Category: JHARKHAND

  • बीसीसीएल सामुदायिक भवन में सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

    बीसीसीएल सामुदायिक भवन में सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

    बीसीसीएल से 24 अधिकारी एवं 241 कर्मचारियों सहित कुल 265 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोयला नगर स्थित सामुदायिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी से सेवानिवृत्त होने वाले 24 अधिकारियों एवं मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 15 कर्मचारियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक)  मुरली कृष्ण रमैया ने की एवं निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजन) श मनोज कुमार अग्रवाल भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कार्मिकों को बधाई देते हुए निदेशक (कार्मिक)  मुरलीकृष्ण रमैया ने कहा कि आज हमारी कंपनी देश की प्रमुख कंपनियों में शामिल है यह सब आप लोगों की सेवा की बदौलत है। आप सब ने लंबे समय तक कंपनी की सेवा की है। आप बीसीसीएल परिवार के अभिन्न अंग हैं। भविष्य में आपको जब भी जरूरत हो कंपनी आपके साथ खड़ी है। वहीं निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी की बधाई दी और कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अलावा विभिन्न क्षेत्रों भी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संजय कुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन) मुख्यालय, कोयला भवन सुभाशीष रॉय, मुख्य प्रबंधक (खनन) कुसुंडा क्षेत्र बिष्णु देव प्रसाद, मुख्य प्रबंधक (खनन) बरोरा क्षेत्र कृष्णा कुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन) गोविन्दपुर क्षेत्र नरेन्द्र कुमार जैसवाल, मुख्य प्रबंधक (खनन) एम.आर.एस. धनसार  अनिल कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) बस्ताकोला क्षेत्र  डॉ मनोज कुमार झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डब्लू.जे. क्षेत्र  समीरन प्रमाणिक, मुख्य प्रबंधक (सी.पी.) सी.वी.क्षेत्र  रबिन्द्र कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (खनन) : सी.वी.क्षेत्र
     साधु दास दत्ता, प्रबंधक (खनन) लोदना क्षेत्र  राम चन्द्र पॉल, प्रबंधक (सर्वे) सी.वी. क्षेत्र निर्मल मंडल, प्रबंधक (सर्वे) ई.जे. क्षेत्र  कमल नयन शरण सिंह, प्रबंधक (सर्वे) पी. बी. क्षेत्र  अशोक कुमार गंगोपाध्याय, उप प्रबंधक (खनन) सी.वी. क्षेत्र  अलोक रंजन सरकार, सहायक प्रबंधक (खनन) सी.वी. क्षेत्र एस. एन. मिश्रा, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) ब्लाक-II क्षेत्र
     विनोद कुमार गुप्ता, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) पी.बी. क्षेत्र  अर्जुन राम, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) ई. जे. क्षेत्र  उपेन्द्र कुमार आजाद, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) वाशरी डिविजन  उपेन्द्र प्रसाद सिंह, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) पी.बी. क्षेत्र  रामदेव चौधरी, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) कुसुंडा क्षेत्र  नगेन्द्र कुमार शर्मा, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) कुसुंडा क्षेत्र  योगेन्द्र प्रसाद, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) ब्लॉक-II राम दुलार सिंह, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) गोविन्दपुर क्षेत्र मो. शहजाद खान, कार्यालय अधीक्षक विपणन एवं विक्रय (मु.) मो. नौशाद आलम, फोरमैन (मेक/उत्खनन) सिनीडीह वर्कशॉप  लालमन प्रसाद, फोरमैन इंचार्ज असैनिक -वि.एवं यां. प्रभुनाथ राम, आदेशपाल/चपरासी पर्यावरण विभाग (मु.)  कैलाश बाल्मीकि, सफाई कर्मचारी मा.सं.वि., कल्याण भवन ऋषिकेश सिंह, वरीय डी.ई.ओ ग्रेड-I वित्त विभाग (म.)  शम्भु शरण सिंह, सहायक फोरमैन (मेके/वि.एवं यां.) असैनिक  जगदीश प्रसाद, वरीय ऑटो इलेक्ट्रीशियन (वि.एवं यां.) वि.एवं यां. / सी.ए.डब्लू जयचंद्र झा, फोरमैन (मेके-वि. एवं यां) भूली नगर प्रशासन  राम कृष्णा शर्मा, सुरक्षा निरीक्षक सुरक्षा विभाग (मु.)  संजय कुमार सिन्हा, वरीय निजी सहायक सतर्कता विभाग (मु.)  काशी नाथ झा, ई.पी. फिटर ग्रेड-1 सिनीडीह वर्कशॉप दिलीप कुमार झा, कार्यालय अधीक्षक उत्खनन विभाग (मु.)मंजु चौधरी, सामान्य मजदूर मा.सं.वि., कल्याण भवन धरम रजवार, ट्राममिंग पर्यावरण विभाग (मु.) संपूर्ण बीसीसीएल से 24 अधिकारी एवं 241 कर्मचारियों सहित कुल 265 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम में सीएमओएआई के अध्यक्ष  ए. के. सिंह एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के रूप में  आशीष कुमार, राजीव बोस, दिलीप झा आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही कोयला भवन मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में कर्मचारी स्थापना विभाग, अधिकारी स्थापना विभाग, प्रशासन विभाग एवं पीएफ पेंशन विभाग का विशेष सहयोग रहा। संचालन श्री दिलीप कुमार सिंह प्रबंधक (राजभाषा) ने किया।

