(लोदना क्षेत्र एवं औद्योगिक संबंध विभाग हुए चल वैजयंती राजभाषा शील्ड से सम्मानित)
धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई| महाप्रबंधक राजभाषा कुमार मनोज द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ बैठक की शुरुआत की गयी|
सर्वप्रथम निदेशक कार्मिक द्वारा कोयला भारती पत्रिका के (42वें अंक) तथा कार्यालय सहायिका (ऑफिस असिस्टेंट मैन्युअल) का विमोचन किया गया| इसके उपरांत डीपी महोदय द्वारा विभागवार राजभाषा कार्यान्वयन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी तथा उपस्थित विभाग प्रमुखों के साथ उसकी बिन्दुवार समीक्षा की गयी |
बैठक में वार्षिक राजभाषा कार्यक्रम 2024-25 पर चर्चा के साथ बीसीसीएल मुख्यालय के सभी क्षेत्रों और विभागों से प्राप्त दिसंबर 2024 तिमाही की हिंदी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा उपस्थित क्षेत्रों एवं विभागों के नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए| साथ ही सभी क्षेत्रों एवं विभागों को राजभाषा रोस्टर तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए|
निदेशक कार्मिक ने समीक्षा के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन में बेहतर कार्य करने वाले विभागों एवं क्षेत्रों की सराहना की तथा इस क्षेत्र में पिछड़ने वाले विभागों एवं क्षेत्रों को अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करने को कहा| राजभाषा कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग एवं क्षेत्रों को पुरस्कृत किये जाने के साथ उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अगस्त माह से पूर्व बीसीसीएल द्वारा झारखण्ड राजभाषा उत्सव आयोजित करने की बात कही गई | राजभाषा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लोदना क्षेत्र एवं औद्योगिक संबंध विभाग को चल वैजयंती राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम का समापन राजभाषा विभागाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने आभार व्यक्त कर किया| बैठक में महाप्रबंधक कार्मिक राजभाषा कुमार मनोज, महाप्रबंधक कल्याण सरोज कुमार पांडे, महाप्रबंधक कार्मिक सुनील कुमार, महाप्रबंधक जेएमपी विद्युत् साहा सहित भिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रों के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एवं नोडल राजभाषा अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
धनबाद, : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के मुख्यालय में आज कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के साथ हुआ।
बैठक की एक विशेष पहल के रूप में अध्यक्ष मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (कार्मिक) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कल्याण परिषद के सभी सदस्यों को पौधा भेंट किया। इसी क्रम में परिषद के सदस्यों ने भी संयुक्त रूप से श्री रमैया को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
कल्याण विभाग के विभागाध्यक्ष सरोज पांडेय ने औपचारिक स्वागत के पश्चात पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में बीसीसीएल द्वारा संचालित क्षेत्रों में की जा रही कल्याणकारी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई: शिक्षा सुविधाएं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं खेलकूद गतिविधियां कॉलोनियों की स्वच्छता व्यवस्था कल्याण परिषद सदस्यों द्वारा नियमित निरीक्षण अन्य कल्याणकारी योजनाएं बैठक में कल्याण परिषद के सदस्यों में संजीत सिंह, जनता मजदूर संघ, लक्षमन महतो, UCWU, गंगा सागर राय, DCKS, एस एस डे, KIMP, अशोक साव, बीसीएमयू वासुदेव गोस्वामी , बीसीकेयू, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं प्रबंधन की ओर से प्रमुख भागीदारी में शामिल रहे: सरोज पांडेय, महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, कल्याण विभाग कुमार मनोज, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) सुनील कुमार, महाप्रबंधक (कार्मिक) वंदना ठाकुर, सीएमएस सुरेंद्र भूषण, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध एवं प्रशासन) मनीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (पीएफ एवं पेंशन)- अशोक कुमार, विभागाध्यक्ष (सिविल), आदि के साथ ही अन्य प्रमुख विभगों के अधिकारी।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस दौरान कोयला नगर कॉलोनी में ‘ए टाइप’ तथा ‘बी टाइप’ क्वार्टरों में एक अतिरिक्त कक्ष बनाने पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक सुझाव दिए जिन प्रबंधन द्वारा सहमति व्यक्त की गई। इसके साथ ही कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
धनबाद।बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में बीसीसीएल इंस्टिट्यूशनल ट्राफी टूर्नामेंट का ड्रेस, कार्यक्रम एवं ट्राफी का अनावरण निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया ने किया। 16 फरवरी से शुरू हो रहे धनबाद क्रिकेट संघ के इस टूर्नामेंट में भाग ले रहीं आठों टीमों के कप्तान उपस्थित थे।
निदेशक रमैया ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का आयोजन भव्य तरीके से होगा। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से इसका भरपूर आनंद उठाने का आग्रह किया। कहा कि अनुशासन में रहते हुए हम खेल को एन्जॉय करें। क्रिकेट जेंटलमैन का गेम है और इसमें स्लेजिंग की जगह नहीं होनी चाहिए।
टूर्नामेंट में बीसीसीएल, धनबाद एडमिनिस्ट्रेशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सेल, एमपीएल, धनबाद बार एसोसिएशन, सिम्फर और आइआइटी आइएसएम की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न टीमों की ओर से सुनील कुमार सिंह, बिस्वास हेम्ब्रम, प्रोफेसर सौमित्र चटर्जी, ऋषव पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, प्रसून, शिव शक्ति प्रसाद, डॉ ऋषव राणा, सचिन तिवारी, सिद्धार्थ सुमन, डीसीए के पदाधिकारियों में बिनय कुमार सिंह, सुनील कुमार, डॉ राजशेखर सिंह, दिवेन तिवारी, महेश, कोयला भवन के महाप्रबंधक कल्याण, प्रबंधक कार्मिक कीरन रानी नायक व अन्य उपस्थित थे.
