Category: RAIPUR

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सहकारिता विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सहकारिता विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

    *“सहकार से समृद्धि” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम*

    रायपुर, : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप सहित सभी कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर राज्य सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में सहकारिता की भागीदारी छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास के नए आयामों तक ले जाएगी।

    *अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता को मिली मान्यता*

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ घोषित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा “सहकार से समृद्धि” अभियान के तहत विविध गतिविधियाँ पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही हैं।

    वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के साथ राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को सहकारिता आधारित आर्थिक विकास की दिशा में आगे ले जाने का एक और मजबूत कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सहकारिता विभाग को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पहल राज्य के सहकारी तंत्र को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं लाभदायक बनाएगी।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सहकारिता सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ  कुलदीप शर्मा, अपर आयुक्त सहकारिता एवं प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक एल. कांडे सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, सहायक पंजीयक मनीष खोबरागड़े, अपेक्स बैंक के प्रबंधक अभिषेक तिवारी, लेखा अधिकारी प्रभाकर कांत यादव सहित विभाग के कई गणमान्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ : नये सत्र से सस्ते दर पर उपलब्ध होगी विदेशी मदिरा

    छत्तीसगढ़ : नये सत्र से सस्ते दर पर उपलब्ध होगी विदेशी मदिरा

    रायपुर। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आबकारी नीति में यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व में विदेशी मदिरा पर अधिरोपित किया जाने वाला   ,”अतिरिक्त आबकारी शुल्क” , जो की छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के मदिरा क्रय के दर पर 9.5% राशि के बराबर होता है, को समाप्त किया गया है। इससे विदेशी मदिरा, विशेष कर मीडियम रेंज और उच्च रेंज की मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में कमी आएगी , जिससे अन्य प्रांतों से उक्त मदिरा की स्मगलिंग पर रोक लगेगी। इस अतिरिक्त शुल्क में कमी से विभिन्न रेंज की विदेशी मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में लगभग 40/- से 3000/- रुपए प्रति बोतल तक की कमी आने की संभावना है।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

    *नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

    रायपुर / नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेता और सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

    मुख्यमंत्री  श्री साय ने संत दीवान जी को स्मरण करते हुए कहा कि वे केवल एक संत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा की आवाज़ थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजीवन प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे। उनके ओजस्वी वचनों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक थी, जो जन-जन को सहज रूप से जोड़ देती थी। उनकी वाक्-कला अद्वितीय थी, जिसका जादू श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता था। श्री साय ने कहा कि संत दीवान जी का योगदान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, राजनीति और समाज में अमिट छाप छोड़ गया है। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी, लेकिन उनके विचार और आदर्श पीढ़ियों तक प्रेरणा देते रहेंगे।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

    रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू  की ओजस्वी वाणी और सशक्त लेखनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी ।महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू की कविताएँ, उनके विचार और उनका संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

  • छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री

    छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री

    *फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात*

    रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके।

    उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और प्रबंध संचालक विश्वेष झा उपस्थित थे।

    *नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसान*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

    *नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावा*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    *छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावा*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे।

    *औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवाद*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे।

  • उप मुख्यमंत्री ने महापौर और पार्षदों से किया आह्वान : शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने को दृढ़ संकल्प करें

    उप मुख्यमंत्री ने महापौर और पार्षदों से किया आह्वान : शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने को दृढ़ संकल्प करें

    *महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

    रायपुर./ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायकगण सर्वश्री किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर श्री संजय पाण्डेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। 

    शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। 

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बीते 15 महीनो में नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। जगदलपुर शहर में 82 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर समग्र विकास के लिए हम सब मिलकर पहल करेंगे। सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसम्भव पहल करने का आश्वासन दिया। बस्तर राज परिवार के श्री कमलचन्द्र भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में समारोह में मौजूद थे।

  • छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की सार्थक पहल

    छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की सार्थक पहल

    इंडिगो 6 ई पत्रिका में प्रकाशित हुआ जशपुर का प्राकृतिक सौंदर्य

    रायपुर,/ छत्तीसगढ़ का जशपुर, अपनी हरी-भरी वादियों, घने जंगलों और रहस्यमयी धुंध भरी पहाड़ियों के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। जशपुर के मनमोहक प्राकृतिक स्थलों को प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो की हेलो 6 ई पत्रिका के मार्च संस्करण में विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पर्यटन को बढ़ावा देने की सार्थक पहल के तहत यह प्रयास किया गया है, ताकि देश-विदेश के पर्यटक जशपुर के अद्भुत प्राकृतिक स्थलों का अनुभव कर सकें।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर को पर्यटन मानचित्र पर नई ऊँचाइयाँ मिल रही हैं। इंडिगो पत्रिका में जशपुर की विशेष प्रस्तुति से निश्चित ही यहाँ पर्यटन को नई गति मिलेगी और देश-दुनिया के सैलानी इस खूबसूरत धरती का आनंद लेने आएंगे।

    छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तर सीमावर्ती हिस्से में स्थित जशपुर को प्रकृति ने अद्वितीय उपहारों से नवाजा है। यहां झरने, गुफाएं और रोमांचक ट्रैकिंग स्थलों की भरमार है। देश देखा क्लाइम्बिंग सेक्टर एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक शानदार स्थान है, जहां रॉक क्लाइम्बिंग और तारों से सजे आसमान के नीचे कैंपिंग का रोमांच महसूस किया जा सकता है। मधेश्वर पहाड़, जो लगभग 275 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, भगवान शिव के अवतार के रूप में पूजनीय है। यह दुनिया के सबसे ऊँचे प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में जाना जाता है।

    जशपुर जिले का दनगरी झरना अपनी मनोरम दृश्यावली से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है, वहीं मायाली नेचर कैंप शांति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, कैलाश गुफा परिसर और खुड़िया रानी मंदिर जैसे स्थल आध्यात्मिक शांति और प्राचीन सभ्यता की झलक प्रदान करते हैं।

    जशपुर से निकटतम हवाई अड्डा रांची का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है, जो लगभग 150 किमी दूर स्थित है। रांची, अंबिकापुर और झारसुगुड़ा निकटतम रेलवे स्टेशन हैं। जशपुर राष्ट्रीय राजमार्गों से प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। पर्यटन को सुगम बनाने के लिए सरना एथनिक रिसॉर्ट एक बेहतरीन ठहरने का विकल्प है, जहां परंपरा और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

  • लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें- वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी

    लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *वित्त मंत्री ने कल्याण कॉलेज भिलाई के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में छात्रों को किया प्रेरित*

    रायपुर,/ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई नगर स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

    अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर आईएएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सीखने की इच्छा और अनुशासन को अपनाने की सलाह दी।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में समग्र विकास करना है। उन्होंने बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण ज्ञान, कौशल और नवाचार हैं। उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया

    सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की, दी बधाई*

    रायपुर, /छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 माह में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।