Category: RAIPUR

  • चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना को सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन  पुरस्कार से नवाजा गया

    चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना को सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन पुरस्कार से नवाजा गया

    रायपुर, । चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना को भारतीय पावर स्टेशन्स, 2025 में “सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन (विकासात्मक)” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोयला खनन विकास (Mine Development) का मतलब खनिज संसाधनों की सुरक्षित और प्रभावी तरीके से खनन के लिए खदानों का निर्माण और उनकी तैयारी करना है। इसमें खदान की संरचना, खनिजों की खोजना, खदान की मार्गदर्शिका और सुरक्षा मानकों का पालन करना शामिल है, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके।

    यह पुरस्कार परियोजना की उत्कृष्टता, नवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है। परियोजना ने न केवल उत्पादन क्षमता में वृद्धि की, बल्कि कोयला खनन के कार्यों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इस पुरस्कार से क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका और विकासात्मक योगदान को सराहा गया है।

    NTPC लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी, 13 से 15 फरवरी 2025 तक रायपुर में भारतीय पावर स्टेशन्स ओ एंड एम सम्मेलन (IPS 2025) आयोजित कर रही है। यह वार्षिक सम्मेलन NTPC के पहले थर्मल पावर यूनिट की 1982 में सिंगरौली में कमीशनिंग की ऐतिहासिक घटना को समर्पित है, जिसने पावर क्षेत्र में दशकों तक उत्कृष्टता की नींव रखी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री द्वारा किया गया, और इसमें ऊर्जा मंत्रालय और पावर सेक्टर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे।

  • नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : कुंवर बाई की शारीरिक अक्षमता मताधिकार का उपयोग करने में नहीं बनी बाधा

    नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : कुंवर बाई की शारीरिक अक्षमता मताधिकार का उपयोग करने में नहीं बनी बाधा

    रायपुर,/शरीर की अशक्तता मन की शक्ति को पराजित नहीं कर सकती है। आज यह जज्बा कांकेर शहर  के जवाहर वार्ड की वयोवृद्ध मतदाता श्रीमती कुंवर बाई धु्रव ने दिखाई ।

    लकवा से ग्रसित श्रीमती धु्रव का शरीर काफी अशक्त और निष्क्रिय है, बावजूद इसके उन्होंने सुबह से ही व्हील चेयर पर बैठकर  मतदान केंद्र पहुंचीं और पूरे जोश के साथ मतदान किया। श्रीमती कुंवर बाई ने यह सिद्ध कर दिया कि शारीरिक अक्षमता मताधिकार का उपयोग करने के आड़े नहीं आती। इस प्रकार उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रेरित भी किया.

  • नगरीय निकाय चुनाव में 100 वर्ष की कलावती और 104 वर्ष की सकीना ने किया मतदान

    नगरीय निकाय चुनाव में 100 वर्ष की कलावती और 104 वर्ष की सकीना ने किया मतदान

    रायपुर,/आज नगरीय निकाय चुनाव में मतदान  हेतु बुजुर्ग मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर की 100 वर्षीय मतदाता  कलावती देवी  एवं  104 वर्षीय सकीना बेगम  ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपना मत दिया। बिश्रामपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 12 में मत देने पहुंचीं इन दोनों महिलाओं के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी नजर आई। अपने परिजनों के साथ पहुंची  दोनों मतदाताओं ने वोट डालकर मतदान के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित किया।

  • राजिम कुंभ कल्प का भव्य आयोजन 12 से 26 फरवरी तक,राज्यपाल रमेन डेका करेंगे राजिम कुंभकल्प का शुभारंभ

    राजिम कुंभ कल्प का भव्य आयोजन 12 से 26 फरवरी तक,राज्यपाल रमेन डेका करेंगे राजिम कुंभकल्प का शुभारंभ

    आस्था, संस्कृति और आध्यात्म का त्रिवेणी संगम है राजिम कुंभ, राजिम कुंभ में पधारेंगे देशभर से साधु-संत और श्रद्धालु

    रायपुर, / छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प 2025 की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक होगा। नया मेला स्थल चौबे बांधा, राजिम में लगभग 54 एकड़ में यह भव्य मेला लगेगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में 12 फरवरी को इस पवित्र मेले का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ विशिष्ट संत महापुरुषों की उपस्थिति इस आयोजन को और भी दिव्य बनाएगी।

