Category: SINGRAULI

  • एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 41वां स्थापना दिवस

    एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 41वां स्थापना दिवस

    सोनभद्र, सिंगरौली । भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय स्थित सिंगरौली स्टेडियम में केंद्रीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीएल सीएमडी, बी. साईराम, एनसीएल के पूर्व सीएमडीगण क्रमशः ए. के. दास, एस. वी. चाओजी, सुश्री शांतिलता साहू, टी. के. नाग, बी. आर. रेड्डी, पी. के. सिन्हा, एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण,निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आशुतोष द्विवेदी एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल अजय कुमार जायसवाल सहित श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य – सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से अशोक कुमार मिश्रा, एचएमएस से अशोक कुमार पांडे, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही परियोजनाओं एवं मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारीगण व स्थानीय जनमानस भी मौजूद रहे।

    एनसीएल के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय समारोह में एनसीएल के सीएमडी श्री बी. साईराम एवं पूर्व अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशकगण, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार तथा एनसीएल जेसीसी के श्रमिक संघ प्रतिनिधियों सहित अधिकारी संघ प्रतिनिधि ने संबोधित किया।

    इस विशेष अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी एनसीएल, बी. साईराम ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठनिक दक्षता में वृद्धि, आधुनिक तकनीकों को आत्मसात करने, डिजिटलीकरण तथा मानव संसाधन के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने मशीनों के उन्नत एवं सुरक्षित उपयोग के साथ कोयला गुणवत्ता हेतु टीम एनसीएल को अभिप्रेरित किया। वैश्विक एवं राष्ट्रीय कोयला परिदृश्य में हो रहे अमूलचूल परिवर्तनों को रेखांकित करते हुए उन्होंने वैज्ञानिक और नवचेतनायुक्त दृष्टिकोण को आज के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए अपरिहार्य बताते हुए एनसीएल परिवार को बदलते समय की गति के साथ गतिमान रहने का आह्ववाहन किया। 

    साथ ही, उन्होंने अपने संबोधन में कंपनी की सतत उत्कृष्टता हेतु डिजिटलीकरण, ब्रांड पोज़िशनिंग, वैल्यू एडिशन, ऊर्जा दक्षता, अनुसंधान एवं विकास और व्यवसाय विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशिष्टता हांसिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन  निदेशक (तकनीकी/संचालन), सुनील प्रसाद सिंह ने दिया

    मास्को वूशु स्टार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता सुश्री खुशबू साकेत हुई सम्मानित

    41वें स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीएल ने मास्को वूशु स्टार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में वुशु खेल इवेंट विंगचुन एवं ड्यूलियन विथ वेपन में दो कांस्य पदक विजेता सुश्री खुशबू साकेत को सम्मानित किया।

    सुश्री खुशबू साकेत एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित आरोहण समर कैंप की प्रशिक्षु रह चुकी है जिसमें प्रतिभागियों को निःशुल्क खेल एवं अन्य विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में खुशबू साकेत “आरोहण” समर कैंप मे प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को ट्रेनिंग भी दे रही हैं।

    भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    एनसीएल के 41वें स्थापना दिवस की संध्या पर, एनसीएल द्वारा पोषित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट एवं कलात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही इस दौरान प्रतिष्ठित बालाजी बैंड के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन जीत लिया। 

  • एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 02 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई गरिमामयी विदाई

    एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 02 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई गरिमामयी विदाई

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मे दिनांक 29.11.2025 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 02 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार से हैं : रविनन्दन प्रसाद तिवारी, अभियंता/एसएलपीएस (एडीएम) एवं नंद कुमार साहू, अभियंता/एसएलपीएस (फ्यूल हैंडिलिंग)।

    सर्वप्रथम सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा सूर्या भवन के प्रांगण मे पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा एवं महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया। 

    इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार नें भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का मुख्य महाप्रबंधक(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा श्रीफल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।  

    तत्पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारीगण ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और एनटीपीसी के साथ बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे सदैव इसके आभारी रहेंगे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

    इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

  • एनटीपीसी विन्ध्याचल को नेशनल सेफ्टी काउंसिल का ‘सर्टिफ़िकेट ऑफ मेरिट’ सम्मान

    एनटीपीसी विन्ध्याचल को नेशनल सेफ्टी काउंसिल का ‘सर्टिफ़िकेट ऑफ मेरिट’ सम्मान

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल सेफ्टी काउंसिल (NSC) से सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्राप्त किया है। यह पहली बार है जब स्टेशन को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।
    यह पुरस्कार वर्ष 2022 से 2024 की मूल्यांकन अवधि के दौरान नेतृत्वकर्ता, कर्मचारियों, ठेकेदारों और सभी हितधारकों के सहयोग से सुरक्षा उत्कृष्टता के प्रति परियोजना की दृढ़ प्रतिबद्धता इस उपलब्धि में झलकती है। स्टेशन द्वारा लगातार तीन वर्ष तक उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन बनाए रखना इसकी समर्पित कार्य संस्कृति और सुदृढ़ सुरक्षा प्रक्रियाओं को दर्शाता है।
    एनटीपीसी विन्ध्याचल की ओर से यह सम्मान आशीष अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (सेफ़्टी), ने 28 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एनएससी पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया। एनटीपीसी विन्ध्याचल सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों को और मजबूत करते हुए सुरक्षित कार्यस्थल तथा परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में महिला कर्मचारियों के लिए नई श्रम संहिताओं पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित

    एनटीपीसी विंध्याचल में महिला कर्मचारियों के लिए नई श्रम संहिताओं पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित

    सोनभद्र, सिंगरौली।  नई लागू हुई श्रम संहिताओं के तहत चल रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी  विंध्याचल में 26 नवम्बर 2025 को महिला कर्मचारियों के लिए एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों में एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), श्रीमती देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) तथा राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सत्र के दौरान राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और  कुंदन किशोर, उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन) ने महिला कर्मचारियों को नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया और उन्हें अपने-अपने विभागों में इस जानकारी को साझा करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा एवं व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से मातृत्व लाभों को सशक्त बनाने, वार्षिक स्वास्थ्य जांच, उन्नत सुरक्षा उपायों तथा महिला कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। एनटीपीसी  विंध्याचल में यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे संगठन की पारदर्शी, अनुपालन-उन्मुख और कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति को और मजबूत किया जा सके तथा राष्ट्रीय श्रम सुधारों के अनुरूप कार्यस्थल को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

  • 40 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न: एनसीएल में धूमधाम से मन रहा 41वां स्थापना दिवस

    40 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न: एनसीएल में धूमधाम से मन रहा 41वां स्थापना दिवस

    सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) का 41वां स्थापना दिवस मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं व इकाइयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर  एनसीएल सीएमडी, बी. साईराम ने मुख्यालय स्थित पंजरेह प्रांगण में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान एनसीएल मुख्यालय में खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
    पंजरेह भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में  एनसीएल के भूतपूर्व सीएमडी क्रमशः  ए. के. दास, एस. वी. चाओजी, सुश्री शांतिलता साहू, टी. के. नाग, बी. आर. रेड्डी, पी. के. सिन्हा, एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन)  मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण,  निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना), आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य  सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से  लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से  अशोक कुमार मिश्रा, एचएमएस से  अशोक कुमार पांडे, सीएमओएआई् महासचिव, सर्वेश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यालय के महाप्रबंधक गण एवं विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
    41वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिरकत कर रहे एनसीएल के पूर्व नेतृत्वकर्ताओं  के साथ एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया  जिसमें पूर्व नेतृत्वकर्ताओं ने  उत्पादन, प्रेषण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व, कर्मचारी विकास, डिजिटल नवाचार, सतत विकास  जैसे क्षेत्रों में एनसीएल की निरंतर उत्कृष्टता की सराहना करते हुए अपने पूर्व के अनुभवों को साझा किया व कंपनी के स्वर्णिम भविष्य के लिए बहुमूल्य सुझाव और शुभकामनाएँ दिए। गौरतलब है कि केंद्रीय कार्यक्रम आज सायंकाल सिंगरौली स्टेडियम में होगा, जिसमें विभिन्न संवर्गों में उत्कृष्ट  क्षेत्रों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

  • एनसीएल संविदा पर्यवेक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कर रही आयोजन 

    एनसीएल संविदा पर्यवेक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कर रही आयोजन 

    सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न  कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा एचओई कॉन्ट्रैक्ट्स के अंतर्गत नियोजित संविदा पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 24 नवंबर से 28 नवंबर, 2025 तक केंद्रीय उत्खनन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) सिंगरौली में आयोजित इन सत्रों का उद्देश्य खनन सुरक्षा, संचालन दक्षता और मानक प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुदृढ़ बनाना है।
    इन प्रशिक्षण सत्रों के दौरान एनसीएल टीम और सीएमपीडीआईएल से योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को ओपन कास्ट खदानों में सामान्य सुरक्षा चूक एवं उनकी रोकथाम, सरफेस माइनर के सुरक्षित संचालन एवं उत्पादकता वृद्धि, सुरक्षित हॉल रोड डिज़ाइन, रख-रखाव एवं यातायात अनुशासन, सुरक्षित ओबी डंपिंग पद्धतियाँ एवं स्लोप स्टेबिलिटी, नेतृत्व व सुरक्षा संस्कृति (Zero Harm Mining Culture), तथा उपकरणों के सुरक्षित संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन एनसीएल निदेशक (तकनीकी/संचालन)  सुनील प्रसाद सिंह तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना), आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। इस दौरान अपने संबोधन में सुनील प्रसाद सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को खान अनुमति प्रक्रियाओं, खदान अधिनियम, CMR 2017, माइन रूल्स तथा वीटी रूल्स के बारे में जानकारी प्रदान की। इसी के साथ आशुतोष द्विवेदी ने सुरक्षित संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) एवं प्रैक्टिस कोड (COPs) अनुपालन के महत्व पर बल दिया। एनसीएल द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संविदा पर्यवेक्षकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और खनन कार्यों को अधिक सुरक्षित, मानकीकृत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • एनसीएल में मनाया गया संविधान दिवस…

