Category: BILASPUR

  • एनटीपीसी कोलडैम द्वारा 32 जनप्रतिनिधियों के लिए अध्ययन दौरा

    एनटीपीसी कोलडैम द्वारा 32 जनप्रतिनिधियों के लिए अध्ययन दौरा

    विलासपुर। बुधवार को एनटीपीसी कोलडैम द्वारा 16 पंचायतों के 32 जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को एनटीपीसी दादरी के तीन दिवसीय अध्ययन दौरे के लिए रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को संसाधन प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सतत सामुदायिक विकास से जुड़ी उन सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं का अनुभव प्रदान करना है, जो एनटीपीसी की अन्य परियोजनाओं  द्वारा लागू की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल को एस. एस. राव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी कोलडैम द्वारा औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे इस अवसर का उपयोग अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में विकास पहलों को और प्रभावी बनाने के लिए करें। इस अवसर पर उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मा सं) के साथ-साथ एनटीपीसी कोलडैम की सीएसआर और मानव संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह अध्ययन यात्रा समुदायों के साथ सहयोग और साझा विकास को आगे बढ़ाने की एनटीपीसी कोलडैम के निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल,स्वेटर,अध्ययन सामग्री,खाद्यान्न सामग्री का वितरण 

    महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल,स्वेटर,अध्ययन सामग्री,खाद्यान्न सामग्री का वितरण 

    विलासपुर।सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार ने श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्ष आदरणीय शशि दुहन मैडम के मार्गदर्शन और सहयोग से  बच्चों और बुजुर्गों को सहायता सामग्री दी । 

    महिला कल्याण समाज एसईसीएल बिलासपुर द्वारा 16 नवंबर रविवार को ग्राम फुलवारी पर एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर पेन पेंसिल रबर शॉपनर बिस्किट मूंग दाल फल तथा बुजुर्गों को कंबल शॉल बिस्किट्स वितरित किए गए । कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में सहायता प्रदान करना और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना था ।

     संस्था की सचिव माधुरी तिवारी ने बताया कि समाज सेवा हमारे संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर किए जाएंगे । महिला कल्याण समाज की जिन महिलाओं ने इस नैतिक और सामाजिक सेवा के लिए योगदान दिए हैं वह रेहाना खान कविता घोष,सुप्रभा आचार्य, सरोज वस्त्रकर,कृति गंगाजली,सरिता पार्टले,जागिता रानी, माया राव, राधा सिंह,कीर्ति साहू ,सरला शर्मा रोजl रथ,एंजेलिना राज,अमित जायसवाल,लिपि दास गुप्ता,वंदना कुमारी,सरिता चौहान, बृहस्पति कश्यप,भारती सिंह,सीमा दिघरस्कर,राखी कोस्टा,प्रभास शुक्ला कविता,प्रीति,रवि,आभा पांडे,रजनी श्रीवास,नागमणि राव, संतोषी मेहता, रेखा गला.,शेफाली घोष,सुनीता जायसवाल,पुष्पा पटेल,उषा चंद्र, रूबी हनीफी,भानुमति नेताम,ताराबाई, आयुषी जैन, सीना बिन्नी,राजश्री साहू,दिव्या भौमिक,रेणुका मसीह,हेमलता कश्यप, सविता शर्मा,बबीता मिश्रा,माया कपाले , वंदना देवांगन, नीलम सैम, सफीना, दिव्या, गीता रावत, किरण ठाकुर, रामकली जायसवाल,दुर्गेश साहू,किरण बाला पांडे,प्रभा तिवारी,गीता मंडल,सुषमा महतो,इन सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग और योगदान प्रदान किया। अंत में महिला कल्याण समाज ने संदेश दिया कि समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और हम हर वर्ष ऐसे कार्य करते रहेंगे, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता है।

  • जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है – ब्रह्माकुमारी कविता दीदी

    जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है – ब्रह्माकुमारी कविता दीदी

    विलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत ब्रहमाकुमारी कविता दीदी, मुंबई दवारा प्रस्तुत “सुहाना सफ़र – An Adventure into Awareness” विषय पर प्रेरक उद्बोधन सत्र का आयोजन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, (मानव संसाधन)  बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी  हिमांशु जैन, विभीन्न विभागाध्यक्षों, अधकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एसईसीएल मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में दिनांक 17.11.2025 को  किया गया। 

