सीएमपीएफ एवं पेंशन के लंबित दावों का होगा त्वरित निवारण
नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड के विभिन्न क्षेत्रो में लंबित कोयला खान भविष्य निधि एवं पेंशन दावों के शीघ्रातिशीघ्र भुगतान/निपटारे हेतु कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय, वेस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड एवं श्रम संगठन प्रतिनिधियों द्वारा एक अनोखी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों में जून-जुलाई 2025 माह में “पेंशन अदालत” आयोजित की जाएगी। इस पेंशन अदालत में वेकोलि, सीएमपीएफ कार्यालय तथा श्रम-संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस त्रिपक्षीय बैठक में सीएमपीएफ एवं पेंशन के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। पेंशन अदालत में वेकोलि के सेवानिवृत कर्मी उपस्थित रह कर अपना पक्ष रख सकते है। यह पेंशन अदालत सीएमपीएफ कार्यालय धनवाद द्वारा की गई पहल “प्रयास” के समन्वय में की जा रही है। पहल “प्रयास” के अंतर्गत कोयला खान भविष्य निधि दावों के भुगतान के लिए त्वरित कार्रवाई की जायेगी साथ ही सेवानिवृत कर्मीयों को विषय संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस पहल से दावों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा हो सकेगी।
नागपुर। एनटीपीसी मौदा ने 21 जून 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक प्रातःकालीन योग एवं ध्यान सत्र के साथ मनाया। यह सत्र “आर्ट ऑफ लिविंग” के प्रशिक्षक कौस्तुभ आचार्य द्वारा आयोजित किया गया, जिन्होंने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को योगासन की विभिन्न श्रृंखलाओं के साथ-साथ सरल ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया, जिससे आंतरिक शांति एवं संतुलन को सुदृढ़ किया जा सके।
प्रातःकालीन योग सत्र में हिम्मत सिंह चौहान, परियोजना प्रमुख, जीएम (ओएंडएम), जीएम (प्रोजेक्ट), जीएम (सीओई), जीएम (सीओई-एचआर-ईआर), जीएम (सेफ्टी), विभाग प्रमुखों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए हिम्मत सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की शुभकामनाएं दीं एवं सत्र का मार्गदर्शन करने के लिए कौस्तुभ आचार्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग को स्वस्थ मन और शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाएं और समग्र रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
वेकोलि में 114 जगहों पर सोल्लास मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया
नागपुर । शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, वेकोलि में, 114 स्थलों पर योगाभ्यास कर, योगा दिवस मनाया गया। इस आयोजन में कुल 7070 कर्मी, ठेका कर्मी तथा कर्मियों के आश्रित शामिल हुए। वेकोलि के इस भव्य प्रयास का उद्देश्य जन-सामान्य में, मुख्यतः अपने कार्य-क्षेत्र महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश राज्यों में, योग के प्रति जागरूकता निर्माण करना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योग दिवस के स्थलों में सभी क्षेत्रों के साथ ही रामटेक मंदिर (हेरिटेज साइट), भारत का केंद्र -नागपुर जीरो माइल, सावनेर इको पार्क, पाथाखेड़ा की साइअन्टिफिकली क्लोज्ड माइन पीके-2, विभिन्न ग्राम पंचायत, स्कूलों, अस्पतालों, सामूहिक भवनों, माइन पीट ऑफिस आदि का भी समावेश रहा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम उमरेड क्षेत्र स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वेकोलि के सीएमडी जे. पी. द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने स्टेडियम में 800 से अधिक प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के सत्र के पश्चात, जन जागृति के लिए वेकोलि के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर योगाभ्यास करते हुए विडियो अपलोड करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में सीएमडी जे. पी. द्विवेदी ने योग के महत्व को उजागर करते हुए इसे अपनी दिनचर्या में अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। संबोधन में शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश हित में अपना योगदान देने के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने, योग के जरिए स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य बरक़रार रखते हुए उत्कृष्ट कोयला खनन एवं इस जरिए देश की विकास यात्रा में वेकोलि का सहयोग – इस समीकरण को स्पष्ट किया। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामटेक के सांसद श्यामकुमार बर्वे तथा उमरेड के विधायक संजय मेश्राम ने संबोधित करते हुए योग के उपयोग पर विस्तार से बात की। आयोजन में उमरेड के पूर्व विधायक राजू परवे, निदेशक तकनीकी (संचालन) ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वेकोलि संचालन समिति एवं कल्याण मंडल के सदस्य, झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा, उपाध्याक्षाएं तथा सदस्याएं, यूनियन प्रतिनिधि, मुख्यालय तथा क्षेत्रों के महाप्रबंधक गण एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही।
ज्ञात हो कि कोयला कर्मियों तथा उनके आश्रितों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ने के उद्देश्य से गत महीनों में वेकोलि में कई महत्वपूर्ण पहल किए गए है। इनमें जागरूकता रैली, बूट कैंप, विद्यार्थियों एवं कर्मियों के लिए स्लोगन, क्विज तथा चित्रकला स्पर्धा, योग का प्रशिक्षण, बैनर एवं पोस्टर का प्रदर्शन, पैम्फलेट वितरण, योग संबंधी विषयों पर सत्र, सोशल मीडिया प्लेटफार्म का समुचित उपयोग, कर्मियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ दिलाना आदि शामिल है।
