Category: MAHARASHTRA

  • डॉ. हेमंत शरद पांडे ने किया वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक कार्मिक का पदभार ग्रहण

    डॉ. हेमंत शरद पांडे ने किया वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक कार्मिक का पदभार ग्रहण

    नागपुर। डॉ. हेमंत शरद पांडे ने  27जनवरी 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत, उन्होंने डब्ल्यूसीएल के सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी से मुलाकात की।  द्विवेदी ने उन्हें बधाई तथा भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डब्ल्यूसीएल के निदेशकगण एवं सीवीओ ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। डब्ल्यूसीएल के निदेशक (कार्मिक) का पद संभालने से पूर्व, डॉ. हेमंत शरद पांडे साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के रायगढ़ क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। 

    डॉ. हेमंत शरद पांडे नागपुर के विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक है। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री और माइनिंग में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें मैनेजमेंट विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) भी हासिल हैं। उन्होंने प्रबंधन एवं नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ करने की उद्देश्य से यूरोप के शीर्ष बिजनेस स्कूल ‘ईएससीपी’ में एडवांस्ड ग्लोबल टेक्नो मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा फ्रांस, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे देशों का दौरा भी किया है। उन्होंने टोरंटो, कनाडा में प्रॉस्पेक्टर्स एंड डेवेलपर्स एसोसिएशन (PDAC) की विभिन्न व्यापारिक बैठकों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया है।

    डॉ. पांडे ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 1989 में डब्ल्यूसीएल में, जूनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में की। डब्ल्यूसीएल में 19 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं में अपनी सेवाएं दीं। इस अवधि में उन्होंने खनन प्रौद्योगिकी, भूमि अधिग्रहण और औद्योगिक संबंधों के मुद्दों को संभालने में विशेषज्ञता हासिल की। सितंबर 2008 से वे साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में कार्यरत रहे, जहाँ उन्होंने चिरमिरी, हसदेव, गेवरा, जोहिला और रायगढ़ क्षेत्र में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दी। गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) के रूप में उन्होंने इन-पिट क्रशिंग सिस्टम में साइलो के द्वारा डिस्पैच तथा प्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाने के लिए आईटी पहलों के क्रियान्वयन जैसे उल्लेखनीय कार्य किए। रायगढ़ में उन्होंने पर्यावरण अनुकूल कोयला डिस्पैच के लिए 6 मिलियन टन प्रति वर्ष और 10 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता के दो साइलो तथा दो (02) व्हार्फ वॉल साइडिंग शुरू किए। जोहिला क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों में सौर ऊर्जा इकाई की स्थापना और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न सीएसआर गतिविधियों का क्रियान्वयन शामिल है। 2022 में, उन्हें कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. हेमंत शरद पांडे को कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में 35 वर्षों का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। उनके अनुभव का डब्ल्यूसीएल को निश्चित ही लाभ मिलेगा।

  • एनटीपीसी मौदा ने 76वें गणतंत्र दिवस को उत्सव और सतत ऊर्जा भविष्य की शपथ के साथ मनाया

    एनटीपीसी मौदा ने 76वें गणतंत्र दिवस को उत्सव और सतत ऊर्जा भविष्य की शपथ के साथ मनाया

    नागपुर। 76वें गणतंत्र दिवस पर एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें एनटीपीसी मौदा ने देशभक्ति और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान ने ध्वजारोहण समारोह का नेतृत्व किया, जिसके बाद परेड का शानदार निरीक्षण, सीआईएसएफ, निजी सुरक्षा, स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट, सीआईएसएफ गोला-बारूद प्रदर्शन, एएचपी, बीएमडी, सीएसआर, ईएमजी सहित विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन, स्कूल और बाल भवन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा विभाग, डिबी सीआईएसएफ विंग द्वारा स्किट और एचओपी मेधावी पुरस्कारों की प्रस्तुति हुई।

    76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  चौहान ने चालू वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी और एनटीपीसी मौदा की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने एनटीपीसी मौदा के विभिन्न विभागों, यूनियन एवं एसोसिएशन, कल्याण क्लब, सीआईएसएफ, एनटीपीसी मौदा अस्पताल, भवन स्कूल और अन्य सभी आंतरिक एवं बाहरी हितधारकों के प्रति एनटीपीसी मौदा संयंत्र के कामकाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

    कार्यक्रम के दौरान, मेधावी पुरस्कार, सीआईएसएफ पुरस्कार और भवन स्कूल के लिए मान्यता सहित प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसने 76वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को सभी के लिए और भी खास बना दिया। आधिकारिक समारोह में बाल भवन और भवन विद्या मंदिर स्कूल द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन भी देखा गया, जिसमें विभिन्न रूपों के माध्यम से भारत की विविध परंपराओं को प्रस्तुत किया गया। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में सभी जीएम, डीसी-सीआईएसएफ, एसी-सीआईएसएफ, सीएमओ, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, कल्याण क्लबों के प्रतिनिधि और सभी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।

  • वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस 

    वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस 

    नागपुर / वेकोलि में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कंपनी के इंदोरा परिसर स्थित मैदान में आयोजित समारोह में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सुरक्षा परेड का निरीक्षण किया। आगे, उन्होंने टीम वेकोलि को संबोधित किया एवं उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए।

    अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वेकोलि द्वारा इस वित्तीय वर्ष में किया गया कोयला उत्पादन, स्थापना से अब तक के किसी भी वित्तीय वर्ष में, इस अवधि के लिए, सर्वाधिक है। उन्होंने दिनांक 25.01.2025 की स्थिति को साझा करते हुए बताया कि वेकोलि ने कुल 51.21 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो गत वर्ष से 2.1% अधिक है। उन्होंने कहा कि वेकोलि ने कोयला प्रेषण एवं ओवरबर्डन में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस वित्तीय वर्ष में, 25.01.2025 तक, वेकोलि ने 54.21 मिलियन टन कोयला प्रेषण तथा 289.58 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन निष्कासन किया है। आगे अपने उद्बोधन में श्री द्विवेदी ने वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया कि वेकोलि इस वित्तीय वर्ष का कोयला उत्पादन, प्रेषण एवं ओबी निष्कासन का लक्ष्य निश्चित ही पूर्ण करेगा।

    समारोह में वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त/कार्मिक)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री आनंदजी प्रसाद, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे, झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आभा द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु सिंह एवं डॉ. सोनाली म्हेत्रे विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संचालन समिति एवं कल्याण मंडल के सदस्य, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

    गणतंत्र दिवस समारोह में कंपनी के सभी क्षेत्रों ने भव्य और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। माजरी क्षेत्र की झांकी को प्रथम, नागपुर क्षेत्र की झांकी को द्वितीय तथा पेंच एवं कन्हान क्षेत्र की संयुक्त झांकी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

  • डब्ल्यूसीएल द्वारा “हैप्पी स्कूल” परियोजना का शुभारंभ

    डब्ल्यूसीएल द्वारा “हैप्पी स्कूल” परियोजना का शुभारंभ

    कोल इंडिया लिमिटेड के स्वर्ण जयंती वर्ष के तारतम्य में की गई परियोजना प्रारंभ

    नागपुर, /: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने डॉ. राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल में “हैप्पी स्कूल” परियोजना का शुभारंभ किया।

    हैप्पी स्कूल परियोजना सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण पर केंद्रित है। इस परियोजना के अंतर्गत स्कूल की इमारत को सीखने के साधन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस अभिनव योजना से नागपुर नगर निगम के पांच स्कूल लाभान्वित होंगे, जिससे लगभग 1,055 छात्रों तक इस योजना का सीधा लाभ पहुंचेगा। यह योजना डॉ. श्रीकांत जिचकर फाउंडेशन द्वारा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की सीएसआर वित्तीय सहायता से क्रियान्वित की जाएगी।

    उद्घाटन समारोह में श्रीमती आंचल गोयल, आईएएस, अपर आयुक्त, नागपुर नगर निगम (एनएमसी),  बिक्रम घोष, निदेशक (कार्मिक)/निदेशक (वित्त), डब्ल्यूसीएल, श्रीमती साधना सैय्यम, शिक्षा अधिकारी, एनएमसी, श्रीमती सीमा खोब्रागड़े, स्कूल निरीक्षक, श्रीमती सुनंदा लोखंडे, प्रधानाचार्या, राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल तथा डॉ. श्रीकांत जिचकर फाउंडेशन की सुश्री मैत्रेयी जिचकर उपस्थित रहे।

    निदेशक (कार्मिक/वित्त)  बिक्रम घोष ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल द्वारा किए जा रहे प्रभावी सीएसआर परियोजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रगति का प्रबल मार्ग है तथा इस दिशा में डब्ल्यूसीएल अपना सहयोग निरंतर जरी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल, शिक्षा के क्षेत्र में, कोल इंडिया एवं डब्ल्यूसीएल की सीएसआर गतिविधियों के प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास है। इस दौरान स्कूल की पुनर्निर्मित कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। डब्ल्यूसीएल के तराश योजना के अंतर्गत पढ़ रहे एनएमसी स्कूलों के छात्रों का सम्मान किया गया। साथ ही राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल के कक्षा 10वी के टॉपर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड की एक सीएसआर फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें संगठन की व्यापक सामुदायिक कल्याण पहलों को उजागर किया गया। कार्यक्रम का समापन राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनंदा लोखंडे द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।