धनबाद।कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा संचालित ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग (CHD) से ग्रसित बच्चों की सर्जरी के बाद स्वस्थ होने पर बीसीसीएल मुख्यालय में आज एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों और उनके अभिभावकों को उपहार प्रदान किए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोल सचिव विक्रम देव दत्त, कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद सहित नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के वरिष्ठ अधिकारी जुड़े। बीसीसीएल की ओर से निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया, निदेशक (तकनीकी) संचालन एवं परियोजना संजय सिंह, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना मनोज कुमार अग्रवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के अंतर्गत झारखंड के विभिन्न जिलों में अब तक लगभग 18,000 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से धनबाद जिले में 15,096 बच्चों की जांच की गई। 154 बच्चों के इको टेस्ट किए गए और अब तक 30 बच्चों की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। आगामी चरण में 100 से अधिक इको टेस्ट किए जाएंगे ताकि और बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया जा सके।
यह पहल कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा सत्य साई ट्रस्ट के सहयोग से चलाई जा रही है और इसका उद्देश्य हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान कर उनके जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाना है। धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक कुमार मनोज तथा मंच संचालन अभिजीत मित्रा ने किया।
धनबाद। निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया तथा टुंडी के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया)
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत बिनोद बिहारी महतो इण्टर महिला महाविद्यालय, मदैयडीह में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन 13 फरवरी को किया गया। इस अवसर पर बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया तथा टुंडी के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस प्रयोगशाला के निर्माण का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और सुविधाओं से युक्त वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनकी विज्ञान विषय में रुचि बढ़े और वे व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त कर सकें।
इस कार्यक्रम में बीसीसीएल के विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बीसीसीएल के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया ने कहा कि, बीसीसीएल द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रयोगशाला के निर्माण से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
(सामाजिक उपयोग के लिए नवीनीकृत सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन)
धनबाद: बीसीसीएल के वाशरी डिवीजन में 11.02.2025 मंगलवार को दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत संचालित आशा-किरण महिला समिति द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुगियाडीह गांव के 30 जरूरतमंद लाभार्थियों को साड़ी, शॉल और खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।
इसके अतिरिक्त, वाशरी डिवीजन में एक नवीनीकृत सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन दीक्षा महिला मण्डल, बीसीसीएल की अध्यक्षा श्रीमती मिली दत्ता के कर कमलों से उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह भवन आस-पास के ग्रामीणों के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर श्रीमती अंजुम नाज़, अध्यक्षा, आशा किरण महिला मण्डल, वाशरी डिवीज़न ने बीसीसीएल के सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
धनबाद।बीसीसीएल के कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा सभागार में ‘सीएसआर-द रोड अहेड’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश के जाने माने विषय विशेषज्ञों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया। विशेष रूप भारत में सीएसआर के जनक के रुप में प्रसिद्ध डॉ. भास्कर चटर्जी इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशेष वक्ता के रूप में प्रोफेसर रोहन शर्मा को आमंत्रित किया गया था। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने की और इस दौरान निदेशक (वित्त) श्री राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री मनोज कुमार अग्रवाल एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमन राज भी मौजूद रहे।
दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान तथा कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत के साथ आरंभ कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में स्वागत संबोधन एवं बीज वक्तव्य के रूप में बोलते हुए निदेशक कार्मिक श्री मुरलीकृष्ण रमैया ने बीसीसीएल द्वारा सीएसआर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर योगदान दे रहा है, जिससे स्थानीय समुदायों को सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में भारत में सीएसआर डॉ. भास्कर चटर्जी ने सीएसआर के संवैधानिक पहलुओं, भारत में अब तक कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की यात्रा एवं सीएसआर अनुपालन के विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) आज केवल एक कानूनी अनिवार्यता न होकर कंपनियों की दीर्घकालिक स्थिरता एवं सामाजिक विकास का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
द्वितीय तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर रोहन शर्मा ने भविष्य के सीएसआर परिदृश्य एवं प्रभाव आकलन (इम्पैक्ट असेसमेंट) के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीएसआर की प्रभाव को सुनिश्चित करने के लिए उसके दीर्घकालिक प्रभावों का मूल्यांकन आवश्यक है, जिससे समाज पर सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञाशाओं और प्रश्नों के समाधान के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया।
इस अवसर पर सीएसआर विभाग द्वारा कंपनी द्वारा किये जा रहे सीएसआर कार्यों पर एक प्रस्तुति भी दी गयी और सीएसआर विभाग द्वारा सीएसआर नियमों, कानूनों एवं दिशा-निर्देशों की संकलन पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। प्रतिभागियों के रूप में सभी क्षेत्रों और कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षों के साथ ही क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सीएसआर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (कार्मिक) कुमार मनोज ने किया संचालन प्रबंधक राजभाषा श्री दिलीप कुमार सिंह, अभिजीत मित्रा एवं समरेज अली ने किया।
धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने इतिहास रचते हुए नागपुर स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) में आयोजित सीआईएल अंतर-कंपनी क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह पहला अवसर है जब बीसीसीएल की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर चैंपियन बनी।
07 फरवरी 2024 को खेले गए फाइनल मुकाबले में बीसीसीएल ने मेज़बान डब्ल्यूसीएल को कड़ी टक्कर दी। बीसीसीएल ने (157 रन) बनाए, जिसके जवाब में डब्ल्यूसीएल की टीम (141 रन) ही बना सकी और इस तरह बीसीसीएल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता एवं निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ श्री रमैया ने टीम चयन, ट्रायल और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और प्रदर्शन बेहतर हुआ।बीसीसीएल के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी कई पुरस्कार जीते:मैन ऑफ द टूर्नामेंट: सिद्धार्थ सुमन (कप्तान, बीसीसीएल) फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच: अभिनंदन बेस्ट बॉलर: सचिन तिवारी बीसीसीएल की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज: पूरन कुमार महतो (53 रन) बीसीसीएल की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: अभिनंदन (04 विकेट)यह जीत बीसीसीएल में खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल टीम का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि भविष्य के लिए एक नई प्रेरणा भी दी है। बीसीसीएल प्रबंधन ने टीम को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सरायढेला स्थित वाशरी डिवीज़न में तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। वाशरी डिवीज़न के महाप्रबंधक श्री एम.सुहैल इक़बाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं हिंदी साहित्य के छायावाद के स्तम्भ कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला की शुरुआत की। भाषा विशेषज्ञ के रूप में बीसीसीएल मुख्यालय से आए राजभाषा अधिकारी दिलीप कुमार सिंह एवं वरीय अनुवादक अनिरुद्ध नोनिया ने कार्यालयी काम काज में आनेवाली भाषा की समस्याओ को दूर करने हेतु बहुत सारी जानकारी दी। अनुवाद के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से निबटने के लिए भाषिनी, अनुवादिनी एवं कंठस्थ एप्प की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह हम नई तकनीकियों के माध्यम से अपने कार्य को सरलता से कर सकते हैं।
कार्यशाला के अंत में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कुल 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। वाशरी के विभिन्न प्रभागों से आये प्रतिभागी एवं वाशरी डिवीज़न के कर्मियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, द्वितीय नीलम देवी एवं तृतीय हीरालाल साहू रहे। इन्हें पुरस्कृत किया गया। महाप्रबंधक (वा ) ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यालय के कामकाज में राजभाषा हिंदी में पत्राचार बढ़ाने तथा राजभाषा अधिनियम के अंतर्गत हिंदी में कार्य करने के सौ प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल करने का आग्रह किया। कार्यशाला में वाशरी के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, प्रबंधक देवोजीत अधिकारी, प्रबंधक डॉ प्रिया सिंह, प्रबंधक नवीन कुमार, उप प्रबंधक पल्ल्वी, एन के मिश्रा, शिप्रा मजूमदार, ओमप्रकाश, सद्दाम, साल्वी, रिंकु दुबे एवं विभिन्न प्रभागों से आए प्रतिभागियों के अतिरिक्त वाशरी डिवीज़न के लगभग 60 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बीसीसीएल से 24 अधिकारी एवं 241 कर्मचारियों सहित कुल 265 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए
धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोयला नगर स्थित सामुदायिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी से सेवानिवृत्त होने वाले 24 अधिकारियों एवं मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 15 कर्मचारियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने की एवं निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजन) श मनोज कुमार अग्रवाल भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कार्मिकों को बधाई देते हुए निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया ने कहा कि आज हमारी कंपनी देश की प्रमुख कंपनियों में शामिल है यह सब आप लोगों की सेवा की बदौलत है। आप सब ने लंबे समय तक कंपनी की सेवा की है। आप बीसीसीएल परिवार के अभिन्न अंग हैं। भविष्य में आपको जब भी जरूरत हो कंपनी आपके साथ खड़ी है। वहीं निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी की बधाई दी और कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उल्लेखनीय है कि मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अलावा विभिन्न क्षेत्रों भी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संजय कुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन) मुख्यालय, कोयला भवन सुभाशीष रॉय, मुख्य प्रबंधक (खनन) कुसुंडा क्षेत्र बिष्णु देव प्रसाद, मुख्य प्रबंधक (खनन) बरोरा क्षेत्र कृष्णा कुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन) गोविन्दपुर क्षेत्र नरेन्द्र कुमार जैसवाल, मुख्य प्रबंधक (खनन) एम.आर.एस. धनसार अनिल कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) बस्ताकोला क्षेत्र डॉ मनोज कुमार झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डब्लू.जे. क्षेत्र समीरन प्रमाणिक, मुख्य प्रबंधक (सी.पी.) सी.वी.क्षेत्र रबिन्द्र कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (खनन) : सी.वी.क्षेत्र साधु दास दत्ता, प्रबंधक (खनन) लोदना क्षेत्र राम चन्द्र पॉल, प्रबंधक (सर्वे) सी.वी. क्षेत्र निर्मल मंडल, प्रबंधक (सर्वे) ई.जे. क्षेत्र कमल नयन शरण सिंह, प्रबंधक (सर्वे) पी. बी. क्षेत्र अशोक कुमार गंगोपाध्याय, उप प्रबंधक (खनन) सी.वी. क्षेत्र अलोक रंजन सरकार, सहायक प्रबंधक (खनन) सी.वी. क्षेत्र एस. एन. मिश्रा, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) ब्लाक-II क्षेत्र विनोद कुमार गुप्ता, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) पी.बी. क्षेत्र अर्जुन राम, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) ई. जे. क्षेत्र उपेन्द्र कुमार आजाद, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) वाशरी डिविजन उपेन्द्र प्रसाद सिंह, अधीनस्थ अभियंता (वि.एवं यां.) पी.बी. क्षेत्र रामदेव चौधरी, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) कुसुंडा क्षेत्र नगेन्द्र कुमार शर्मा, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) कुसुंडा क्षेत्र योगेन्द्र प्रसाद, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) ब्लॉक-II राम दुलार सिंह, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन) गोविन्दपुर क्षेत्र मो. शहजाद खान, कार्यालय अधीक्षक विपणन एवं विक्रय (मु.) मो. नौशाद आलम, फोरमैन (मेक/उत्खनन) सिनीडीह वर्कशॉप लालमन प्रसाद, फोरमैन इंचार्ज असैनिक -वि.एवं यां. प्रभुनाथ राम, आदेशपाल/चपरासी पर्यावरण विभाग (मु.) कैलाश बाल्मीकि, सफाई कर्मचारी मा.सं.वि., कल्याण भवन ऋषिकेश सिंह, वरीय डी.ई.ओ ग्रेड-I वित्त विभाग (म.) शम्भु शरण सिंह, सहायक फोरमैन (मेके/वि.एवं यां.) असैनिक जगदीश प्रसाद, वरीय ऑटो इलेक्ट्रीशियन (वि.एवं यां.) वि.एवं यां. / सी.ए.डब्लू जयचंद्र झा, फोरमैन (मेके-वि. एवं यां) भूली नगर प्रशासन राम कृष्णा शर्मा, सुरक्षा निरीक्षक सुरक्षा विभाग (मु.) संजय कुमार सिन्हा, वरीय निजी सहायक सतर्कता विभाग (मु.) काशी नाथ झा, ई.पी. फिटर ग्रेड-1 सिनीडीह वर्कशॉप दिलीप कुमार झा, कार्यालय अधीक्षक उत्खनन विभाग (मु.)मंजु चौधरी, सामान्य मजदूर मा.सं.वि., कल्याण भवन धरम रजवार, ट्राममिंग पर्यावरण विभाग (मु.) संपूर्ण बीसीसीएल से 24 अधिकारी एवं 241 कर्मचारियों सहित कुल 265 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम में सीएमओएआई के अध्यक्ष ए. के. सिंह एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के रूप में आशीष कुमार, राजीव बोस, दिलीप झा आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही कोयला भवन मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में कर्मचारी स्थापना विभाग, अधिकारी स्थापना विभाग, प्रशासन विभाग एवं पीएफ पेंशन विभाग का विशेष सहयोग रहा। संचालन श्री दिलीप कुमार सिंह प्रबंधक (राजभाषा) ने किया।