Category: PDDU NAGAR

  • किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सांसद से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

    किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सांसद से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

    डीडीयू नगर। क्षेत्र के कुछमन से मटकट्टा व गंजख्वाजा तक रेलवे लाइन ले जाने को लेकर हो रहे सर्वे को लेकर किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर मंगलवार को किसान नेता केदार यादव के नेतृत्व में किसानों ने सांसद वीरेंद्र सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

    क्षेत्र में पहले से ही रेलवे लाइन का जाल बिछा हुआ है। जिसमें हजारों एकड़ किसानो की जमीन चली गई है। एक बार फिर सर्वे होने से किसानों की जमीन के साथ-साथ मकान,विद्यालय, मंदिर आदि इसके जद में आ रहे हैं। जिससे किसान और ग्रामीण बर्बाद हो जाएंगे। किसानों की जमीन कहीं सड़क तो कहीं रेलवे लाइन में अधिग्रहण करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। लेकिन यह किसानों के साथ सीधे सौतेला व्यवहार है। यह धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद में फसल की गंध के अलावा व्यावसायिक रूप में सरकार द्वारा लेकर व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसको लेकर किसानों ने सांसद वीरेंद्र सिंह को पत्र सौंपकर अवगत कराया। पत्रक सौपने वालों में पवन मिश्रा, राजनाथ यादव, मिंटू मिश्रा, आनंदकंद मिश्र आदि किसान शामिल रहे।

  • चाइनीज मंझे से नगर पालिका परिषद का संविदाकर्मी घायल

    चाइनीज मंझे से नगर पालिका परिषद का संविदाकर्मी घायल

    डीडीयू नगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद में लैब टेक्नीशियन के पद पर संविदा पर कार्यरत महेंद्र पाल नामक एक कर्मचारी गुरुवार प्रातः वाराणसी से पीडीडीयू नगर आने के दौरान पड़ाव के समीप चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंझे से उसके आंख व नाक के ऊपर भौं के पास लगभग 5 इंच लंबाई में गहरा घाव हो गया। यह तो संयोग अच्छा था कि आंख बच गई वरना जीवन भर के लिए अंधे हो जाते। आसपास के लोगों ने रामनगर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहाँ उन्हें दुल्हीपुर स्थित सेंट्रल काउंसिल नीमा के सहायक सचिव डॉ ओ पी सिंह के पुत्र डॉ अंकित सिंह तथा डॉ प्रेक्षक ने उसका ईलाज किया। इस बाबत डॉ अंकित ने बताया घाव गहरा है। इन्हें पूर्ण रूप से ठीक होने में लगभग 15 दिन लगेंगे। एक दर्जन के करीब टांके लगे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति थी है।उन्होंने लोगों से चाइनीज मंझा इस्तेमाल न करने की अपील की है।

  • प्रधानमंत्री के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास की पटरी पर तेजी दौड़ रहा है –  डाक्टर विनोद बिंद

    प्रधानमंत्री के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास की पटरी पर तेजी दौड़ रहा है –  डाक्टर विनोद बिंद

    डीडीयू नगर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9वां केंद्रीय बजट पेश होने के बाद गुरुवार को भदोही बीजेपी सांसद डॉ विनोद बिंद ने वित्तमंत्री सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर केंद्रीय बजट पर शुभकामनाएँ देने के साथ बजट की सराहना करते हुए आशाओं का बजट बताया है। इस दौरान भदोही के विश्वविख्यात कॉरपेट उद्योग, कारीगरों के सशक्तिकरण, निर्यात प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर सार्थक चर्चा वित्त मंत्री से की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज तेज़ रफ्तार से विकास की पटरी पर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ के टॉप 10 देशों में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कहा कि हाल ही में पेश हुए आम बजट ने भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। बजट से इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश, इनोवेशन और रोजगारकृहर सेक्टर में भारत का आत्मविश्वास और संकल्प साफ नज़र आ रहा है। सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, यह एक नए भारत की पहचान है, जहां ठहराव नहीं, केवल निरंतर प्रगति है। इस ऐतिहासिक बदलाव के हमलोग साक्षी बनें। बजट में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है और इसे विकसित भारत – 2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

