Category: MAHARASHTRA

  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन किया

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन किया

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोयला उत्पादन के निर्धारित 69 मिलियन टन के लक्ष्य को पार करते हुए 69.121 मिलियन टन कोयला उत्पादन

    सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी ने टीम वेकोलि को उपलब्धियों के लिए दी बधाई

    नागपुर । वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोयला उत्पादन में अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए, अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेकोलि ने कोयला उत्पादन के निर्धारित 69 मिलियन टन के लक्ष्य को पार करते हुए 69.121 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। 

    कोयला प्रेषण एवं ओबी निष्कासन में भी वेकोलि ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024-25 में वेकोलि ने 68.56 मिलियन टन कोयला प्रेषण तथा 370.141 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबी निष्कासन किया है। 

    दिनांक 01.04.25 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ के माध्यम से टीम वेकोलि के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में, कम्पनी के स्थापना-काल से अब तक का सर्वाधिक कोयला-उत्पादन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी। 

    उन्होंने कहा की वेकोलि में यह उपलब्धि, कंपनी द्वारा किए गए अनेक सकारात्मक पहल का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल कोल ब्लॉक की ई-नीलामी में वेकोलि ने भाग लिया तथा दहेगांव मकारधोकड़ा-IV कोल ब्लॉक को हासिल करने में सफल रहा। वेकोलि, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पहली अनुषंगी कंपनी है, जिसने प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से कमर्शियल कोल ब्लॉक हासिल किया है।

    उन्होंने खनन कार्य में सुरक्षा के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि कोयला खनन प्रक्रिया को अधिक कारगर एवं सुरक्षित बनाने हेतु वेकोलि द्वारा कंटीन्यूअस माइनर एवं सरफेस माइनर जैसी नई तकनीक को वृहद् तौर पर अपनाया जा रहा है। वेकोलि में 2 अतिरिक्त सरफेस माइनर तथा योजनाबद्ध अंतराल में 21 नए कन्टिन्यूयस माइनर लगाने की योजना है। 

    उन्होंने कहा कि कोयला प्रेषण की प्रक्रिया में गति लाने की दृष्टि से उमरेड क्षेत्र के एमकेडी-III एवं वणी क्षेत्र की मुंगोली खदान में फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती खदान के लिए भी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।

    इस वर्ष कम्पनी के उत्पादन में वणी क्षेत्र का सबसे ज्यादा 15.353 मिलियन टन कोयले का योगदान रहा। इसी प्रकार उमरेड क्षेत्र का 13.177 मिलियन टन और नागपुर क्षेत्र का 11.331 मिलियन टन कोयला-उत्पादन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ में वेकोलि मुख्यालय के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा क्षेत्रों के उत्कृष्ट कर्मियों के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) डॉ हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का वेकोलि के यू-ट्यूब चैनल से वेबकास्ट किया गया, जिससे क्षेत्रों के कर्मी गण भी इस कार्यक्रम से जुड़े।

  • एनटीपीसी मौदा में हिन्दी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने हेतु राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

    एनटीपीसी मौदा में हिन्दी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने हेतु राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की चौथी तिमाही 2025 की बैठक परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य गण उपस्थित रहें।

    बैठक में राजभाषा के प्रचार- प्रसार एवं कार्यान्वयन की दिशा में प्रगति के लिए विभिन्न बिन्दुओं यथा धारा 3(3) का पालन, राजभाषा नियम 1976 के धारा 5 एवं 11 पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के कम्प्युटर में यूनिकोड इकोडिंग का इंस्टालेशन एवं हिन्दी का प्रयोग, हिन्दी की पुस्तकों की खरीद, हिन्दी कार्यशाला का आयोजन करना एवं अन्य बिन्दुओं पर विचार- विमर्श किया गया।

     बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों से मनोनीत नोडल हिन्दी अधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्य हिन्दी में करने तथा कर्मचारियों के बीच इसका व्यापक प्रचार- प्रसार करने को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। बैठक की कार्यवाही का संचालन सदस्य सचिव द्वारा पिछली तिमाही एवं आगे की तिमाही के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। अंत में सदस्य सचिव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • डब्लूसीएल में भारत के सभी पब्लिक सेक्टर कंपनियों का पहला सिक्यूरिटी सेमिनार “ट्रस्ट वर्दी” का गौरव-पूर्वक उद्घाटन

