Category: RAJASTHAN

  • बालाखेड़ा विद्यालय में एनटीपीसी अंता ने दिए 50 डेस्क-बेंच

    बालाखेड़ा विद्यालय में एनटीपीसी अंता ने दिए 50 डेस्क-बेंच

    बारा। एनटीपीसी अंता की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत ग्राम बालाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 28 जनवरी, 2026 को 50 डेस्क-बेंच विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बवेजा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की मजबूत नींव है और विद्यार्थी यदि पूरे समर्पण व अनुशासन के साथ अध्ययन करें तो सफलता निश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा दोहराया कि एनटीपीसी शिक्षा के माध्यम से समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख, सचिव श्रीमती रश्मि सिंह सहित मण्डल की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग के लिए एनटीपीसी अंता एवं प्रेरणा महिला मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी की भूमिका की सराहना की।

  • एनटीपीसी अंता  में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

    एनटीपीसी अंता  में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

    बारा। 26 जनवरी, 2026 को भारतवर्ष का 77वाँ गणतंत्र दिवस एनटीपीसी अंता के हेलीपैड परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात् केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, टाउनशिप सुरक्षाकर्मी तथा केन्द्रीय विद्यालय के स्काउट दल एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परेड की उन्होंने सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए  बवेजा ने समस्त उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा देश के अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र की प्रगति केवल अधिकारों से नहीं, बल्कि कर्तव्यों, अनुशासन एवं सेवा-भाव से होती है। उन्होंने एनटीपीसी को देश की ऊर्जा सुरक्षा का सुदृढ़ आधार बताते हुए स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में उसकी अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया।

    परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी अंता की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयंत्र ने बीते वर्ष उत्कृष्ट विद्युत उत्पादन एवं संचालन प्रदर्शन किया है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी अंता लगातार 18वें वर्ष पूर्णतः दुर्घटना-मुक्त रहा है, जो कर्मचारियों की सतर्कता, अनुशासन तथा सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति का प्रमाण है।

    इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनटीपीसी कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के कर्मियों को महाप्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में केन्द्रीय विद्यालय, बाल भवन तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर खेल परिषद द्वारा मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मानव संसाधन प्रमुख श्री डी.एस. कुहाड़ द्वारा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।  इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विपिन कुमार देशमुख, अपर महाप्रबंधक (विद्युत अनुरक्षण) संदीप कुमार सिंह चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंबुज कुमार, सहायक कमांडेंट केऔसुब सुभाष चंद्र, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य के.के. वर्मा, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बवेजा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी अंता में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

    एनटीपीसी अंता में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

    बारा । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी, 2026 को एनटीपीसी अंता के चिकित्सालय में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा द्वारा किया गया । यह शिविर विशाल नेत्र चिकित्सालय, कोटा एवं जिला अंधता निवारण समिति, बारां के सहयोग से आयोजित किया गया । यह शिविर एनटीपीसी के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत आस-पास के ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया है । इस विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर में 518  मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया इनमें से 204 मरीजों को नेत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच के पश्चात ऑपरेशन के लिए चुना गया । मोतिया बिन्द का ऑपरेशन आई.ओ.एल./फाको विधि से अत्याधुनिक लैंस प्रत्यारोपण विशाल नेत्र चिकित्सालय, कोटा द्वारा किया जायेगा ।

    इस अवसर पर परियोजना के अपर महाप्रबन्धक (ईएमडी)  संदीप कुमार सिंह चंदेल, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन)  दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन)  अनिर्वाण खानरा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अम्बुज कुमार, सहायक कमाण्डेंट, केऔसुब  सुभाष चन्द्र, प्रेरणा महिला मण्डल की पदाधिकारीगण एवं सदस्याओं के साथ समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित थे । 

    एनटीपीसी अंता चिकित्सालय एवं नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति अनुभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह से गांव-गांव जाकर इस विशाल शिविर का प्रचार-प्रसार किया गया जिसके कारण दूर दराज के गांवों से आये ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों को एनटीपीसी अंता के शिविर का हमेशा इंतजार रहता है क्योंकि इस शिविर की व्यवस्थाओं की हमेशा सरहाना की जाती रही है ।

  • एनटीपीसी अंता द्वारा सीएसआर के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    एनटीपीसी अंता द्वारा सीएसआर के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    बारा । एनटीपीसी अंता द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत गरीब, वृद्ध, निःशक्त एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 40 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

    इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा ने कहा कि एनटीपीसी सदैव सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी रही है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2026 को परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी एवं शीतलहर को देखते हुए यह पहल जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। एनटीपीसी समय-समय पर समाज के निःसहाय एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रही है। कंबल वितरण से लाभान्वित सभी व्यक्तियों ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  विपिन देशमुख, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  दिलेर सिंह कुहाड़, उप महाप्रबंधक (सिविल)  आशिष जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार तथा वरिष्ठ प्रबंधक (पी एंड एस) श्रीमती मंजूष पिल्लै उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी अंता में आतंकी हमले से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

