Category: JHARKHAND

  • सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल के अंतर्गत संस्थापित आर0ओ0 सिस्टम के साथ वाटर कूलरों का उद्घाटन

    सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल के अंतर्गत संस्थापित आर0ओ0 सिस्टम के साथ वाटर कूलरों का उद्घाटन

    रांची,: सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत झारखंड के रांची जिले के कांके और बुढ़मू ब्लाक के बोरिया, मक्का, चकमे एवं मूरूपिरी सहित कुल 4 पंचायतों  के विद्यालयों, आंगनबाड़ी, सामुदायिक एवं सार्वजनिक स्थलों में ‘‘यथासंभव प्रयास सम्पूर्ण विकास’’ (वाईपीएसवी) संस्था के सहयोग से आर0ओ0 सिस्टम के साथ कुल 20 वाटर कूलरों की संस्थापना करवायी गयी। इस सिस्टम के माध्यम से सीएमपीडीआई के कमांड एरिया/परिचालन क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीण और उसके आसपास के स्थानीय समुदायों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा।

    इस परिप्रेक्ष्य में आज बोरिया स्थिल बिरसा मध्य विद्यालय में आज वाटर कूलर सिस्टम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मौके पर सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक (माइनिंग) श्री सैकत चटर्जी, उप प्रबंधक (कम्युनिटी डेवलपमेंट/सीएसआर) श्री शैलेश चंद्र, बोरिया के मुखिया सोमा उरांव, ‘‘यथासंभव प्रयास सम्पूर्ण विकास’’ (वाईपीएसवी) संस्था के सचिव इंद्रजीत सहित स्थानीय निवासी एवं सामुदायिक हितधारक उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री चटर्जी ने कहा कि अपने कमांड एरिया/परिचालन क्षेत्रों में स्थानीय निवासी एवं समुदायों के लिए सतत् विकास, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए सीएमपीडीआई के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इससे स्कूलों के विद्यार्थियों तथा स्थानीय निवासियों दोनों लाभप्रद होंगे। 

  • सीसीएल में पांच दिवसीय ‘अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ

    सीसीएल में पांच दिवसीय ‘अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ

    रांची, । केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज सीसीएल मुख्यालय, रांची स्थित ‘उमंग सभागार’ में पांच दिवसीय ‘अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 27 से 31 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। सेन्‍ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में प्रशासनिक दस्तावेजों का प्रभावी और सरल अनुवाद सुनिश्चित करना, पारिभाषिक शब्दावली का सटीक उपयोग करना, और अनुवाद कौशल को बढ़ावा देना है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा, “आज कार्यालयीन कार्यों में अनुवाद एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। हमें हिंदी को वाणी से कलम तक ले जाने के प्रयासों को बढ़ाना चाहिए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्मिकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयीन हिंदी के प्रगामी प्रयोग को भी प्रोत्साहित करेगा। मेरा सभी प्रतिभागियों से आग्रह है कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं, अपने कर्तव्यों को समझें और इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने सहकर्मियों के साथ साझा करें।”

    कार्यक्रम के पहले सत्र में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय से आए सहायक निदेशक  जनवारियुस तिर्की और कोलकाता केंद्र से आए सलाहकार श्री प्रभुनाथ दत्त झा ने संघ की राजभाषा नीति और कार्यालयीन अनुवाद की मूलभूत प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों से जुड़े वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों पर व्यावहारिक चर्चा करते हुए अनुवाद में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (अधि.स्था./राजभाषा)  संजय ठाकुर, तेजविंदर सिंह, डॉ. दिविक दिवेश और अन्य का कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हिंदी के प्रगामी और प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सीसीएल का एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जियलगोरा स्टेडियम, लोदना, धनबाद में आयोजित मुख्य समारोह में सीएमडी  समीरन दत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद दोपहर में केन्द्रीय अस्पताल में सभी सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित कैंटीन का उद्घाटन किया गया। बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने निदेशक (कार्मिक)  मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह, एवं मुख्य सतर्कता पदाधिकारी  अमन राज की गरिमामयी उपस्थित में आहारिका नाम से नवनिर्मित वातानुकूल कैंटीन  का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएमडी ने कहा कि सेंट्रल अस्पताल में कैंटीन सुविधा शुरु होने से अब मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सकों समेत अन्य मेडिकल स्टाफ को खाने-पीने और नाश्ते के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी।