    डब्लूसीएल में भारत के सभी पब्लिक सेक्टर कंपनियों का पहला सिक्यूरिटी सेमिनार “ट्रस्ट वर्दी” का गौरव-पूर्वक उद्घाटन

    नागपुर। डब्लूसीएल में आज भारत के सभी पब्लिक सेक्टर तथा कोल इंडिया लिमिटेड का पहला सुरक्षा सेमिनार “ट्रस्ट वर्दी” का गौरव-पूर्वक उद्घाटन हुआ। इस दो दिवसीय सेमिनार की शुरुआत एक प्रेरक उद्घाटन सत्र के साथ हुई, जिसमें सीआयएल के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद और निदेशक (कार्मिक) डॉ. विनय रंजन (वर्चुअल) तथा डीडीजी, कोयला मंत्रालय, श्रीमती संतोष, सीआयएल के सीवीओ बी. के. त्रिपाठी, सीआयएल के वरिष्ठ सलाहकार (सुरक्षा)  ए. के. पटेरिया (IPS, सेवानिवृत्त) और डब्लूसीएल बोर्ड के सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी उपस्थित दर्ज कराई। 

    उद्घाटन सत्र के दौरान प्रमुख सुरक्षा पहलों का शुभारंभ किया गया, जिसमें ” डब्लूसीएल मुख्यालय आवासीय कॉलोनियों के लिए गेट प्रबंधन प्रणाली”, डब्लूसीएल का साइबर सुरक्षा सेल, कोल-शक्ति दल (COAL SHAcTE DAL) और खनन प्रहरी के लिए टोल-फ्री नंबर, हथियार फायरिंग सिम्युलेटर एवं बाधा प्रशिक्षण कोर्स शामिल हैं। उपस्थित अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए आज के बदलते परिदृश्य में सक्रिय सुरक्षा उपायों के महत्व पर जोर दिया। सीएमडी, डब्लूसीएल श्री जे पी द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सिक्यूरिटी प्रशिक्षण मेन-डेज में गत वर्ष की तुलना में 140% की वृद्धि हुई है। बेसिक एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण ने 122% लक्ष्य प्राप्त किया जा चूका है। यह उपलब्धि लगातार दूसरे वर्ष दोहराई गई है जिससे सिक्यूरिटी में सुदृढ़ता आई है। 

    उद्घाटन सत्र में डब्लूसीएल के सुरक्षा एस.ओ.पी-सह-ड्रिल मैनुअल संग्रह का विमोचन भी अथितियों द्वारा किया गया। 

    इस अवसर पर सीएमडी, डब्लूसीएल जे पी द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी) अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी पी एंड पी) आनंदजी प्रसाद और निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में डब्लूसीएल स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डब्लूसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक/सुरक्षा) पी. नरेंद्र कुमार तथा ले. क. (डॉ.) विक्रांत मलहन, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, डब्लूसीएल का विशेष योगदान रहा।

    सेमिनार में कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा परिदृश्य, साइबर सुरक्षा, कानूनी और नियामक अनुपालन, कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाएं, खदानों के लिए तकनीकी तौर पर उन्नत निगरानी आदि विषयों पर सत्रों का आयोजन किया गया है। सेमिनार के प्रथम दिवस पर वक्ता के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीनियर एडवाइजर (सिक्यूरिटी) ए. के. पटेरिया, मशहूर साइकोलॉजिस्ट राकेश कृपलानी, तथा कोल इंडिया लिमिटेड की अन्य अनुषंगी कंपनियों के विभागाध्यक्षों ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को मिला दहेगांव मकारधोकड़ा-IV कोल ब्लॉक

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को मिला दहेगांव मकारधोकड़ा-IV कोल ब्लॉक

    दहेगांव मकारधोकड़ा-IV कोल ब्लॉक के MSTC ई-नीलामी में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सफल