    एनटीपीसी अंता में आतंकी हमले से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

    बारा। शनिवार को एनटीपीसी अंता परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब अचानक सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता तेज़ हो गई। मुख्य प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, सायरन की आवाज़ तथा कर्मचारियों की नियंत्रित आवाजाही ने पूरे परिसर को अलर्ट मोड में ला दिया।

    सूत्रों के अनुसार, परिसर के कुछ संवेदनशील हिस्सों में आपात स्थिति से निपटने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई। सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नजर आए, वहीं प्रशासनिक एवं तकनीकी टीमों के बीच तेज़ी से समन्वय स्थापित किया गया। अचानक बदले हालात के कारण कुछ समय के लिए कर्मचारियों एवं परिसर में मौजूद लोगों के बीच चिंता और जिज्ञासा का वातावरण बना रहा। परिसर में मौजूद सभी एजेंसियां किसी भी संभावित आतंकी खतरे की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करती दिखाई दीं। हालात को देखकर यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा था कि सुरक्षा व्यवस्था की एक गंभीर और यथार्थपरक परीक्षा ली जा रही है। इस अभ्यास में  राजेश चौधरी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बारां,  हवाई सिंह, उपखंड अधिकारी, अंता,  पुष्पेंद्र सिंह आडा, उप पुलिस अधीक्षक, अंता, डॉ. एस. पी. गर्ग खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  राहुल वर्मा , सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ एवं  बाला सुब्रमण्यम इंस्पेक्टर सीआईएसएफ सक्रिय रूप से शामिल रहे।

     ओमेंद्र शेखावत, एएसपी,एटीएस, कोटा के नेतृत्व में मॉक ड्रिल के दौरान त्वरित कार्रवाई एवं सुरक्षा समन्वय का प्रभावी संचालन किया। एनटीपीसी अंता की ओर से मुख्य महाप्रबंधक श्री अनिल बवेजा सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास में सहयोग किया।

    बाद में यह स्पष्ट किया गया कि यह कोई वास्तविक आतंकी घटना नहीं थी, बल्कि आतंकी हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु आयोजित एक मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल थी।

  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्वासपुरा अंता में प्रार्थना स्थल का भूमि पूजा सम्पन्न

    राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्वासपुरा अंता में प्रार्थना स्थल का भूमि पूजा सम्पन्न

    बारा । एनटीपीसी अंता द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, क्वासपुरा अंता में प्रार्थना स्थल के निमार्ण का भूमि पूजन अनिल बवेजा के मुख्य आतिथ्य में किया गया । भूमि पूजा समारोह में मोहल्ले वासियों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री बवेजा ने कहा कि एनटीपीसी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है जिसके अंतर्गत अपने संयंत्र के आस-पास के गांवों में विकास के कार्य निवासियों की मांग पर किये जाते है और आगे भी जारी रहेगें । उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का निर्माण में एनटीपीसी अंता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है क्योंकि इसके दोनों तरफ के कक्षा कक्ष एनटीपीसी अंता द्वारा निर्मित है । 

    इस समारोह में परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा ने अपने संबोधन में अंता वासियों को बधाई दी तथा कहा कि एनटीपीसी अंता द्वारा निर्धारित समय के अंदर इसका निर्माण करवाया जायेगा जो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा उन्होंने इसके निर्माण के दौरान मोहल्ले वासियों के सहयोग की आवश्कता पर बल दिया । 

     इस अवसर पर परियोजना के अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन)  दिलेर सिंह कुहाड़, उप महाप्रबन्धक (सिविल)  आशीष जैन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्रीमती सुनिता सक्सेना, विद्यालय के प्रधानाध्यापक  छीतर लाल तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के साथ-साथ बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थें 

  • एनटीपीसी अंता में नये श्रम संहिता 2025 पर कार्यशाला

    एनटीपीसी अंता में नये श्रम संहिता 2025 पर कार्यशाला

    बारा। भारत सरकार ने 21 नवम्बर, 2025 को चार नए श्रम संहिता लागू की गई है जो 29 पुराने कानूनों को मिलाकर बनाए गए है और ये वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध व व्यवसायिक सुरक्षा पर केंद्रित हैं । इनमें 40 पार कर चुके श्रमिकों के लिए मुफ्त हेल्थ चेक अप, ऑवर टाईम पर दोगुना भुगतान, गिक वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी जैसे कई बड़े बदलाव शामिल है । उपरोक्त की विस्तृत जानकारी के लिए एनटीपीसी के अनुरोध पर  निर्वाण सिंह ठाकुर, श्रम प्रवर्तक अधिकारी (केन्द्रीय) अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन)  दिलेर सिंह कुहाड़ की उपस्थिति में एनटीपीसी अंता के संविदा कर्मियों को प्रदान की गई । 