  • दिनदहाड़े रुपए भरा बैग लेकर उचक्का फरार,सीसीटीवी में कैद

    दिनदहाड़े रुपए भरा बैग लेकर उचक्का फरार,सीसीटीवी में कैद

     डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर के चहल पहल वाले इलाके वीआईपी गेट, काली मंदिर के बगल के करेंसी दुकानदार विश्वास जायसवाल के काउंटर से उचक्के ने रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

         घटना के बारे में जानकजरी के अनुसार सुबह 10 बजे रोज की तरह दुकानदार विश्वास जायसवाल अपने काउंटर को सफा करने के लिए बगल के हैंडपंप पर पानी ले रहा था, इसी बीच एक उचक्के ने उसके रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। बैग में करीब सवा लाख रुपए रखे थे, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया ताकि उचक्के की पहचान हो सके।

       इस सम्बन्ध में मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि काउंटर पर बिना सुरक्षा के इतनी रकम रखना जोखिम भरा है।उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए काउंटर संचालकों को सतर्क किया जाएगा तथा अभियान चलाकर बिना सुरक्षा के नकदी रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • 3 जनवरी से होगा नाट्य यज्ञ

    3 जनवरी से होगा नाट्य यज्ञ

    ठंड मे दर्शको पर चढ़ेगा अभिनय का रंग 

    प०दीन दयाल ऊपाध्याय नगर । जनपद की एकमात्र रंगमंच को समर्पित व लोकप्रिय सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान व रंजन मेमोरियल सेवा समिति के तत्वाधान में दिनाक ३ जनवरी से चन्दौली रंग महोत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सेवा संस्थान के सभागार मे होगा !!

    संस्था के संरक्षक सदानन्द दूबे  व संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने सयुक्त रूप से कार्यक्रम की रूप रेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 

    दिनांक ३ जनवरी को कार्यक्रम की शुभारम्भ न०पा०परिषद अध्यक्ष सोनू किन्नर जी के हाथो से लाल बहादुर शास्त्री पार्क पर राष्ट्रीय एकता  पदयात्रा के उद्दघाटन समारोह से जी०टी०रोड पर होगा !!

    तत्पशचात दोपहर २बजे से अग्रवाल  सेवा संस्थान मे स्व० सितारा देवी जी की स्मृति मे लोक नृत्य प्रतियोगिता आरम्भ होगा जिसके उद्दघाटन कर्ता 

    दिलीप अग्रवाल व मुख्य अतिथि आत्मा राम तुलस्यान जी होगे

    सांध्य बेला मे स्व०कुमार अशोक (पत्रकार)  जी के स्मृति मे अखिल भारतीय वहूभाषिय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजक शाम ६ बजे से किया गया है  !

    जिसका  उद्दघाटन क्षेत्रिय लोक प्रिय बिधायक रमेश जायसवाल जी करेगे व मुख्य अतिथि भदोही के सांसद मा०डा०विनोद विन्द जी होगे

    रात्री ९ बजे से  स्व०प्रकाश  चन्द गुप्ता जी  के स्मृति मे लोक नृत्य प्रतियोगिता का पुरस्कार बितरण समारोह होगा

    जिसके मुख्य अतिथि दिपक बजाज जी  व अध्यक्षता विवेक मिश्रा जी करेगे 

    दिनाक ४ जनवरी को 

    दोपहर  १ बजे से  स्व चमेला देवी जी के स्मृति  मे अखिल भारतीय  कवि सम्मेलन व मूशायरा का आयोजन किया जा रहा है 

    जिसके उद्दघाटन कर्ता विष्णु कांत  अग्रवाल  सुभाष तुलस्यान  जी होगे

    वही शाम में  ५ बजे से स्व०रंजन जायसवाल मेमोरियल जी की स्मृति मे अखिल भारतीय वहूभाषिय नाट्य 

    प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है 

    जिसका  उद्दघाटन कर्ता सैय्यदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिह डब्लु के हाथो होगा   व  मुख्य अतिथि के रूप मे चन्दौली के सासद बिरेन्दर सिह जी मौजूद रहेगे