  • सीएमपीडीआई परिवार के 6 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

    सीएमपीडीआई परिवार के 6 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

    रांची : सीएमपीडीआई परिवार के 6 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें सुजीब चटर्जी-महाप्रबंधक (सिविल), प्रवीण कांत शरण-महाप्रबंधक (भूविज्ञान),  नंदलाल प्रसाद-कार्यालय अधीक्षक,  सौमिक मुखजी-वरीय डीईओ, सुदामा मिस्त्री-जेराक्स आपरेटर एवं  खुबलाल यादव-जेराक्स आॅपरेटर शामिल हैं।

    इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधे, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर वरीय सलाहकार (माइनिंग)  ए0के0 राणा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को मेमेंटो प्रदान कर संस्थान की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त  हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक / विभागाध्यक्षगण ने सभी सेवानिवृत्त  कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी,  प्रलय भट्टाचार्यी,  टुकलाल एवं  सौविक देव तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि  अभिषेक कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा)  अभय मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन)  संजय कडम्बार ने किया।

  • एनटीपीसी केरेडारी और मेडिकल टीम द्वारा मिडिल स्कूल उरदा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी केरेडारी और मेडिकल टीम द्वारा मिडिल स्कूल उरदा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    हजारीबाग। एनटीपीसी के केरेडारी कोयला खनन परियोजना की सीएसआर टीम एवं एनटीपीसी की मेडिकल टीम ने सामाजिक दायित्व के तहत मिडिल स्कूल उरदा में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध था।

    शिविर में कुल 117 छात्र-छात्राओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण स्तर, नेत्र व दंत स्वास्थ्य सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच की। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।

    स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए एक आवश्यक कदम बताया। एनटीपीसी केरंदारी की सीएसआर टीम ने आश्वस्त किया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र के बच्चों एवं समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। एनटीपीसी का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

    सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

    रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय में आज एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 168 कर्मियों में से मुख्यालय में कार्यरत 13 कर्मियों को विदाई दी गई।

      सुरक्षा विभाग से  रवि प्रताप शरण, महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी); उत्खनन विभाग से  अशोक कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन); निदेशक (कार्मिक) के सचिवालय से  शैलेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक (सुरक्षा); समाधान सेल से  अनिल कुमार मल्लिक, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक); प्रशासन विभाग से  सुजीत कुमार गोस्वामी, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक);प्रणाली विभाग से  संजय कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन); चिकित्सा विभाग से  नायक, लेखपाल ए-1; गांधी नगर अस्पताल से श्रीमती झुमुर चटर्जी, मेट्रोन ए-1; कार्मिक एवं औ. सं. विभाग से श्रीमती अमिता सिन्हा (लिपिक ग्रेड-1; सिविल विभाग से  मोहन सिंह,  वरीय मुख्य चैनमेन; तोपा ड्रिलिंग कैंप से  खली प्रधान, रिगमैन-डी;  लपंगा ड्रिलिंग कैंप से  मोतीलाल साव, रिगमैन एवं सुरक्षा विभाग से श्रीमती सरस्वती देवी, मुख्य सुरक्षा प्रहरी। 

    समारोह में सीएमडी  निलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र, सीवीओ  पंकज कुमार, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव और योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई। इस फिल्म में कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया और इसके निरंतर विकास की कामना की। मुख्य अतिथि सीएमडी  निलेन्दु कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “आप सभी ने अपनी मेहनत और निष्ठा से कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। सेवानिवृत्ति जीवन की नई शुरुआत है। इस समय को परिवार के साथ बिताएँ, स्वास्थ्य का ख्याल रखें और समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएँ।” निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र एवं सीवीओ ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कल्याण विभाग और अन्य विभागों का विशेष योगदान रहा।

