Category: DHANBAD

  • अन्नपूर्णा हॉल,कोयला नगर में सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    अन्नपूर्णा हॉल,कोयला नगर में सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    धनबाद।बीसीसीएल के तत्वाधान में सीएमपीडीआई, क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद द्वारा आयोजित सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ आज अन्नपूर्णा हॉल, कोयला नगर में गरिमामय समारोह के साथ किया गया।

    उद्घाटन निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया ने किया। अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक, उमा शंकर सिंह, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित विभिन्न एसोसिएशन एवं यूनियन के प्रतिनिधि तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कोल-इंडिया ध्वज फहराने तथा कोल-इंडिया गीत के सामूहिक गायन के साथ की गई।

    अपने संबोधन में  रमैया ने प्रतिभागियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं, जो अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल न केवल रणनीतिक सोच को विकसित करते हैं, बल्कि कार्यक्षेत्र में निर्णय क्षमता और धैर्य जैसे गुणों को भी निखारते हैं।

    क्षेत्रीय निदेशक,  उमा शंकर सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

    प्रतियोगिता में सीएमपीडीआई के आसनसोल, धनबाद, रांची, नागपुर, बिलासपुर एवं भुवनेश्वर क्षेत्रीय संस्थानों के साथ-साथ मुख्यालय, रांची की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 05 से 07 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

  • झारखण्ड राज्य परिभ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने बीसीसीएल खनन क्षेत्रों का किया भ्रमण

    झारखण्ड राज्य परिभ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने बीसीसीएल खनन क्षेत्रों का किया भ्रमण

    धनबाद। झारखण्ड राज्य परिभ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों ने आज बीसीसीएल के ब्लॉक-2 क्षेत्र, मुनीडीह तथा ऐना कोलियरी का स्थलीय भ्रमण किया।

    भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कोयला उत्पादन प्रक्रिया, खदान संचालन की तकनीकी प्रणाली, पर्यावरण संरक्षण उपायों, श्रमिक सुरक्षा प्रबंधन, पुनर्वास एवं सीएसआर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भूमिगत तथा सतही खनन कार्यों के संचालन, आधुनिक मशीनरी के उपयोग तथा खनन कार्यों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (ब्लॉक-2) कुमार रंजीव, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (कुसुंडा)  निखिल त्रिवेदी सहित बीसीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु दल को बीसीसीएल की परिचालन संरचना, खनन संबंधी चुनौतियाँ तथा सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षु अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल आज सड़क मार्ग से बोकारो से धनबाद पहुँचा। धनबाद आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम समाहरणालय पहुँचकर उपायुक्त  आदित्य रंजन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के प्रशासनिक कार्यप्रणाली, खनन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों तथा जिले में चल रहे विकासात्मक अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।

    इसके पश्चात प्रशिक्षु दल ने झरिया पुनर्वास योजना के अंतर्गत विकसित बेलगढ़िया टाउनशिप का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल द्वारा संशोधित झरिया मास्टर प्लान के तहत विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु विकसित की जा रही विभिन्न आवासीय, सामाजिक एवं बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने टाउनशिप में स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, शॉपिंग सेंटर एवं बीसीसीएल द्वारा निर्मित बहु-कौशल विकास संस्थान (मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट) का भी भ्रमण किया। इसके उपरांत ट्रेनी आईएएस  अधिकारियों के दल ने बीसीसीएल खनन क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी  रितेश तिग्गा, वरीय प्रबंधक (खनन) बीसीसीएल  राधेश्याम दुबे सहित जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

  • ब्लैक डायमंड क्लब,कोयला नगर में नववर्ष समारोह का आयोजन

    ब्लैक डायमंड क्लब,कोयला नगर में नववर्ष समारोह का आयोजन

    धनबाद।नववर्ष की पूर्व संध्या पर कल ब्लैक डायमंड क्लब, कोयला नगर में नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया-,पूर्बिता रमैया सहित बड़ी संख्या में बीसीसीएल के अन्य अधिकारीगण, उनके पारिवारिक सदस्य तथा बच्चे शामिल हुए।

    मनोज अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने इस दौरान बीसीसीएल परिवार के सभी सदस्यों, विशेष रूप से बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनके साथ संवाद किया। बच्चे भी सीएमडी एवं अग्रवाल को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नज़र आए और उन्होंने उनके साथ उत्साहपूर्ण संवाद किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता की।

    उपस्थित सभी ने मिलकर उल्लासपूर्ण नववर्ष 2026 का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर सीएमडी  मनोज अग्रवाल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी इस अवसर अपनी शुभेक्षाएँ प्रकट की तथा बीसीसीएल की निरंतर प्रगति एवं उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।  

  • बीसीसीएल में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

    बीसीसीएल में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

    कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कार्मिकों को किया गया सम्मानित