मुंबई। उत्तर प्रदेश के आंचलिक पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन “ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन” अब राष्ट्रीय विस्तार के बाद देश का सबसे बड़ा पत्रकारों का संगठन बनेगा। यह विचार गोरेगांव में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुम्बई की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव, वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में संगठन की प्रदेश इकाई के गठन के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में वे इस बैठक में सहभागिता कर रहे हैं। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित पंकज सिंह ने महाराष्ट्र में एसोसिएशन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर संभव सहयोग करेंगे। बैठक का संचालन एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने किया।
मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थानीय पत्रकारों के दो संगठनों के पत्रकारों से वे वार्ता करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पत्रकारों के दोनों स्थानीय संगठन भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को अपना समर्थन देंगे तथा पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए सहयोगी संगठन के रूप में एक मंच पर आकर सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन को कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हैं। राष्ट्रीय विस्तार के बाद अब उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में एसोसिएशन का गठन हो चुका है। बिहार, बंगाल एवं गोवा में संगठन के प्रदेश प्रभारी एसोसिएशन के गठन के लिए पत्रकारों से संपर्क कर रहे हैं।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सिंह ने कहा कि वह महाराष्ट्र के नवभारत टाइम्स, उत्तर शक्ति, सामना आदि हिंदी समाचार पत्रों के पत्रकारों के संपर्क में है। महाराष्ट्र प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि वह नागेश्वर सिंह जी के मार्गदर्शन में तथा अमित कुमार सिंह से परामर्श करके महाराष्ट्र की प्रदेश इकाई के गठन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, डा. तारकेश्वर सिंह, गौरव सिंह एवं बृजेश सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र में एसोसिएशन की शाखा के गठन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के समापन पर अतुल कपूर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परस्पर विचार विनिमय के बाद सब की सहमति एवं नागेश्वर सिंह जी के अनुमति से महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता जी के अनुमोदन के बाद यथाशीघ्र की जाएगी।
नागपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर वेकोलि मुख्यालय में दिनांक 14.06.2025 को जीवन ज्योति ब्लड सेंटर, नागपुर, के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने किया।
अवसर विशेष पर अपने उद्बोधन में डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि इस शिविर में वेकोलि कर्मियों तथा उनके आश्रितों ने रक्त दान कर के, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए रक्तदान के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान निश्चित ही श्रेष्ठ दान है और इस नेक कार्य में डॉ. पांडे ने वेकोलि की भागीदारी का आश्वासन दिया। शिविर में 55 लोगों ने रक्त दान किया। शिविर के आयोजन में चिकित्सा सेवाएँ विभाग का सक्रिय योगदान रहा। शिविर में जीवन ज्योति ब्लड सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शीला मूंदड़ा की विशेष उपस्थिति रही।
– चंद्रपुर नगर निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर*
नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने अपनी एक महत्वपूर्ण सीएसआर (CSR) पहल के अंतर्गत चंद्रपुर स्थित इरई नदी की गाद निकासी एवं सफाई कार्य हेतु ₹2.00 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
चंद्रपुर जिला प्रशासन ने 25 अप्रैल से 10 जून 2025 तक एक विशेष अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य चंद्रपुर शहर से लेकर वर्धा नदी संगम तक की इरई नदी की गाद सफाई करना था। इस पहल के मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान आने वाली बाढ़ को रोकना, स्वच्छता में सुधार लाना और जल-जमाव व प्रदूषण से उत्पन्न गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों को कम करना है।
वेकोलि की खदानें इरई नदी के करीब स्थित हैं। अतः वेकोलि ने चंद्रपुर के जिलाधिकारी द्वारा किए गए अनुरोध पर तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा दिनांक 09.06.2025 को चंद्रपुर के नियोजन भवन में आयोजित एक समारोह में इस कार्य हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) किया।
यह समझौता वेकोलि की ओर से चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक हर्षद दातार तथा चंद्रपुर नगर निगम की ओर से आयुक्त विपिन पालीवाल द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें विनय गौड़ा जी.सी. (जिलाधिकारी), पुलकित सिंह (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चंद्रपुर जिला परिषद), सुधर्शन मुम्मका (पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर), प्रो. (डॉ.) अशोक जनाबाई रामाजी उइके (पालक मंत्री, चंद्रपुर), श्रीमती प्रतिभा सुरेश धनोरकर (सांसद, चंद्रपुर), डॉ. किरसन नामदेव (सांसद, गढ़चिरोली–चिमूर), विजय नामदेवराव वडेट्टीवार (नेता विपक्ष, महाराष्ट्र), तथा विधायकगण – कीर्तिकुमार मितेश भांगड़िया, किशोर जोर्गेवार, सुभाष धोटे, करण संजय देवतले तथा विधान परिषद सदस्य सुधाकर गोविंदराव अडबाले एवं अभिजीत गोविंदराव वंजारी। इससे पूर्व भी वेकोलि ने पर्यावरणीय एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से इसी नदी की गाद निकासी हेतु अपने पर्यावरण निधि से कुल ₹5.41 करोड़ का योगदान दिया था।
