Category: FARIDABAD HARYANA

  • एनटीपीसी फरीदाबाद ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

    एनटीपीसी फरीदाबाद ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

    फरीदाबाद,  एनटीपीसी फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों के योगदान और समर्पण को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता, सशक्तिकरण और समावेशिता को प्रोत्साहित करना था।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक (वित्त)  बी. वेंकटेश्वर और उप महाप्रबंधक (ओ एंड एम)  निशांत गर्ग ने महिला कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने पेशेवर सफर को साझा करते हुए कार्यस्थल की बदलती संस्कृति और एनटीपीसी द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोगपूर्ण माहौल पर चर्चा की।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया और संगठन में उनके योगदान की सराहना की। इसके अलावा, इस अवसर को और विशेष बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें इंटरएक्टिव गेम्स और महिला दिवस क्विज़ शामिल थे।

    एनटीपीसी फरीदाबाद महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है और समान अवसर, कार्य-जीवन संतुलन और करियर विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों को लागू करता है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण था कि महिलाओं का सशक्तिकरण कार्यस्थल को मजबूती प्रदान करता है और संगठन की प्रगति को गति देता है।

    एनटीपीसी अपने समावेशी दृष्टिकोण के साथ भविष्य में भी कार्यस्थल को अधिक सशक्त और गतिशील बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

  • एनटीपीसी फरीदाबाद में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

    एनटीपीसी फरीदाबाद में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

    फरीदाबाद । एनटीपीसी फरीदाबाद में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ आज सुरक्षा पार्क में किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 11 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और ठेकेदारों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


    समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख (फरीदाबाद एवं बदरपुर)  अतुल कमलाकर देसाई द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर और सभी कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करना केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इससे न केवल स्वयं का, बल्कि परिवार और संगठन का भी कल्याण सुनिश्चित होता है।इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की थीम है – “विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण है”, जिसे ध्यान में रखते हुए पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ द्वारा आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जो कर्मचारियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही, अग्निशमन दल द्वारा अग्निशमन वाहन की सहायता से तिरंगा बनाकर अनूठा प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी ने सराहा।


    इस अवसर पर बी. वेंकटेश्वर (महाप्रबंधक – यूएसएजी),  निशांत गर्ग (अपर महाप्रबंधक – प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बसंत कुमार बेहरा (सीएमओ),  सुधीर रंजन मोहिनी (अपर महाप्रबंधक – यूएसएजी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण और सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

    एनटीपीसी फरीदाबाद ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि सुरक्षा केवल एक नियम या औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह एक संस्कृति है, जिसे सभी कर्मचारियों और हितधारकों को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाना चाहिए।

  • एनटीपीसी फरीदाबाद में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का भव्य समापन

    एनटीपीसी फरीदाबाद में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का भव्य समापन

    फरीदाबाद,/ एनटीपीसी फरीदाबाद ने ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के समापन पर एक प्रेरणादायक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और समुदाय के बीच ऊर्जा संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देना था। इस दौरान निबंध लेखन, स्लोगन निर्माण, चित्रकला और विचार-साझाकरण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंकुरम बाल भवन के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक विचारोत्तेजक नाटक रहा। इस प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचाने के सरल लेकिन प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डाला।

    समारोह में एनटीपीसी फरीदाबाद एवं बदरपुर परियोजना प्रमुख अतुल कमलाकर देसाई ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण को एक स्थायी भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिताओं के माध्यम से रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की सराहना की।

    इस अवसर पर एजीएम (ओ एंड एम), विभिन्न विभागाध्यक्षों और सुकृति महिला संघ की अध्यक्ष श्रीमती उर्जस्वला देसाई एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा गर्ग की उपस्थिति रही। बाल भवन के प्रतिनिधियों के सहयोग से विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने एनटीपीसी फरीदाबाद की ऊर्जा संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया।

