Category: RAIGRAH

  • मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

    मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

    रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय और सरकार के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण और जनहितैषी योजना है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवास मिले। इसके तहत अब तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है और छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस 2 योजना के माध्यम से आवास मिलेंगेे।

  • मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    *लैपटॉप-टैबलेट भेंट कर बढ़ाया उत्साह*

    रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभा कक्ष  में आयोजित समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं टैबलेट भेंट किए।

    मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनका हर संभव सहयोग करेगी। रायगढ़ जिले की छात्रा कु. हेमलता पटेल ने कक्षा 10वीं में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान, आयुषी कुमारी ने सातवां स्थान और रौनक चौहान ने नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं की छात्रा कृतिका यादव ने छठवां और तरंग अग्रवाल ने आठवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही दिया पांडे ने एमएमएसई परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

  • राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 का शुभारम्भ 

    राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 का शुभारम्भ 

    रायगढ़। सोमवार को एनटीपीसी लारा रायगढ़ प्लांट के केऔसुब अग्निशमन केन्द्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट)  रविशंकर मुुख्य अतिथि, सीआईएसएफ के डिप्टी कमाण्डेन्ट  महावीर सिंह, सहायक कमाण्डेन्टर्/ अग्नि देवेन्द्र नाथ सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट श्री रामबीर सिंह, एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक/सेफ्टी रंजन कुमार, बीएचइएल के महाप्रबंधक तपस साह और सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी और बल सदस्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अग्निशमन सेवा का शुभारम्भ किया गया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियो  द्वारा शहीद हुये बॉम्बे फायर ब्र्रिगेड के कर्मचारियो को शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धंाजलि अर्पित की तथा सप्ताह के अर्न्तगत होने वाले प्रोग्राम के बारे में बताया गया जिसमें स्कूल के बच्चें, महिलायें, वर्करस और अन्य एजेंसीयो को अग्नि से होने वाले नुकसान से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा और अंत में धन्यवाद प्रस्ताव द्वारा प्रोग्राम का समापन किया गया।

  • एनटीपीसी लारा में मनाया गया 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

    एनटीपीसी लारा में मनाया गया 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

    रायगढ़। एनटीपीसी लारा में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक  अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराया गया एवं सभी को सुरक्षा शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारी, उनके परिजन, संविदा श्रमिकों, सीआईएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए, श्री अनिल कुमार ने बताया सुरक्षा जीवन का अभिन्न अंग है। सुरक्षा का अनुपालन करना हमारा दायित्व है, इस के साथ किसी भी प्रकार का अवहेलना से कभी कभी जान भी जा सकता है। हम सब को अच्छी व्यवहार का आदत डालना चाहिए । हम सब को हमारे परिजन के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझ कर सुरक्षा का अनुपालन करते हुए सुरक्षित कार्य करना है। हमारा कर्तव्य है एक सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करना है और सभी श्रमिक भाइयों का कर्तव्य है सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य करना है।

    महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  आशुतोष सतपथी ने कहा, सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। परमात्मा ने हम सभी को कुछ ना कुछ कार्य करने के लिए धरती पर भेजा है हमारा कर्तव्य है की हम सब एक जिम्मेदार नागरिक हो कर सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपना कीमती जीवन बचाना है और एक जिम्मेदार नागरिक बन कर कर्तव्य का पालन करना है।

    इस अवसर पर श्रमिकों द्वारा सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर नाटक का मंचन किया गया। सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों, उनके परिजन, विद्यार्थी तथा सहयोगी कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसकी प्रतिभागियों को सुरक्षा दिवस पर अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शून्य दुर्घटना लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षगण,  महावीर सिंह, उप कमंडन्ट (सीआईएसएफ),  डी एन सिंह, सहायक कमाडान्ट (सीआईएसआफ),  रंजन कुमार, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), बड़ी संक्षा में कर्मचारी, महिलाएं, बच्चे और श्रमिक उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

    रायगढ़, / चुनावी गर्मी के बीच रायगढ़ में एक चाय की दुकान पर माहौल चाय की भाप से और भी गर्म हो गया, जब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई। यह कोई आम चाय नहीं थी, बल्कि अदरक वाली कड़क चाय, जिसे पीकर लोग बोले- वाह! सीएम साहब, आपकी चाय में भी दम है!

    दरअसल, मुख्यमंत्री साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रायगढ़ पहुंचे थे। पूरे जोश के साथ पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वे सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंचे। वहां न केवल चाय बनाई, बल्कि खुद लोगों को प्याली थमाते हुए बोले-
    चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है!

    बनाई खुद चाय, लोगों से कहा – मेहनत का सम्मान ही भाजपा की पहचान

    चाय की दुकान पर जब मुख्यमंत्री खुद स्टोव जलाकर अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालने लगे, तो वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी ने कैमरा ऑन किया, तो कोई वीडियो बनाने में जुट गया। चाय बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को खुद चाय सर्व की।

    उन्होंने कहा, एक साधारण कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान भाजपा में ही संभव है। जिस तरह चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, उसी तरह जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे। चाय से बनी चुनावी चर्चा, लोगों ने कहा – यह चाय तो कमाल की है!

    चाय पीने के बाद लोगों ने कहा कि सीएम की बनाई अदरक वाली चाय वाकई कड़क थी। चुनाव प्रचार के बीच यह चाय सिर्फ एक प्याला नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश और ऊर्जा का नया स्वाद थी।

  • एनटीपीसी लारा में मनाया गया देश के 76वें गणतब्त्र दिवस 

    एनटीपीसी लारा में मनाया गया देश के 76वें गणतब्त्र दिवस 

    रायगढ़। 76वें गणतन्त्र दिवस की अवसर पर एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक  अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर  अनिल कुमार द्वारा एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने लारा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस देशभक्ति से ओत प्रोत अवसर पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीजीआर सुरक्षा व  स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा परेड में भाग लेकर सलामी ली गई। श्री अनिल कुमार ने अपनी उद्बोधन में बताया इस वित्त वर्ष में लारा परियोजना द्वारा 25 जनवरी तक 88.33 प्रतिशत पर बिजली उत्पादान कर समूचे एनटीपीसी में तीसरी स्थान पर है। इकाई 1 की ओवरहौलिंग तक लारा स्टेशन 01 नंबर स्थान पर था और वित्त वर्ष अंत तक पुनः 1 नंबर स्थान हासिल करेगा। 

    कार्यक्रम के दौरान  आशुतोष सतपथी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना),  जाकिर खान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), सभी विभगाध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन एवं कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि, एससी/एसटी असोशिएशन के पदाधिकारी और साथ ही श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, एवं समिति की पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ की उप कमांडेंट, श्री महावीर सिंह कर्मचारी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

    गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बाल भवन,स्टेप्पिंग स्टोन स्कूल,  स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल एवं साशकीय स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको देशभक्ति के रंगों में रंग दिया। साथ ही बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट कराटे के आत्मसुरक्षा पर विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड्स, पावर एक्सेल अवार्ड, वर्ष के उत्कृष्ठ कर्मचारी एवं मानवीयता पुरस्कार से  सम्मानित किया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ सहयोगी संस्थानो के कर्मचारियों को भी पूरस्कृत किया गया।  गणतन्त्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  आशुतोष शतपथी द्वारा परियोजना के सेवा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं बाल भवन में श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।