    धनबाद।। बीसीसीएल में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के 15 अधिकारियों तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 05 कर्मचारियों सहित कुल 20 कार्मिकों का सेवानिवृत्ति सम्मान तथा अभिनन्दन किया गया।  कोयला भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन)  संजय कुमार सिंह, ओएसडी/वित्त,  राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  कुमार मनोज, महाप्रबंधक (प्रशासन)  अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध/सीएसआर)  सुरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक, नोडल अधिकारी/अधिकारी स्थापना,  मनीष चंद्र साहू सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि, मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मी के साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले‌ कार्मिकों के परिजन भी उपस्थित रहें।

    सेवानिवृत्त कर्मियों हेतु सम्मान-पत्र वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके उपरांत सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी भी कर्मी के लिए सेवानिवृत्ति उसके समर्पित कार्यकाल की गौरवपूर्ण यात्रा का सार्थक समापन है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह समय आत्मसंतोष, व्यक्तिगत उन्नति और समाज के प्रति योगदान का होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त सभी कार्मिकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, सक्रिय और कार्यशील बने रहने तथा अपने अनुभवों को संगठन और समाज के हित में उपयोग करने की सलाह दी और कहा कि बीसीसीएल के विकास और उन्नति में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कार्मिकों का योगदान अमूल्य रहा है।

    उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल के भिन्न विभागों एवं क्षेत्रों से दिसंबर माह में 15 अधिकारियों एवं 168 कर्मचारियों सहित कुल 183 कार्मिक कंपनी से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के सभी 15 अधिकारियों और मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने 05 कर्मचारियों के लिए कोयला भवन मुख्यालय में आज उपरोक्त समारोह का आयोजन हुआ। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए सभी क्षेत्रों में भी सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में शामिल रहें –  नन्दलाल अग्रवाल, महाप्रबंधक (खनन),  मृत्युंजय कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (खनन),  वेद प्रकाश, महाप्रबंधक (मा.सं.),  मनोरंजन प्रसाद सिंह, मुख्य प्रबंधक (खनन),  नारायण चन्द्र सामंती, मुख्य प्रबंधक (सी.पी.), मो. अलमगीर, मुख्य प्रबंधक (खनन),  संजय सिंह, मुख्य प्रबंधक (खनन),  अखिलेश कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (खनन),  अरुण सेबैत, प्रबंधक (खनन),  ललन कुमार, सहायक अभियंता (वि. एवं यां.),  बच्चा सिंह, सहायक अभियंता (वि. एवं यां.),  राम पूजन प्रसाद सिंह, सहायक अभियंता (वि. एवं यां.), दशरथ कुमार भारती, सहायक अभियंता (उत्खनन),  निर्मल कुमार दास, सहायक अभियंता (उत्खनन),  सुरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता (उत्खनन)।

    कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बीसीसीएल परिवार का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त किया। कर्मियों ने कंपनी के साथ बिताए अपने लंबे सफर को यादगार बताते हुए इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क)  प्रणव ओझा ने किया।

  • दीक्षा महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण

    दीक्षा महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण

    धनबाद। दीक्षा महिला मंडल द्वारा आज आर्थिक रूप से पिछड़े एवं समाज के वंचित वर्ग के लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत मंडल की सम्मानित सदस्याओं द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन, रणधीर वर्मा चौक, पुराना बाजार क्षेत्र में जिले में जारी शीतलहर से बचाव हेतु गरीब, निशक्त एवं दिव्यांगजनों के बीच मिंट ब्लैंकेट वितरित किए गए।

    इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया, श्रीमती रंजना सिंह सहित मंडल की सभी सम्मानित सदस्याएं उपस्थित रहीं। सदस्याओं ने इस दौरान विभिन्न वर्गों के 60 लाभुकों के बीच गर्म कपड़े, मिठाइयाँ और कम्बल का वितरण किया। उन्होंनें लाभुकों के साथ संवाद किया और क्षेत्र में भ्रमण कर उनके बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया।    

    इस अवसर पर अपने संबोधन में दीक्षा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कहा कि दीक्षा महिला मंडल सदैव समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशील रहा है। ठंड के इस मौसम में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के उन लोगों की मदद करें जो किसी न किसी रूप में वंचित हैं। समाज की सेवा ही सच्ची मानवता है और दीक्षा महिला मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंडल की सदस्याओं ने भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों के कल्याणार्थ विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • कोयला भवन मुख्यालय में कोल इंडिया चेयरमैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन

    कोयला भवन मुख्यालय में कोल इंडिया चेयरमैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन

    डायरेक्टर (मार्केटिंग) और ईडी (कोआर्डिनेशन) सीआईएल ने भी बैठक में की सहभागिता। बीसीसीएल सीएमडी, निदेशकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) चेयरमैन, बी. साईंराम की अध्यक्षता में बीसीसीएल की परिचालन प्रदर्शन पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीआईएल के निदेशक (विपणन),  मुकेश चौधरी तथा कार्यपालक निदेशक (समन्वय),  आलोक ललित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी – परियोजना एवं योजना)  निलाद्री रॉय, ओएसडी (वित्त)  राजेश कुमार, महाप्रबंधक (कोऑर्डिनेशन) धनराज अखारे, महाप्रबंधक (गुणवत्ता)  राज कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (वित्त)  एम.एस. राजू, महाप्रबंधक (बिक्री एवं विपणन)  हितेश वर्मा, महाप्रबंधक (वाशरी)  सोहैल इकबाल सहित सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधक, अन्य  वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। सीएमडी, मनोज अग्रवाल ने अपने स्वागत संबोधन में बैठक के उद्देश्य, महत्व तथा कंपनी के परिचालन लक्ष्यों पर एक संक्षिप्त वक्तव्य दिया।

    बैठक के दौरान कंपनी के प्रमुख परिचालन संकेतकों जैसे कोयला उत्पादन, वाशरी प्रदर्शन, कोयले की गुणवत्ता, बिक्री एवं विपणन तथा वित्तीय प्रदर्शन पर विस्तृत समीक्षा की गई। पॉवर-पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से महाप्रबंधक (समन्वय) धनराज अखारे, महाप्रबंधक (गुणवत्ता)राज कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (बिक्री एवं विपणन) हितेश वर्मा तथा ओएसडी (वित्त) राजेश कुमार ने अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विभिन्न परिचालन मापदंडों की जानकारी साझा की।

    चेयरमैन,  बी.साईंराम ने सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों से सीधा संवाद किया तथा प्रत्येक क्षेत्र की उपलब्धियों, चुनौतियों, और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्रमवार सभी क्षेत्रों की परिचालन गतिविधियों की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    अपने संबोधन में श्री साईंराम ने कहा कि बीसीसीएल कोकिंग कोल के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में कोल इंडिया की एक प्रमुख इकाई है, जिसकी भूमिका देश के औद्योगिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयातित कोयले पर निर्भरता को कम करने में बीसीसीएल की भूमिका निर्णायक है। अतः कंपनी को उत्पादन के साथ कोयले की गुणवत्ता को भी बनाए रखना होगा। उन्होंने वाशरी क्षमताओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण पर बल देते हुए कहा कि यह आवश्यक है कि कंपनी वाशरी फीड एवं वाश्ड कोल के अनुपात को बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहे। साथ ही, उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नवाचार और मार्केट-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। श्री साईंराम ने कंपनी की ब्रांड पोज़िशनिंग को सशक्त बनाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

    सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन परिचालन क्षेत्रों में उत्कृष्टता हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कंपनी के प्रदर्शन को और बेहतर करने के साथ लक्ष्यों की प्राप्ति समयबद्ध ढंग से हो सके। बैठक के समापन सत्र में निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया ने बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • सीएमडी बीसीसीएल ने चासनाला खान दुर्घटना की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद कोयला खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    सीएमडी बीसीसीएल ने चासनाला खान दुर्घटना की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद कोयला खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने शहीद स्मारक चौक, कोयला नगर में चासनाला खान दुर्घटना की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर दिवंगत कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सर्वोच्च बलिदान एवं योगदान को नमन किया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि चासनाला खान दुर्घटना भारतीय खनन इतिहास की सबसे त्रासदीपूर्ण खनन घटना है, जिसमें 375 खनिकों ने अपने कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंनें कहा कि चासनाला खान दुर्घटना कि स्मृति में इन वीर सपूतों की श्रद्धांजलि अर्पित करना मात्र एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक कृतज्ञता और दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने शहीद खनिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवारजनों के त्याग और धैर्य को भी नमन किया। विदित हो कि 27 दिसंबर 1975 को चासनाला कोलियरी की गहराई में जलप्लावन की भीषण दुर्घटना हुई थी, जिसमें प्रथम पाली में कार्यरत 375 खनिकों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राणों की आहुति दी थी। यह दुर्घटना देश के खनन इतिहास की सबसे भीषण त्रासदी मानी जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी इस अवसर पर वीर कोयला खनिको को अपने श्रद्धांजलि अर्पित की और दो-मिनट का मौन रखा।

  • सीएमडी बीसीसीएल का अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स जगजीवन नगर द्वारा नागरिक अभिनन्दन

    सीएमडी बीसीसीएल का अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स जगजीवन नगर द्वारा नागरिक अभिनन्दन

    धनबाद। अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स, जगजीवन नगर द्वारा आज सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल का नागरिक अभिनन्दन किया गया।  अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि संस्थान द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे, जहाँ उनका संस्थान के सदस्यों द्वारा पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत-अभिनन्दन किया।

