एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक (उत्पादन) /टीएस टु सीएमडी, दीपक सक्सेना,परियोजना अधिकारी निगाही सी पी सिंह एवं परियोजना तथा मुख्यालय से अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवॉर्ड 2024’ से नवाजा गया है। कोल इंडिया अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद एवं निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा सीएसआर विषय पर गुरुवार को मुंबई में आयोजित 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में यह सम्मान हासिल किया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान जरूरतमंद लोगों की जिंदगियों में बदलाव की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता की एक मान्यता है। कंपनी की सीएसआर पहलों ने अब तक लगभग साढे तीन करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। पिछले पांच वर्षों से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) में सबसे अधिक सीएसआर खर्च करने वाली कंपनी के रूप में कोल इंडिया ने सिर्फ पिछले वित्त वर्ष में सीएसआर गतिविधियों पर 572 करोड़ रुपये खर्च किए। कंपनी अपने सीएसआर फंड का 70% से अधिक हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, पोषण और स्वच्छता, और शिक्षा व आजीविका से जुड़े कार्यों पर खर्च करती है।
भारत सरकार की यह महारत्न कंपनी अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से राष्ट्रीय मिशनों में भी महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। कंपनी ने हाल के वर्षों में स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत 50,000 से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया, आकांक्षी जिलों में जनजीवन की बेहतरी के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए और कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु 700 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया।
सच्ची खेल भावना एवं पूर्ण मनोयोग से खेलों में लें भाग : बी. साईराम
सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से 11 फरवरी, 2025 तक खेल परिसर, सीईटीआई सिंगरौली में आयोजित की जा रही है। कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डबल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एनसीएल सीएमडी, बी. साईराम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक पांडे एवं महाप्रबंधक (कार्मिक) प्रमोद कुमार सिन्हा, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेम्बर्स, मुख्यालय से विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान अपने उद्बोधन में श्री साईराम ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें सच्ची खेल भावना एवं पूर्ण मनोयोग से खेलों में भाग लेने का संदेश दिया।
कोल इण्डिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 टीम चैंपियनशिप, ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स एवं वरिष्ठ वर्ग ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स श्रेणियों में खेली जा रही है जिसका समापन मंगलवार को किया जाएगा।
गौरतलब है कि कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।