Category: HIMACHAL PRADESH

  • एनटीपीसी कोलडैम द्वारा बटवाड़ा पंचायत विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण

    एनटीपीसी कोलडैम द्वारा बटवाड़ा पंचायत विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण

    विलासपुर( हि. म. ) / एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र की बटवाड़ा पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया। इस नवनिर्मित कक्षा कक्ष का विधिवत हस्तांतरण एनटीपीसी कोलडैम की अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मंगला हरिन्द्रन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  राम लाल, ग्राम प्रधान श्रीमती निशा देवी, एनटीपीसी कोलडैम से वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल तथा सहायक प्रबंधक (सीएसआर) श्री पूरन सिंह उपस्थित रहे।

    विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी के कारण विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही थी| बच्चों की इन कठिनाइयों को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एनटीपीसी कोलडैम से सहयोग का अनुरोध किया गया, जिस पर एनटीपीसी कोलडैम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएसआर के अंतर्गत कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने एनटीपीसी कोलडैम की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और उनकी पढ़ाई को बेहतर वातावरण मिलेगा।

  • उत्तर रेलवे ने हिमाचल प्रदेश के धरमपुर में 373वां मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया

    उत्तर रेलवे ने हिमाचल प्रदेश के धरमपुर में 373वां मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया

    सभी डिवीजनों/विभागों के 42 प्रतिभागियों ने मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लिया

    नई दिल्ली । उत्तर रेलवे के सीनियर सुपरवाइजरों के लिए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) 28 अगस्त 1985 को शुरू किया गया था। यह भारतीय रेलवे में मानव संसाधन विकास का एक ज़रूरी हिस्सा है; इसका मकसद सुपरवाइजरों के मैनेजेरियल स्किल्स को इस तरह से विकसित करना है कि वे अपने-अपने स्तर पर मैनेजमेंट के तरीकों में सकारात्मक बदलाव ला सकें और साथ ही मैनपावर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में भी योगदान दे सकें।

    ये प्रोग्राम हर साल नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। शुरू से अब तक, 373 MDP कोर्स आयोजित किए जा चुके हैं और उत्तर रेलवे के सभी विभागों के 14534 सुपरवाइजरों को अब तक प्रशिक्षित किया जा चुका है।

    इसी कड़ी में, 373वां MDP 15 दिसम्बर 2025 से 19 दिसम्बर 2025 तक हिमाचल प्रदेश के धरमपुर में रेलवे सेफ्टी कैंप परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सभी डिवीजनों/विभागों के 42 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    पर्यावरण प्रबंधन, व्यक्तिगत प्रबंधन, नेतृत्व, अनुशासन और अपील नियम, स्थापना नियम, समय प्रबंधन आदि जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया, जिनकी प्रतिभागियों ने बहुत सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रेलवे से संबंधित विषयों पर एक क्विज़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। उत्तर रेलवे के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर, अरविंद नौटियाल ने समापन सत्र की अध्यक्षता की और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

  • एनटीपीसी कोलडैम द्वारा ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

    एनटीपीसी कोलडैम द्वारा ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

    विलासपुर (हि प्र)/ एनटीपीसी कोलडैम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 10 दिसंबर 2025 को ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का सफल आयोजन किया। इस भव्य प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों से आई 350 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और अपने पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत तथा सांस्कृतिक कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर एवं  एस. एस. राव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), द्वारा सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल तथा सहायक प्रबंधक श्री पूरन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    प्रतियोगिता में बिलासपुर, मंडी, सोलन और शिमला जिलों के 19 महिला मंडलों की 350 महिलाओं ने भाग लिया। कुल चार श्रेणियों- समूह नृत्य, समूह गायन, एकल नृत्य और एकल गायन में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। मूल्यांकन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित निर्णायक मंडल में डॉ. कश्मीर ठाकुर, एसोसिएट प्रोफेसर (म्यूजिक), राजकीय महाविद्यालय जुखाला; पूर्व संगीत शिक्षिका, राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्दरनगर, श्रीमती प्रेमलता शर्मा; तथा प्रोफेसर अंजना कुमारी, विभागाध्यक्ष (म्यूजिक-वोकल), राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतियोगिता का निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के समूह नृत्य में पहला पुरस्कार अटल महिला मण्डल शेरपा, दूसरा पुरस्कार जालपा कालपा महिला मण्डल हरनोडा, और तीसरा पुरस्कार शंकर गौरी महिला मण्डल सिहारली (बेरल) को मिला।

