Category: MADHYA PRADESH

  • अवैध विदेशी शराब की तस्करी पर चितरंगी पुलिस की कार्यवाही : 25 लाख की अवैध शराब के साथ चालक को पकड़ा

    अवैध विदेशी शराब की तस्करी पर चितरंगी पुलिस की कार्यवाही : 25 लाख की अवैध शराब के साथ चालक को पकड़ा

    फर्जी टीपी के आधार पर जयंत में खपाई जानी थी शराब

    सिंगरौली (सोनभद्र)। सीधी क्षेत्र से लाकर सिंगरौली जिले के जयंत में भारी मात्रा में अवैध शराब खपाई जानी थी, जिसे चितरंगी पुलिस ने जब्त कर कार्यवाही की है। उक्त मामले की जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पत्रकारों को दी। इस मामले में उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुल करीब 25 लाख की 4621 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
       जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार को चितरंगी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की नेशनल हाईवे 39 में सीधी तरफ से टिपर क्र. एमपी 17 जी-2807 में अवैध शराब भरकर लेकर आ रहे है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी उप निरी. सुरेन्द्र यादव के द्वारा पुलिस टीम गठित कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। वाहन चालक अंकित मल्लाह उर्फ सोनू से वाहन का कागजात और वाहन में लोड माल का ट्रांजिट परमिट चेक करने पर टीपी की वैधता 30.01.2025 के रात 9.01 तक पायी गयी।

       शराब चेक करने पर टी.पी. से 36 पेटी भिन्न शराब पायी गई। साथ ही टीपी में उल्लेखित शराब के बैच से वाहन मे उपलब्ध सम्पूर्ण शराब पूर्णतया भिन्न पायी गयी। प्रथम दृष्टया अपराध धारा 34(02) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से वाहन चालक अंकित उर्फ सोनू मल्लाह पिता छोटेलाल मल्लाह उम्र 29 वर्ष निवासी सिलपहरी थाना बिछिया जिला रीवा (म.प्र.) एवं टी.पी. मे उल्लिखित मेसर्स विन्ध्य वाईन्स के मालिक के विरुद्ध कायम किया गया। वहीं वाहन में लोड कुल 453 पेटी विदेशी शराब कुल 4621.52 लीटर कीमत लगभग 25 लाख रुपये जब्त किया गया। वाहन चालक अंकित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. चितरंगी आशीष जैन,  सुरेन्द्र यादव, अनिल मिश्रा,लक्ष्मीकांत मिश्रा, नंदलाल यादव, सुदर्शन चौहान, भैयालाल यादव, कुद्दूस अंसारी की सराहनीय भूमिका रही । जिनको पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा 10000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

  • एनसीएल में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का शनिवार को होगा समापन

    एनसीएल में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का शनिवार को होगा समापन

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधिचुआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है जिसका समापन शनिवार को किया जाएगा।

    कोल इण्डिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 में सीआईएल की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डबल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं।  प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच शुक्रवार को एसईसीएल एवं सीसीएल टीम तथा एनसीएल एवं डबल्यूसीएल टीम के मध्य खेले गए। जिसमें सीसीएल की टीम, एसईसीएल की टीम को हराकर एवं एनसीएल की टीम, डब्ल्यूसीएल टीम को हराकर फ़ाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच शनिवार को एनसीएल एवं सीसीएल के बीच खेला जाएगा।

    गौरतलब है कि कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।

  • जनवरी माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

    जनवरी माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

    सोनभद्र, सिंगरौली।  शुक्रवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से जनवरी  माह के अंत में 8 अधिकारियों  व 63 कर्मचारियों सहित कुल 71 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से  नियाजुद्दीन अंसारी, सहायक प्रबन्धक (सर्वेक्षण विभाग),  पी. अशोक कुमार, वरीय निजी सहायक ग्रेड-ए 1, (सतर्कता विभाग),  राजेश कुमार चावड़ा, वरीय निजी सहायक ग्रेड-ए 1, (सामग्री प्रबंधन विभाग),  बेनी रजक, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड- सी (पर्यावरण विभाग),  भुलन चंद,  सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड-सी (सुरक्षा एवं बचाव विभाग),  जय राज, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड-सी (सिविल विभाग) एवं  प्रकाश, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन) ग्रेड-सी (सामग्री प्रबंधन विभाग) सेवानिवृत्त हुए।

    कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल, सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  जितेंद्र मलिक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे |

    इस अवसर पर अपने उद्बोधन में  सीएमडी एनसीएल ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को जीवन की आगामी पारी की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति में कर्मियों के अक्षुण्ण योगदान की सराहना की।

    इस दौरान अपने सम्बोधन में निदेशक (तकनीकी/ संचालन)  जितेंद्र मलिक ने सेवानिवृति को जीवन का एक पड़ाव बताया एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सुखद एवं खुशहाल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने एनसीएल में अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया और अपनी उपलब्धियों का श्रेय एनसीएल को दिया ।

    गौरतलब है कि एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

  • एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 07 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

    एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 07 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 31.01.2025 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 07 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी  हैं : –  राकेश कुमार उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक(बीई),  मनोज कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक(ऐश हैंडलिंग),  गोपाल प्रसाद गुप्ता,  सहायक प्रबन्धक (सी एंड आई मेंटेनेंस), अनरुद्ध राव, अभियंता (स्टोर),  भागीरथी शर्मा, अधिकारी/एसएलपीएस(स्टोर), श्रीमती  जीबन देवी, अधिकारी/एसएलपीएस(मानव संसाधन) एवं किशोरी रजक, उप अभियंता (सी एंड आई मेंटेनेंस)  हैं ।

    एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार एवं महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।

    इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा  श्री फल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।  

    तत्पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से एनटीपीसी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। सभी नें एनटीपीसी में अपने बिताए समय को अविस्मरणीय कहा । उन्होने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने सभी सहकर्मियों को उनके सहयोग एवं सानिध्य के लिए विशेष तौर से धन्यवाद दिया।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत होने वाले विभाग के कर्मचारी गणों के साथ-साथ एवं उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे।

    अभिनंदन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबन्धक(मानव संसाधन) श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों के साथ कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य महाप्रबंधकों के साथ एक सामूहिक एवं सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत फोटोग्राफ भी ली गई। 

  • एनटीपीसी विंध्याचल ने आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित किया शीतकालीन अध्ययन दौरा

    एनटीपीसी विंध्याचल ने आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित किया शीतकालीन अध्ययन दौरा

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए सफल दो दिवसीय शीतकालीन अध्ययन दौरे का आयोजन किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को पावर सेक्टर, संचालन में उत्कृष्टता और पर्यावरण के प्रति स्थिरता-आधारित पहलों पर गहरे अनुभव प्राप्त हुए। दौरे में स्टेज-III और कंट्रोल रूम की यात्रा शामिल थी, जहां प्रशिक्षुओं ने पावर जनरेशन प्रक्रियाओं को करीब से समझा।
     राम सेवक जायसवाल, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) द्वारा  स्टेशन के प्रदर्शन, प्रमुख उपलब्धियों और पर्यावरणीय पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसमें खासतौर पर कार्बन-टू-मिथेनॉल प्रोजेक्ट को बताया गया। यह प्रोजेक्ट स्थायी ऊर्जा समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    इस कार्यक्रम में 18 सदस्यीय आईएएस प्रशिक्षु समूह ने वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ संवाद भी किया, जिसमें  ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) और  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रमुख रूप से शामिल थे। साथ ही, श्रीमती कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (एचआर) ने स्टेशन की मानव संसाधन विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और सामुदायिक योगदान की पहल पर प्रकाश डाला, जिसमें “बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम2024)” का विशेष उल्लेख किया गया। इसके अलावा स्टेशन के संचालन, मानव संसाधन और सीएसआर कार्यों पर एक कॉर्पोरेट फिल्म भी दिखाई गई, जिसने स्टेशन की विविध पहलों का एक व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया। आईएएस प्रशिक्षुओं ने अध्ययन दौरे के समुचित आयोजन और गहन अनुभव के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। आभार स्वरूप, उन्होंने श्री ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) को एक स्मृति चिह्न भेंट किया, जो उनके नेतृत्व में ज्ञान और सहयोग के साझा प्रयासों को मान्यता देता है।
    इस कार्यक्रम को  आशिष कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा),  पुनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (एमटीपी), अजय कुमार मीना, वरिष्ठ प्रबंधक (कानून) और  पंकज कुमार, उप-प्रबंधक (एचआर) द्वारा प्रभावी ढंग से समन्वित किया गया, जिससे प्रशिक्षुओं को एक सटीक और ज्ञानवर्धक अनुभव मिला। यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल के ज्ञानवर्धन, नेतृत्व विकास और ऊर्जा क्षेत्र में स्थायी प्रगति की ओर किए गए प्रयासों को और भी मजबूती प्रदान करती है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल ने “आभार 2024-25” के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया

    एनटीपीसी विंध्याचल ने “आभार 2024-25” के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि “आभार 2024-25” के तहत शानदार तरीके से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विंध्याचल द्वारा यूनिट 3 के 644 दिनों तक बिना किसी रुकावट के उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि और चार बड़े ओवरऑल को सफलतापूर्वक पूरा करने की खुशी मनाई गई। यह मील का पत्थर एनटीपीसी के इतिहास में दूसरा सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है, जो विंध्याचल की संचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

    इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल), डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा),  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ,  सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक (ग्रीन केमिकल्स और बीई),  अतिन कुंडू, महाप्रबंधक (परियोजना), और  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) के साथ-साथ कई कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
    इस विशेष अवसर पर  राजेश भारद्वाज, पूर्व-एचओपी (अंता) और पूर्व महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विंध्याचल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विंध्याचल की टीम के नेतृत्व की सराहना की और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उनके योगदान को अहम बताया।
    कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण वीडियो संदेश भी साझा किए गए, जिसमें श्री समीर शर्मा, परियोजना प्रमुख (सिम्हाद्री) व पूर्व मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण विंध्याचल),  आशुतोष सतपथी, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), लारा और पूर्व महाप्रबंधक (मेंटेनेंस और एडीएम विंध्याचल), पार्थ नाग, महाप्रबंधक (सेंनपीईईपी) एवं पूर्व महाप्रबंधक (ऑपरेशन विंध्याचल) ने टीम विंध्याचल की इस शानदार सफलता की सराहना की।
    इस दौरान एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें यूनिट 3 की यात्रा, उसमें आने वाली चुनौतियां, लागू की गई सर्वोत्तम प्रथाएं और ओवरऑल प्रक्रिया से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीखों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन एक सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, और  सौरभ बनौधा, उप महाप्रबंधक(आईटी) ने बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
    “आभार 2024-25” कार्यक्रम ने न केवल विंध्याचल की इस ऐतिहासिक सफलता को सराहा, बल्कि यह स्टेशन की निरंतर सुधार और संचालन में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन  पुनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (एमटीपी) और श्रीमती काजल गजानन अम्बेकर, सहायक रसायन ने किया। अंत में, अरुण कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की, जो उनकी मेहनत और इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर की प्राप्ति में उनके योगदान को मान्यता देता है।

  • एनसीएल की जयंत परियोजना ने पर्यावरण प्रबंधन जागरूकता पर आयोजित की कार्यशाला

    एनसीएल की जयंत परियोजना ने पर्यावरण प्रबंधन जागरूकता पर आयोजित की कार्यशाला

     कोल इंडिया स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  बुधवार को एनसीएल की जयंत परियोजना में कोल इंडिया स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधिकारी मनोरंजन क्लब, जयंत में आयोजित हुआ। इस दौरान  संजीव मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (जयंत)  राजीव कुमार महाप्रबंधक (पर्यावरण), एनसीएल मुख्यालय  संजीव कुमार, परियोजना अधिकारी (जयंत), विभिन्न विभागों के स्टाफ अधिकारी, अधिकारी व कर्मचारियों, स्कूली बच्चे सहित अन्य उपस्थित रहे l  

    कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में  संजीव मेहरा ने एनसीएल की पर्यावरण संरक्षण को समर्पित हरित कोयला प्रेषण हेतु फ़र्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफ़एमसी) परियोजनाओं को सराहा। इसके अतिरिक्त उन्होनें उपस्थित सभी को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के महत्व बारे में भी जागरूक किया l इस कार्यशाला के दौरान उपस्थित सभी को विभिन्न विषयों जैसे सतत विकास, नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग, पर्यावरण प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, मिशन LiFE इत्यादि से संबन्धित जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित सभी को वृक्षारोपण करने और प्रकृति के अनुरूप संसाधनों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित भी किया गया। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी (पर्यावरण) ने जयंत परियोजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला।

  • एनटीपीसी खरगोन में “हिन्दी सृजन गोष्ठी” का आयोजन

    एनटीपीसी खरगोन में “हिन्दी सृजन गोष्ठी” का आयोजन

    खरगोन। हिन्दी में रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी खरगोन के राजभाषा अनुभाग द्वारा “हिन्दी सृजन गोष्ठी” का आयोजन 28.01.2025 को किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन तथा सम्बद्ध संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिन्दी में अपनी स्वरचित कविता, कहानी, लेख, संस्मरण एवं यात्रा वृतांत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थानीय मंगलम हॉल में आयोजित किया गया।

    हिन्दी सृजन गोष्ठी में परियोजना प्रमुख शुभाशीष बोस, अहिल्या महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती देविका बोस, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) वी मोहन सहित बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे, जो समय-समय पर तालियों की करतल ध्वनि से प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते रहे। कार्यक्रम के अंत में एनटीपीसी स्वर्ण जयंती पर आयोजित स्वरचित कविता प्रतियोगिता, सतर्कता जागरूकता सप्ताह, स्वच्छता पखवाड़ा एवं गुणवत्ता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

  • भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का नाम शामिल

    भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का नाम शामिल

    सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। नामचीन संस्था ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ द्वारा 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की 347 संस्थाओं की कार्यपद्धि के व्यापक सर्वे के पश्चात कोल इंडिया लिमिटेड को इस सम्मान से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता अपने कर्मियों के लिए एक सहायक और सशक्त वातावरण प्रदान करते हुए विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति को विकसित करने की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

    गौरतलब है कि एक समावेशी और टिकाऊ संगठन बनाने की प्रतिबद्धता के लिए कोल इंडिया को पहले ही ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की मान्यता मिल चुकी है।

    एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया, भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी है। दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के रूप में कोल इंडिया भारत की 80% से अधिक घरेलू कोयला मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिचालन उत्कृष्टता, कर्मचारी कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए, कोल इंडिया भारत के ऊर्जा क्षेत्र और आर्थिक विकास में एक अग्रणी संस्थान की भूमिका निभा रही है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम का किया गया समापन

    एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम का किया गया समापन

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 28 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ और इसमें 450 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कोचिंग प्रोग्राम का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, नियमों और अनुपालन के बारे में जागरूक करना था।
    कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध सुरक्षा विशेषज्ञ श्री वेंकट रवि राम ने किया। उन्होंने पेशेवर साहस, सुरक्षा नियमों का पालन, ठेका नवीनीकरण और अनुबंध शर्तों में रणनीतिक सुधार पर जोर दिया। श्री वेंकट रवि राम ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कार्यस्थल पर सुरक्षित और कुशल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ने बताया कि इस पहल से कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यस्थल पर एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे कर्मचारी और ठेका श्रमिक दोनों मिलकर एक सुरक्षित वातावरण बनाने में योगदान देंगे।

    कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और माना कि इससे सुरक्षा नियमों के पालन में सुधार होगा और कार्यस्थल पर दक्षता बढ़ेगी। इस कोचिंग प्रोग्राम के परिणामस्वरूप एनटीपीसी विंध्याचल में एक मजबूत और सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण होगा।