नागपुर : सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-4, नागपुर ने अपनी सीएसआर पहल के तहत महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से ऐड्स एवं सहायक डिवाइस वितरित किया। सीएमपीडीआई ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) और चंद्रपुर जिला प्रशासन के सहयोग से क्रमशः राजुरा, चंद्रपुर शहर और वरोरा में डिवाइस एवं यंत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर राजुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवराव विठोबा भोंगले, क्षेत्रीय निदेशक राजेश रल्हान, सीएमपीडीआई व एलिम्को तथा चंद्रपुर जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सीएमपीडीआई समावेशी विकास, सामाजिक समावेश और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए सीएसआर पहल से चंद्रपुर जिले के 442 दिव्यांग लाभार्थियों तथा 186 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों सहित कुल 628 चयनित लाभार्थी के बीच उनके जरूरत के मुताबिक 42 मोटराज्ड बैटरी चालित ट्राइसाइकल्स, 144 तिपहिया साइकल्स, 208 व्हील चेयर्स, 07 सीपी चेयर्स, 280 वॉकिंग स्टिक, 50 स्मार्ट केन, दृष्टिबाधित जनों के लिए 15 स्मार्ट फोन, 208 श्रवण यंत्र, 372 घुटने के ब्रेस, 127 सिलिकॉन कुशन और 19 कमोड स्टूल वितरित किए गए।
सनद रहे कि सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-4, नागपुर ने इसके लिए फरवरी, 2025 में एलिम्को के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया था और मार्च, 2025 में आयोजित मूल्यांकन शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान की गयी थी।
सोलापुर। 9 जून 2025 को एनटीपीसी सोलापुर में बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने तक चले इस आवासीय कार्यशाला में होटगी स्टेशन, आहेरवाड़ी, तिलेहाल और होटगी गांव की कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया। बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (प. क्षे-1) कमलेश सोनी, श्रीमती अनु सोनी, अध्यक्षा सखी महिला समिति, कार्यकारी निदेशक श्री बीजेसी शास्त्री, महाप्रबंधक श्री एम.के. बेबी (प्रचालन व अनुरक्षण), श्रीमती पद्मा शास्त्री, अध्यक्षा सृजना महिला मंडल, श्रीमती सिबी बेबी, उपाध्यक्षा सृजना महिला मंडल, एनटीपीसी के वरिष्ठ कर्मचारी व जेम बालिकाओं के अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत व दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेल्फ डिफेंस और योगा एक्ट के जरिए बालिकाओं ने अपने शारीरिक व मानसिक शक्ति का परिचय दिया जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।इस अवसर पर एनटीपीसी सोलापुर के कार्यकारी निदेशक श्री शास्त्री ने कहा, कि बालिका सशक्तिकरण अभियान केवल नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नहीं बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है। जिसके जरिए हम चाहते हैं कि देश की हर लड़की आत्मनिर्भर, शिक्षित और आत्मविश्वासी बनें। अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्रीमती अनु सोनी ने कहा कि, जब एक नारी सशक्त होती है, तो उसके साथ पूरा परिवार और समाज भी सशक्त होता है। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और सामूहिक फ़ोटो भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
एनटीपीसी सोलापुर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2025 का समापन
सोलापुर । 16 मई 2025 को एनटीपीसी सोलापुर ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ कीं। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सोलापुर के सभी कर्मचारी, जेम बालिकाओं तथा सीआईएसएफ जवान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 मई 2025 तक मनाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि स्वच्छ भारत का निर्माण किया जा सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी सोलापुर के कार्यकारी निदेशक बीजेसी शास्त्री, एम. के. बेबी, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर कीं।
एनटीपीसी सोलापुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन – एनटीपीसी सोलापुर में दिनांक 19 मई 2025 को ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत प्लांट मटेरियल गेट के पास एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व परियोजना प्रमुख श्री बीजेसी शास्त्री ने किया, जिसके अंतर्गत एम. के. बेबी, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) व सभी कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल व उसके आस-पास के वातावरण को साफ व स्वच्छ बनाना था।
इसके अलावा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सविंदा कर्मचारियों के लिए निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सविंदा कर्मचारियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता के जरिए स्वच्छता जैसे अहम और गंभीर विषय पर अपने विचार खुलकर व्यक्त किए।