    समूह गायन में प्रथम पुरस्कार महिला मंडल सोझा, दूसरा नव जागृति महिला मण्डल दोघरी, और तीसरा पुरस्कार जालपा महिला मण्डल देवला छाम्ब को प्राप्त हुआ। वहीं, एकल गायन में महिला मंडल सोझा की आशा कुमारी प्रथम, अटल महिला मंडल शेरपा की कौशल्या देवी द्वितीय, तथा महिला मंडल बहोट कसोल की इंद्रा देवी तृतीय रहीं।

    एकल नृत्य प्रतियोगिता में महिला मण्डल पडियार से कुसुम देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर महिला मण्डल हवानी कोल की पलमा देवी रही। जबकि तृतीय स्थान जय माँ हिडिंबा खोर (देवला छाम्ब) से भारती को मिला ।

    एनटीपीसी कोलडैम की महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता की लोकप्रियता और जनभागीदारी में प्रतिवर्ष उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। यह सांस्कृतिक महोत्सव दर्शकों और प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए एनटीपीसी कोलडैम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • बीसीसीएल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत सफाई एवं स्वास्थ्य सेवा सक्रियतापूर्वक कार्यरत

    बीसीसीएल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत सफाई एवं स्वास्थ्य सेवा सक्रियतापूर्वक कार्यरत

    धनबाद । शनिवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित कीं, जो स्वच्छता के प्रति कंपनी की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

    ब्लॉक-II क्षेत्र में सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान  

    हरिना कॉलोनी स्थित निर्धारित सी.टी.यू. साइट्स पर व्यापक सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय स्वच्छता सुनिश्चित करना था, बल्कि कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित और सौंदर्यपूर्ण बनाना भी था।

     गोविंदपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  

    स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गोविंदपुर क्षेत्र में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। बीसीसीएल स्वच्छता ही सेवा अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय है, और स्वच्छता को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाते हुए निरंतर कार्यरत है।

  • एनटीपीसी कोलडैम ने मीडिया से संवाद कर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

    एनटीपीसी कोलडैम ने मीडिया से संवाद कर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

    सुंदरनगर, । बिलासपुर और मंडी के स्थानीय पत्रकारों के साथ एनटीपीसी कोलडैम ने 5 अगस्त 2025 को एक प्रेस मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया से संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना और परियोजना से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ साझा करना था।

    इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम के मानव संसाधन प्रमुख  उमेश कुमार सहित एचआर और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही GEM (Girls Empowerment Mission) की छात्राओं और पत्रकारों के बीच हुई बातचीत, जिसने मीडिया प्रतिनिधियों को GEM कार्यक्रम के प्रभाव को नजदीक से समझने का अवसर दिया। कोलडैम परियोजना द्वारा किशोरियों को सशक्त बनाने के प्रयासों की मीडिया ने सराहना की।

    प्रेस मीट के दौरान परियोजना से जुड़ी प्रमुख पहलें साझा की गईं, जिनमें अर्ली वार्निंग सिस्टम, जल प्रवाह के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रणालियाँ तथा सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्य प्रमुख रहे। इन पहलों के माध्यम से एनटीपीसी ने समुदाय की सुरक्षा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

    इस अवसर ने स्थानीय मीडिया और एनटीपीसी कोलडैम के बीच विचारों के आदान-प्रदान का मार्ग भी प्रशस्त किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने एनटीपीसी की पारदर्शिता और समुदाय-केन्द्रित सोच की सराहना की।

