लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की छात्रा पर्णिका शुक्ला को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी द्वारा 1,12,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। पर्णिका ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।
Category: INTERNATIONAL
-

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते तीन गोल्ड मेडल
लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों देवांग वर्मा, मोहम्मद यूसुफ एवं जहरा फातिमा ने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में तीन गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन हिन्दी ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, ।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
-

जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री व अन्य सेवाओं में करेगी सहयोग – ए0के0 शर्मा
प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा मंत्री और यामानाशी प्रीफेक्चर, जापान के उपगवर्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, तकनीकी विकास, सेन्टर आफ एक्सीलेंस व आपूर्ति के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, निवेश प्रोत्साहन, अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति तथा आपसी समन्वय के लिए 23 दिसम्बर, 2024 को उ0प्र0 सरकार तथा यामानाशी प्रीफेक्चर, जापान के बीच समझौता ज्ञापन हुआ था। इस समझौते ज्ञापन के तहत ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा तथा जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर (प्रांत) के उप गवर्नर को ओसादा की मौजूदगी में गुरुवार को लखनऊ के ताज होटल में चर्चा बैठक आयोजित की गयी।
ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर प्रांत के उप गवर्नर की अध्यक्षता में गुरुवार को लखनऊ के ताज होटल के मुलाकात कॉन्फ्रेंस हॉल में देर शाम जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी यूपीनेडा द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया और अभी तक प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी ने 12 फरवरी को अपर मुख्य सचिव वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत नरेन्द्र भूषण के साथ बैठक की। जिसमें जानकारी मिली कि यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी जापान की पहली पावर-टू-गैस कंपनी है। यह नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से हाइड्रोजन का उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री और सेवाएं प्रदान करती है। इसकी एक प्रमुख उपलब्धि 05 मेगावाट का पैकेजिंग मॉडल स्थापित किया गया, जिसका उपयोग कंक्रीट पैनलों की हीट क्योरिंग और टायरों के सल्फराइजेशन प्रक्रिया में किया गया। भारत में हरियाणा में भी न्यू एनर्जी एंड इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, जापान और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से इसकी उत्पाद क्षमता का अध्ययन किया गया।
जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर (प्रांत) के उप गवर्नर को ओसादा ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन व ग्रीन एनर्जी व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग से भारत और जापान के रिश्तों को मजबूती मिलेगी। ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र की विशेषज्ञ कम्पनियां प्रदेश में आकर निवेश करेगी। उ0प्र0 और जापान दोनो मिलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सप्लाई चेन को बदल सकते हैं।
-

फियो ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के बाद भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश संबंधों में वृद्धि की सराहना की- फियो अध्यक्ष, अश्विनी कुमार
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक घटना के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की सराहना की। फियो अध्यक्ष, अश्विनी कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यह यात्रा गहरे आर्थिक सहयोग, व्यापार के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अश्विनी कुमार ने कहा कि यह चर्चा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई। अमेरिका के भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक के रूप में उभरने के साथ, ये घटनाक्रम भारतीय निर्यातकों को नए अवसर प्रदान करेंगे। प्रौद्योगिकी, रक्षा और हरित ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करने से विशेष रूप से भारत के निर्यात क्षेत्रों को लाभ होगा और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 फियो अध्यक्ष ने बढ़े हुए निवेश फोकस की भी सराहना की, जो भारत में नए उद्योगों और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, मेक इन इंडिया पहल को बड़ा प्रोत्साहन देगा और भारतीय निर्यात की मांग को प्रेरित करेगा। उन्होंने बाधाओं को दूर करके और प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। मिशन 500 के तहत 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ फोकस क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और कपड़ा शामिल हैं। श्री कुमार ने 2025 तक बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की समय-सीमा की सराहना की, जिसका उद्देश्य बाजार पहुंच बढ़ाना, व्यापार बाधाओं को कम करना औरआपूर्ति श्रृंखला एकीकरण में सुधार करना है।
चर्चा के परिणामस्वरूप भारत में विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा, बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी में अमेरिकी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पहल की घोषणा की गई। ये निवेश भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे और भारत को नवाचार तथा विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे। आईटी, एआई और 5जी बुनियादी ढांचे में सहयोग बढ़ाने पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया गया, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय तकनीकी व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण विकास संभावनाएं खुल सकें।
अश्विनी कुमार ने कहा कि फियो भारतीय निर्यातकों को इन उभरते अवसरों का लाभ उठाने में मदद करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि व्यापार नीतियां भारत-अमेरिका संबंधों में निरंतर वृद्धि को बढ़ावा दें।
-

यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो, कैनडा द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को 86,700 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा आरना चोपड़ा को उच्चशिक्षा हेतु कैनडा की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो द्वारा 86,700 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। आरना ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
*मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता*
*छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी से प्रभावित हुआ पोलैंड का संसदीय दल*
रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,खनिज भंडार, वन संपदा व पर्यटन सहित अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए राज्य में आर्थिक निवेश के विषय में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है। हमारे द्वार निवेशकों के लिए खुले हैं, यहां उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी से पोलैंड का संसदीय दल बहुत प्रभावित हुआ।

पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पावेल कोवल ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में आकर बहुत अच्छा लगा। वे कल पुरखौती मुक्तांगन गए, जहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। लगभग 45 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आये। इस यात्रा के बाद पोलैंड और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इसी तारतम्य में हम भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और पोलैंड के मध्य आपसी सहयोग की बहुत संभावनाएं हैं। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की यह यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दल के आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य निर्माण के बाद अभी तक 25 वर्षों की यात्रा में छत्तीसगढ़ ने अभूतपूर्व उन्नति की है। छत्तीसगढ़ देश का नौवां सबसे बड़ा राज्य है। देश के विकास में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार और वन संपदा है। उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने प्रदेश में लागू की गई नवीन औद्योगिक नीति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना और सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन पर संक्षिप्त पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय पी दयानंद, मुकेश बंसल, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।
-

इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस.शिक्षिकाएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी
लखनऊ, । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की चार शिक्षिकाओं सुश्री श्वेता पठानिया मिश्रा, सुश्री तनुश्री रस्तोगी, सुश्री दीप्ति मेहरोत्रा एवं सुश्री रितु गुप्ता को उनकी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल हेतु गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है।
सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने यह उपलब्धि इण्टरनेशनल क्रेस्ट टीचर ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अर्जित की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।श्री खन्ना ने बताया कि जहाँ एक ओर सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस की शिक्षिका सुश्री श्वेता पठानिया मिश्रा ने क्रेस्ट टीचर मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है तो वहीं दूसरी ओर सुश्री तनुश्री रस्तोगी ने दो गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। इसी प्रकार, सुश्री दीप्ति मेहरोत्रा ने क्रेस्ट टीचर इंग्लिश ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीता है जबकि सुश्री रितु गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि शिक्षण के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 66 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।