    उल्लेखनीय है कि गत वर्ष फरवरी 2024 में इस कैंटीन का शिलान्यस किया गया था और आज एक वर्ष से कम समय में ही संपूर्ण निर्माण और सभी जरुरी सुविधाओं के साथ इसका शुभारंभ भी हो गया है। कैंटीन में एयरकंडिशन, आरओ वाटर प्यूरीफायर, शौचालय, कॉमन हॉल, चिकित्सकों के लिए विशेष कक्ष आदि के साथ आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। कैंटीन के उद्घाटन के बाद दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा मिली दत्ता, उपाध्यक्ष पूर्बाता रमैय, नमिता सहाय, नेहा दास एवं अन्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण भी किया। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस डॉ वंदना ठाकुर एवं अन्य डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी उपलब्ध रहे। मौके पर कार्मिक प्रबंधक विनीत सिन्हा, प्रबंधक व सिविल इंजीनियर दीपक कुमार, विद्युत व यांत्रिक विभाग के उपप्रबंधक कुमार किशन के अलावा केंद्रीय अस्पताल से संबंधित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बीसीसीएल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम को कोयला नगर स्थित ब्लैक डायमंड क्लब में टैनिस कोर्ट का शुभारंभ किया गया। टैनिस कोर्ट का उद्घाटन सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने किया इस दौरान सभी निदेशकगण, मुख्य सतर्ता पगाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंध एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने कहा कि बीसीसीएल शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ- साथ खेलकूद जैसी कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कोयला नगर में निर्मित यह बैडमिंचन कोर्ट अंतराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनाया गया है।

    उद्घाटन के अवसर पर पुरुष वर्ग में सीएमडी, सभी निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं डीएआईजी की टीमों के बीच मैच खेले गये। इसके साथ ही महिला वर्ग में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा मिली दत्ता, उपाध्यक्ष पूर्बाता रमैय, नमिता सहाय, नेहा दास आदि की टीमों के बीच मैच खेले गये। इसके अलावा सभी महाप्रबंधकों एवं उनकी धर्मपत्नियों की टीमों ने भी अलग-अलग पुरुष एवं महिला वर्ग में मैच खेले है। शाम को आयोजित विशेष कार्यक्रम सभी विजेताओं एव विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीसीसीएल सीएमडी एवं उनकी टीम द्वारा दीक्षा महिला मंडल द्वारा वर्ष भर निरंतर उनके सामाजिक कार्यों के लिए एक विशेष स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। यह कार्यक्रम निदेशक कार्मिक के मार्गदर्शन में कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया।

  • बीसीसीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

    बीसीसीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

    (जियलगोरो स्टेडियम में भव्य परेड, केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन)

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत कंपनी मुख्यालय कोयला नगर में ध्वजारोहण के साथ हुई। कंपनी के सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने कंपनी के सभी निदेशकों के साथ प्रातः सबसे पहले कोयला भवन प्रशासनिक ब्लॉक में ध्वजारोहण किया। 

    इसके बाद  जियलगोरा स्टेडियम, लोदना, धनबाद में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मुख्य समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रीयता और भारतीय गणतंत्र की एकता और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक  मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह, एवं मुख्य सतर्कता पदाधिकारी अमन राज के साथ ही कंपनी के सभी क्षेत्रों एवं मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं अधिकारी/कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक  आनंद सक्सेना के मार्गदर्शन में  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बीसीसीएल इकाई द्वार भव्य परेड का आयोजन किया। सीएमडी बीसीसीएल ने ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी ली और अपने गणतंत्र दिवस संदेश के साथ उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। 

