Category: HAZARIBAGH

  • चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में बिरहोर टोला के लिए स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक ग्रामीणों की जांच

    चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में बिरहोर टोला के लिए स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक ग्रामीणों की जांच

    हजारीबाग। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के सीडी-सीएसआर पहलों के अंतर्गत बिरहोर टोला के निवासियों के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों के एक्स-रे एवं रक्त नमूने एकत्र किए गए, जिनका उपयोग आगे की चिकित्सीय परामर्श एवं विस्तृत निदान के लिए किया जाएगा।

    स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवारों को पोषण किट का वितरण भी किया गया, ताकि समुदाय के पोषण स्तर और समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम के उपरांत कॉलोनी के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित विषयों पर ग्रामीणों के साथ एक संक्षिप्त संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनकी सहभागिता और सुझावों को महत्व दिया गया। कार्यक्रम में केरेडारी के अंचल अधिकारी (CO), चट्टी बरियातू के मुखिया एवं सरपंच, एजीएम (एलएआरआर एवं सीएसआर) सहित परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। चिकित्सा दल की निरंतर प्रतिबद्धता और सहयोग के लिए विशेष सराहना व्यक्त की गई, जिनके समर्पित प्रयासों से शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।

  • क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (माइनिंग) एवं सीईओ, एनएमएल ने पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट का  दो दिवसीय समीक्षा दौरा

    क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (माइनिंग) एवं सीईओ, एनएमएल ने पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट का  दो दिवसीय समीक्षा दौरा

    हजारीबाग।नवीन जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (माइनिंग) एवं सीईओ, एनएमएल ने पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट का 17-18 फरवरी को दो दिवसीय समीक्षा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के परिचालन कार्यों, सुरक्षा प्रदर्शन तथा अवसंरचना विकास की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया।

    दौरे के पहले दिन  जैन ने सभी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स की व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कार्यस्थल सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन और सुरक्षित कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। इसके पश्चात सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों की प्रगति पर चर्चा की गई।

    शाम के समय  जैन ने कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स, हजारीबाग के सिकरी टाउनशिप में नव विकसित गेट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह पहल टाउनशिप अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने प्रोजेक्ट हेड के साथ सिकरी टाउनशिप का भ्रमण कर  विभिन्न अवसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

    दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अन्य कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने  नव निर्मित भूमि अधिग्रहण कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके पश्चात प्रोजेक्ट के डंप-सी का दौरा कर फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही, नवनिर्मित एआई-सक्षम सेफ्टी कियोस्क का उद्घाटन किया।

    यह दौरा एनएमएल की परिचालन उत्कृष्टता, तकनीकी नवाचार, अवसंरचना विकास तथा मजबूत सुरक्षा मानकों के प्रति सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • केरडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को मिला पोषण और संवेदना का सहारा

    केरडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को मिला पोषण और संवेदना का सहारा

    हजारीबाग । सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरडारी में निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से पीड़ित 39 मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि बीमारी से जूझ रहे मरीजों के प्रति मानवीय संवेदना, देखभाल और आश्वासन का सशक्त प्रतीक बनी।

    प्रत्येक पोषण किट में 3 किलोग्राम दाल, 1 किलोग्राम उड़द दाल, 0.5 किलोग्राम सोया चंक्स, 1 लीटर सरसों का तेल तथा 1 किलोग्राम गुड़ शामिल था। ये सभी सामग्री मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गईं, ताकि उपचार के साथ-साथ उनके शरीर को आवश्यक ऊर्जा और ताकत मिल सके। इस कार्यक्रम में संस्कृति लेडीज़ क्लब का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। क्लब की सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक संवेदनशील व प्रेरक बना दिया। उनकी सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज मिलकर स्वास्थ्य और मानव गरिमा के लिए खड़ा है। यह पहल एनएमएल केडीसीएमपी की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके केंद्र में सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज के कमजोर वर्गों की देखभाल है। पोषण किट के साथ यह कार्यक्रम मरीजों के मन में आशा, आत्मविश्वास और विश्वास का संचार करता है कि वे इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं

  • एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना  द्वारा सोलर लैम्प वितरण 

    एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना  द्वारा सोलर लैम्प वितरण 

    हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा आज मिडिल स्कूल, बडकागाँव के विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को पढ़ने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

    सोलर लैम्प की सहायता से विद्यार्थियों को अब बिजली की अनुपलब्धता की स्थिति में भी निर्बाध रूप से अध्ययन करने में सुविधा होगी, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक ने इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • कोल माइनिंग परियोजनाओं में  दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन 

