Category: SINGRAULI

  • एनटीपीसी विंध्याचल में साईलो स्टेज 4 परिसर में नए मोबाइल वेइब्रिज का किया गया उद्घाटन 

    एनटीपीसी विंध्याचल में साईलो स्टेज 4 परिसर में नए मोबाइल वेइब्रिज का किया गया उद्घाटन 

    सोनभद्र/सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में साईलो स्टेज 4 परिसर में नए मोबाइल वेइब्रिज का उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक  ई. सत्य फणी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस),  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेन्स एंड एडीएम), विभाग प्रमुखों और स्टेशन प्रबंधन टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

      साईलो स्टेज 4 परिसर में पहले से ही रेल लोडिंग के लिए एक वेइमेन्ट सुविधा मौजूद है। अब नया ट्रक वेइब्रिज स्थापित होने से बल्कर लोडिंग और मूवमेंट में सुधार होगा, जिससे स्टेशन के ऐश उपयोग गतिविधियों की कार्यक्षमता में काफी वृद्धि होगी।”

  • एनटीपीसी विंध्याचल को मिला सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रैक्टिसेस अवार्ड

    एनटीपीसी विंध्याचल को मिला सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रैक्टिसेस अवार्ड

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल को मुंबई में आयोजित ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स 2025 के 14वें संस्करण में “सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रैक्टिसेस” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड निखिल जायसवाल, एक्जीक्यूटिव (सीएसआर) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया।
    यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल की उन पहलों को मान्यता देता है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में दीर्घकालिक बदलाव ला रही हैं। इस सम्मान से यह साबित होता है कि एनटीपीसी विंध्याचल जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिकता को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहा है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल ने आईपीएस 2025 में तीसरी बार ‘हीट रेट रनर-अप ट्रॉफी’ जीती

    एनटीपीसी विंध्याचल ने आईपीएस 2025 में तीसरी बार ‘हीट रेट रनर-अप ट्रॉफी’ जीती

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने इंडियन पावर स्टेशन (IPS) ओ एंड एम सम्मेलन, 2025 में लगातार तीसरी बार ‘हीट रेट रनरअप ट्रॉफी’ अपने नाम की है। यह पुरस्कार संयंत्रों के बीच हीट रेट और सहायक शक्ति खपत (APC) में निरंतर सुधार की दिशा में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।
    एनटीपीसी विंध्याचल ने इस पुरस्कार को ऊर्जा और दक्षता प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने, हीट रेट और सहायक शक्ति खपत (APC) में सुधार और नवाचारों को अपनाने के कारण हासिल किया। यह पुरस्कार प्रगीत उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक(बीएमडी) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया।
    यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की संचालन दक्षता और प्रदर्शन सुधार के प्रति लगातार प्रतिबद्धता को उजागर करता है और इसने संयंत्र की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल को ‘बेस्ट मेंटेनड हाउसकीपिंग प्लांट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

    एनटीपीसी विंध्याचल को ‘बेस्ट मेंटेनड हाउसकीपिंग प्लांट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल को ‘बेस्ट मेंटेनड हाउसकीपिंग प्लांट अवार्ड’ से नवाजा गया है, जो कार्यस्थल की सफाई, सुरक्षा और सुंदरता में इसके उच्च मानकों को मान्यता देता है। यह पुरस्कार इस वर्ष पहली बार पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य हाउसकीपिंग के उच्चतम मानकों और कचरा निपटान की प्रभावी प्रक्रिया को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार के तहत उन संयंत्रों को सम्मानित किया जाता है, जो अपने कार्यस्थल को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुंदर बनाए रखते हैं।
    विंध्याचल ने इस सम्मान के लिए 650 से अधिक जीओ-टैग्ड फोटोज प्रस्तुत किए, जो इसके हाउसकीपिंग प्रयासों को प्रमाणित करते हैं। कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, एनटीपीसी विंध्याचल और एनटीपीसी खरगोन को एनटीपीसी के अन्य कोल-आधारित संयंत्रों में से सबसे बेहतरीन के रूप में चुना गया।
    यह पुरस्कार  प्रगीत उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (बीएमडी) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया। यह सम्मान विंध्याचल की कार्यकुशलता और सुरक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। यह उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिष्ठा को और बढ़ाती है और इसे कार्यस्थल सुरक्षा और हाउसकीपिंग में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में स्थापित करती है।

  • एनसीएल : जीवन रक्षक सर्जरी प्रदान करने के लिए श्री सत्य साईं स्वास्थ्य और शिक्षा ट्रस्ट  के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 

    एनसीएल : जीवन रक्षक सर्जरी प्रदान करने के लिए श्री सत्य साईं स्वास्थ्य और शिक्षा ट्रस्ट  के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने ‘नन्हा सा दिल’ सीएसआर पहल के तहत जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी प्रदान करने के लिए श्री सत्य साईं स्वास्थ्य और शिक्षा ट्रस्ट (एसएसएसएचईटी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। शास्त्री भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सचिव (कोयला), कोयला मंत्रालय, भारत सरकार,  विक्रम देव दत्त, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, सुश्री रूपिंदर बरार, उप–महानिदेशक, कोयला मंत्रालय, सुश्री संतोष, अध्यक्ष, श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, डॉ सी. श्रीनिवास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष, कोल इंडिया, पीएम प्रसाद, निदेशक (कार्मिक/आईआर) डॉ. विनय रंजन, कार्यकारी निदेशक (सीडी)  ओपी मिश्रा, एनसीएल सीएमडी,  बी. साईराम एवं निदेशक मण्डल तथा कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी और निदेशक गण वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर एनसीएल की ओर से महाप्रबन्धक (सीएसआर)  राजीव रंजन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।  

    ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत एनसीएल द्वारा सिंगरौली परिक्षेत्र में जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए 345 स्क्रीनिंग शिविर के माध्यम से 17000 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें इको विश्लेषण और आगे उपचार हेतु डायग्नोस्टिक सेंटर, बीना परियोजना, एनसीएल में भेजा जाएगा। सी.एच.डी. की पुष्टि होने पर मरीज बच्चों  को एस.एस.एस.एच.ई.टी. अस्पतालों में निशुल्क सर्जरी हेतु रेफर किया जाएगा। इस सीएसआर पहल के अंतर्गत एनसीएल द्वारा 300 बच्चों की सर्जरी कराने की योजना है।

    गौरतलब है कि कोल इंडिया ने ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत सीएचडी सर्जरी के माध्यम से 250 से अधिक जान बचाई है। यह पहल अब एनसीएल एवं सीआईएल की अन्य अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से अधिक राज्यों में लाभार्थियों को कवर करने के लिए विस्तारित हो रही है। वर्तमान में, भारत में सी.एच.डी. के साथ पैदा होने वाले 2.40 लाख बच्चों में से केवल 5 प्रतिशत ही उच्च लागत के कारण सर्जरी करवा पाते हैं। एनसीएल की इस पहल से ज़रूरतमन्द बच्चों को बेहतर उपचार के अवसर एवं जीवन दान मिलेगा।

  • एनसीएल परिवार की गृहणियों हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    एनसीएल परिवार की गृहणियों हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

     सिंगरौली/सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी एवं ककरी परियोजना में एनसीएल परिवार की गृहणियों को प्राथमिक उपचार कर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक (उत्पादन) टीएस टू सीएमडी, दीपक सक्सेना, महाप्रबन्धक (ककरी), राजेंद्र वर्मा, कल्याणी महिला समिति अध्यक्षा, एकता महिला समिति की कार्यकारी अध्यक्षा, परियोजना अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) एवं परियोजना जेसीसी सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  


      इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परियोजनाओं से चिकित्सा अधिकारी एवं टीम ने गृहिणियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने पर उपचार, जलने और चोटों का उपचार, रक्तचाप और मानव शरीर को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में गहन जानकारी दी गयी।
      गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजनाएं एवं इकाइयों में 14000 से अधिक कर्मियों के परिवारों व गृहिणियों तक प्राथमिक चिकित्सा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।एनसीएल की सभी  इकाइयों में भी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना के द्वारा अभी तक कुल 46 प्रतिभागियों एवं ककरी परियोजना द्वारा अभी तक 35 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल को आईपीएस 2025 समारोह में चार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

    एनटीपीसी विंध्याचल को आईपीएस 2025 समारोह में चार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता को साबित करते हुए आईपीएस सम्मेलन 2025 में चार प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। इनमें ओ एंड एम उत्पादकता के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार, मानव संसाधन प्रैक्टिसेस के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार, स्वर्ण शक्ति पुरस्कार में कुल विजेता (ओवरऑल) और बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) के लिए चैंपियन और ओवरऑल एक्सीलेंस पुरस्कार शामिल हैं। इस तरह की सफलताओं का श्रेय एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख एवं कर्मचारियों की वचनबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्य शैली तथा समर्पण को जाता है।  
    एनटीपीसी विंध्याचल की यह सफलता उसकी ऑपरेशनल एक्सीलेंस की दिशा में लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। उच्च गुणवत्ता वाले रखरखाव, कार्यकुशलता में सुधार और पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए इसने पावर जनरेशन में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।

    इसके अलावा, एनटीपीसी विंध्याचल की सफलता के पीछे एक और महत्वपूर्ण कारण उसका पीपुल्स फ़र्स्ट  फिलोसोफी है। यह न केवल कर्मचारियों के लिए निरंतर सीखने और नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करता है, बल्कि इसके मानव संसाधन प्रैक्टिसेस ने एक प्रेरित और समर्पित कार्यबल का निर्माण किया है। इन पहलों ने न केवल कर्मचारियों की भागीदारी और भलाई को बढ़ावा दिया है, बल्कि यह एनटीपीसी विंध्याचल को एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार कंपनी के रूप में स्थापित करने में भी सहायक रही हैं।
    इनकी सभी पहलों का समर्थन एनटीपीसी विंध्याचल की बिजनेस एक्सीलेंस यात्रा में होता है, जहाँ नवाचार, प्रक्रिया अनुकूलन और स्थिरता प्रमुख आधार हैं।
    यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) और सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक(हरित रसायन एवं बीई) को प्राप्त हुआ।
    एनटीपीसी विंध्याचल की यह अभूतपूर्व जीत उसकी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास और कर्मचारियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सफलता एनटीपीसी विंध्याचल को भारतीय पावर क्षेत्र में एक और मजबूत कदम बढ़ाने में मदद करेगी।
    एनटीपीसी विंध्याचल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राप्त अवार्डों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार ने सभी परियोजना कर्मियों तथा विभिन्न यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए इसे आगे भी बनाए रखने पर बल दिया।  इस पुरस्कार से एनटीपीसी विंध्याचल के सभी कर्मचारी प्रफुल्लित हैं। 

  • कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता : फाइनल मैच 11 फरवरी को एनसीएल एवं एसईसीएल के बीच 

    कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता : फाइनल मैच 11 फरवरी को एनसीएल एवं एसईसीएल के बीच 

    सोनभद्र। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता टीम चैंपियनशिप, ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स एवं वरिष्ठ वर्ग ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स श्रेणियों में खेली जा रही है जिसका समापन मंगलवार को किया जाएगा। कोल इण्डिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 में सीआईएल की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा में अभी तक 87 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम चैंपियनशिप में 13 मैच एवं इंडिविजुअल श्रेणी में 74 मैच खेले गए।

      लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दौरान टीम चैंपियनशिप के सेमी फाइनल मैच शनिवार को एसईसीएल एवं बीसीसीएल टीम तथा एनसीएल एवं एमसीएल टीम के मध्य खेले गए। जिसमें एसईसीएल की टीम, बीसीसीएल की टीम को 2-0 अंकों से हराकर एवं एनसीएल की टीम, एमसीएल की टीम को 2-1 अंकों से हराकर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को एनसीएल एवं एसईसीएल के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास एवं उन्हें खेल-कूद से जोड़ने हेतु कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।

  • एनसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आयोजित किया गया सेमिनार

    एनसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आयोजित किया गया सेमिनार

    सोनभद्र, सिंगरौली । सोमवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय के ऑफिसर क्लब में साइबर जागरूकता हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

    इस दौरान भोपाल से आए साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञ, कुलदीप वर्मा ने उपस्थित सभी को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव,  डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन फ्रॉड के विभिन्न माध्यमों, इलेक्ट्रॉनिक्स भुगतान ठगी से संबन्धित सुरक्षा उपाय, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम के उपाय, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं अन्य के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने थ्रेट एनालिसिस, रिस्क मैनेजमेंट एवं इंसिडेंट रिस्पांस से संबंधित विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

    अधिकारी क्लब, सिंगरौली में आयोजित यह सेमिनार साइबर अपराधों और निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किए गया।

    इस सेमिनार के दौरान एनसीएल मुख्यालय के विभिन्न महाप्रबंधक गण व विभागाध्यक्ष गण, के साथ थाना प्रभारी (मोरवा) एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि एनसीएल में सुरक्षित डिजिटल माहौल को बढ़ावा देने हेतु साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की बीना एवं जयंत परियोजनाओं में आगामी 11 फरवरी को साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

  • हिंडालको महान के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगो को रक्तदान करने का संदेश दिया

    हिंडालको महान के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगो को रक्तदान करने का संदेश दिया

     मानवता की सेवा में हिंडालको का योगदान: 36 यूनिट रक्तदान

    सिंगरौली। महान एल्युमिनियम और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से 10 फरवरी को महान अस्पताल में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंडालको महान के शीर्ष अधिकारियों में डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा, पॉवर प्लांट हेड प्रांजल पाठक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशेष शरण ने रक्तदान कर ,रक्दान का आगाज किया। वही हिंडालको महान के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 36 यूनिट रक्तदान किया।

    कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद ने सभी दाताओं को प्रेरित करते हुए कहा, “रक्तदान केवल एक दान नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सर्वोत्तम तरीका है। आपके एक छोटे से योगदान से कई जिंदगियाँ बच सकती हैं। महान एल्युमिनियम न केवल एल्युमिनियम निर्माण में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी एक मिसाल कायम कर रहा है। आइए, हम सभी मिलकर इस पुण्य कार्य में भाग लें और समाज की भलाई के लिए आगे बढ़ें।”

    पॉवर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान का यह कार्य केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। जब हम एकजुट होकर मानवता की सेवा करते हैं, तो हम एक मजबूत समाज का निर्माण करते हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे रक्तदान के इस पुण्य कार्य में भाग लें और दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाएं।”

    इस शिविर में प्रमुख सीनियर लीडर्स, जैसे डॉ. विवेकानंद मिश्रा और डॉ. आशेश शरण ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्तदान से लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी के डॉक्टर आर.डी.द्विवेदी और हरिशंकर की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    डॉ. आशेश शरण ने बताया कि यह 10 फरवरी को आयोजित रक्तदान शिविर का सातवां वर्ष है, जो महान अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। 

    इस प्रकार, महान अस्पताल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में, बल्कि सामाजिक योगदान में भी अग्रणी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. आशेष शरण, महिला रोग विशेषज्ञ दीप्ति शरण, सनत पटेल, पंकज सिंह, और योगेश दिवाकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।