    सीएमडी बीसीसीएल ने अपने गणतंत्र दिवस संदेश में कहा कि बीसीसीएल देश में कोकिंग कोल की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। कोकिंग कोयले के उत्पादन के माध्यम से जहां एक ओर हम राष्ट्र की प्रगति में योगदान कर रहे हैं तो वहीं अपनी सीएसआर और कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, और कौशल विकास के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन जैसे दोनों महत्वपूर्ण पहलुओं पर बेहतर कर रही है। बीसीसीएल अब लाभांश देने वाली कंपनी बन गयी है। हमने 35 लाख से अधिक पेड़ लगाये हैं। सीएसआर पर इस वर्ष अब तक 16 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय किया है। पिछले तीन वर्षों में 1200 से अधिक युवाओं को अनुकंपा नियोजन दिये हैं। विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की है। बीसीसीएल कई बड़ी और मेगा परियोजनाओं की संकल्पना के साथ ही कंपनी की भविष्य की योजना को दृष्टिगत रखते  हुए सोलर और सीबीएम पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। 

    समारोह में धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जोश और उत्साह से भरे राष्ट्रीय गीत-संगीत और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गयीं। प्रस्तुति देने वाली सभी टीमों को दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिलीदत्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया, श्रीमती रंजना सिंह एवं अन्य द्वारा दस-दस हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण आयोजन बीसीसीएल कल्याण विभाग के महाप्रबंधक सरोज पांडे एवं लोदना क्षेत्र की टीम के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर बीसीसीएल की केन्द्रीय सलाहकार समिति, कल्याण परिषद, सुरक्षा परिषद के सदस्य एवं इनमोसा , अधिकारी संघ एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

  • 76वां गणतंत्र दिवस एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया

    76वां गणतंत्र दिवस एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया

    हजारीबाग। 76वां गणतंत्र दिवस एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में भारत के संविधान के निर्माताओं के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रोजेक्ट की सफलता में योगदान देने वाले कर्मचारियों की मेहनत को सराहा गया।

    समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसे  फैज तैय्यब, प्रोजेक्ट हेड ने किया। इसके बाद उन्होंने साइट पर तैनात सीआईएसएफ और एसआईएसएफ के टुकड़ी का निरीक्षण किया, और उनकी सेवा के प्रति सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को सलाम किया और पकरी बारवाडीह प्रोजेक्ट द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, समर्पण और टीमवर्क की सराहना की, जिसने प्रोजेक्ट की निरंतर प्रगति और सफलता में योगदान दिया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा “आपकी अथक मेहनत ने न केवल प्रोजेक्ट की वृद्धि में योगदान दिया है, बल्कि हमारे राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाई है”।समारोह में गुब्बारे छोड़े गए, जो स्वतंत्रता और एकता की भावना के प्रतीक थे, और कर्मचारियों को उनकी असाधारण योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। कर्मचारियों को बीयूएच मेरिटोरियस अवार्ड, मानवीयता पुरुष पुरस्कार, और पावर एक्सेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता मिली।

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियाँ भी शामिल थीं, जिनमें महिलाओं के लिए खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कर्मचारियों, महिला क्लब के सदस्यों और बाल भवन के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जिससे दिन की खुशहाल और उत्सवी भावना में चार चांद लग गए। आयोजन का समापन गर्व और एकता की भावना के साथ हुआ, जिसने एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की निरंतर वृद्धि और सफलता के प्रति सभी कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता को फिर से सशक्त किया।

  • सीएमपीडीआई में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया

    सीएमपीडीआई में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया

    रांची, । सीएमपीडीआई द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख मीटर ड्रिलिंग के मुकाबले दिसम्बर, 2024 तक 6.28 लाख मीटर ड्रिलिंग की गयी है जिसमें से 2.90 लाख मीटर विभागीय संसाधन के जरिए हुई है। साथ ही 400 लाइन किलोमीटर 2डी/3डी सिस्मिक सर्वे के विभागीय लक्ष्य के मुकाबले दिसम्बर, 2024 तक 232 लाइन किलो मीटर सिस्मिक सर्वे किया जा चुका है। 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस  के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराने के पश्चात् अपने अभिभाषण में उक्त बातें सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने कहीं। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/ईएस)  अजय कुमार, कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली गुप्ता, श्रीमती सुषमा भारती, जेसीसी सदस्य एवं श्रमिक प्रतिनिधि, सीएमओएआई के प्रतिनिधि सहित सीएमपीडीआई परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