    नागपुर, / वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्लूसीएल), MSTC द्वारा आयोजित ई-नीलामी प्रक्रिया में दहेगांव मकारधोकड़ा-IV कोल ब्लॉक हासिल करने में सफल रहा। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि डब्लूसीएल के कोयला उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

    डब्लूसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पहली सहायक कंपनी है, जिसने प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से एक कमर्शियल कोल ब्लॉक हासिल किया है।

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस ई-नीलामी में भागीदारी, उसके सक्रिय दृष्टिकोण और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की तत्परता को दर्शाता है। यह कोयला उद्योग में प्रतिस्पर्धात्मक और निष्पक्ष माहौल को प्रोत्साहित करने की डब्लूसीएल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। 

    प्राप्त किया गया कोल ब्लॉक, दहेगांव मकारधोकड़ा-IV, नागपुर जिले के उमरेड कोलफील्ड में स्थित है तथा यह डब्लूसीएल की पहले से संचालित मकारधोकड़ा-I ओपन कास्ट तथा दीनेश (मकारधोकड़ा-III) ओपन कास्ट खदानों के पास है।

    डब्लूसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने इस सफलता पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिग्रहण डब्लूसीएल की रणनीतिक दृष्टि के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य कोयला उत्पादन का विस्तार करना और देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना है।

  • एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय, मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

    एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय, मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

    मुंबई,/ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय, मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया और संगठन में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम-I) कमलेश सोनी द्वारा नौसेना कमांडर (नाम गोपनीय) के औपचारिक स्वागत से हुई। क्षेत्रीय प्रमुख मानव संसाधन (पश्चिम-I) श्रीमती वंदना चतुर्वेदी ने सभी आमंत्रित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों और एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।श्रीमती कंचन प्रिया, वरिष्ठ प्रबंधक, सी एंड एम विभाग द्वारा संचालित संवाद सत्र में नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर चर्चा हुई।

    कमांडर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्षेत्र में धैर्य, नेतृत्व और अनुकूलन क्षमता के महत्व को रेखांकित किया।इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया:स्वर्ण: श्रीमती कंचन प्रिया (WR-I HQ)रजत: श्रीमती शिखा चौहान (एनटीपीसी मौदा)कांस्य: श्रीमती आभाप्रेरणादायक महिला अभियंता पुरस्कारस्वर्ण: श्रीमती भव्या पेरमुल्ला (एनटीपीसी मौदा)रजत: श्रीमती गौरी पल्शिकर (WR-I HQ)कांस्य: श्रीमती अंकिता साहू (एनटीपीसी सोलापुर)प्रेरणादायक महिला नेतृत्व पुरस्कारस्वर्ण: श्रीमती कामराजु विजया (एनटीपीसी कावास)रजत: डॉ. प्रेमलता कुर्कांजी (एनटीपीसी कावास)कांस्य: श्रीमती रक्ष सिंह (एनटीपीसी कावास)टॉर्चबेयर पुरस्कारस्वर्ण: श्रीमती साक्षी कुमारीरजत: श्रीमती वर्तिका कुलश्रेष्ठ कांस्य: श्रीमती अंडाल आर

    पुरस्कार प्राप्त करने पर श्रीमती कंचन प्रिया ने कहा, “इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना गर्व की बात है। एनटीपीसी ने हमें अपनी क्षमताओं को साबित करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया है।”

    ‘सिल्वर ओक’ की विशेषज्ञ श्रीमती विभा चोपड़ा ने नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

  • झंकार महिला मंडल का कार्य सराहनीय – श्रीमती विमला प्रसाद

    झंकार महिला मंडल का कार्य सराहनीय – श्रीमती विमला प्रसाद

    डब्ल्यूसीएल के झंकार महिला मंडल के गामिनी ड्राइविंग स्कूल का समापन समारोह  संपन्न