    दिनाक  5 जनवरी को राष्ट्रीय एकता पर आधारित आगंतुक अन्य राज्यो की अव्यवसायिक संस्थाओ के द्धारा

    स्व०आन्नद दूबे  जी के स्मृति मे रंग यात्रा  निकाला जाएगा

    जिसके उद्दघाटन कर्ता अमित सिह जी प्रबन्धक भारत गैस व मुख्य अतिथि एस०डी०एम,०/ई वो नगरपालिका परिषद राजीव रंजन सक्सेना होगे 

    व शाम ५ बजे से स्व०सुभाष चन्द्र अग्रवाल के स्मृति मे नाटक लोक नृत्य व पुरस्कार वितरण कार्य होगा जिसके उद्दघाटन कर्ता ललीत कला प्रभाग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद व जिलाध्यक्ष वाराणसी भाजपा के हंसराज विश्वकर्मा होगे बाबत जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 26 वर्षो  से जनपद में इस  महोत्सव  का अयोजन बगैर सरकारी अनुदान के लोगो के सहयोगसे  किया जा रहा है .

    उम्मीद है इस बार नगर  को अच्छी प्रस्तुतियां देखने को मीलेगा

    मौके पर अध्यक्ष डा०राजकुमार गुप्ता  सचिव प्रमोद अग्रहरि घनश्याम विश्वकर्मा  राकेश अग्रवाल जी  मौजूद रहे

  • वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में हजारों कंबल और गर्म कपड़ों का हुआ वितरण 

    वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में हजारों कंबल और गर्म कपड़ों का हुआ वितरण 

    पीडीडीयू नगर चंदौली। आज सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर के बाहर वीर बाल दिवस के अवसर पर चार साहिब जादो एवं माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित कंबल एवं बच्चों के गर्म कपड़ों का वितरण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं कार सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं एवं सिख समाज द्वारा हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को वितरित किया गया। इस दौरान मुगलसराय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मफलर, एवं बच्चों के जूतों का वितरण किया गया। इसी क्रम में सुबह से ही पहुंचे  भारी संख्या में जरूरतमंदों को पहले से ही टोकन दे दिए गए थे जिन्हें दोपहर 12:00 बजे से लेकर देर शाम तक वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान पहुंचे जरूरतमंद लोगों के लिए चाय नाश्ते का वितरण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में पहुंचे नगर के वरिष्ठ लोगों के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढ़दीकला कार सेवा संस्था के लोगों ने कंबल का वितरण किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी कार्यकर्ता, सेवादार, रागी जत्था के साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सतीश जिंदल सभासद आरती यादव, चंदौली प्रेस क्लब के अमरेंद्र पांडे, पूजा जगोटा, कयामुद्दीन अंसारी, कौशिक मिश्रा, दुर्गेश पांडे समाजसेवी रिंकू जुनेजा मनोज जुनेजा एडवोकेट, रामनगर से पधारे सरदार कुलदीप सिंह के साथ ही नगर के संभ्रांत लोगों ने इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

  • नगर में प्रेक्षागृह के लिए विधायक को पत्रक दिया गया 

    नगर में प्रेक्षागृह के लिए विधायक को पत्रक दिया गया 

    पीडीडीयू नगर। स्थानीय अग्रणी सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान ने आज नगर विधायक रमेश जायसवाल से मिलकर उन्हें नगर में प्रेक्षागृह बनाए जाने के लिए एक पत्रक दिया जिसमें उन्हें सुझाया गया कि नगर में स्थित सिंचाई विभाग कालोनी की जमीन जो वर्षों से खाली पड़ी है वहां पर एक प्रेक्षागृह व शादी विवाह के लिए एक अच्छा लॉन बनाया जा सकता है जिससे नगर पालिका परिषद को भी आय का नया साधन बन सकता है।

         वहीं दूसरी ओर सुभाष पार्क में दो कमरों सहित मुक्ताकाशी मंच भी बनाना चाहिए।

      प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता, विपिन अग्रहरि, संजय शर्मा, राजेश गुप्ता,राकेश पांडेय,दीपक यादव, अंजू चौहान शामिल रहीं।