  • सी. सी.एल. जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    सी. सी.एल. जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    रांची। सी. सी.एल. जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 31/01/2025 शुक्रवार को राँची के पिस्का नगरी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में किया गया ।आश्रम में विशेषज्ञों डॉक्टरो ने 40 वृद्धों की जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया । आश्रम में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर , ईसीजी, हाइपरटेंशन का नी:सुल्क जाँच किया गया ।

    ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों तथा समाज के सभी जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाते हैं।   शिविर के सफल आयोजन में डॉ रत्नेश जैन, सी.एम.एस., सी.सी.एल., डॉ प्रीति तिग्गा सी एम ओ,सी एस आर, इंचार्ज, डॉ शिल्पी शर्मा, डॉ शशिकांत प्रसाद, डॉ दीपाली, डॉ दीपक सिंह, डॉ आशिमा, डॉ रत्नेश सिंह, डॉ पारुल ,मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित, हरमन एवम सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

  • एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

    एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

    हजारीबाग / केरेडारी: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शुक्रवार को परियोजना प्रभावित पेटो गाँव में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस वितरण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

    इसके अलावा, परियोजना ने केरेडारी में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया, जिसमें 147 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई। इस कैंप में बुखार, सर्दी, खांसी जैसी बीमारियों की मुफ्त जाँच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

    परियोजना के उप महाप्रबंधक  बी. नवीन कुमार ने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि चट्टी बरियातु परियोजना भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन करती रहेगी, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ मिल सके। गाँव के बुजुर्गों और महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में कंबल वितरण उनके लिए बहुत सहायक साबित होगा। आने वाले दिनों में परियोजना द्वारा अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों को भी कंबल वितरित किए जाएंगे।

  • पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा बड़कागाँव के मिडिल स्कूल में नई पुस्तकालय का उद्घाटन

    पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा बड़कागाँव के मिडिल स्कूल में नई पुस्तकालय का उद्घाटन

    हजारीबाग। बड़कागाँव स्थित गर्ल्स मिडिल स्कूल में आज पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (PBCMP) की सीडी सीएसआर पहल के तहत एक नई पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस पुस्तकालय के उद्घाटन से क्षेत्र में शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हुई है, जिससे लगभग 300 छात्रों को लाभ मिलेगा।

    पुस्तकालय का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि श्रीमती तजीन फैज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार स्वरूप उन्हें एक गुलदस्ता भेंट किया।

    नवगठित पुस्तकालय में गणित, साहित्य, कथा, जीवनी और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों की किताबों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए पुस्तक अलमारी, कुर्सियां और मेज जैसी आवश्यक फर्नीचर भी प्रदान किए गए हैं, जिससे एक प्रेरणादायक अध्ययन का माहौल तैयार किया जा सके।

    छात्रों ने इस नई सुविधा पर खुशी जताई और अपने अनुभव साझा किए कि यह पुस्तकालय उनके अध्ययन और भविष्य के अवसरों को कैसे बढ़ाएगा। इस विशेष अवसर पर तजीन फैज ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर खुशी को और बढ़ाया। यह कार्यक्रम न केवल गर्ल्स मिडिल स्कूल, बड़कागाँव के छात्रों के लिए शिक्षा के अनुभव को समृद्ध करेगा, बल्कि सामुदायिक विकास और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की 100 वीं माइन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की 100 वीं माइन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    हजारीबाग, – पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट (PB-CMP) ने अपनी 100वीं माइन/पिट सुरक्षा समिति की बैठक का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने की। बैठक में NTPC, थ्रिवेनी सैनीक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (TSMPL), CBCMP और KDCMP के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान, 30 सितंबर 2016 को हुई पहली सुरक्षा समिति बैठक के बाद से हासिल की गई प्रमुख सुरक्षा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। समिति ने सुरक्षा मानकों को लगातार बेहतर बनाने और खनन कार्यों में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की। फैज तैयब ने TSMPL के योगदान की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने ‘सुनो थ्रिवेनी’ एआई आधारित डिविएशन रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन लागू किया है, जिससे वास्तविक समय में सुरक्षा की निगरानी संभव हो सकी है। इसके अलावा, ड्रग परीक्षण किट्स की खरीद कर कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित बनाने के प्रयास किए गए हैं।