  • एनएचपीसी लिमिटेड अब “ग्रेट प्लेस टू वर्क” से प्रमाणित

    एनएचपीसी लिमिटेड अब “ग्रेट प्लेस टू वर्क” से प्रमाणित

    फरीदाबाद। एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार का एक नवरत्न उद्यम को ग्रेट प्लेस टू वर्क, इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” से प्रमाणित करते हुए सम्मानित किया गया है, जो कार्यस्थल संस्कृति उत्कृष्टता निर्धारित करने वाला एक प्रशंसित मानक है। यह प्रमाणीकरण एनएचपीसी की अपने कार्मिकों के लिए विश्वास, सम्मान, गरिमा, समावेशिता, मान्यता और प्रशंसा पर अधिक जोर देने वाली संस्कृति के पोषण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनएचपीसी ने भौगोलिक क्षेत्रों, भाषाओं, संस्कृति, स्थानीय परंपराओं, जाति, धर्म आदि के संदर्भ में अनेक चुनौतियों और विविधताओं के बावजूद, कंपनी के लक्ष्यों को पूरा करने तथा राष्ट्र की सेवा गौरव और सम्मान के साथ करने के उद्देश्य से एकजुट होकर, अत्यधिक सकारात्मकता से कार्मिकों का अनुभव प्राप्त किया है। इस सर्वेक्षण में 91% से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया जो उपरोक्त कथन की पुष्टि भी करता है।

    यह प्रमाणीकरण सुदृढ़ और प्रभावी “ग्रेट प्लेस टू वर्क®” मॉडल पर आधारित है, जिसमें कार्मिकों के फीडबैक के माध्यम से गहन आकलन सम्मिलित है। संगठनात्मक संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए एनएचपीसी की कार्यशैलियों पर उचित ध्यान देते हुए 05 विभिन्न स्तंभों अर्थात् विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गौरव और सौहार्द को सम्मिलित किया गया है। यह प्रमाणीकरण एनएचपीसी को उन प्रतिष्ठित संगठनों में शामिल करता है जो कार्मिक सहभागिता, समृद्धि और उनके अनुभवों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यस्थल संस्कृति में उत्कृष्टता लाने के लिए अग्रसर हैं। 

  • राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

    राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

    फरीदाबाद। गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा 17 फरवरी  को जयपुर में मध्य, पश्चिम एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएचपीसी के सलाल पावर स्टेशन (जम्मू व कश्मीर) को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  राजकुमार चौधरी, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक तथा उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने  भजन लाल,  मुख्यमंत्री, राजस्थान एवं नित्यानंद राय,  गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार के कर कमलों से पुरस्कार शील्ड और प्रमाण पत्र  ग्रहण किया।

    एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नाराकास), रियासी को भी सम्मलेन के दौरान द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को  अनीष गौरहा, समूह महाप्रबंधक, पावर स्टेशन प्रमुख, एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन ने ग्रहण किया। इस सम्मलेन में  राम स्वरूप, कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय- जम्मू (जम्मू व कश्मीर),  संतोष कुमार, कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय- बनीखेत (हिमाचल प्रदेश) के साथ-साथ एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

  • एनटीपीसी फरीदाबाद का CSR प्रयास: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, मोतियाबिंद रोगियों को कंबल वितरित

    एनटीपीसी फरीदाबाद का CSR प्रयास: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, मोतियाबिंद रोगियों को कंबल वितरित

    फरीदाबाद,/ समाज के उत्थान और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए, एनटीपीसी फरीदाबाद ने एक विशेष CSR कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, वहीं मोतियाबिंद से ग्रस्त बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए गए।
    यह कार्यक्रम नवपथ कौशल विकास केंद्र, एनटीपीसी प्लांट परिसर में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
    एनटीपीसी फरीदाबाद के आसपास के सात गांवों से आए 41 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। साथ ही, हाल ही में मोतियाबिंद ऑपरेशन से गुजरे 66 जरूरतमंद बुजुर्गों को CSR पहल के तहत कंबल प्रदान किए गए।


    कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “डंग2वेल्थ” पायलट प्रोजेक्ट और नवपथ कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। उपायुक्त श्री विक्रम सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत की और उन्हें कंप्यूटर, ब्यूटी एंड वैलनेस तथा टेलरिंग जैसे व्यावसायिक कौशल में निपुण बनने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर एनटीपीसी फरीदाबाद के परियोजना प्रमुख महाप्रबंधक अतुल कमलाकर देसाई ने कहा,
    “एनटीपीसी केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि हम अपने आसपास के समुदायों के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हमारा फोकस बालिकाओं के कौशल विकास और जरूरतमंदों की सहायता पर है।” एनटीपीसी के CSR महाप्रबंधक वी. जयनारायणन ने भी अपने विचार साझा किए और संस्था की समाज सेवा में सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

