Category: BILASPUR

  • एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने वितरित किए 436 विद्यार्थियों को स्वेटर 

    एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने वितरित किए 436 विद्यार्थियों को स्वेटर 

    विलासपुर। एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत दिनांक 12 जनवरी 2025 को सीपत, बाजारपारा, नवाडीह, जांजी एवं कर्रा स्थित शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 436 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, वरिष्ठ सदस्या, एवं समिति की अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें सीपत, कर्रा एवं जांजी ग्राम की सरपंच क्रमशः श्रीमती मनीषा वंशकार, श्रीमती जयंती पटेल एवं प्रदीप कुमार यादव (उपसरपंच), जनपद सदस्य मनोज खरे, श्रीमती उषादेवी कैवर्त तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री योगेश वंशकार शामिल रहे। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती शिखा मंडल ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

    उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा ठंड के मौसम में उन्हें सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    विलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में  10 जनवरी 2026 को हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के नियमों, शुद्ध वर्तनी तथा सामान्य भाषा ज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का आकलन किया गया। 

    उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इनमें हिंदी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, नाटक, भाषण तथा गीत-संगीत जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें न केवल कर्मचारी बल्कि उनके परिवारजन तथा टाउनशिप स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से एनटीपीसी सीपत में हिंदी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने तथा राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की सतत पहल की जा रही है।

  • एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट की साझेदारी से नवा रायपुर में बनेगा हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर

    एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट की साझेदारी से नवा रायपुर में बनेगा हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर

    ₹35.04 करोड़ की लागत से स्थापित होगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण संस्थान, कोयला क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण

    विलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोल बेल्ट में स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगारपरक कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दिनांक 7 जनवरी 2026 को हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में ₹35.04 करोड़ की लागत से एक आधुनिक हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना एसईसीएल की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित होगी।

    यह संस्थान सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को निःशुल्क और रोजगारोन्मुख स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यहां नर्सिंग असिस्टेंट, मेडिकल टेक्नीशियन तथा अन्य सहयोगी स्वास्थ्य क्षेत्रों में कौशल विकास किया जाएगा, जिससे न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण और कोयला प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

    प्रस्तावित परिसर में शैक्षणिक भवन, छात्रावास, स्टाफ आवास एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं विकसित की जाएंगी। एसईसीएल के परिचालन जिलों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगले 25 वर्षों तक प्रतिवर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में से कम से कम 20 प्रतिशत सीटें इन्हीं जिलों के लिए आरक्षित रहेंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। यह एमओयू एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समझौते पर एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर)  सीएम वर्मा तथा श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री विवेक नारायण गौर ने हस्ताक्षर किए।

    एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट पहले से ही ‘एसईसीएल की धड़कन’ स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत साझेदारी कर रहे हैं, जिसके तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 180 से अधिक सफल जीवनरक्षक सर्जरी की जा चुकी हैं, जिससे कोयला क्षेत्रों के कई जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है।

    उल्लेखनीय है कि एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, अधोसंरचना और सामुदायिक कल्याण के लिए अब तक ₹850 करोड़ से अधिक की राशि सीएसआर के तहत व्यय की है। यह नई पहल छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास, मानव संसाधन निर्माण और सतत सामाजिक प्रगति के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।

  • एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का समापन

    एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का समापन

    विलासपुर हि. म. ।एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व कार्यों के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय बालिका सशक्तिकरण अभियान  की शीतकालीन अनुवर्ती कार्यशाला 7 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    कार्यशाला के अंतिम दिन, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोलडैम  सुभाष ठाकुर एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  एस. एस. राव की उपस्थिति में बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पिछले सात दिनों में सीखी सभी चीजों की झलक प्रस्तुत की।

    कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं योग प्रस्तुतियों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जिसमें बालिकाओं द्वारा बनाई गई आर्ट, पेंटिंग्स एवं अन्य रचनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।

