अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक सोमवार को सिंचाई डाक बंगला अहरौरा बांध पर रामप्रसाद सिंह पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौ फरवरी से अहरौरा जलाशय से निकली भागवत राजवाहा की नहरों को खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में नहरों को खोलने के पूर्व नहरों की साफ सफाई कराने की मांग किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से किया। अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने बताया की नौ फरवरी से भागवत राजवाहा की समस्त नहरों का संचालन शुरू किया जाएगा,दस फरवरी से मेन कैनाल व आनंदीपुर माइनर का संचालन होगा। किसानों ने मांग किया की नहरों के संचालन के समय सिंचाई विभाग के कर्मचारी भ्रमण करते रहे। बैठक में सहायक अभियंता राजनाथ राम, जूनियर इंजीनियर अश्वनी यादव, आनंद कुमार, के साथ ही किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, गोपाल दास गुप्ता किस्मत कुशवाहा, नंदलाल परशुराम मौर्य ,त्रिलोकी सिंह ,स्वामी दयाल सिंह ,विजय कुमार मौर्या, ओम प्रकाश सिंह ,अनिल कुमार सिंह, रामचंद्र यादव ,राम श्रृंगार सिंह ,व अन्य किसान उपस्थित रहे। संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।
Category: Mirzapur
-

लिखनिया दरी के पास जंगल में मिली लावारिश स्कूटी, पुलिस जांच में जुटी
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनिया दरी जल प्रपात से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ी में रविवार को स्कूटी मिली स्कूटी का कोई बारिश न मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की पीआरबी पुलिस को सूचना मिली की लिखनिया दरी के पास जंगल में झाड़ियों के बीच में एक स्कूटी पड़ी हुई है काफी देर से उसका कोई वारिश नहीं आया है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिश पड़ी स्कूटी को कब्जे में लेकर आसपास देखा तो पास में स्कूटी के पास एक हेलमेट और बैग भी पड़ा हुआ था जिसको कब्जे में लेकर आस पास की झाड़ियां और अन्य जगहों पर खोजबीन किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। एसआई राम आशीष बिंद ने बताया कि स्कूटी पर दर्ज नंबर UP 45 X 9722 को सर्च किया गया तो यह नंबर अंबेडकर नगर के आशुतोष पटेल के नाम से पंजीकृत पाया गया। बैग में एक एडमिट कार्ड में भी मिला जो आशुतोष पटेल (24) वर्ष निवासी बीबीपुर भुसौली धौरुआ मालीपुर अम्बेडकर का है। लेकिन आशुतोष पटेल का नंबर नहीं मिल रहा है।
आसपास के जंगलों की जांच की जा रही है । परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
-

रविदास जयंती के अवसर पर नगर में निकली शोभा यात्रा
अहरौरा, मिर्जापुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती स्थानीय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनारसी अग्रहरि, जिला सचिव एडवोकेट इंद्रदेव, वरिष्ठ सभासद मु सलीम, सभासद इरशाद अलम, बासदेव, बहादुर, सोमरू लाल, निब्बूल,शिवराम, इत्यादि लोग शामिल थे।
-

वाट्सएप पर निमंत्रण पत्र भेजकर की गई ठगी का पैसा पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस
अहरौरा, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के टिकरा खड़ंजा निवासी विनोद कुमार पुत्र सुरेश कुमार के वाट शॉप पर आठ अगस्त 2025 को शादी का निमंत्रण भेजकर की गई ठगी में पुलिस ने शुक्रवार को ठगी की गई धनराशि पीड़ित को वापस कराई।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की अहरौरा थाने की साइबर सेल में बिनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ह्वाटसप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया आवेदक के कार्ड देखने के बाद एक स्कैनर खुला जिसके बाद आवेदक का मोबाइल स्विचऑफ हो गया जब आवेदक अपना मोबाइल ऑन किया तो उसके मोबाइल से कुल धनराशि 1,04997 की राशि डेविट के मैसेज आने लगे । इस संबंध में विनोद कुमार ने शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया कराया । शिकायत के बाद साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। जांच के बाद विनोद की सम्पूर्ण धनराशि 1,04997 रुपए उनके खाते वापस कराए गये । थाना क्षेत्र के बियाहुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार का भी साइबर ठगी का शिकार होने के बाद ठगी का पैसा पांच हजार उनके खाते में वापस कराया गया।
-