    अवसर पर  सीएमओ (सीएचडी) डॉ. वंदना सहित विद्यालय के प्रशिक्षक, विद्यार्थी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सामूहिक दीप-प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

    अपने संबोधन में  अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवी एवं प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय द्वारा वंचित एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों को नि:शुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण प्रदान करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहाँ प्रशिक्षित कई विद्यार्थियों ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कर धनबाद एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संपन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

  • कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक राजभाषा द्वारा बीसीसीएल का निरीक्षण

    कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक राजभाषा द्वारा बीसीसीएल का निरीक्षण

    राजभाषा संघर्ष की नहीं, बल्कि स्वीकार्यता की भाषा है -श्रीमती आस्था

    निरीक्षण दल द्वारा बीसीसीएल में राजभाषा अनुपालन पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया

     धनबाद । गुरुवार को कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्रीमती आस्था द्वारा बीसीसीएल मुख्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। कोयला भवन आयोजित निरीक्षण- सह-राजभाषा समीक्षा बैठक में निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक (राजभाषा)  कुमार मनोज, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति एवं नियोजन)  अपूर्व कुमार मित्रा, विभागाध्यक्ष (सीएसआर/औद्योगिक संबंध)  सुरेन्द्र भूषण, प्रबंधक (हिंदी)  उदयवीर सिंह सहित कंपनी के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, राजभाषा विभाग तथा राजभाषा संवर्ग के कर्मी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती आस्था जैन ने कहा कि राजभाषा संघर्ष की नहीं, बल्कि स्वीकार्यता की भाषा है। उन्होंने उल्लेख किया कि देश के सभी भागों में राजभाषा हिंदी व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है। अतः हिंदी वह धागा है जो सभी प्रांतीय भाषाओं को मोतियों के समान एकता के सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद कार्य करने के लिए अनुवादकों की नियुक्ति की गई है और उनके द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावोजों का अनुवाद किये जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि सभी भारतीय भाषाओं को सम्मान प्रदान करते हुए राजभाषा हिंदी को लागू किया जाय। निरीक्षण के दौरान श्रीमती जैन ने बीसीसीएल द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी का राजभाषा अनुपालन उत्कृष्ट है और बीसीसीएल निरंतर इस दिशा में अनुकरणीय प्रयास कर रहा है। निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि बीसीसीएल राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।  रमैया ने निरीक्षण टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया कि कंपनी भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अपने प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

    निरीक्षण के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा अनुपालना से संबंधित विविध दस्तावेज एवं संचिकाएँ प्रस्तुत की गईं। पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रबंधक राजभाषा उदयवीर सिंह ने बीसीसीएल के राजभाषा कार्यान्वयन एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया राजभाषा में निरंतर उत्कृष्ट क्रियान्वयन के साथ पिछली तिमाही के दौरान भी कंपनी द्वारा 90.63% पत्राचार हिंदी में किए गए। मुख्यालय सहित कंपनी के सभी क्षेत्रों में सभी कार्यालयीन गतिविधियाँ हिंदी में संपादित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त बीसीसीएल द्वारा नियमित रूप से राजभाषा पखवाड़ा, हिंदी प्रतियोगिताएँ, कवि सम्मेलन, कार्यशालाएँ, संगोष्ठियाँ, हिंदी पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए टाइपिंग एवं अनुवाद प्रशिक्षण और विभिन्न प्रकार की तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राजभाषा का समुचित अनुपालन सुनिश्चित हो सके।  

    अपने समीक्षात्मक वक्तव्य में कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्रीमती आस्था जैन ने कहा कि बीसीसीएल के राजभाषायी निरीक्षण के दौरान कंपनी के सभी कार्य एवं कार्यप्रणाली श्रेष्ठतम पायी गयी है। कार्यक्रम के समापन सत्र में निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया ने श्रीमती जैन तथा वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी श्री मनीष कुमार को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं राजभाषा  कुमार मनोज ने किया, धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष (सीएसआर/औद्योगिक संबंध)  सुरेन्द्र भूषण तथा कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (हिंदी)  उदयवीर सिंह ने किया। राजभाषा विभाग के  अनिरुद्ध नोनिया, महेंद्र कुमार सिंह, बंदना देवी एवं मंजू आदि का विशेष सहयोग रहा।

  • सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने बाघमारा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में भाग लिया

    सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने बाघमारा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में भाग लिया

    धनबाद । बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने आज बाघमारा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री ढुलु महतो सहित अन्य गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    अपने संबोधन में  अग्रवाल ने कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम हैं, जो केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने का जरिया भी हैं। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति में टीम भावना, नेतृत्व कौशल और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जो किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन ने क्षेत्र में खेल और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया तथा सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।