    यह सत्र संगठन में नैतिक कार्य-संस्कृति, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और आंतरिक सतर्कता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई से पधारी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, राजयोग मेडिटेशन शिक्षिका एवं आध्यात्मिक संचालिका उपस्थित रहीं, जिन्होंने पीपीटी के माध्यम से जीवन प्रबंधन, आत्म-जागरूकता तथा मानसिक संतुलन से जुड़े महत्वपूर्ण सूत्रों पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन ने कहा कि सतर्कता सप्ताह केवल सप्ताह या पखवाड़े भर का आयोजन नहीं है वरन यह  वर्ष भर प्रत्येक कर्मी को अपने कार्य-संस्कृति, अपने कार्य स्थल या हर-हमेशा अपने जीवन में अपनाए रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने कार्य दौरान आत्म-जागरूक और संतुलित होकर कार्य करता  है तब उसके निर्णय निष्पक्ष, सटीक और संगठन के लिए मूल्यवान होते  हैं। 

    ब्रहमाकुमारी कविता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सतर्कता का सफ़र बाहरी नहीं; अंदर की जागृति से शुरू होता है। जब मन शांत होता है, तभी निर्णय पारदर्शी और सही दिशा में होते हैं। जवाबदेही कोई बोझ नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है। राजयोग मन को स्वच्छ, विचारों को सजग और जीवन को सुहाना बनाता है। जागरूकता वह शक्ति है, जो हर स्थिति में हमें संतुलित बनाए रखती है।” उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति केवल नीतियों से नहीं, बल्कि वहाँ कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की आंतरिक सत्यनिष्ठा और जागरूकता से निर्धारित होती है। राजयोग ध्यान के नियमित अभ्यास को उन्होंने मानसिक ऊर्जा, कार्य-निष्ठा और सकारात्मक व्यवहार का आधार बताया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन   मनीष श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क/राजभाषा) ने प्रस्तुत किया  एवं अंत में धन्यवाद  ज्ञापित  नागेश्वर राव, महाप्रबंधक (सतर्कता/ईएंड एम) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

  • श्रद्धा महिला मंडल द्वारा श्रवण-बाधित बालिकाओं के बीच मनाया गया बाल दिवस

    श्रद्धा महिला मंडल द्वारा श्रवण-बाधित बालिकाओं के बीच मनाया गया बाल दिवस

    मंडल द्वारा बच्चियों के लिए भेंट की गई ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन

    विलासपुर।बाल दिवस 2025 के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर ने एक हृदयस्पर्शी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन के मार्गदर्शन में निवेदिता हॉस्टल, सरकंडा स्थित ‘सत्य साईं हेल्प वे’ में रह रहीं 45 श्रवण-बाधित बालिकाओं के साथ यह विशेष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा

    कार्यक्रम की शुरुआत में बालिकाओं ने स्वयं बनाए गए गुलाब के फूलों से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    दुहन ने बालिकाओं के साथ मिलकर बाल दिवस का केक काटा, जिसके बाद बालिकाओं ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

    इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा बालिकाओं की दैनिक सुविधा हेतु एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भेंट की गई। इसके अतिरिक्त सभी 45 बालिकाओं को टी-शर्ट्स वितरित की गईं। बालिकाओं के लिए स्वादिष्ट लंच की व्यवस्था भी की गई, जिसका उन्होंने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

    कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने सांकेतिक भाषा में श्रद्धा महिला मंडल के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उनकी मासूम मुस्कान और सृजनशीलता ने सभी उपस्थितजनों को गहराई से प्रेरित किया।

    श्रद्धा महिला मंडल द्वारा किया गया यह सराहनीय प्रयास समाज में संवेदनशीलता, सेवा और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

  • महिला अधिकारियों की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रतिनिधि यूनियन चुनाव

    महिला अधिकारियों की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रतिनिधि यूनियन चुनाव

    विलासपुर। एनटीपीसी सीपत में 15 नवंबर 2025 को एनबीसी प्रतिनिधि यूनियन चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान में कुल 399 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यापक स्तर पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    चुनाव में सीपत ताप विद्युत मजदूर संघ (बीएमएस), राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी संघ (इंटक) और प्रगतिशील ताप विद्युत कर्मचारी संघ (सीटू) – इन तीनों संगठनों ने प्रतिस्पर्धा की और पूरी प्रक्रिया को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। मतगणना के परिणामस्वरूप बीएमएस ने 179 वोट प्राप्त कर 19 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की, वहीं इंटक 160 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सीटू के पक्ष में 60 लोगों ने मतदान किया। 

    इस वर्ष एनटीपीसी सीपत ने एक सराहनीय पहल करते हुए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व महिला अधिकारियों को सौंपा। प्रिसाइडिंग ऑफिसर के रूप में श्रीमती श्वेता (उप महाप्रबंधक-मानव संसाधन) ने चुनाव का सफल संचालन किया, जबकि श्रीमती अलका उपाध्याय (उप महाप्रबंधक–इंजीनियरिंग) इंटर्नल ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहीं।

    पोलिंग ऑफिसर्स की टीम में श्रीमती सत्या (सीनियर मैनेजर–एचआर), श्रीमती ज्योत्सना कुशवाहा (डिप्टी मैनेजर–लॉ), श्रीमती रेखा कुमारी त्रिपाठी (सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर–सीएसआर) एवं श्रीमती रितिका (असिस्टेंट केमिस्ट) ने अपनी जिम्मेदारियों का सुचारु रूप से निर्वहन किया।

    उल्लेखनीय है कि यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर श्रीमती प्रेमलता मुख्य महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख (पश्चिम क्षेत्र-2), चुनाव अधिकारी जयप्रकाश सत्यकाम, अपर महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत एवं बिलास मोहंती, अपर महाप्रबंधक, पश्चिम क्षेत्र-2 की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया विशाल आमटे, क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय) बिलासपुर, की उपस्थिति में आयोजित की गई तथा सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ सम्पन्न यह चुनाव एनटीपीसी सीपत में महिला नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और संस्थागत लोकशाही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में शुगर डिटेक्शन कैंप एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में शुगर डिटेक्शन कैंप एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    विलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस 2025 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में मेडिकल विभाग द्वारा एक व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शुगर डिटेक्शन कैंप, जागरूकता सत्र एवं शपथ ग्रहण शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में मधुमेह की रोकथाम, समय पर जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी/ऑपरेशन);  बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन); तथा  डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित जांच की आवश्यकता को और अधिक रेखांकित किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुल 280 कर्मचारियों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की गई, जो कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रारम्भिक निदान के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    यह कार्यक्रम सीएमएस, एसईसीएल, डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मेडिकल टीम में डॉ. अरिहंत जैन, डॉ. संजीवनी पाणिग्रही, डॉ. अपूर्व शर्मा, एवं डॉ. विक्रम रेड्डी सहित पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। टीम के समन्वित प्रयासों से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऐसी स्वास्थ्य-जागरूकता गतिविधियाँ एसईसीएल की सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणाली को और प्रभावी बनाती हैं तथा कर्मचारियों के समग्र कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एसईसीएल भविष्य में भी अपने कार्यबल के लिए एक स्वस्थ, जागरूक एवं सक्रिय कार्य संस्कृति बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत रहेगा।

  • स्पेशल कैम्पेन 5.0 में कोल-लिग्नाइट कंपनियों में लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 रहा एसईसीएल

    स्पेशल कैम्पेन 5.0 में कोल-लिग्नाइट कंपनियों में लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 रहा एसईसीएल

    सफाई, स्क्रैप निस्तारण एवं सोशल मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी द्वारा किया गया सम्मानित

    विलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्पेशल कैम्पेन 5.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  जी. किशन रेड्डी, कोयला सचिव  विक्रम देव दत्त तथा अतिरिक्त सचिव (कोयला) एवं अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार) सनोज़ कुमार झा द्वारा प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी एसईसीएल को मंत्रीजी द्वारा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