    कोल माइनिंग परियोजनाओं में  दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन 

    हजारीबाग । कोल माइनिंग परियोजनाओं में 30 से 31 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन हजारीबाग किया गया। इस बैठक में देशभर की विभिन्न एनटीपीसी परियोजनाओं से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक की शुरुआत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना के परियोजना प्रमुख   सुब्रत कुमार दास के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने एसोसिएशन के सभी  प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कर्मचारियों के कल्याण को सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक संवाद और सहभागिता के महत्व पर बल दिया।

    इसके पश्चात सभी एनईएफ़आई प्रतिनिधियों द्वारा स्वर्गीय कुमार गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। दो दिवसीय काउंसिल मीटिंग के दौरान एनटीपीसी कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। प्रमुख विषयों में सुरक्षा एवं संरक्षा उपायों के साथ-साथ कर्मचारियों के समग्र कल्याण और हितों से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे।

    इस बैठक में एनईएफ़आई के अध्यक्ष कुमार देवाशीष, महासचिव राजेन्द्र जाट सहित देशभर की 42 से अधिक एनटीपीसी परियोजनाओं से आए एनईएफ़आई प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी सहभागिता ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और एक सकारात्मक एवं सुरक्षित कार्य वातावरण के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया। एनईएफ़आई काउंसिल मीटिंग का समापन सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें संगठन द्वारा प्रबंधन के साथ मिलकर एनटीपीसी कर्मचारियों के समग्र कल्याण एवं विकास के लिए निरंतर सहयोग करने के संकल्प को दोहराया गया।

  • एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया 

    एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया 

    हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा परियोजना की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मियों के अथक परिश्रम को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दास द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने परियोजना परिसर में तैनात सीआईएसएफ एवं एसआईएसएफ जवानों का निरीक्षण किया और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान एवं सराहना व्यक्त की। अपने संबोधन में  दास ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए पकरी बरवाडीह परियोजना द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों की निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों के सतत प्रयासों से परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का योगदान न केवल परियोजना के विकास में सहायक है, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह के दौरान स्वतंत्रता एवं एकता के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे छोड़े गए, जिसके उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बनाए रखा। कार्यक्रम का समापन गर्व, एकता एवं समर्पण की भावना के साथ हुआ।

  • केरेडारी और चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में गरिमा व उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस

    केरेडारी और चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में गरिमा व उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस

    हजारीबाग। केरेडारी और चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं द्वारा सिकरी साइट कार्यालय में गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। तिरंगे से सजे परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सहभागिता ने जनकल्याण, एकता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक दायित्व की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों  के. चंद्रशेखर, हेड ऑफ प्रोजेक्ट–केरेडारी तथा धनंजय श्रीखंडे, हेड ऑफ प्रोजेक्ट–चट्टी-बारियातु के आगमन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन ने एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

    अपने संबोधन में  के. चंद्रशेखर ने कहा कि “किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके संसाधनों में नहीं, बल्कि उन लोगों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण में निहित होती है जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं।” उन्होंने केरेडारी परियोजना को सुरक्षित, जन-केंद्रित और सतत विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ती परियोजना बताया। धनंजय श्रीखंडे ने चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजना में सतत खनन, पर्यावरण संतुलन और सामुदायिक विकास के प्रयासों को रेखांकित किया।

    उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएँ केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा, समावेशी विकास और जनकल्याण का माध्यम हैं। शिक्षा को प्रोत्साहन, छात्रवृत्तियाँ, कौशल विकास, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट, स्वच्छ पेयजल तथा बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गुब्बारा विमोचन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान किया गया, जिसने राष्ट्र एकता, विकास और सामूहिक जिम्मेदारी के संदेश को और सुदृढ़ किया।

  • बादम कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    बादम कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    हजारीबाग। बादम कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं आसपास के गांवों से आए बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व  अरुण कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख (बादम सीएमपी) ने किया। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी सक्सेना, उपाध्यक्ष (जागृति महिला संघ) तथा  शुभ्रांशु शेखर मिश्रा, महाप्रबंधक (इन्फ्रा) भी उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में  सक्सेना ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके बलिदान से भारत एक स्वतंत्र एवं सशक्त राष्ट्र बना। उन्होंने मंच से यह आश्वासन दिया कि खनन कार्य प्रारंभ करते समय एनटीपीसी के मूल मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा परियोजना सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम के रूप में आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के आसपास के ग्रामों का विकास परियोजना की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    बादम, बेस और बाबूपरा सहित आस पास गांवों के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उनके गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाया तथा कार्यक्रम में और उल्लास भर दिया। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत परियोजना के आसपास के गांवों के विद्यालय जाने वाले छात्रायों को साइकिल वितरित की गईं साथ ही विद्यालयों के मेधावी छात्रों को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिससे शिक्षा और युवा विकास को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में हुआ और यह सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

