Category: PATRATU

  • पीवीयूएनएल सीएसआर पहल के तहत फाइनल टूर्नामेंट सम्पन्न, खेल भावना को मिला नया आयाम

    पीवीयूएनएल सीएसआर पहल के तहत फाइनल टूर्नामेंट सम्पन्न, खेल भावना को मिला नया आयाम

    पतरातू / पीवीयूएनएल की सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला उत्साह एवं रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच में लबगा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 136/6 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पतरातू टीम 115/6 रन ही बना सकी। इस प्रकार लबगा टीम ने 21 रनों से विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।

    मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपुल को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। उन्होंने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ एक विकेट भी हासिल किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार तलातांड के फरहान को दिया गया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 126 रन बनाए। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का खिताब तलातांड के मुकेश राज को मिला, जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार लबगा के रमनित को प्रदान किया गया।

    समापन समारोह में पीवीयूएनएल के सीजीएम अनूपम मुखर्जी एवं  जियाउर रहमान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर लबगा, पतरातू एवं हेसला के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। पीवीयूएनएल की यह पहल ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन ने गांवों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत किया तथा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। पीवीयूएनएल भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को निरंतर बढ़ावा देता रहेगा।

  • प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 

    प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 

    पतरातु। इमली ग्राउंड, हेसला में प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से शुभारंभ  विधायक  रोशन लाल चौधरी (बरकागांव) एवं  ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की 13 पंचायतों के मुखिया भी उपस्थित रहे। 16 टीम ने खेल में भाग लिया । जिसमे १३ पंचायत और ३ बाहरी टीम थी ।

    टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को खेल किट बैग वितरित किए गए, जिनमें खेल पोशाक एवं आवश्यक खेल सामग्री शामिल थी।  विधायक ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पीवीयूएनएल के सीईओ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वस्त किया कि पीवीयूएनएल क्षेत्र के समग्र विकास हेतु भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। मौके पीआर हेड ऑफ़ एचआर  ज़ियाउर रहमान भी मौजूद रहे ।

  • स्पर्श ई-वॉइस की पहल: जरूरतमंद SSC कोचिंग के छात्रों को बांटी गई अध्यन सामग्री 

    स्पर्श ई-वॉइस की पहल: जरूरतमंद SSC कोचिंग के छात्रों को बांटी गई अध्यन सामग्री 

    पतरातू। स्थानीय वंचित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्पर्श ई-वॉइस (PVUNL कर्मियों एवं उनके परिजनों की पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित निःशुल्क SSC GD कोचिंग में शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। गुरुवार को स्वर्णरेखा समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनू सहगल ने छात्रों के बीच अध्यन सामग्री का वितरण किया।

    इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रेनू सहगल ने छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्हों छात्रों को केंद्र बिंदु को एकाग्र होकर अपने उद्देश्य के लिए आगे बढ़ने का मूल मंत्र बताया ।संस्थान की सचिव नम्रता रघुवंशी और कार्यकारी सदस्य दिव्या गंगवार की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र काफी उत्साहित दिखे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए छात्रों ने कहा कि “संसाधनों के अभाव में जो पढ़ाई अधूरी लग रही थी, वह अब इन किताबों ,पीवीयूएनएल के कर्मचारी ,एक्सटर्नल फैकल्टी की मदद से पूरी हो रही है और बहुत सहयोग भी मिला है ।” विद्यार्थियों ने इस निःशुल्क सहयोग के लिए ‘पीवीयूऐनएल  और स्पर्श ई-वॉइस’ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

  • दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक रंगों में रंगा पीवीयूएनएल परिसर

    दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक रंगों में रंगा पीवीयूएनएल परिसर

    पतरातु।पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (पावर)  तजिंदर गुप्ता, बीएचईएल उपस्थित रहे। उनका स्वागत  ए.के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल एवं महाप्रबंधकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

    दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण इंटर हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभी को मनोरंजन से भर दिया। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द और पारिवारिक सहभागिता को और मजबूत किया।

    समापन सत्र में लकी ड्रॉ के अंतर्गत लॉटरी टिकट पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसने प्रतिभागियों में खासा उत्साह पैदा किया। यह बसंतोत्सव मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि संगठनात्मक एकता और सामाजिक जुड़ाव को भी सशक्त करने वाला आयोजन सिद्ध हुआ।

  • पीवीयूएनएल, पतरातू में ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर भव्य बसंतोत्सव मेले का आयोजन

    पीवीयूएनएल, पतरातू में ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर भव्य बसंतोत्सव मेले का आयोजन

    पतरातू। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), पतरातू द्वारा ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर भव्य बसंतोत्सव मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पीवीयूएनएल के कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नवीन जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनएमएल (NML) थे। उनका स्वागत पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  ए. के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सहगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में  अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), बिष्णु दत्त दास, महाप्रबंधक (परियोजना) तथा  जियाउर रहमान, प्रमुख मानव संसाधन (एचओ-एचआर) उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिसके पश्चात केक कटिंग समारोह आयोजित हुआ। मेले में लेडीज़ क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल एवं पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि ने सभी स्टॉलों का भ्रमण कर प्रस्तुत खाद्य सामग्री की सराहना की और स्टॉल संचालकों से संवाद किया।