    एनसीएल में मनाया गया संविधान दिवस…

    कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजना व इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  बुधवार को  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया गया।  इस दौरान कंपनी के सीएमडी  बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन)  मनीष कुमार , निदेशक (वित्त),  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी मेम्बर्स  व एनसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष तथा कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। एनसीएल की सभी परियोजना एवं  इकाइयों में भी संविधान अंगीकार करने के 76 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत की एकता, अखंडता और प्रगतिशीलता के प्रेरक ग्रंथ ‘संविधान’ को समर्पित संविधान दिवस मनाया गया।
    गौरतलब है कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 के दिन, भारतीय संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अंगीकृत किया और 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया, जिससे भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।  इसी कड़ी में सभी नागरिकों  में संविधान के महत्व का प्रचार एवं प्रसार करने के लिए हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में संविधान दिवस पर जागरूकता रैली के साथ किया गया उद्देशिका का सामूहिक पाठ

    एनटीपीसी विंध्याचल में संविधान दिवस पर जागरूकता रैली के साथ किया गया उद्देशिका का सामूहिक पाठ

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विन्ध्याचल में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लेक पार्क से अम्बेडकर भवन तक निकाली गई संविधान जागरूकता रैली से हुई, जिसमें कर्मचारियों, यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। रैली के उपरांत डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विन्ध्याचल) द्वारा उद्देशिका का पठन अंग्रेजी में तथा एम. सुरेश, महाप्रबंधक ( मेंटेनेन्स एवं एडीएम) द्वारा हिंदी में किया गया। सामूहिक उद्देशिका पठन ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल आदर्शों के प्रति सभी की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।
    कार्यक्रम के दौरान 26 नवंबर 1949 को संविधान के ऐतिहासिक अंगीकरण को स्मरण किया गया, जिसने भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में परिभाषित किया तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित किया। इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा), राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने इस अवसर पर अपने कर्मियों में संवैधानिक मूल्यों एवं नागरिक जागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया।

  • एनटीपीसी विन्ध्याचल ने शुरू किया व्यापक श्रम संहिता जन जागरूकता अभियान

    एनटीपीसी विन्ध्याचल ने शुरू किया व्यापक श्रम संहिता जन जागरूकता अभियान

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 से चार एकीकृत श्रम संहिताओं के देशव्यापी लागू होने के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ, एनटीपीसी विन्ध्याचल ने अपने श्रमिकों एवं संविदा कर्मियों के लिए व्यापक श्रम संहिता जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह कदम 29 अलग–अलग श्रम कानूनों को सरल बनाकर एक सशक्त ढांचे में बदलने वाले ऐतिहासिक सुधारों के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    अभियान के दौरान राकेश अरोड़ा, प्रमुख (मानव संसाधन), विन्ध्याचल ने यूनियनों और एसोसिएशनों के नेताओं एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को नई श्रम संहिताओं की विस्तृत जानकारी देना समय की आवश्यकता है और उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में इस जानकारी को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। श्रम संहिताओं की प्रतियां भी प्रतिभागियों को वितरित की गईं। कार्यकर्ताओं को वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संहिता के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया। विशेष रूप से महिला संविदा कर्मियों के लिए बढ़ी हुई सुविधाओं जैसे मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य जाँच, स्वास्थ्य बोनस, कार्यस्थल सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। यह जागरूकता अभियान एनटीपीसी विन्ध्याचल के विभिन्न कार्यस्थलों पर चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों तक जानकारी पहुँच सके। यह पहल संगठन की पारदर्शिता, अनुपालन और श्रमिक-हितैषी वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • एनसीएल खड़िया में अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 हुई सम्पन्न

    एनसीएल खड़िया में अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 हुई सम्पन्न

    सिंगरौली सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया परियोजना में गत शनिवार को अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 सम्पन्न हुई। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक आयोजित की गयी जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 12 टीमों से 168 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 मैच खेले गए।
    समापन समारोह के दौरान निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित
    रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होनें विजेता टीम को बधाई देते हुए खेल को टीम भावना, अनुशासन,
    नेतृत्व, सहकारिता का सूत्र बताया। इसके अतिरिक्त उन्होने आने वाली पीढ़ी को भी खेल-कूद से जोड़ने हेतु
    आह्वान किया।


    इस अवसर पर कंपनी स्तरीय जेसीसी सदस्य- सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक कुमार पांडे, सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक (खड़िया) श्री के. डी. जैन , परियोजना जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्षगण, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेम्बर्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    जयंत टीम रही विजेता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयंत एवं मुख्यालय की टीमों के बीच खेला गया। इस दौरान जयंत टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ 3-2 से मुख्यालय टीम को हराकर विजेता खिताब अपने नाम
    किया। प्रतिस्पर्धा के दौरान संतोष वैश्य (जयंत) बेस्ट प्लेयर,राजेन्द्र वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट स्कैटर,
    शशि कुमार वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट लिबेरो एवं जगन्नाथ वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट स्मैशर बने।

    गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके शारीरिक और मानसिक
    विकास हेतु ऐसी अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।