    राजिम कुंभ कल्प की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान बनी है। इस आयोजन से सांस्कृतिक समृद्धि, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस बार के मेले में विशाल संत समागम, यज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे।

    इस वर्ष के राजिम कुंभ कल्प में देशभर के संत, महंत और आध्यात्मिक गुरु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शुभारंभ समारोह में शंकराचार्य आश्रम रायपुर के दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज, दूधाधारी मठ रायपुर के राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास जी महाराज, संत श्री विचार साहेब जी महाराज (श्री कबीर संस्थान, रायपुर), स्वामी डॉ. राजेश्वरानंद जी महाराज (सुरेश्वर महादेव पीठ, रायपुर) सहित अनेक संतों की उपस्थिति इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी।

    राजिम कुंभ कल्प में धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला होगी। त्रिवेणी संगम में प्रतिदिन संध्या 6.30 बजे महानदी आरती, मुख्य मंच, नया मेला स्थल, चौबे बांधा में शाम 4 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक शाम 4 से 7 बजे तक भागवत कथा, संत श्री गुरूशरण जी महाराज पंडोखर सरकार, दतिया द्वारा 21 फरवरी से 25 फरवरी तक सत्संग दरबार तथा 12 फरवरी से 26 फरवरी तक राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों द्वारा शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित महानदी, पैरी और सोंधूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है। विभिन्न पुराणों में इसे पद्मक्षेत्र या कमलक्षेत्र के रूप में उल्लेखित किया गया है। यहाँ के प्रमुख मंदिर-राजीवलोचन (विष्णु) और कुलेश्वर (शिव) का धाम हरिहर क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि जगन्नाथपुरी की यात्रा, राजिम के साक्षी गोपाल के दर्शन से ही पूर्ण मानी जाती है।

    यहां प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक विशाल धार्मिक मेला आयोजित किया जाता है। प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा को ही राजिम कुंभ (कल्प) के रूप में मान्यता दी गई। इस दौरान कल्पवास, पर्व स्नान, धर्म प्रवचन, संत समागम और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से तीर्थयात्री, नागा साधु, संन्यासी, विभिन्न पंथों-अखाड़ों के संत, महंत, मंडलेश्वर और जगद्गुरु शंकराचार्य पधारते हैं।

    राजिम कुंभ कल्प धर्म, आस्था और संस्कृति का संगम होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक शांति का संदेश भी देता है। यह मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और लोक संस्कृति का जीवंत प्रमाण है।

  • नगरीय निकाय निर्वाचन 2025:मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील

    नगरीय निकाय निर्वाचन 2025:मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील

    रायपुर,/मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

  • नगरीय निकाय निर्वाचन 2025:मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    नगरीय निकाय निर्वाचन 2025:मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    रायपुर / मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने  रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा।  पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

  • नगरीय निकाय निर्वाचन 2025:राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    नगरीय निकाय निर्वाचन 2025:राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    रायपुर / राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड  पार्षद निर्वाचन के लिए  प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का  प्रयोग अवश्य करने की अपील की।

  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 11 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद न केवल एक राजनीतिक दर्शन, बल्कि समाज के समग्र विकास का सिद्धांत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी विचारधारा राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक मार्गदर्शक की तरह है। 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और अंत्योदय के विचार को समर्पित रहा। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

    छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

    *केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्थापित कर रहा है नए मानक  – मुख्यमंत्री श्री साय*

    *आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में अपूर्व योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार*

    रायपुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में दिए अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और अंडर-फाइव मृत्यु दर में गिरावट की दर वैश्विक गिरावट की दर से दोगुनी से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजापुर, कोंटा, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण यह सुधार संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपनाई गई बहुआयामी रणनीतियों ने इस सुधार को गति दी है और इन प्रयासों को स्थाई बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाएगा।

    *केंद्र और राज्य के सहयोग से छत्तीसगढ़ में नया बदलाव*

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की प्रभावी रणनीतियों के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के सबसे दूरस्थ इलाकों तक भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में माताओं और शिशुओं की देखभाल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है, बल्कि आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में केंद्र सरकार से अतुलनीय सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया  जा रहा है।