एनटीपीसी सोलापुर में स्वच्छता पखवाड़ा: प्रभात फेरी व श्रमदान के साथ स्वच्छता का संदेश- दिनांक 20 मई 2025 को एनटीपीसी सोलापुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रभात फेरी और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाउनशिप परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस स्वच्छता अभियान में कार्यकारी निदेशक बीजेसी शास्त्री, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. के. बेबी, सृजना महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पदमा शास्त्री सहित एनटीपीसी के कर्मचारी, जेम की बालिकाएं और सीआईएसएफ के जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर टाउनशिप के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सफाई कीं।
यह पहल एनटीपीसी सोलापुर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और सामुदायिक जागरूकता को दर्शाती है। बल्कि कर्मचारियों और समुदाय को एकजुट कर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा भी देता है।
एनटीपीसी सोलापुर में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत “प्लास्टिक हटाओ, दुनिया बचाओ” का संदेश –
एनटीपीसी सोलापुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की गई। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को नियंत्रित करने और कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु सभी कर्मचारियों को जूट के थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर “प्लास्टिक हटाओ, दुनिया बचाओ” का संदेश देते हुए यह बताया गया कि प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। यदि हम अपनी दिनचर्या में जूट जैसे प्राकृतिक और पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को अपनाएं, तो हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एनटीपीसी सोलापुर द्वारा स्वच्छता को रचनात्मकता के साथे प्रोत्साहित करने के लिए विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” और जेम बालिकाओं के लिए ” पेंटिंग” प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अनुउपयोगी वस्तुओं को रचनात्मकता के जरिए पुनः उपयोग में लाने हेतु तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं जेम बालिकाओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न चित्रों के माध्यम से पर्यावरण को साफ- स्वच्छ बनाएँ रखने का संदेश दिया|
इन प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों की स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच व जागरूकता की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत, एनटीपीसी सोलापुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने होटगी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में होटगी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर स्टेशन परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एनटीपीसी सोलापुर ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सीआईएसएफ परिसर की सफाई की गई, जिसमें एनटीपीसी कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
एनटीपीसी सोलापुर में तंबाकू सेवन और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की बुरी आदत पर जागरूकता सेमिनार –
एनटीपीसी सोलापुर ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था — “तंबाकू का सेवन और सार्वजनिक स्थानों पर थूकना: दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।” सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. शरद जाधव ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू से दूर रहने तथा स्वच्छ व स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी।
नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्लूसीएल) ने प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से दहेगांव माकरधोकड़ा-IV कमर्शियल कोल ब्लॉक हासिल किया है। इस तारतम्य में दिनांक 27 मार्च, 2025 को इस कोयला खदान के विकास एवं उत्पादन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके उपरान्त दिनांक 29 मार्च, 2025 को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी, दहेगांव माकरधोकड़ा-IV कोयला खदान हेतु वेस्टिंग ऑर्डर प्राप्त हुआ। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि डब्लूसीएल के कोयला उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण पहल है। डब्लूसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पहली सहायक कंपनी है, जिसने प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से एक कमर्शियल कोल ब्लॉक हासिल किया है।
दहेगांव माकरधोकड़ा-IV कोयला खदान में 120 मिलियन टन (MT) का कोयला भंडार है एवं इसे प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया गया है। यह खदान डब्लूसीएल के उमरेड कोलफील्ड के निकट स्थित है, जिससे इसके विकास में सामरिक लाभ एवं सुगमता होगी। इस कमर्शियल कोल ब्लॉक से कोयला उत्पादन को बल मिलेगा, संसाधनों का समुचित उपयोग होगा तथा भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायता होगी।
डब्लूसीएल अपने परिचालन का विस्तार करते हुए सतत खनन, तकनीकी नवाचार और उत्तरदायी कार्य प्रणालियों के लिए प्रतिबद्ध है। दहेगांव माकरधोकड़ा-IV के लिए वेस्टिंग ऑर्डर प्राप्त करना डब्लूसीएल की दूरदर्शिता, संकल्प और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डब्लूसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी तथा सभी निदेशक गण ने कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सचिव (कोयला) विक्रम देव दत्त, अपर सचिव (कोयला) श्रीमति रूपिंदर बरार तथा कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन हेतु आभार व्यक्त किया। द्विवेदी ने कहा कि उनके सहयोग से ही डब्लूसीएल ने पहली बार एक कमर्शियल कोयला ब्लॉक प्राप्त किया है, जो किसी भी सीआयएल की सहायक कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।