    नागपुर। कोल इंडिया लिमिटेड की प्रथम महिला, कोल इंडिया लिमिटेड ऑफिसर्स वाइव्स समिति (CILOWS) की अध्यक्षा श्रीमती विमला प्रसाद ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के झंकार महिला मंडल के सामाजिक गतिविधियों कि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कामयाबी के साथ झंकार महिला मंडल का कार्य सराहनीय है। श्रीमती विमला प्रसाद 22.03.2025 को नागपुर में आयोजित झंकार महिला मंडल के “गामिनी ड्राइविंग स्कूल फॉर विमेन” के ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और लर्नर्स लाइसेंस का वितरण किया।  

    श्रीमती विमला प्रसाद ने कौशल विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में गामिनी ड्राइविंग स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने  परिवहन क्षेत्र में समान अवसर पैदा करने में ऐसी पहलों के महत्व पर जोर दिया।

    प्रारंभ में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी ने झंकार महिला मंडल के कार्यों का विवरण साझा किया। श्रीमती आभा द्विवेदी के मार्गदर्शन में झंकार महिला मंडल द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कोल इंडिया लिमिटेड ऑफिसर्स वाइव्स समिति (CILOWS) तथा झंकार महिला मंडल के सभी सम्मानित उपाध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थीं।

    कार्यक्रम के दौरान, गामिनी ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रेरक यात्रा को साझा करते हुए, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वित्तीय नियोजन, कंप्यूटर कौशल और संचार कौशल के साथ-साथ आवश्यक ड्राइविंग कौशल प्राप्त करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। झंकार महिला मंडल के इस कार्यक्रम ने प्रशिक्षु महिलाओं को न केवल व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, बल्कि आत्मविश्वास भी जगाया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि ये महिलाएँ रोजगार और गतिशीलता के लिए तैयार हैं।

    उल्लेखनीय है की, भविष्य में भी ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’ आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, लाइसेंसिंग सहायता और नौकरी दिलाने में सहायता प्रदान करेगा। साथ ही इस पहल के अंतर्गत कैब सेवाओं, लॉजिस्टिक्स और निजी परिवहन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की खोज पर भी ध्यान केंद्रित किया जायेगा। 

  • वेकोलि में “पर्यावरण संबंधी क़ानून” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

    वेकोलि में “पर्यावरण संबंधी क़ानून” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

    नागपुर। वेकोलि द्वारा आयोजित “पर्यावरण संबंधी क़ानून” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का, 21मार्च 2025 को, शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 21 एवं 22 मार्च 2025 को होटल सेंटर पॉइंट, नागपुर में आयोजित की गई है। 

    प्रथम दिवस पर कार्यशाला का उद्घाटन, वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर  सुंदर रामनाथन, वैज्ञानिक एफ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उपस्थित रहे। 

    अपने उद्बोधन में  जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि कोयला खनन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण वेकोलि का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने धारणीय कोयला खनन, उद्योग की सर्वोत्तम पद्धतियाँ अपनाने तथा कार्य के उच्चतम मापदंडों का स्वीकार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते कोयला उद्योग में समयानुसार परिवर्तन आवश्यक है। इस उद्देश्य से वेकोलि में सतत सुधार, मानकीकरण एवं सीखने की संस्कृति विकसित करने के प्रयास जारी है। उन्होंने भारत सरकार के पर्यावरण संबंधी सभी नियमों का पालन करने की वेकोलि की प्रतिबद्धता को दोहराया।     

    उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी (संचालन)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (कार्मिक)  हेमंत पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित रहे।

    कार्यशाला में महत्वपूर्ण कानूनों पर चर्चा के साथ ही ईआईए अधिसूचना 1994 एवं 2006 में कोयला खनन पर लागू प्रक्रियाएँ, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की गणना के सिद्धांत, विषय से संबंधित केस स्टडी आदि का समावेश है। इस कार्यशाला में विषय संबंधी कानूनों की जानकारी, पर्यावरण संरक्षण के महत्व, जागरूकता तथा कार्यान्वयन आदि विषयों पर चर्चा सम्मिलित होगी। 

    कार्यशाला में वेकोलि, एसईसीएल तथा सीएमपीडीआईएल के अधिकारी गण प्रतिभागी है। उद्घाटन समारोह में स्वागत एवं प्रास्ताविक सम्बोधन विभागाध्यक्ष (विधि)  श्रीराम आर. ने, धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबंधक (विधि) श्रीमती मेधा हरदास ने तथा कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती अनुपमा टेमुर्णिकर ने किया।