    सर्वोदय हेल्थकेयर एवं सर्वोदय फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती अंशु गुप्ता ने भी एनटीपीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी में अपनी संस्था की भूमिका को रेखांकित किया। एनटीपीसी फरीदाबाद की यह पहल न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। यह CSR कार्यक्रम सशक्तिकरण, सेवा और सतत विकास का प्रतीक है और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों के माध्यम से समाज की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।

  • एनटीपीसी फरीदाबाद में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित 

    एनटीपीसी फरीदाबाद में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित 

    फरीदाबाद। एनटीपीसी फरीदाबाद में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित हुआ, जहां परियोजना प्रमुख श्री अतुल कमलाकर देसाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, सहभागी मंचों के पदाधिकारी और सदस्य, सुकृति महिला संघ और अंकुरम बाल भवन के सदस्य, कर्मचारी, टाउनशिप निवासी, और एसोसिएट्स ने भाग लिया, जिससे एकता और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता झलकी।

    श्री देसाई ने कर्मचारियों, उनके परिवारों, एसोसिएट्स और हितधारकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एनटीपीसी और फरीदाबाद पावर स्टेशन की उपलब्धियों को भी उजागर किया गया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को  देसाई ने जीएम मेरिटोरियस अवार्ड्स से सम्मानित किया।

    सभी कर्मचारियों, एसोसिएट्स और हितधारकों के साथ सहयोगात्मक भावना पर जोर दिया गया, जिससे औद्योगिक सद्भावना मजबूत हो और एनटीपीसी के समग्र विकास के सपने को पूरा किया जा सके। सुकृति महिला संघ, बाल भवन, आरसी क्लब, और ईसी क्लब के रचनात्मक विकास और मनोरंजन में दिए गए योगदान की विशेष रूप से सराहना की गई। एनटीपीसी फरीदाबाद में 76वें गणतंत्र दिवस का यह समारोह उत्कृष्टता, सामुदायिक कल्याण और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

  • एनएचपीसी पांच दशकों से देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में योगदान देने में एक उल्लेखनीय यात्रा की – आर.के. चौधरी

    एनएचपीसी पांच दशकों से देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में योगदान देने में एक उल्लेखनीय यात्रा की – आर.के. चौधरी

    एनएचपीसी ने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया 

    फरीदाबाद । आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए। इस अवसर पर आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त),  उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक),  संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं एवं तकनीकी), एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    एनएचपीसी ने 26 जनवरी 2025 को अपने सभी लोकेशनों पर बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त),  उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक) और  संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं एवं तकनीकी) सहित एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। 

    अपने संबोधन के दौरान  आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने पूरे एनएचपीसी परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बोलते हुए श्री चौधरी ने सभी एनएचपीसी कर्मचारियों से पूरी तरह समर्पित रहने, अटूट दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि एनएचपीसी पांच दशकों से अधिक समय से राष्ट्र की सेवा कर रही है और देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में योगदान देने में एक उल्लेखनीय यात्रा की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि एनएचपीसी इस वर्ष निर्धारित समय में सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना की तीन यूनिट, पार्बती-II जलविद्युत परियोजना, रंगीत-IV जलविद्युत परियोजना और बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना कमिशनिंग के लिए तैयार है। 

    श्री चौधरी ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश के लिए राजस्थान सरकार और बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर तथा आंध्र प्रदेश में पीएसपी के विकास के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी (एएनजीईएल) के गठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने काल्पी सौर ऊर्जा परियोजना द्वारा 25.01.2025 को अब तक के सबसे अधिक उत्पादन के रिकॉर्ड के लिए बीएसयूएल टीम को भी बधाई दी। इस कार्यक्रम का एनएचपीसी के सभी लोकेशनों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।