जय हिन्द इंटर कॉलेज का छात्र विनय ने दौड़ में रांची में जीता गोल्ड
विद्यालय परिवार ने दिया बधाई
अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा में कक्षा नौ का छात्र विनय कुमार ने रांची में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की साठवीं नेशनल क्रास कंट्री एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड जीतकर प्रदेश सहित परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। आर्मी ग्राउंड नामकुम रांची झारखंड में आयोजित दो किलोमीटर क्रॉस कंट्री में 16 वर्ष बालक प्रतियोगिता में विनय कुमार ने 5.48 मीनट दौड़ पुरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ।
वहीं उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के समीर ने 5.49 मिनट लेकर द्वितीय स्थान, महाराष्ट्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विनय कुमार के स्थानीय कोच अवधेश सिंह ने बताया कि विनय विगत तीन वर्षों से नक्सल प्रभावित बनस्थली महाविद्यालय में क्षेत्र में चलाए जा रहे निशुल्क स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में सुबह और शाम को सीमित संसाधनों के बीच अभ्यास करता है । बता दें की बनस्थली महाविद्यालय के पास पहाड़ों के किनारे ऊंची नीची पथरी जमीनों पर ट्रैक का निर्माण किया गया है ।यहां आस पास के 20 से 25 गावों के बच्चे प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए आते हैं । इस ग्राउंड से अब 22 बच्चे विभिन्न पदों आर्मी, बीएसएफ, सी आई एस एफ, यूपी पुलिस ,एस आई के पद पर कार्यरत होकर देश की सेवा कर रहे हैं । इसके साथ ही अलग-अलग उम्र वर्ग के बच्चे नेशनल और ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी प्रतिभा कर रहे हैं। जय हिन्द इंटर कॉलेज के प्रबंधक शुभेन्द्र कुमार ने बताया की विनय कुमार क्षेत्र के धुरियां गांव का निवासी है और जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। विनय के पिता सुभाष चंद्र किसान व माता बसंती देवी गृहिणी हैं। विनय चार भाईयों में सबसे छोटा है।
-

जय हिन्द इंटर कॉलेज का 78 वाॅ वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न
सरस्वती की कृपा जिस पर हो वह विद्वान बन जाता है – विधायक रमाशंकर पटेल
अहरौरा, मिर्जापुर/ जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा का 78 वा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा की जिस पर सरस्वती की कृपा होती है वह विद्वान हो जाता है और उसको कुछ भी हासिल करने में परेशानी नहीं होती है । बता दें की जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज की स्थापना साहू बैजनाथ प्रसाद द्वारा 23 जनवरी 1948 को नेता जी सुबास चन्द्र बोस से प्रेरणा लेते हुए उनके नारे जयहिंद के नाम पर पर की गई थी तब से लेकर अब तक क्षेत्र के बच्चों को यह विद्यालय शिक्षा प्रदान कर रहा है।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के बंदना के साथ हुआ इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका रश्मि का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आज सरस्वती पूजा का दिन भी और जिसके ऊपर मां सरस्वती की कृपा हो जाए वह महान बन जाता हैं।
विद्यालय के प्रबंधक शुभेन्द्र कुमार ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने विद्यालय की कार्य योजना रखी,संचालन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर घनश्याम दीक्षित, भुनेश्वर पांडेय, कमलेश पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, बच्चें उपस्थित रहे।
-

समसपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वितरित किया गया स्वेटर
अहरौरा, मिर्जापुर। नरायनपुर विकास के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में पढ़ने वाले बच्चों को बुधवार को गंगा जल कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वेटर वितरित किया गया। इस ठंड भरे मौसम में स्वेटर पाकर बच्चे प्रश्न नजर आए।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में नामांकित 137 छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित करने बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की इस ठंड में बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरित करना सराहनीय कार्य है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रमुख सचिव बेसिक आदेश भी हैं की विद्यालयों मे ठंड का मौसम होने के कारण सभी छात्र छात्रा अनिवार्य रूप से स्वेटर पहन कर आए। जिसके लिए शासन द्वारा डी0बी0टी0 के माध्यम से 1200 रूपये नामांकित बच्चों के अभिवावको के खाते मे प्रेषित भी की जा चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने संस्था के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की तथा प्रधानाध्यापक अजय वर्मा को निर्देशित किया की सभी बच्चों प्रतिदिन स्वेटर पहन कर आने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह राजन सिंह,दुर्गावती देवी पूर्व प्रधानाध्यापिका, पल्लवी सिंह, संजुला सिंह, एस0एम0सी0 सदस्यों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
-

बकरी चोर को पुलिस ने भेजा जेल दस बकरियां बरामद
अहरौरा, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी कन्हैया पुत्र नंदू की 14 जनवरी को अज्ञात चोरों के विरूद्ध लखनिया दरी जंगल में चरने गए 34 राशि बकरियों की चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने बताया की उक्त चोरी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के सुरभी तपोवन जंगल के पास से बकरी चोर अभियुक्त समीर पुत्र स्व0हबीबउल्ला निवासी शेरपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर मौके से चोरी की दस राशि बकरी बरामद किया गया । पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया।
-

सास पतोह की लड़ाई में दोनों ने अपने हाथ का नस काट लिया,सांस ट्रामा सेन्टर में भर्ती, बहू की स्थिति सामान्य
अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ले में मंगलवार को सास बहू के आपसी विवाद के बाद दोनों ने अपने हाथों की नसे काट ली। इस संबंध में चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया की नगर क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ले की निवासिनी सास रेखा देवी पत्नी स्व पन्ना लाल और बहू साधना पत्नी राहुल के बीच घरेलू काम को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसी बीच दोनों ने अपनी अपनी नसे काट ली जिसके कारण काफी खून बहने लगा।
इस बीच रेखा देवी का दामाद अपनी सास को लेकर ट्रामा सेन्टर वाराणसी चला गया। वहीं बहू साधना का इलाज उसके पति ने स्थानीय अस्पताल में कराया दोनों की स्थिति ठीक है।
-

चार्ज करने के लिए रखे दो दर्जन बड़ी बैटरी शटर तोड़कर उठा ले गए चोर
टोटो पलट कर उसका भी बैट्री खोल कर ले गए
अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर सोमवार की रात हुई बैट्री चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। वही पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच जगह जगह लगे सी सी कैमरे के माध्यम से कर रही है। जानकारी के अनुसार अहरौरा जमुई रोड पर स्थित चकजाता पहाड़ के पास अहरौरा के बूढ़ा देई निवासी सलामु के सेल्फ डायनमो की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में चार्ज करने के लिए रखे गए लगभग बीस बड़ी बैटरी, उठा ले गए।
मंगलवार सुबह जब दुकान स्वामी को पता चला तो उसके होश उड़ गए दुकान पर पहुंच कर सलामू ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने चोरी की घटना का जांच पड़ताल किया। दूसरी घटना इसी रोड पर स्थित सोनपुर ग्राम पंचायत भवन के सामने हुई यहां स्थित कुआं के पास क्षेत्र के अधवार निवासी गोलू की टोटो पलट कर उसका भी बैट्री खोल कर ले गए।तीसरी घटना भी इसी रोड पर हुई सोनपुर घाटी के पहले स्थित एक दुकान के सामने खड़ी टोटो को चोर कुछ दूर तक ढकेल कर ले गए इसके बाद पलट कर बैट्री निकालना चाहा तो उसमें बैट्री ही नहीं थी। एक ही रात हुई चोरी की कई घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। इस संबंध में हल्का दरोगा मुनीराम यादव ने बताया की चोरी की सूचना पर डायल हंड्रेड मौके पर गई थी चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