  • एनटीपीसी की सामुदायिक विकास गतिविधियाँ मुख्य रूप से परियोजना प्रभावित व्यक्तियों पर केंद्रित – सुब्रत कुमार दास

    एनटीपीसी की सामुदायिक विकास गतिविधियाँ मुख्य रूप से परियोजना प्रभावित व्यक्तियों पर केंद्रित – सुब्रत कुमार दास

    एनएमएल पकरी बरवाडीह द्वारा प्रेस मीट का आयोजन

    हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह द्वारा प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा उनके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर उन्होंने एनटीपीसी की उत्तरदायी खनन, सतत विकास एवं समावेशी सामाजिक प्रगति की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए सुब्रत कुमार दास ने बताया कि एनटीपीसी की सामुदायिक विकास एवं सीएसआर गतिविधियाँ मुख्य रूप से परियोजना प्रभावित व्यक्तियों पर केंद्रित हैं, जिनमें विशेष रूप से महिलाएँ, बच्चे, वृद्धजन, युवा तथा सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग शामिल हैं। 

    उन्होंने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 41,631 लाभार्थियों को विभिन्न सीएसआर योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक रूप से वंचित वर्ग से संबंधित हैं।

    उन्होंने बताया कि इसी अवधि में स्वास्थ्य क्षेत्र में 10,415 लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत 6,528 बच्चों को कवर किया गया, जो मुख्यतः वंचित परिवारों से हैं। जल आपूर्ति योजनाओं से 7,100 लोग, स्वच्छता कार्यक्रमों से 2,400 लोग तथा ग्रामीण विकास गतिविधियों से 3,700 लोग लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के अंतर्गत 388 महिलाओं को आत्मनिर्भरता हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए  दास ने बताया कि 70 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर 7,049 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा 8 नेत्र परीक्षण शिविरों के माध्यम से 1,144 विद्यार्थियों की जांच की गई, जिनमें से 505 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही 7 मोतियाबिंद जांच शिविरों में 242 मरीज चिन्हित किए गए, जिनमें से 59 वृद्ध मरीजों का सफल ऑपरेशन कराया गया।

    पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 43 डीप बोरवेल एवं 10 हैंडपंप परियोजना प्रभावित गांवों एवं पुनर्वास स्थलों में स्थापित किए गए। भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए श्री दास ने बताया कि तरंग पहल के अंतर्गत ग्रामीण मेधावी छात्रों के लिए नीट एवं आईआईटी-जेईई की निःशुल्क कोचिंग, शैक्षणिक एवं सामुदायिक अवसंरचना का विकास, सक्षम पहल के तहत महिलाओं के लिए पर्यावरण-अनुकूल आजीविका प्रशिक्षण, साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट एवं ओवरहेड वाटर टैंक की स्थापना जैसी योजनाएँ आगामी अवधि में क्रियान्वित की जाएंगी। मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए परियोजना प्रमुख ने दोहराया कि पकरी बरवाडीह पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों के कड़े अनुपालन एवं निरंतर हितधारक संवाद के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस मीट का समापन इस आश्वासन के साथ हुआ कि एनटीपीसी स्थानीय समुदाय एवं प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के समावेशी एवं दीर्घकालीन विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

  • पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने नव वर्ष 2026 का उत्सव  सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया

    पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने नव वर्ष 2026 का उत्सव  सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया

    हजारीबाग। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने नव वर्ष 2026 का उत्सव सिकरी परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया। इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एकता व आशावाद की भावना के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत केक कटिंग से हुई, जो एक नई शुरुआत तथा सामूहिक लक्ष्यों के प्रति नए संकल्प का प्रतीक थी। इस अवसर पर पकरी बरवाडीह एवं पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री सुब्रत कुमार दास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए  दास ने सकारात्मक बने रहने, समर्पण के साथ कार्य करने तथा टीमवर्क, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से आने वाले वर्ष में परियोजना नई उपलब्धियाँ हासिल करेगी। इस मौक़े पर परियोजना प्रमुख के अलावा विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।