  • वेकोलि में 25 और 26 मार्च 2025 को “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

    वेकोलि में 25 और 26 मार्च 2025 को “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा दिनांक 25-26 मार्च 2025 को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा”  विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों के सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा कानूनी विशेषज्ञों के साथ ही इस विषय से जुड़े वेकोलि के अधिकारी गण शामिल होंगे।

    इस संगोष्ठी में कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा परिदृश्य, साइबर सुरक्षा, कानूनी और नियामक अनुपालन, कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाएं, खदानों के लिए तकनीकी तौर पर उन्नत निगरानी आदि विषयों पर सत्रों का आयोजन किया गया है। वक्ता के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड के सीवीओ  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीनियर एडवाइजर (सिक्यूरिटी)  ए. के. पटेरिया, वेकोलि के सीवीओ  अजय मधुकर म्हेत्रे, वेकोलि तथा कोल इंडिया लिमिटेड की अन्य अनुषंगी कंपनियों के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष, सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

    संगोष्ठी के प्रथम दिवस पर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेकोलि के सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी तथा निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन  पी. एम. प्रसाद विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

  • एनटीपीसी मौदा के कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

    एनटीपीसी मौदा के कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

    नागपुर। सोमवार, को एनटीपीसी मौदा के कर्मचारियों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झारखंड के हजारीबाग स्थित एनटीपीसी केरेडारी के उप महाप्रबंधक,  कुमार गौरव के हत्या कांड की घटना पर   पूरे एनटीपीसी परिवार में शोक एवं आक्रोश की लहर है।  

    इस श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें परियोजना प्रमुख हिम्मत सिंह चौहान, महाप्रबंधक परिमल मिश्रा, ऐवम अपर महाप्रबंधक सागर साहू, यूनियन प्रतिनिधि, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए।  

  • झंकार महिला मंडल ने की वंचित महिलाओं के लिए ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’ की शुरुआत

    झंकार महिला मंडल ने की वंचित महिलाओं के लिए ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’ की शुरुआत

    नागपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झंकार महिला मंडल, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नागपुर ने वंचित महिलाओं के लिए ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’ की  शुरुआत  की। इस ड्राइविंग स्कूल का उद्घाटन आज झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आभा द्विवेदी के हाथों संपन्न हुवा। इस पहल के माध्यम से एक ओर जहाँ  महिलाओं में कौशल विकास के साथ आत्कोमनिर्भरता बढ़ेगी वहीँ उन्हें रोजगार के अवसर मिलने से वित्तीय स्वतंत्रता भी बढ़ेगी।

    उद्घाटन समारोह में झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्ष सर्व श्रीमती रोजलिन घोष, रीना पांडे, डॉ सोनाली म्हेत्रे, भारतीय युवा कल्याण संस्थान के श्री सिरिल खिस्ती (अध्यक्ष), श्रीमती शिल्पा मिराशी (निदेशक), सुश्री सयानी भट्ट, सशक्तिकरण प्रशिक्षक, मोहम्मद आरिफ, तकनीकी प्रशिक्षक, ड्राइवर बेन, बसेरा तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, सामुदायिक नेता और बड़ी संख्या में उत्साही महिला लाभार्थी प्रमुखता उपस्थित थे।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती आभा द्विवेदी ने कहा की, “ड्राइविंग कौशल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना उनकी स्वतंत्रता और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के साथ, हमारा लक्ष्य समाज के सोच को बदलते हुए, वंचित महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका बनाना है।”

    ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’ आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, लाइसेंसिंग सहायता और नौकरी दिलाने में सहायता प्रदान करेगा। ड्राइविंग स्कूल में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस पहल के अंतर्गत कैब सेवाओं, लॉजिस्टिक्स और निजी परिवहन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की खोज पर भी ध्यान केंद्रित किया जायेगा। इस पहल में ड्राइवर बेन, बसेरा और भारतीय युवा कल्याण संस्थान, नागपुर का भी प्रमुखता से सहयोग प्राप्त हो रहा है।