    सामाजिक दायित्व के तहत पीवीयूएनएल प्रबंधन एवं लेडीज़ क्लब द्वारा वृद्धाश्रम को गीजर, छात्रों को अध्ययन हेतु बेड टेबल तथा बिहोर समुदाय के लिए बहुउद्देशीय शेड का वितरण किया गया। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बसंतोत्सव मेले ने ग्रामीण संस्कृति और शहरी विकास के संगम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

  • पतरातू परियोजना में त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, सभी श्रमिक सुरक्षित

    पतरातू परियोजना में त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, सभी श्रमिक सुरक्षित

    पतरातु। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार को निर्माणाधीन यूनिट-2 के एसीसी (ACC) डक्ट के एंड-प्लेट सील में तकनीकी खराबी आने के कारण सील टूट गया। यह कार्य बीएचईएल द्वारा इरेक्शन एवं परीक्षण के चरण में किया जा रहा था।

    घटना में कुल 12 श्रमिकों को हल्की चोटें आईं, जिनमें 9 श्रमिक मैसर्स आरपीपी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा 3 श्रमिक मैसर्स बीएचईएल के कर्मचारी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

    घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा तत्परता से सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया। संयंत्र में कार्य पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।

    इस दौरान  विधायक बरकागांव  रोशन लाल चौधरी अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पीटीपीएस अस्पताल पहुँचे और घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। स्थिति का जायजा लेने के बाद विधायक ने पीवीयूएनएल प्रबंधन द्वारा किए गए त्वरित एवं प्रभावी उपायों पर संतोष व्यक्त किया। प्रबंधन ने घटना के संभावित कारणों की जांच के लिए महाप्रबंधक स्तर की एक तकनीकी समिति का गठन किया है। किसी अन्य प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

  • पतरातु क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य एवं मासिक स्वच्छता को मिला नया संबल

    पतरातु क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य एवं मासिक स्वच्छता को मिला नया संबल

    पीवीयूएन लिमिटेड की सामुदायिक पहल

     पतरातु। समुदाय विकास पहलों के अंतर्गत पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा आज पत्रातू क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य एवं मासिक स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक केंद्रित पहल की गई। यह पहल समावेशी सामाजिक विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अपने आसपास के शैक्षणिक संस्थानों को निरंतर सहयोग प्रदान करने की पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    इस अवसर पर एसएमएस की अध्यक्ष, पीवीयूएनएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), मेडिकल टीम एवं सीएसआर/सीडी टीम की उपस्थिति में एस.एस. हाई स्कूल, पत्रातू तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पत्रातू में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन किया गया। साथ ही छात्राओं के बीच 10,000 सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।

    इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित मासिक उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना, मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक संकोच को कम करना तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और नियमित विद्यालय उपस्थिति को सशक्त बनाना है। पीवीयूएन लिमिटेड की यह पहल स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन

    पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन

    पतरातू, झारखंड । पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के टाउनशिप ग्राउंड में लोहरी उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ  ए.के. सहगल एवं श्रीमती रेणु सहगल ने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को लोहरी की शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

    कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों— अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना);  मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओएंडएम);  ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस); तथा  जोगेश चंद्र पात्र, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं कमीशनिंग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इस पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

    अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोहरी का यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और नए आरंभ लेकर आए। पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द और एकजुटता को और मजबूत किया।

  • पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन

    पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन

    पतरातू । विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल परिसर में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन  ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), PVUNL तथा श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा किया गया।

    उद्घाटन अवसर पर  अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट),  मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  ज़ियाउर रहमान, एचओएचआर, सहित पीवीयूएनएल की सीएसआर टीम एवं एचआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

    यह कार्यशाला पीवीयूएनएल की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से चयनित 26 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक सप्ताह तक चली इस कार्यशाला के दौरान बालिकाओं को कला एवं शिल्प, गणित एवं विज्ञान की बुनियादी समझ, भावनात्मक एवं शारीरिक विकास, आत्मरक्षा, तथा आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ।

    अपने संबोधन में ए. के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेटियाँ समाज की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं को अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, आत्मनिर्भर बनने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “ये बालिकाएं हमारे समाज की सच्ची GEM (जेम) हैं, जो भविष्य में समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। श्रीमती रेनू सहगल ने भी बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को उनके आत्मबल और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित यह ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • मुख्यमंत्री से PVUNL के सीईओ की भेंट, परियोजना प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

    मुख्यमंत्री से PVUNL के सीईओ की भेंट, परियोजना प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

    पतरातू । पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)  ए. के. सहगल ने 20.12.2025 को मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से भेंट की। इस अवसर पर  सहगल ने राज्य सरकार द्वारा PVUNL परियोजना को निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान  सहगल ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति से अवगत कराते हुए यूनिट-1 के वाणिज्यिक परिचालन (COD) की जानकारी दी। साथ ही, पावर स्टेशन से संबंधित महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं चुनौतियों तथा बनहाडीह कोयला खनन परियोजना की प्रगति और प्रमुख मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने दोनों परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा निकट भविष्य में PVUNL पावर प्लांट का भ्रमण करने की अपनी सहमति भी व्यक्त की। बैठक के दौरान स्थानीय समुदाय विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। यह भेंट PVUNL और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी, जिससे परियोजनाओं के समयबद्ध एवं सफल क्रियान्वयन को गति मिलेगी।