    श्री कुमार ने कहा कि कोयला एवं गैर-कोयला क्षेत्र में एनएमईटी के माध्यम से गवेषण का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक गैर-कोयला ब्लाॅकों के 5 प्रस्तावों सहित कुल 28 प्रस्तावों की स्वीकृत मिल चुकी है वहीं गैर-कोयला क्षेत्र में गवेषण के तहत सीएमपीडीआई ने 3 बाक्साइट और 1 बेस मेटल ब्लाक की भूवैज्ञानिक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके अतिरिक्त, मैगनेटाइट के 1 ब्लाक में गवेषण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। दिसम्बर, 2024 तक कुल 192 रिपोर्ट तैयार कर लिए गए हैं ।  जिसमें 19 जियोलाजिकल रिपोर्ट्स (जीआर) और 13 प्रोजेक्ट रेपोर्ट्स  (पीआर) शामिल हैं। 19 जीआर के जरिए लगभग 272 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को शामिल कर विस्तृत गवेषण के माध्यम से 5.74 बिलियन टन अतिरिक्त कोल रिजर्वस को प्रमाणित श्रेणी में लाया गया है वहीं 31 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता बढ़ोत्तरी वाली 13 पीआर भी तैयार की गयी है। प्रमाणित श्रेणी के कोयला संसाधन को 1976 के 21 बिलियन टन के स्तर से 1 अप्रैल, 2024 तक लगभग 212 बिलियन टन किया गया है जिसमें अधिकांश कार्य सीएमपीडीआई द्वारा ही किया गया है। ज्ञात हो कि कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के कोयला उत्पादन के 838 मिलियन टन वार्षिक लक्ष्य की तुलना में 23.01.2025 तक 600 मिलियन टन कोयला उत्पादन हासिल किया है। देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की भागीदारी 78 प्रतिशत है। कोल इंडिया की इस सफलता में सीएमपीडीआई प्रदत्त सेवाओं का प्रमुख योगदान है।

    सीएमपीडीआई ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस में कोयला उद्योग के लिए यूजेबल बारह 5जी यूज केसेस को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही सीएमपीडीआई और सी-डैक मिलकर एनसीएल की अमलोहरी खुली खदान में सात 5जी यूज केसेस लागू करने की प्रक्रिया में है। ज्ञात हो कि कोयला मंत्रालय ने सीएमपीडीआई को कोयला उद्योग के लिए 5जी यूज केस टेस्ट लैब स्थापित करने के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) के रूप में नामित किया है ताकि इस तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके। 

    इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि 75 मिलियन टन पीक कैपेसिटी वाली एशिया के सबसे बड़ी खुली खदान कुसमुण्डा ओसी एक्सपैंशन (50-75) के प्रोजेक्ट रिपोर्ट को सीआईएल बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया। परियोजना की अवधारणा एक माडल खदान के रूप में की गयी है जिसमें कोयले की निकासी, परिवहन और पर्यावरणीय शमन के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, कैप्टिव यूज के लिए परियोजना सीमा के भीतर 15 मेगावाट का ग्रिड से जुड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा जिससे कार्बन फुटप्रिन्ट  में और कमी आएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना रिपोर्ट को सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर द्वारा तैयार किया गया है, जो हमारी तकनीकी विशेषज्ञता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

    मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक 5 गीगा वाट सौर क्षमता प्राप्त करने के लिए सीआईएल की सभी सौर परियोजना के लिए सीआईएल द्वारा सीएमपीडीआई को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है वहीं ओडिशा सरकार ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड  के प्रस्तावित 99 मेगा वाट पवन ऊर्जा संयंत्र को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए डीपीआर और पीएफआर, सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-7, भुवनेश्वर द्वारा तैयार किया गया है तथा स्थल चयन और अन्य क्रिया-कलाप वर्तमान में चल रही हैं।