  • मंडी में आपदा राहत कार्यों के लिए एनटीपीसी कोलडैम ने दिया योगदान

    मंडी में आपदा राहत कार्यों के लिए एनटीपीसी कोलडैम ने दिया योगदान

    विलासपुर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बराबर हो रही भारी वर्षा, बादल फटने और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण व्यापक जन-धन की हानि हुई है। आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से, एनटीपीसी कोलडेम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत मंडी जिले के प्रभावित परिवारों के लिए ₹8 लाख की वित्तीय सहायता एवं 150 कंबलों का योगदान प्रदान किया है। उक्त सहायता राशि का चेक एवं राहत सामग्री परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर, मानव संसाधन प्रमुख  उमेश कुमार, एवं वरिष्ठ प्रबंधक (CSR) डॉ. अंजुला अग्रवाल द्वारा उपायुक्त मंडी  अपूर्व देवगन को औपचारिक रूप से सौंपी गई। वित्तीय सहायता को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा मंडी के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे राहत कार्यों की संगठित रूप से आगे बढ़ाया जा सके। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा यह योगदान क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रयासों के समर्थन में किया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने एनटीपीसी कोलडैम द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की ।

  • स्कूल बदलकर लिया एनटीपीसी कोलडैम के बालिका सशक्तिकरण अभियान शिविर में भाग

    स्कूल बदलकर लिया एनटीपीसी कोलडैम के बालिका सशक्तिकरण अभियान शिविर में भाग

    शिमला, हिमाचल। एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक दायित्व गतिविधियों के अंतर्गत पूरे देश में फैले एनटीपीसी स्टेशनों में हर साल बालिका सशक्तिकरण अभियान चलाया जाता है| इस अभियान के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के सरकारी स्कूल की लड़कियां एक महीने तक एनटीपीसी परिसर में रहकर पढ़ाई, खेलकूद, व अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ में भाग लेती है| 

    एनटीपीसी कोलडैम में 12 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान के इस सत्र में सैकड़ों बेटियां अपने भविष्य को आकार दे रही हैं। इसी समूह में एक लड़की ऐसी भी हैं, जिसने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने गांव से स्कूल स्थानांतरित किया।

    परिधि शर्मा ने सारी घाट गाँव से चाम्यों गाँव के स्कूल में दाखिला लिया है, परिधि बताती है की उनकी बुआ निशा ठाकुर एनटीपीसी के धनवन्तरी अस्पताल  में नर्स का काम करती है व हर साल बालिका सशक्तिकरण अभियान से बालिकाओं के जीवन में अमूल्य बदलाव होते देखती है, उन्ही के कहने पर मैंने कक्षा 5 में यहा के स्कूल में दाखिला लिया व अब में कक्षा 6 में आने के बाद एनटीपीसी कोलडैम के बालिका सशक्तिकरण अभियान में आई हूँ|  इनके इस निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनटीपीसी कोलडैम में यह अभियान अब महज़ एक प्रशिक्षण शिविर नहीं, बल्कि लड़कियों के लिए आत्मविकास और जीवन निर्माण का एक महत्त्वपूर्ण मंच बन चुका है। इस वर्ष इस कार्यक्रम  में कुल 47  बच्चियाँ हिस्सा ले रही हैं| हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बच्चियाँ, शिक्षा, योग, फिटनेस, जीवन कौशल सत्र, रचनात्मक गतिविधियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल हो रही हैं| एनटीपीसी कोलडैम में  बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत 2019 में की गई थी और तब से यह कार्यक्रम लगभग 200 से अधिक ग्रामीण बच्चियों के जीवन में बदलाव ला चुका है।

    परिधि कहती हैं, “जब मैं पहली बार यहां आई थी, तो किसी से बात करने में भी डर लगता था। लेकिन अब, मैं न सिर्फ पढ़ाई करती हूं, बल्कि पेंटिंग, डांस, और मंच पर बोलना भी मुझे अच्छा लगने लगा है।” वह बताती है, “यहां आकर मैं और भी ज़्यादा आत्मविश्वासी हो गई हूं। अब लगता है कि मैं कुछ भी कर सकती हूं।” एनटीपीसी कोलडैम का बालिका सशक्तिकरण अभियान न केवल लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रहा है, बल्कि गांवों में एक सकारात्मक बदलाव की लहर भी ला रहा है। यह अभियान सिर्फ बच्चियों की पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास को केंद्र में रखता है। शिविर का समापन आगामी 8 अगस्त को होगा, लेकिन प्रतिभागी बच्चियों के लिए इससे मिली सीखें और अनुभव जीवन भर साथ रहेंगे।