Category: JAUNPUR

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला – मंत्री ए के शर्मा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला – मंत्री ए के शर्मा

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में केंद्रीय बजट के संबंध में की प्रेस वार्ता

    बजट 2026 : सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को सशक्त करने वाला बजट

    लखनऊ, जौनपुर । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर  के निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट की प्रमुख घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नेशन फर्स्ट की सोच को साकार करने वाला है और देश के समग्र, संतुलित एवं समावेशी विकास को नई गति देगा।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग—के उत्थान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना को और अधिक मजबूत करता है।

    नगर विकास मंत्री ने बताया कि बजट में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली–वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से पूर्वांचल सीधे देश की राजधानी और पूर्वोत्तर भारत से जुड़ेगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और निवेश को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से पूर्वांचल के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों की स्थिति में आमजन को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

    मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इस बजट में नारी सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्वयं सहायता समूहों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की गई है। साथ ही लखपति दीदी योजना का व्यापक विस्तार कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि उद्योग एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी विशेष प्रयास किए गए हैं। टेक्सटाइल्स, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु विशेष रियायतें दी गई हैं। एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक पार्क के माध्यम से उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।नगर विकास मंत्री ने कहा कि म्युनिसिपल बॉन्ड के प्रावधान से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। एक हजार करोड़ ₹ से अधिक के म्युनिसिपल बॉन्ड पर सौ करोड़ ₹ के प्रोत्साहन से नगर निकायों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। इस क्षेत्र में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा पहले से ही रोल मॉडल के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

     मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बजट में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। जैविक खेती करने, आधुनिक तकनीक को खेतों तक पहुंचाने, सिंचाई की सुविधाओं के विस्तार आदि पर बल दिया गया है। प्राकृतिक खेती कृषि संस्करण एवं एग्री स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने से ग्रामीण युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन और संस्कृति को भी बजट में विशेष महत्व दिया गया है।संस्कृति एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने से स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला तथा नेशन फर्स्ट की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला है।

  • विकास योजनाओं की प्रगति में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो – ए. के. शर्मा

    विकास योजनाओं की प्रगति में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो – ए. के. शर्मा

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में  जिला समन्वय समिति की बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न, ठंड को देखते हुए रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

    लखनऊ,जौनपुर / नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की। बैठक का उद्देश्य जनपद में संचालित विकासपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी विकास योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराएं तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुले में कोई भी व्यक्ति न सोए, इसके लिए नगर निकायों, पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर निरंतर अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी निकायों में पर्याप्त आलाव जलाने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव गुणवत्ता पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति देखें और जनता से सीधे संवाद स्थापित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए  जनपद के विकास को नई गति देंगे और शासन की योजनाओं को सफल बनाएंगे। बैठक के दौरान राज्य सभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी,खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव,विधायक शाहगंज रमेश सिंह,सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • मजदूरी भुगतान में देरी पर प्रतिदिन मुआवजा, भ्रष्टाचार होगा समाप्त,पारदर्शिता होगी और मजबूत – प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत की राम जी अधिनियम के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में की प्रेस वार्ता*

    *रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन, ग्रामीण मेहनतकश समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय – ए के शर्मा*

    *बेरोजगारी भत्ता अब वास्तविक कानूनी अधिकार, काम न मिलने पर स्वतः मिलेगा लाभ*

    *ग्राम सभा तय करेगी विकास कार्य, ग्राम स्तर पर बनेगी विकसित ग्राम पंचायत योजना*

    लखनऊ, जौनपुर / नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) — विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस नए अधिनियम को ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण श्रमिकों, किसानों और मेहनतकश वर्ग के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

    प्रेस वार्ता में मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि इस अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। यह निर्णय ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, पलायन रोकने और स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की ग्रामीण समाज के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बेरोजगारी भत्ता अब एक वास्तविक और प्रभावी कानूनी अधिकार बन गया है। पूर्ववर्ती महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम में अनेक शर्तों के कारण बेरोजगारी भत्ता मिल पाना लगभग असंभव था, जबकि नए अधिनियम में सभी अनावश्यक प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। अब यदि श्रमिक द्वारा कार्य की मांग किए जाने पर समय से रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता स्वतः देय होगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि मजदूरी भुगतान की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है। यदि किसी कारणवश मजदूरी भुगतान में देरी होती है, तो प्रत्येक विलंबित दिन का मुआवजा मजदूरी के साथ श्रमिक को दिया जाएगा। इससे श्रमिकों का शोषण रुकेगा और उन्हें उनके परिश्रम का पूरा और समय पर लाभ मिलेगा।प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत विकास कार्यों की योजना अब ग्राम स्तर पर ही तय की जाएगी। कोई भी योजना ऊपर से नहीं थोपी जाएगी। ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम पंचायत अपनी विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करेगी, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य होगी। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्यों का चयन होगा और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी, खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, विधायक शाहगंज रमेश सिंह,सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू,जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने जौनपुर में यूनिटी मार्च कार्यक्रम में की सहभागिता

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने जौनपुर में यूनिटी मार्च कार्यक्रम में की सहभागिता

    *मड़ियाहूं के गोपालपुर में आयोजित सभा में सरदार पटेल के असाधारण व्यक्तित्व पर की विस्तृत चर्चा*

    *खेड़ा में अपने जिलाधिकारी कार्यकाल के संस्मरण साझा कर मंत्री श्री शर्मा ने सरदार पटेल की जनभावना से जुड़ाव को किया याद, युवाओं से राष्ट्र की एकता और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान*

    लखनऊ,जौनपुर/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आयोजित यूनिटी मार्च जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।मड़ियाहूं के गोपालपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्रता आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की अखंडता को सुरक्षित रखने वाले सबसे निर्णायक व्यक्तित्व भी थे।

    मंत्री श्री शर्मा ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब वह गुजरात के खेड़ा जिले में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, तब उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि वहाँ के लोगों के मन में सरदार पटेल के प्रति कितना गहरा सम्मान और श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि खेड़ा में हर घर, हर परिवार और हर बुजुर्ग के हृदय में सरदार पटेल के प्रति अटूट विश्वास और प्रेरणा की भावना बसती है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष केवल इतिहास तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है।सभा में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की संगठन क्षमता, निर्णय शक्ति, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच ने देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज भी भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पटेल जी के विचार और कार्यशैली अत्यंत प्रासंगिक हैं। युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता तभी मजबूत होगी जब युवा पीढ़ी सरदार पटेल के आदर्शों—अखंडता, अनुशासन, कर्मनिष्ठा और देशभक्ति—को अपने जीवन में अपनाएगी। उन्होंने युवाओं से नवभारत निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि देश के विकास का भविष्य युवाओं की सोच और उनकी ऊर्जा पर निर्भर करता है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद डॉ बी पी सरोज,पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।