    सीएमपीडीआई ऊर्जा क्षेत्र में विविधीकरण के अंतर्गत यूसीजी परियोजना के विकास के लिए प्रयासरत है। सीएमपीडीआई, ईसीएल एवं इरगो एक्सर्जी टेक्नोलाॅजी इंक (ईईटीआई)-कनाडा के साथ संयुक्त रूप से ईसीएल लीजहोल्ड एरिया में कास्ता वेस्ट ब्लाॅक में भूमिगत कोयला गैसीकरण पायलट आरएंडडी प्रोजेक्ट क्रियान्वित कर रहा है जिसके द्वारा इंडियन जियो-माइनिंग कंडीशंस में भूमिगत कोयला गैसीकरण की संभाव्यता का आकलन किया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट का प्रथम चरण अगले माह पूर्ण हो जाएगा।

  • एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं ने 76वें गणतंत्र दिवस को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया

    एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं ने 76वें गणतंत्र दिवस को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया

    हजारीबाग।एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य और जोशपूर्ण आयोजन किया गया। केरेडारी प्रशासनिक भवन को तिरंगे की सजावट और कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की उत्साही भागीदारी से सजाया गया।

    समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसे केरेडारी परियोजना प्रमुख  शिव प्रसाद और चट्टी बरियातु के एजीएम (कोयला प्रेषण)  पवन रावत ने संयुक्त रूप से किया। IRB और DGR सुरक्षा कर्मियों द्वारा सलामी और राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति ने माहौल को गर्व और एकता के साथ भर दिया।

    अपने प्रेरक संबोधन में  शिव प्रसाद ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केरेडारी परियोजना की बड़ी उपलब्धियों, जैसे निर्बाध कोयला उत्पादन और परिवहन संचालन, के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारी प्रगति आपकी मेहनत और संकल्प का परिणाम है। 

    श्री रावत ने भी सभा को संबोधित करते हुए चट्टी बरियातु परियोजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने परियोजना के खनन और कोयला प्रेषण कार्यों और एनटीपीसी के ऊर्जा लक्ष्यों में इसके योगदान को रेखांकित किया। 

    कार्यक्रम को और भी जीवंत बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। परियोजना प्रभावित गांवों (PAVs) के स्कूलों के बच्चों ने जोशीले देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए, संस्कृति महिला समिति की सदस्याओं ने मधुर देशभक्ति गीत गाए, और जिज्ञासा बाल भवन के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

    एनटीपीसी की सामाजिक उत्थान की प्रतिबद्धता के तहत केरेडारी परियोजना कि सीएसआर पहल के तहत स्व-निर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए परियोजना प्रभावित लोगों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।  इसी मौके पर चट्टी बरियातु परियोजना ने बिरहोर जनजाति और केरेडारी परियोजना ने भुइयां जनजाति को फलों की टोकरी वितरित की। यह कदम हमारे आदिवासी समुदायों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी परियोजनाओं हमेशा इन समुदायों की कल्याण के लिए प्रयासरत है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो और उन्हें सम्मानजनक जीवन मिले।

    कार्यक्रम में बेंगवारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि  बजरंगी एवं पांडु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मों रब्बानी मियां का केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने अगंवस्त्र से स्वागत एवं अभिन्नदन किया।  कार्यक्रम का समापन, केरेडारी और चट्टी बरियातु के कर्मचारियों के बीच रस्साकशी और वॉलीबॉल के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजित किए गए।

  • सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    रांची। 26 जनवरी 2025 को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 76वां गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  निलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

     निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल सुरक्षा कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, आर्मी बैंड और गांधीनगर डीएवी व ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया।  समारोह में सीएमडी के साथ  निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  हरीश दुहान, सीवीओ पंकज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर विशिष्ट अतिथि के तौर पर “अर्पिता महिला मंडल” की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह और क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

    अपने संबोधन में सीएमडी  सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने बताया कि सीसीएल न केवल कोयला उत्पादन और प्रेषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भी अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने 2026 तक “नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन” का लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि कंपनी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना और ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है।

     सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक सीसीएल कमांड क्षेत्र में 1 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने और 5,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने मियावाकी प्लांटेशन तकनीक के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण और इको-पार्क विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने सीसीएल की सीएसआर पहलों पर चर्चा करते हुए बताया कि कंपनी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में, कंपनी हर साल 2 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है और हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने में मदद कर रही है।

    शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सीसीएल ने सरकारी स्कूलों में स्मार्टक्लास एवं आईसीटी लैब स्थापित की हैं और स्थानीय युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए हैं। हाल ही में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा प्रदान किए गए। सीसीएल की जेएसएसपीएस खेल अकादमी के कैडेट्स ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 पदक जीते हैं। कंपनी के खेल योगदान के तहत महिला फुटबॉल टीम ने 63वें सुब्रतो कप में शानदार जीत हासिल की।

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र ने मुख्यालय दरभंगा हाउस और गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, श्रमिकों और गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान की गरिमा और लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का एक अवसर है। सीसीएल अपने कार्यों और योजनाओं के माध्यम से न केवल उद्योग जगत में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में भी योगदान दे रहा है।  समारोह के बाद, सीएमडी  निलेन्दु कुमार सिंह ने गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। 

    समारोह में डीएवी गांधीनगर, केंद्रीय विद्यालय और ज्ञानोदय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में शांति और प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाया गया। इस अवसर पर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सीएमडी ने पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को भी गणमान्यों  द्वारा पुरस्कृत किया गया।

  • गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन: झारखंड में देशभक्ति और खेल का अनूठा संगम

    गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन: झारखंड में देशभक्ति और खेल का अनूठा संगम

    रांची । बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 26 जनवरी 2025 को जेएसएसपीएस द्वारा गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव  धर्मेंद्र कुमार दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया।

    इस अवसर पर भव्य परेड, उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार वितरण और कैडेट्स द्वारा 11 खेल विधाओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। विशिष्ट अतिथि  अरुण कुमार और  एस. एस. लाल ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम ने देशभक्ति और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जेएसएसपीएस के सीईओ  गिरीश कुमार राठौड़ ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 76वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 76वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    चतरा। 26 जनवरी 2025 को एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया।  मुख्य कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के आउटडोर स्टेडियम “उड़ान” में किया गया। मुख्य महाप्रबंधक संजीब कुमार सुवर ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नॉर्थ करणपुरा की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में यूनिट 3 से विद्युत उत्पादन कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि यह सभी कर्मचारियों, एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन, प्रभावित गाँवों, और सीआईएसएफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

    जीएम (O&M),  राजीव कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज उद्गम भवन में सुबह 8:50 बजे फहराया और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एवं डीजीआर सुरक्षा दल ने सलामी दी। इस अवसर पर Vasundhara Ladies Club, President श्रीमती दीपाली आचार्य ने सुबह 8:00 बजे बाल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य महाप्रबंधक ने स्टेशन की प्रमुख उपलब्धियाँ साझा कीं, जिनमें दिसंबर 2024 में रिकॉर्ड 96.33% प्लांट लोड फैक्टर (PLF) और 100% डिक्लेयर्ड कैपेसिटी (DC) शामिल हैं। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना की और सभी योगदानकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान केऔसुब के फायर विंग ने अपनी अग्निशमन उपकरणों से तिरंगे रंग के पानी की बौछार की और आकाश में तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़े। साथ ही, सीआईएसएफ के जवानों ने रीफलेक्स शूटिंग और राइफल ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

    कार्यक्रम में कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जीएम मेरिटोरियस अवॉर्ड, पावर एक्सेल पुरस्कार, उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। सीआईएसएफ के परेड दल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।  संजीब कुमार सुवर – मुख्य महाप्रबंधक, नॉर्थ करणपुरा, पी. एस. श्रीजीत, डिप्टी कमांडेंट  राजीव कुमार सिन्हा – जीएम (O&M)  रवींद्र शर्मा – जीएम (फ्यूल मैनेजमेंट)  मुकुल राय – जीएम (मेनटेनेंस)  विजय शंकर दुबे – जीएम (प्रोजेक्ट) नीरज रॉय – एजीएम (एचआर)  जुनैद जावेद – एजीएम (टीएस)  लेडीज क्लब की प्रतिनिधि: श्रीमती दीपाली आचार्य – अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिन्हा – उपाध्यक्ष श्रीमती सरीता राय – वेलफेयर इंचार्ज श्रीमती रेणु दुबे इसके अलावा, डीएवी पब्लिक स्कूल, टंडवा के प्रधानाध्यापक, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, और कर्मचारी अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख, नीरज रॉय ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।