Category: MADHYA PRADESH

  • एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल ने सीएसआर के तहत नि: शुल्क बाल चिकित्सा शिविर का किया आयोजन 

    एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल ने सीएसआर के तहत नि: शुल्क बाल चिकित्सा शिविर का किया आयोजन 

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत गत शनिवार को नि: शुल्क बाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

    शिविर के दौरान पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी से डॉ. प्रभात कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ) ने थैलेसीमिया/सिकल सेल रोग के बारे में थैलेसीमिया चिह्नित बच्चों के  अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं उचित परामर्श प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उन्होनें शिविर के दौरान उपस्थित बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न समस्याओं के आधार पर जांच भी की। 

    इस शिविर में स्थानीय क्षेत्र के 30 से अधिक बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। एनसीएल एनएससी द्वारा यह शिविर थैलेसीमिया/सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया । इसके साथ ही एनसीएल एनएससी द्वारा उक्त चिह्नित बच्चों हेतु एक नि: शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से एचएलए परीक्षण के पश्चात् बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाने की भी योजना है। इस अवसर पर सीएमएस, एनसीएल, डॉ. विवेक खरे, सीएमएस (इंचार्ज), एनएससी, डॉ. पंकज कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। 

    एनसीएल एनएससी ने लगाया निःशुल्क कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी एवं हड्डी रोग स्वास्थ्य शिविर

    एनसीएल एनएससी ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत गत शनिवार को नि:शुल्क कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी एवं हड्डी रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर के दौरान हृदय रोग, न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी, हड्डी रोग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जाँच की गयी। इस शिविर में से 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 

    गौरतलब है कि एनसीएल सीएसआर के तहत समय-समय पर ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। एनएससी द्वारा समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

  • भाजपा नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मेमू ट्रेन सबलगढ़ तक संचालन के लिए सौपा पत्र

    भाजपा नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मेमू ट्रेन सबलगढ़ तक संचालन के लिए सौपा पत्र

    ग्वालियर, मध्य प्रदेश। [मनोज पांडेय ] कैलारस भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, भारत सरकार को दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात कर मैमू ट्रेन का संचालन कैलारस से सबलगढ तक कराने के सम्बन्ध में सादर निवेदन पत्र सोपा।  उन्होंने बताया कि  मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) रेलवे लखनऊ द्वारा अंतिम निरीक्षण कैलारस से सबलगढ तक किया जा चुका है।

    सिंधिया के पूर्वजों द्वारा ग्वालियर से श्योपुर नैरोगेज ट्रेन का संचालन जनता की सुविधा हेतु प्रारम्भ किया था। कैलाशवासी महाराज माधवराज सिंधिया एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से क्षेत्र की जनता के हित में ग्वालियर से श्योपुर के नैरोगेज ट्रेक का ब्रॉडगेज मे परिवर्तन हुआ है। उपरोक्त ब्रॉडगेज ट्रेक पर वर्तमान में मैमू ट्रेन ग्वालियर से कैलारस तक संचालित है।

    जौरा से कैलारस तक मैमू ट्रेन का संचालन 06 अक्टूबर 2024 को केंद्रीय मंत्री द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर किया गया था। 21-22 मार्च 2025 को कैलारस सबलगढ के बीच मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) रेलवे लखनऊ द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। 

    उक्त पत्र पर सिंधिया जी द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेमू ट्रेन का संचालन सबलगढ़ तक किए जाने  की कार्यवाही करने हेतु लिखा है। उल्लेखनीय हे कि भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला द्वारा जौरा कैलारस सबलगढ़ क्षेत्र के लिए दर्जनों ब्रिज जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सिंधिया से स्वीकृत कराए हैं साथ ही छोटे छोटे स्टॉपेज, सर्विस रोड आदि भी स्वीकृत कराये हैं जिससे आम जनता को काफी राहत मिली है।

  • एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 04 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

    एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 04 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 29.03.2025 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 04 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी  बालमुकुंद मिश्रा, अभियंता/ एसएलपीएस (प्रचालन),  राजेंद्र प्रसाद, अभियंता/एसएलपीएस(प्रचालन), विनय शंकर शुक्ला,  अधिकारी/एसएलपीएस(स्टोर) एवं  सत्य प्रकाश साहू, अभियंता/एसएलपीएस (बीएमडी) हैं ।

    एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीब कुमार साहा एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा श्री फल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।  

    तत्पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से एनटीपीसी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। सभी नें एनटीपीसी में अपने बिताए समय को अविस्मरणीय कहा । उन्होने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने सभी सहकर्मियों को उनके सहयोग एवं सानिध्य के लिए विशेष तौर से धन्यवाद दिया।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत होने वाले विभाग के कर्मचारी गणों के साथ-साथ एवं उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे।

    अभिनंदन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक(मानव संसाधन) श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीब कुमार, एवं अन्य महाप्रबंधकों के साथ एक सामूहिक एवं सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत फोटोग्राफ भी ली गई। 

  • एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत ग्राम खिरवा में लगाया निक्षय जांच शिविर

    एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत ग्राम खिरवा में लगाया निक्षय जांच शिविर

    सोनभद्र/सिंगरौली। शुक्रवार को एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान एवं ‘100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान’ के तहत ग्राम खिरवा में निक्षय जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर जांच की गई।  शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों  ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा लाभ उठाया।

    इसके अलावा एक टीबी जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया । एनसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल , सिंगरौली द्वारा यह रैली आस-पास के क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान संबंधी जागरूकता फैलाने एवं इस अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी। इस रैली के माध्यम से टीबी के लक्षण, टीबी की रोकथाम, शीघ्र निदान और उपचार से संबन्धित आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। एनसीएल द्वारा आयोजित टीबी जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों एवं केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली की टीम ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली, डॉ. मंजरी मेहता एवं डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. राज कुमार, डॉ. ओम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा देशभर में टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में क्षय रोग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम जैसे रैली, टीबी जांच शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।

  • सीआईएसएफ यूनिट विंध्याचल ने आयोजित किया सुरक्षा कार्यशाला

    सीआईएसएफ यूनिट विंध्याचल ने आयोजित किया सुरक्षा कार्यशाला

    सोनभद्र, सिंगरौली।  सीआईएसएफ यूनिट ने एनटीपीसी विंध्याचल के साथ मिलकर तापीय ऊर्जा क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कौशिक गांगुली, डीआईजी (ई ज़ेड-II हेड क़्वार्टर्स प्रयागराज ) ने किया, जिनके साथ ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल), राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और विभिन्न स्टेशनों के प्रबंधन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में सीआईएसएफ के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र के एनटीपीसी यूनिट्स के साथ-साथ यूपीआरवीयूएनएल द्वारा सामना किए जा रहे सुरक्षा चुनौतियों और परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

    श्री  गांगुली, DIG (ई ज़ेड-II हेड क़्वार्टर्स प्रयागराज) ने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और सीआईएसएफ यूनिट्स में सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए, जिससे यह कार्यशाला पावर सेक्टर में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
    समापन समारोह में श्रीमती संथी जी. जयदेव, इंस्पेक्टर जनरल की उपस्थिति में कार्यक्रम को समाप्त किया गया, जिसमें एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ प्रबंधन सदस्य जैसे डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा), संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ए जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मैटेनेंस और एडीएम) और राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) भी शामिल थे। अन्य यूनिट्स जैसे सिंगरौली और रिहंद के प्रबंधन प्रतिनिधि, जोसेफ बैस्टिन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) और बी.के. पांडे, मानव संसाधन प्रमुख ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

  • एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन

    एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर के तत्वावधान में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली द्वारा संचालित महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
    इस समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर एवं आर एंड आर)  माहताब आलम, कार्यपालक (सीएसआर)  निखिल जायसवाल, जिला अग्रणी प्रबंधक  रंजीत कुमार, यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक  विजय कुमार और फैकल्टी श्रीमती निशा द्विवेदी सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    समारोह के दौरान संस्थान द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम और बढ़ा सकें। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल साबित हुआ है, जो उन्हें हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
    यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित करती है जो महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने, आर्थिक स्वतंत्रता और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

  • एनसीएल की ब्लॉक-बी क्षेत्र परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    एनसीएल की ब्लॉक-बी क्षेत्र परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

     160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ
     सोनभद्र, सिंगरौली।  बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम महदेइया में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉ. सुरोजीत सेन शर्मा (ब्लॉक-बी) तथा डॉ. बिन्सी सी. टी. (केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली) से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों का  सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान 160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी (सीएसआर), ब्लॉक-बी सहित परियोजना से अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। एनसीएल समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

  • एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा मस्जिद में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का किया आयोजन

    एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा मस्जिद में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का किया आयोजन

    सोनभद्र /सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा “जामा मस्जिद विंध्यनगर” में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  परियोजना प्रमुख  ई. सत्य फ़नि कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) एवं  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत  शाहिद नियाजी (मुख्य संरक्षक, मस्जिद) द्वारा रोज़े के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके साथ ही सभी देशवासियों की खुशहाली के लिए दुआ की गई और एनटीपीसी परियोजना एवं विंध्यनगर के निवासियों के लिए भी दुआ की गई।

    इस अवसर पर  दिनेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री),  राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन),  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस और एडीएम),  राकेश अरोड़ा,  मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य, कल्याणकारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

    रोज़ा इफ्तार के पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मस्जिद का दौरा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) श्री ई. सत्य फनि कुमार ने रोज़ा इफ्तार की मुबारकबाद दी तथा आने वाली ईद की भी सभी को शुभकामनाएँ दीं।

    कार्यक्रम का सफल संचालन  फरज़ंद हुसैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सय्यद ऐजाज अहमद अब्दुल नदीम, मोहम्मद याहिया,  नदीम खान, शाहनवाज़, श्री विकास कुमार, मिथिलेश,  शाहिद नियाजी, मानव संसाधन टीम, टीएडी टी  अखिलेश तथा मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम पंचायत नौढिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम पंचायत नौढिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    500 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

    सोनभद्र, सिंगरौली।  मंगलवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम पंचायत नौढिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।  इस शिविर में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी), जयंत एवं ब्लॉक-बी परियोजना से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों के हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग एवं समान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के आधार पर जांच की गयी। शिविर के दौरान 500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को आवश्यक दवाइयों का नि: शुल्क वितरण भी किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (ब्लॉक-बी), के. डी. जैन, कल्याणी महिला समिति अध्यक्षा,  श्रीमती सुनीता जैन सहित परियोजना से अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। एनसीएल समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

  • एनसीएल की खड़िया परियोजना ने ग्राम पंचायत चिल्काडांड के राजकिशन बस्ती में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    एनसीएल की खड़िया परियोजना ने ग्राम पंचायत चिल्काडांड के राजकिशन बस्ती में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    300 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

    सोनभद्र, सिंगरौली।  मंगलवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम पंचायत चिल्काडांड के राजकिशन बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।  इस शिविर में डॉ.  मेहुल गुप्ता (खड़िया)  एवं डॉ. अखिलेश सिंह (एनएससी) ने उपस्थित लोगों के समान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं की भी जांच की।

    इस शिविर में 300 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को आवश्यक दवाइयों का नि: शुल्क वितरण भी किया गया।

    गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।