    एसईसीएल की ओर से यह सम्मान सीएमडी श्री हरीश दुहन, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, भानु सिंह (जीएम, सिविल),  मनीष श्रीवास्तव (उप महाप्रबंधक मानव संसाधन), डॉ. सनीश चंद्र (पीआरओ), दीपांशु मांधाता, प्रबंधक (सिविल) एवं  पीयूष प्रताप मल्ल, उप-प्रबंधक (सीडी) द्वारा ग्रहण किया गया। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) तथा कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में 2 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित स्पेशल कैम्पेन  5.0 में एसईसीएल ने स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्क्रैप निस्तारण, डिजिटलीकरण और मीडिया प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियाँ दर्ज कीं। एसईसीएल ने अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य 203 के मुकाबले 229 स्थलों की सफाई की तथा 43 लाख वर्गफीट से अधिक क्षेत्र में स्वच्छता कार्य पूर्ण किए।

    स्क्रैप निस्तारण से ₹24 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    रिकॉर्ड दक्षता का परिचय देते हुए एसईसीएल ने 6,400 मीट्रिक टन से अधिक स्क्रैप का निस्तारण किया, जिससे लगभग ₹24 करोड़ की आमदनी हुई—जो अभियान लक्ष्य से दोगुने से भी अधिक है। एसईसीएल ने अभियान के दौरान 2,100 से अधिक भौतिक फ़ाइलें तथा 23,000 ई-फ़ाइलों की समीक्षा करते हुए 20,000 ई-फ़ाइलों का क्लोज़र किया  जोकि 350% से अधिक रहा। वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में गेवरा में सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एस-एल-आर-एम) सेंटर स्थापित किया गया। यह केंद्र बायोडिग्रेडेबल कचरे को जैव-उर्वरक में बदल रहा है, जिसका उपयोग एसईसीएल के वृक्षारोपण और हरित पहलों में किया जा रहा है। पारदर्शिता और कुशल प्रशासन को आगे बढ़ाने हेतु एसईसीएल ने इस दौरान कई नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए, जिनमें शामिल हैं— इंटरनल सेलेक्शन सिस्टम, एल एंड आर प्रबंधन पोर्टल, एचपीवी वैक्सीनेशन पोर्टल आदि।

    नवाचार और सृजनशीलता का अनूठा उदाहरण

    अभियान के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा एसईसीएल का रचनात्मक प्रयास ‘कबाड़ से कलाकृति’। गैवरा स्थित CEWS में कर्मचारियों ने ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित औद्योगिक स्क्रैप से S-400 मिसाइल लॉन्चर का जीवन-आकार मॉडल और रोबोटिक सोल्जर तैयार किया।  खनन क्षेत्रों में 43 बायो-टॉयलेट स्थापित किए गए, जिससे स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल शौचालय सुविधाएँ सुनिश्चित हुईं। वहीं कोरबा में कोल इंडिया का पहला पूर्णतः महिला-प्रचालित स्टोर यूनिट प्रारंभ किया गया — महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम रहा। स्पेशल कैम्पेन 5.0 के दौरान एसईसीएल ने जनसंपर्क और मीडिया संचार में उल्लेखनीय सक्रियता प्रदर्शित की। अभियान अवधि में कुल 1,148 ट्वीट, 15 पीआईबी रिलीज़ तथा 400 से अधिक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया कवरेज दर्ज हुए। विशेष रूप से, लगातार दूसरे वर्ष एसईसीएल ने 1,000 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए जनसंपर्क क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति और प्रभावी संवाद क्षमता को सुदृढ़ किया।

  • एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सोझा और जुणी पंचायतों में कौशल विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ

    एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सोझा और जुणी पंचायतों में कौशल विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ

    विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत सोझा और जुणी में चार माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत सोझा में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा ग्राम पंचायत जुणी में बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र में 25-25 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नए कौशल सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। यह प्रशिक्षण एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से हिमकॉन शिमला द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

    कार्यक्रम के शुभारंभ पर एनटीपीसी कोलडैम की अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुगाता दासगुप्ता एवं वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ ग्राम पंचायत सोझा के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रशिक्षण पाने वाली सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल के लिए एनटीपीसी कोलडैम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते है और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। एनटीपीसी कोलडैम स्थानीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएसआर के तहत संचालित ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी अहम योगदान दे रहे हैं।

  • एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी का भूमि पूजन सम्पन्न

    एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी का भूमि पूजन सम्पन्न

    सीएमडी एसईसीएल  हरीश दुहन के मार्गदर्शन में एसईसीएल में कोल इंडिया का पहला पेस्ट फिलिंग प्रोजेक्ट हुआ शुरू

    विलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कोरबा क्षेत्र के डीएसबी उपक्षेत्र स्थित सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी परियोजना का भूमि पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा यह कोल इंडिया का पहला पेस्ट फ़िल प्रोजेक्ट है। 

    इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना,  रमेश चन्द्र महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर  अतुल द्विवेदी, प्रबंध निदेशक (टीएमसी),  अजय तिवारी, महाप्रबंधक (उत्पादन) एसईसीएल,  राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र, मंचासीन रहे।

    कार्यक्रम में क्षेत्र, उपक्षेत्र एवं इकाई के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी प्रतिनिधि तथा JCC DSB उपक्षेत्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भूमि पूजन के पश्चात अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी एक आधुनिक खनन तकनीक है जिसके माध्यम से खदानों से निकले फ्लाई ऐश, टेलिंग्स या अपशिष्ट पदार्थों को पानी और सीमेंट जैसे बाइंडर्स के साथ मिलाकर पेस्ट के रूप में भूमिगत खाली स्थानों में भरा जाता है। यह तकनीक न केवल भूमिगत सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाती है, बल्कि सतह पर अपशिष्ट निपटान की समस्या को भी काफी हद तक कम करती है। इससे पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा सस्टेनेबल माईनिंग को बढ़ावा मिलता है। सिंघाली खदान में इस तकनीक के प्रयोग से एसईसीएल ने एक और महत्वपूर्ण कदम हरित एवं सुरक्षित खनन की दिशा में बढ़ाया है।इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के स्टाफ ऑफिसर्स एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी लिमिटेड का गौरवशाली 51वां स्थापना दिवस मनाया गया

    एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी लिमिटेड का गौरवशाली 51वां स्थापना दिवस मनाया गया

    परियोजना उत्पादन के साथ-साथ नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण, इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है-परियोजना प्रमुख, विजय कृष्ण पाण्डेय

    हरित भारत का संकल्प : एक ही दिन में कुल 4000 पौधे लगाए गए, साथ ही साथ, 160 किलोवाट के रूफटॉप सोलर का भी उद्घाटन किया गया

    विलासपुर। एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2025 को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात् उन्होंने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी के गौरवशाली 50 वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए 51वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशभर के करीब 108 एनटीपीसी स्टेशनों के माध्यम से कंपनी की कुल स्थापित क्षमता लगभग 85,000 मेगावॉट है और आज देश के हर चौथे बल्ब को रोशन कर रही है। 

    परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी 2980 मेगावाट की विद्युत परियोजना, सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि निर्माणाधीन 800 मेगावाट की स्टेज-III परियोजना का कार्य भी काफी तेजी से प्रगति कर रहा है और परियोजना उत्पादन के साथ-साथ नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण, इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है।  स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एनटीपीसी सीपत ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में कुल 4000 पौधे लगाए गए, जिनमें से 2000 ग्राम करमा में तथा 2000 पौधे परियोजना परिसर में रोपे गए। साथ ही साथ, 160 किलोवाट के रूफटॉप सोलर का भी उद्घाटन किया गया। 

    उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भी आयोजन किया गया था, जिस दौरान जागरूकता के उद्देश्य से कई तरह की प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं थी। आज के दिन उन विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।  मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर संयंत्र और नगर परिसर की सुरक्षा में लगे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, संगवारी महिला समिति, यूनियन एवं एसोसिएशन, बाल भारती पब्लिक स्कूल, संस्कृति क्लब, वैशाली क्लब, स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस, इंडियन कॉफी हाउस तथा सभी सहयोगी एजेंसियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं। इसके पश्चात् उत्साह और उल्लास के प्रतीक एनटीपीसी के रंगों से सजे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर समारोह का समापन किया गया। तत्पश्चात्, एनटीपीसी के इंजीनियरिंग ऑफिस कॉम्प्लेक्स , नोएडा, में आयोजित मुख्य स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण ईओसी से ऑनलाइन देखा गया, जहां एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह ने समस्त कर्मचारियों को 51वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कंपनी की उल्लेखनीय उपलब्धियों और भावी लक्ष्यों को साझा किया।