    इस अवसर पर संगिनी संघ की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर, संगिनी संघ की वरिष्ठ सदस्या नर्मदा राव, अपर महाप्रबंधक (मा. सं.)मंगला हरीन्द्रन,डॉ हरजीत (सीएमओ),उप महाप्रबंधक(मा. सं.)प्राची छाबडा, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक(सीएसआर)पूरन सिंह, एनटीपीसी कोलडैम के अन्य अधिकारी, संगिनी संघ के पदाधिकारी तथा बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

    एनटीपीसी कोलडैम के अधिकारियों की उपस्थिति में अभिभावक अपनी बेटियों को घर लेकर गए। उन्होंने एनटीपीसी कोलडैम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के पश्चात उनके बच्चे पहले से अधिक आत्मविश्वासी, जागरूक और सक्रिय हो गए हैं। अभिभावकों ने यह भी बताया कि बालिकाएँ यहाँ से सीखी गई बातों को घर पर भी अपनाती हैं और अपने छोटे भाई-बहनों को भी सिखाती हैं। एनटीपीसी कोलडैम की इस पहल के लिए उन्होने कोलडैम का आभार व्यक्त किया|

  • शहरों के संतुलित,समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री 

    शहरों के संतुलित,समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री 

    बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए यहां संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास आवश्यक है।

                 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और इसी के अनुरूप शहरी अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रगतिरत योजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और इससे जुड़ी परियोजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर को उद्योग एवं पर्यटन की दृष्टि से प्राथमिकता में रखते हुए विकास की योजनाएं तैयार की जाएं। साय ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा निरंतर नए विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। साथ ही आने वाला बजट भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा और इसके माध्यम से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना भी साकार होगी। उन्होंने कहा कि विभागों के आपसी समन्वय से ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे और गांवों के साथ-साथ शहरों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

                     बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, ड्रेनेज, प्रदूषण मुक्त शहर, यातायात व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, आवास, ई-बस सेवा, हवाई यातायात, ट्रांसपोर्ट नगर, उद्योग एवं व्यापार, पर्यटन तथा अरपा विशेष क्षेत्र विकास परियोजना (अरपा साडा) से जुड़े विषयों पर बिंदुवार मंथन किया गया और विभिन्न विषयों पर सहमति भी बनी। इसमें सिम्स के नए अस्पताल भवन के लिए एएस जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार हेतु डिफेंस को राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही एयरपोर्ट के अन्य विकास कार्यों एवं नाइट लैंडिंग सुविधा को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। ट्रांसपोर्ट नगर सिलपहरी के विकास का कार्य सीएसआईडीसी द्वारा किए जाने तथा भूमि हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर सहमति बनी। उसलापुर रेलवे ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे आगामी बजट में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

             इसके अतिरिक्त बिलासपुर के राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, महामाया चौक (वाय आकार) – रतनपुर मार्ग तक 305 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण, पुराना बस स्टैंड चौक पर सीएमडी चौक-इमलीपारा रोड-टैगोर चौक-जगमल चौक तक 115 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर का निर्माण, एफसीआई गोडाउन व्यापार विहार क्षेत्र को सिरगिट्टी-महमंद बायपास से जोड़ने हेतु 320 करोड़ की लागत से तारबहार फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शहर के यातायात दबाव को कम करने हेतु 950 करोड़ की लागत से फोरलेन बिलासपुर रिंग रोड निर्माण के लिए एनएचएआई की सहमति के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। खारंग जलाशय में पाराघाट व्यपवर्तन योजना के लिए 328 करोड़ रुपये, नगर निगम क्षेत्र में अरपा नदी के एसटीपी एवं ड्रेनेज कार्यों के लिए 252 करोड़ रुपये तथा बिलासपुर शहर की जलभराव समस्या के समाधान हेतु आपदा प्रबंधन निधि से 150 करोड़ रुपये दिए जाने की सहमति बनी। बिलासपुर में कैंसर अस्पताल के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल से चर्चा करने, कानन पेंडारी के सामने अंडरपास निर्माण, कोनी से बिरकोना–खमतराई–बहतराई मार्ग के निर्माण, 24×7 जल आपूर्ति योजना हेतु डीपीआर तैयार करने तथा अरपा साडा क्षेत्र के विकास के लिए टीएनसीपी एवं जिला अधिकारियों की बैठक कर पूर्व योजनाओं पर चर्चा तथा इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

            बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा विभिन्न विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व सामाजिक विकास को मजबूती प्रदान करने एसईसीएल ने किए ₹11.87 करोड़ के 4 सीएसआर एमओयू

    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व सामाजिक विकास को मजबूती प्रदान करने एसईसीएल ने किए ₹11.87 करोड़ के 4 सीएसआर एमओयू

    विलासपुर।साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, प्रारंभिक बाल विकास तथा परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग ₹11.87 करोड़ की कुल लागत वाले विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर आज एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन)बिरंची दास के मार्गदर्शन में किए गए।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में सीएसआर हस्तक्षेप के तहत, एसईसीएल द्वारा अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर आधारित एयर स्टेरिलाइजेशन तकनीक के माध्यम से प्रमुख शासकीय अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण, इनडोर एयर क्वालिटी एवं रोगी सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, कोरबा में ₹2.81 करोड़ की लागत से 62 सेमीकंडक्टर एयर स्टेरिलाइज़र यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। ये यूनिट्स ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एमआईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, लेबर रूम, टीबी वार्ड, बर्न वार्ड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई जाएंगी, जिससे स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण एवं चिकित्सा कर्मियों की कार्यस्थल सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।इसी क्रम में कुमार साहब स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बिलासपुर में ₹3.49 करोड़ की लागत से 77 सेमीकंडक्टर एयर स्टेरिलाइज़र यूनिट्स स्थापित की जाएंगी, जिससे ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एमआईसीयू, डायलिसिस यूनिट्स सहित अन्य उपचार कक्षों में रोगी सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों को और सुदृढ़ किया जाएगा।

    प्रारंभिक बाल विकास एवं सामाजिक अवसंरचना

    एसईसीएल ने श्रृष्टि सेवा समिति, उदयपुर (राजस्थान) के साथ ₹4.72 करोड़ की लागत से बिलासपुर जिले में 200 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू किया है। इस परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण, स्वच्छता सुविधाओं का विकास, फर्नीचर एवं बाल अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।सामुदायिक कल्याण की दिशा में, एसईसीएल ने सीपेट, रायपुर के साथ गेवरा क्षेत्र के परियोजना-प्रभावित गांवों में 30 लीटर क्षमता के 3,989 घरेलू वाटर फिल्टर सेट एवं वाटर ट्रीटमेंट किट के वितरण हेतु ₹84.73 लाख की लागत से एमओयू किया है।

    सभी समझौते एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर)सी. एम. वर्मा द्वारा निष्पादित किए गए। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

    स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

    बिलासपुर ।स्वपन कुमार मंडल, मुख्य महाप्रबंधक ने 01 जनवरी 2026 से एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। एनटीपीसी में 34 से अधिक वर्षों के महत्वपूर्ण अनुभव के साथ, श्री मंडल ने विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य करते हुए नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिचय दिया है।

    कलकत्ता विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन एवं रडार में परास्नातक (एम. टेक) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात्  स्वपन कुमार मंडल ने अपने पेशेवर सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु कार्यकारी के रूप में की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने संचालन, योजना एवं प्रणाली (P&S) तथा परियोजना निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।एनटीपीसी रिहंद एवं ऊंचाहार में कार्य के दौरान उनके नेतृत्व ने परियोजना प्रबंधन और संचालन में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की। उन्होंने 40 से अधिक विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं में भाग लेकर अपनी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को और सशक्त बनाया है।

    छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन ने  मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनके व्यापक अनुभव और रणनीतिक दूरदर्शिता के साथ, एनटीपीसी सीपत परिचालन उत्कृष्टता, परियोजना निष्पादन तथा समाजिक सरोकार हेतु सतत पहलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

  • एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान अनुवर्ती कार्यशाला का शुभारंभ

    एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान अनुवर्ती कार्यशाला का शुभारंभ

    विलासपुर। (हि म)एनटीपीसी कोलडैम की नैगम सामाजिक दायित्व गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान की अनुवर्ती कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्षा संगिनी संघ श्रीमति रेखा ठाकुर द्वारा किया गया। यह अनुवर्ती कार्यशाला 2 जनवरी 2026 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला उन बालिकाओं के लिए अनुवर्ती सत्र के रूप में आयोजित की गई है, जिन्होंने 2025 में बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम में भाग लिया था।

    उद्घाटन समारोह में अपर महाप्रबंधक (मा. सं.)मंगला हरिन्द्रन, वरिष्ठ सदस्या संगिनी संघ नर्मदा राव, संगिनी संघ की कार्यकारी समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रबन्धक (सीएसआर) डॉ अंजुला अग्रवाल, व सहायक प्रबन्धक (सीएसआर)  पूरन सिंह उपस्थित रहे।

    एनटीपीसी कोलडैम के अधिकारियों द्वारा बालिकाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रेखा ठाकुर ने बालिका सशक्तिकरण अभियान से प्राप्त सीख को न केवल आत्मसात करने, बल्कि उसे अपने जीवन में लागू करने एवं दूसरों तक पहुँचाने का आग्रह किया। उन्होंने आत्मविश्वास, दृढ़ता एवं कौशल विकास के महत्व पर बल देते हुए प्रतिभागियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

    इस सत्र में परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के ग्यारह सरकारी विद्यालयों की 45 बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यशाला के उदघाटन सत्र मे बालिकाओं ने अपनी पिछली उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान से मिली सीख को उन्होंने अपने जीवन में कैसे लागू किया।

    अभिभावकों ने एनटीपीसी कोलडैम का आभार व्यक्त किया व इस पहल को बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • एनटीपीसी कोलडैम द्वारा बटवाड़ा पंचायत विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण

    एनटीपीसी कोलडैम द्वारा बटवाड़ा पंचायत विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण

    विलासपुर( हि. म. ) / एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र की बटवाड़ा पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया। इस नवनिर्मित कक्षा कक्ष का विधिवत हस्तांतरण एनटीपीसी कोलडैम की अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मंगला हरिन्द्रन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  राम लाल, ग्राम प्रधान श्रीमती निशा देवी, एनटीपीसी कोलडैम से वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल तथा सहायक प्रबंधक (सीएसआर) श्री पूरन सिंह उपस्थित रहे।

    विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी के कारण विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही थी| बच्चों की इन कठिनाइयों को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एनटीपीसी कोलडैम से सहयोग का अनुरोध किया गया, जिस पर एनटीपीसी कोलडैम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएसआर के अंतर्गत कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने एनटीपीसी कोलडैम की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और उनकी पढ़ाई को बेहतर वातावरण मिलेगा।

  • स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

    स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

    विलासपुर । स्वपन कुमार मंडल, मुख्य महाप्रबंधक ने 1 जनवरी 2025 से एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। एनटीपीसी में 34 से अधिक वर्षों के महत्वपूर्ण अनुभव के साथ,  मंडल ने विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य करते हुए नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिचय दिया है।

    कलकत्ता विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन एवं रडार में परास्नातक (एम. टेक) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात्  स्वपन कुमार मंडल ने अपने पेशेवर सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु कार्यकारी के रूप में की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने संचालन, योजना एवं प्रणाली (P&S) तथा परियोजना निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।एनटीपीसी रिहंद एवं ऊंचाहार में कार्य के दौरान उनके नेतृत्व ने परियोजना प्रबंधन और संचालन में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की। उन्होंने 40 से अधिक विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं में भाग लेकर अपनी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को और सशक्त बनाया है। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन ने  मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनके व्यापक अनुभव और रणनीतिक दूरदर्शिता के साथ, एनटीपीसी सीपत परिचालन उत्कृष्टता, परियोजना निष्पादन तथा समाजिक सरोकार हेतु सतत पहलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।