    यह कार्यक्रम एनटीपीसी अंता के श्रमिकों की जागरूकता के लिए आयोजित किया गया ताकि श्रमिक नये श्रम संहिता 2025 के बारे में जानकारी हासिल कर सके । इस अवसर पर  दिलेर सिंह कुहाड़ द्वारा श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि जमीनी स्तर पर जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जब जब जरूरत होगी किये जायेगें तथा समस्त श्रमिकों को बताया गया कि जो आज के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकें उनको भी इन कानूनों की जानकारी आपस में प्रदान करें । इस कार्यक्रम के लिए श्रमिकों ने प्रबन्धन का आभार जताया तथा इस कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता जाहिर की ।

  • एनटीपीसी अंता में वाहन चालक प्रशिक्षण का समापन,प्रमाण-पत्र एवं लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया

    एनटीपीसी अंता में वाहन चालक प्रशिक्षण का समापन,प्रमाण-पत्र एवं लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया

    घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

    बारा। एनटीपीसी के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु संचालित चार पहिया वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती चंदना कुमारी, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्ता महिला समिति ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए। इस प्रशिक्षण के माध्यम से संयंत्र के आसपास के 40 युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण भाटिया एंड कम्पनी, कोटा  द्वारा संचालित किया गया, जिसमें युवाओं को वाहन संचालन के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम तथा वाहन रख-रखाव के महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी गई। यह पहल स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इसी अवसर पर घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम भी श्रीमती चंदना कुमारी द्वारा औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण के तहत संयंत्र के निकटवर्ती क्षेत्रों के 70 बेरोजगार युवाओं को पावर सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से 09 दिन का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अंजू झा, वरिष्ठ सदस्या, अर्पिता महिला समिति; श्रीमती वंदना सक्सेना, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला मण्डल; श्रीमती नम्रता शरण, प्रेरणा महिला मण्डल की पदाधिकारी एवं सदस्याएं; तथा आशीष जैन, उप महाप्रबन्धक (सिविल) एवं श्रीमती प्राची महाजन, वरिष्ठ प्रबन्धक (EEMG) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। एनटीपीसी अंता द्वारा संचालित ये प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्वावलंबी बनाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में सराहनीय पहल हैं

  • अंता में एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    अंता में एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    अंता संयंत्र ने अपनी अत्याधुनिक तकनीकी और कुशलता से निगम की उर्जा जरूरतों को पूरा किया और देश की उर्जा स्थिति को सुदृढ़ किया – संजीव कुमार सक्सेना,परियोजना प्रमुख

    बारा । एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख  संजीव कुमार सक्सेना ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सलामी दी । तत्पश्चात  सक्सेना ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए एनटीपीसी के गौरवमयी स्वर्ण जयन्ती स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 

    इस अवसर पर  सक्सेना ने एनटीपीसी के 50 वर्षाे के गौरवमयी इतिहास और इसके देश के विकास में योगदान को रेखाकिंत किया । उन्होंने विशेष रूप से एनटीपीसी अंता संयंत्र की भूमिका की चर्चा की । जो वर्ष 1989 में स्थापित होने के बाद एनटीपीसी का पहला गैस आधारित उर्जा संयंत्र बन गया था । अंता संयंत्र ने अपनी अत्याधुनिक तकनीकी और कुशलता से निगम की उर्जा जरूरतों को पूरा किया और देश की उर्जा स्थिति को सुदृढ़ किया तथा कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किये । 

     संजीव कुमार सक्सेना ने नवीकरणीय उर्जा, नई प्रौद्योगिकियों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निगम की पहल को भी सराहा । उन्होंने अंता संयंत्र द्वारा हाल ही में जोड़ी गई 90 मेगावाट सौर उर्जा क्षमता की सफलता की जानकारी दी जो निगम की नवीकरणीय उर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पावर एक्सल अवार्ड से आशिष जैन, उप महाप्रबन्धक (सिविल),  टी. भुवन चन्द्र, कार्यपालक (ओ एण्ड एम) तथा इम्पलाई ऑफ दी इयर अवार्ड से विक्की यादव, कनिष्ट अभियन्ता (एम एम ) को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का समापन एक सांकेतिक केक कटिंग एवं शान्ति के प्रतीक सफेद एवं नीले रंग के गुब्बारों की रिहाई के साथ हुआ । इस आयोजन में एनटीपीसी अंता के अधिकारी, कर्मचारी तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान तथा संबंधित अभिकरणों के कर्मचारी इत्यादि उपस्थित थे ।  

  • एनटीपीसी अंता में प्रेरणा महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

    एनटीपीसी अंता में प्रेरणा महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

    अंता । एनटीपीसी अंता में प्रेरणा महिला मंडल द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती वंदना सक्सेना, उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख, सीआईएफ की श्रीमती शिखा चौधरी तथा उनकी टीम उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और श्रीराम स्तुति के साथ किया गया। इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसका मंच संचालन प्रेरणा महिला मंडल की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती रश्मि सिंह और श्रीमती प्रीति गर्ग ने किया। इस अवसर पर बाल भवन के बच्चों एवं प्रेरणा महिला मंडल की सदस्याओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सरप्राइज गेम्स का आयोजन किया गया, साथ ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर बाल भवन के बच्चों ने आतिशबाज़ी कर दीपावली की रौनक बढ़ाई और प्रेरणा महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए।