Category: Mirzapur

  • सीयुर हनुमान मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा व शनि देव की मूर्ति स्थापित, किया गया प्राण प्रतिष्ठा 

    सीयुर हनुमान मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा व शनि देव की मूर्ति स्थापित, किया गया प्राण प्रतिष्ठा 

     अहरौरा, मिर्जापुर/ क्षेत्र के अति प्राचीन सियुर के हनुमान जी के मंदिर  परिसर में सुरेन्द्र कुमार मौर्य के प्रयास एव स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थपित शनि देव ,श्री हरि विष्णु , मां महालक्ष्मी, मां महाकाली,श्री राधाकृष्ण और मां दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार को पंडित चंद्रमोली त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराया गया।

    हनुमान जी मंदिर के पुजारी राम जी व शिवबली मौर्य  योगेश सिंह, कल्याण सिंह सीताराम सिंह,रामसिंह,सर्वेश, जयशंकर मौर्य, कौशल सिंह इत्यादि के सहयोग से हनुमान जी के मन्दिर परिसर मां दुर्गा का नया मन्दिर निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही भगवान शिव के मन्दिर का निर्माण कराए जाने के साथ ही पूरे मन्दिर परिसर का सुंदरीकरण भी कराया गया है। जन सहयोग से निर्मित मंदिर गेट के निर्माण पर लोगों ने खुशी व्यक्त किया है। शुक्रवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय भक्त सहित आने लोग उपस्थित रहे ।

  • चार फरवरी से गड़ई प्रणाली की नहरों का किया जाएगा संचालन 

    चार फरवरी से गड़ई प्रणाली की नहरों का किया जाएगा संचालन 

    अहरौरा मेन कैनाल समिति की बाध पर हुई बैठक में लिया गया निर्णय 

    अहरौरा, मिर्जापुर/ अहरौरा डोंगिया मेन कैनाल समिति व भारतीय किसान यूनियन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को अहरौरा बांध पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया की गड़ई प्रणाली की नहरों का संचालन चार फरवरी से किया जाएगा । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अहरौरा गड़ई मेन कैनाल समिति के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि अहरौरा बांध से निकली नहरों का संचालन तीस जनवरी तक किया गया था।आगे जब भी जरूरत पड़ेगी  डोंगिया बांध से पानी मेन कैनाल को दिया जाएगा। 

    सिद्धनाथ सिंह ने बताया की डोंगिया बांध का जलस्तर शुक्रवार को 543 फीट पर है ।और अहरौरा बांध का जलस्तर 335 फीट पर है ।किसानों की आवश्यकता को देखते हुए 4 फरवरी से गड़ई प्रणाली का संचालन किया जाएगा । नहरो के संचालन के समय सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी नहरों की देखरेख करते रहेंगे ।  बैठक के अंत में प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ से घायल व मृतक परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। किसान पंचायत मे प्रहलाद सिंह ,अनिल सिंह, कंचन सिंह फौजी, स्वामी दयाल सिंह ,चौधरी रमेश सिंह ,विश्वनाथ सिंह , मुकुट धारी सिंह, परशुराम मौर्य , सुरेश पटेल, अवनीश सिंह, विष्णु यादव, नाहर सिंह, सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

  • साथ साथ जा रही दो बाइक आपस में टकराई एक युवक की मौत

    साथ साथ जा रही दो बाइक आपस में टकराई एक युवक की मौत

    परिजनो में मचा कोहराम 

    अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित जसवा गांव के पास बुधवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे अहरौरा से जमुई की तरफ जा रही दो बाइक पास लेने के चक्कर में आपस में टकरा गई जिसमे एक बाइक पर सवार एक लड़के को बाइक से गिरने के बाद रोड के किनारे रखे पत्थर पर सिर टकराने के बाद आई गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। वही साथ चल रहा बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। अहरौरा जमुई रोड पर स्थित जसवा गांव के सामने साथ साथ जा रही दो बाइक आगे पीछे करने के चक्कर में आपस में आपस में टकरा गई जिससे एक बाइक सवार 17 वर्षीय मुराद  अली पुत्र सईद निवासी नई बाजार नगर पालिका क्षेत्र अहरौरा गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

    {फाइल फोटो मुराद}

    घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल  मुराद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चिकित्सालय पर भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया की मुराद बाइक लेकर पेट्रोल लेने के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। वही साथ चल रहे बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा।

  • तेज रफ्तार कार ने घर के पीलर में मारी टक्कर, मकान हुआ क्षतिग्रस्त

    तेज रफ्तार कार ने घर के पीलर में मारी टक्कर, मकान हुआ क्षतिग्रस्त

    अहरौरा, मिर्जापुर / नगर पालिका क्षेत्र के पट्टी कला मोहल्ले में स्थित बाईपास रोड के किनारे स्थित संजय कुमार मौर्य के मकान में तेज रफ्तार इंडिगो कार ने टक्कर मार दिया जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा।

    गृह स्वामी संजय कुमार मौर्य ने बताया की अहरौरा बाजार की तरफ से मंडी समिति की तरफ जा रही तेज रफ्तार इंडिगो कार ने सड़क के किनारे बने डिवाइडर को डाक कर मकान के पीलर में टक्कर मार दिया जिससे पीलर टूट गया और कार को काफी नुकसान हुआ। संयोग रहा की जन हानि नहीं हुई। मकान में हुई क्षति को लेकर कार मालिक एव गृह स्वामी मे आपस में सुलह समझोता को लेकर बातचीत चल रहा था।

  • भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व – सीडीओ

    भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व – सीडीओ

    सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

    भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं।” “हमारी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल, स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसने बालिकाओं को सशक्त बनाने में योगदान दिया है। बालिकाओं के साथ कोई भेदभाव न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी हम उतने ही प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान प्रभात फेरी के बाद नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के नोडल द्वारा संबंधित छात्राओं व अध्यापकों को संबंधित राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विचार प्रकट करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की गई। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति आजाद बिंद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रिपुंजय श्रीवास्तव, मलेरिया अधिकारी पी.के.सिंह आदि मौजूद रहे।

  • अपने हक के लिए समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है – हंसराज विश्वकर्मा

    अपने हक के लिए समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है – हंसराज विश्वकर्मा

    चन्दौली । विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर अग्रवाल सेवा संस्थान पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एम एल सी एवं विशिष्ट अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विधायक रमेश जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील विश्वकर्मा ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हंसराज  विश्वकर्मा जी विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर उपस्थित  समूह को संबोधित करते हुए कि समाज के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है जिससे समाज में दबे कुचले पिछड़े लोगों को एक जुट होने की जरूरत है। आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करना होगा यदि आप ईमानदारी  दृढ़ निश्चय से कोई कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी इसलिए आज आप सभी लोग आज संकल्प ले जिससे एक अच्छा संदेश जाए।

    इस अवसर पर विश्वकर्मा ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। शपथ के माध्यम से एक संदेश देने का काम किया है। ताकि हम अपने नैतिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करेंगे । आज से हम सब मिलकर  आपके सहयोग  से सेवा करते रहेंगे उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि किसी भी जरूरत के लिए 24 घंटे समाज के लोग आएंगे हम उनको अपनी सेवाएं देंगे । विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील विश्वकर्मा ने कहा की विश्वकर्मा वंशज हमेशा अपने कर्म पर विश्वास करता है अच्छे कर्मों के बल पर वह उच्च शिखर को प्राप्त करता है जिस तरह भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना किया उसी तरह मेरे जैसे व्यक्ति को भगवान श्री राम की मूर्ति बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मुझे गर्व है कि मै ऐसे  समाज से हूं। इस समाज में रहकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली आज मुझे और भी बड़ी जिम्मेदारियां दे दी गई है मैं आप सब लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमेशा अच्छे कार्य करने की जरूरत है निश्चित रूप से सभी लोगों को इस मुकाम तक पहुंचना आसान होगा। संरक्षक डी एन विश्वकर्मा ने कहा कि  विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में आप सभी लोग आए इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।

    संरक्षक हीरालाल शर्मा ने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है लोगों के अंदर एक दूसरे का सहयोग करने की भावना जागृत होती है अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर आर के शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब कमजोर निर्धन मेधावी छात्रों की मदद कर उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण कराना चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को आवश्यकता अनुसार सहयोग करना  एवं किसी भी तरह की समस्याएं हो समाज के लोगों को एकजुट होकर उनका सहयोग करने की जरूरत है और उन्हें यथा संभव सहायता करने की जरूरत है । इस अवसर पर घनश्याम शर्मा सतीश कुमार  बबन शर्मा मुकेश शर्मा श्रीकांत विश्वकर्मा अजय शर्मा दया नाथ शर्मा रितिक विश्वकर्मा विनोद शर्मा सुशील विश्वकर्मा संतोष शर्मा डॉ राजेश डा अनिल शर्मा नन्द लाल शर्मा विवेक शर्मा दीपक इत्यादि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार शर्मा ने किया एवं  धन्यवाद प्रकाशित अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने किया।