    बैठक में ‘सुरक्षा नेता’, ‘नियर मिस रिपोर्टर्स’ और ‘सुरक्षा सितारे’ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को दिए गए जिन्होंने सुरक्षा प्रतिबद्धता और उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

    इस अवसर पर फैज तैयब ने कहा, “हमारी 100वीं सुरक्षा बैठक हमारे कार्यबल की सुरक्षा और भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह हमारी सुरक्षा पहलों की सफलता और कार्यस्थल को सुरक्षित बनाए रखने की हमारी निरंतर कोशिशों को दर्शाता है।”

    पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने सुरक्षा उपायों को लगातार सशक्त बनाने और जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। यह परियोजना अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति धनबाद द्वारा सम्मेलन का सफल आयोजन 

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति धनबाद द्वारा सम्मेलन का सफल आयोजन 

     धनबाद। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), धनबाद द्वारा आज भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सभागार में आयोजित दसवें राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  समीरन दत्ता, अध्यक्ष, नराकास धनबाद की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में  मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक (कार्मिक);  राकेश कुमार सहाय, निदेशक (वित्त), बीसीसीएल;  आनंद सक्सेना, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ; एवं मुख्य अतिथि श्रीमती आस्था जैन, संयुक्त निदेशक (राजभाषा), कोयला मंत्रालय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    उद्घाटन सत्र में बोलते हुए नराकास अध्यक्ष एवं बीसीसीएल सीएमडी  समीरन दत्त ने कहा कि हिंदी की पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है। धनबाद स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालय नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के माध्यम से एकजुट होकर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, यह एक सराहनीय कार्य है। उद्घाटन सत्र में सेल द्वारा प्रकाशित पत्रिका “कोयला इस्पात भारती” पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एक भव्य राजभाषा प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया। पुस्तक मेला का उद्घाटन नराकास अध्यक्ष श्री समीरन दत्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

    इसके बाद चार तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में श्रीमती आस्था जैन ने “राजभाषा हिंदी की 75 वर्षों की गौरव यात्रा” विषय पर अपना मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने हिंदी के विकास और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ. विचित्रसेन गुप्ता, उप निदेशक (कार्यान्वयन), क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोलकाता ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किए।

    द्वितीय सत्र में  बालेंदु शर्मा दाधीच, निदेशक (मार्केटिंग़ प्रमुख , सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सिंगापुर एशिया), माइक्रोसॉफ्ट ने “हिंदी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर एक रोचक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कैसे आधुनिक तकनीक हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सहायक हो सकती है।

    अपराह्न के तृतीय सत्र में श्री अजय मलिक, पूर्व उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने केंद्रीय राजभाषा समिति के निरीक्षण और राजभाषा नीति पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

    अंतिम सत्र में प्रो. हिमांशु शेखर चौधरी, कोयलांचल विश्वविधालय, धनबाद ने “हिंदी के विकास में क्षेत्रीय भाषाओं का योगदान” विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित राजभाषा प्रदर्शनी और हिंदी पुस्तक मेले को भी विशेष सराहना मिली। मेले में लगभग 500 से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें तकनीकी, साहित्यिक और शैक्षणिक पुस्तकें शामिल थीं। इस दौरान सेल, बीसीसीएल, यूनियन बैंक और कैनरा बैंक के स्टॉल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

    नराकास धनबाद के लगभग 50 सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों के अलावा कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन बीसीसीएल के महाप्रबंधक (राजभाषा)  कुमार मनोज ने किया और समापन नराकास धनबाद के सदस्य सचिव श्री दिलीप कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • मनोज कुमार अग्रवाल ने बीसीसीएल में निदेशक तकनीकी, योजना एवं परियोजना का पदभार संभाला

    मनोज कुमार अग्रवाल ने बीसीसीएल में निदेशक तकनीकी, योजना एवं परियोजना का पदभार संभाला

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में  मनोज कुमार अग्रवाल ने निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत  अग्रवाल ने बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  समीरन दत्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर निदेशक कार्मिक  मुरलीकृष्ण रमैया एवं निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार सहाय भी उपस्थित थे। कंपनी के विभिन्न महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री अग्रवाल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

    उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना के पद पर चयन होने से पहले मनोज कुमार अग्रवाल एनसीएल सिंगरौली में महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में अनेक पदों पर कार्य किया है। उन्हें कोयला उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव व्यापक अनुभव है।