Category: MADHYA PRADESH

  • एनटीपीसी खरगोन में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 

    एनटीपीसी खरगोन में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 

    खरगोन।एनटीपीसी खरगोन में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर  सुभासिस बोस, बिजनेस यूनिट हेड (BUH), खरगोन ने टाउनशिप परिसर के शौर्य क्रीड़ांगन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले, सेवा भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

    बाल भवन के छात्रों ने लाइव राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया।  सुभासिस बोस ने सभा को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और एनटीपीसी के गौरवशाली इतिहास तथा देश के विकास में उसके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने खरगोन परियोजना की इस वर्ष की विभिन्न उपलब्धियों और सफलताओं पर जोर दिया।

    इसके बाद, बीयूएच ने सीआईएसएफ, फायर विंग, डीजीआर और बीबीपीएस स्कूल की परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात, वरिष्ठ अधिकारियों, अहिल्या महिला मंडल, कार्यकारी संघ और यूनियन के सदस्यों द्वारा तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे कदम, अहिल्या महिला मंडल, बाल भवन, बीबीपीएस और सीआईएसएफ परिवार के सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खेडी गांव की बालिका समूह द्वारा प्रस्तुत नृत्य प्रदर्शन रहा।

    इसके बाद, बीयूएच मेरिटोरियस अवार्ड्स योग्य कर्मचारियों को प्रदान किए गए। साथ ही, समारोह के प्रतिभागियों, विशिष्ट योगदानकर्ताओं और अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन जॉगर्स पार्क में आयोजित शीतकालीन पुष्प प्रदर्शनी के साथ हुआ, जिसमें खरगोन एसटीपीएस में उगाए गए विभिन्न फूलों के पौधे प्रदर्शित किए गए।

  • एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-करामी मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-करामी मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत – करामी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 23.01.2025 को सीएसआर अनुभाग द्वारा एनटीपीसी- विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीण जनों हेतु किया गया ।

    उक्त चिकित्सा शिविर में ग्रामिणवासियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 265 मरीजों, जिसमें 142 महिला एवं 123 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया ।

    इस शिविर में चिकित्सा विभाग की तरफ से वरिष्ठ विशेषज्ञ (महिला रोग) डॉ. प्रतिमा महेंद्र, डॉ. हेमा उराव, डॉ. तन्मय पटेल, , डॉ. ज्योति सिंह, अन्य चिकित्सकगण एवं उनकी मेडिकल टीम के साथ-साथ कार्यपालक(सीएसआर) निखिल जायसवाल, सरपंच(करामी) श्री जुड़ावन एवं भारी संख्या मे ग्रामीणवासी उपस्थित रहे। उक्त चिकित्सा शिविर का ग्रामीण जनों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गयी एवं इस नेक कार्य की काफी सराहना की गयी ।

  • एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय द्वारा चौथा बोन मिनरल डेंसिटी शिविर का किया गया आयोजन

    एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय द्वारा चौथा बोन मिनरल डेंसिटी शिविर का किया गया आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित प्रीवेंटिव हेल्थ पहल के तहत चौथा बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) कैंप 23 जनवरी 2025 को विंध्य अस्पताल में संपन्न हुआ। इस कैंप में प्रमुख अतिथि राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और श्रीमती त्रिवेणी पाला, प्रभारी कल्याण (सुहासिनी संघ) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    कैंप का मुख्य उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में जागरूकता फैलाना और स्वस्थ हड्डी को बढ़ावा देना था। इस मौके पर डॉ. दीपक डे, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) परीक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरनाक प्रभावों जैसे फ्रैक्चर, कार्य से अनुपस्थिति और आर्थिक बोझ के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ कर्मचारी एक संस्थान की उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।


    वहीं, डॉ. प्रतिमा महेंद्र, सीनियर स्पेशलिस्ट (विंध्य अस्पताल) ने हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सही पोषण, सूर्य के प्रकाश और नियमित व्यायाम की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने यह बताया कि विटामिन D, जो सूर्य की रोशनी से मिलता है, कैल्शियम के अवशोषण में अहम भूमिका निभाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा उन्होंने तिल और रागी जैसी कैल्शियम से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों का सुझाव दिया, ताकि हड्डियों को मजबूती मिल सके।
    इस कैंप का समन्वय डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ, सीनियर स्पेशलिस्ट (विंध्य अस्पताल) और  सुरजन सिंह राजपूत (सहायक अधिकारी) ने किया। यह पहल पिछले वर्षों की तरह मरीजों के हड्डी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें शीघ्र पहचान, इलाज और फॉलो-अप शामिल है। एनटीपीसी विंध्याचल अपनी प्रतिबद्धता के साथ कर्मचारियों और समुदाय की भलाई में योगदान करता है।

  • हिंडालको महान में अत्याधुनिक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर का भव्य शुभारंभ

    हिंडालको महान में अत्याधुनिक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर का भव्य शुभारंभ

    सिंगरौली। हिंडालको समूह ने अपने महान संयंत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक अत्याधुनिक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (Occupational Health Centre) का शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर हिंडालको बिजनेस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) भरत गोयनका और क्लस्टर मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में इकाई प्रमुख सेन्थिलनाथ व मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

    इस उद्घाटन के अवसर पर हिंडालको के वित्त प्रमुख सुशांत नायक ,आई. टी.हेड अभिषेक उर्मलिया, लॉजिस्टिक हेड आशीष कर व महान अस्पताल के सीनियर डॉक्टर,व मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भरत गोयनका ने कहा, “कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। यह केंद्र उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अब कर्मचारियों को मेडिकल रिपोर्ट्स और जांच के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पहल हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि हिंडालको अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।”

    क्लस्टर मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे कर्मचारी ही हमारे संगठन की रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह हेल्थ सेंटर एक नई शुरुआत है। इसमें उपलब्ध आधुनिक उपकरण और सेवाएं कर्मचारियों की जीवन गुणवत्ता को सुधारने में अहम भूमिका निभाएंगी।” इस समारोह के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हिंडालको महान हॉस्पिटल के CMO डॉ. आशेष शरण और डिप्टी डॉ. शरण ने स्वास्थ्य परीक्षण की शुरुआत की। इस केंद्र का उद्देश्य PME (पेरियोडिक मेडिकल एग्जामिनेशन) और अन्य जांच सेवाएं प्रदान करना है।

    हिंडालको महान के इकाई प्रमुख सेंथिल नाथ ने इस अवसर पर कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हमारे कर्मचारी न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ और सशक्त रहें। यह केंद्र इसी दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है। यह कर्मचारियों को न केवल सुविधाजनक जांच सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें उनके स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा।”

    मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हम मानते हैं कि स्वस्थ कर्मचारी किसी भी संगठन के विकास की कुंजी होते हैं। इस हेल्थ सेंटर के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे सभी कर्मचारी समय पर स्वास्थ्य जांच करवा सकें और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मिलें। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और इस पहल के माध्यम से हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करना चाहते हैं।”

    यह ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर अत्याधुनिक जांच उपकरणों और सेवाओं से सुसज्जित है, जो कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करेगा। इस पहल ने कर्मचारियों के बीच उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। हिंडालको महान ने इस पहल के माध्यम से अपने कर्मचारियों की भलाई और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है।